रंधावा ने वायरल पत्र को बताया फर्जी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह से फर्जी और झूठा है। फर्जी पत्र बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई रंधावा ने कहा कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पंजाब पुलिस के डीजीपी को भी की जाएगी, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर संगठन और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात इन चर्चाओं के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर पंजाब कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों मं आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों पर लगा विराम सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा वायरल पत्र को फर्जी बताए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। अब पार्टी हाईकमान की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।यह पत्र नकली है। कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। फर्जी/झूठे पत्र तैयार करने के मामले की शिकायत @DGPPunjabPolice के पास भी की जाएगी। pic.twitter.com/dfWUXVS1q8
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) June 21, 2026