Home Punjab>Amritsar Punjab News: 5.557 किलो हेरोइन 2 आधुनिक पिस्टल सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 5.557 किलो हेरोइन 2 आधुनिक पिस्टल सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 5.557 किलो हेरोइन 2 आधुनिक पिस्टल सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर: पंजाब पुलिस के द्वारा नशा और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से चल रहे ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास में से कुल 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो आधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पाकिस्तान में स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में था। सीमा पार से ड्रोनों के जरिए हेरोइन और हथियार भारतीय क्षेत्र में भेजे जाते थे।

इन्हें पहले से तय जगहों पर रिसीव करके पंजाब और बाकी इलाकों में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आकाश संधु, सुनील सरोज, हरविंदर उर्फ चमकौर और वंश सिंह भी शामिल हैं। इनमें से तीन आरोपियों का पहले ही आपराधिक रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, नशा तस्करी और कई सारे गंभीर मामले दर्ज हैं। चौथे आरोपी का नाम वंश सिंह है जो कि पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। इसका पहले कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था परंतु पैसे के लालच में वह इस नेटवर्क के जरिए जुड़ गया। पुलिस के अनुसार यह पूरा ऑपरेशन डीसीपी इनवेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह की निगरानी में एडीसीपी जगविंदर सिंह, एसीपी इंदरजीत सिंह, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह और उनकी टीम ने अंजाम दिया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने पहले आकाश संधू के पास से 192 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उसकी निशानदेही पर और 776 ग्राम हेरोइन मिली है। इसके बाद सुनील सरोज को भी गिरफ्तार करके उसके पास से 4 किलो 589 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। जांच को आगे बढ़ाते हुए हरविंदर सिंह और वंश सिंह को भी काबू कर लिया गया है इनके पास से एक गलॉक 9MM पिस्तौल और एक. 30 बोर स्टार मेड पिस्तौल भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here