Blog
-

Jalandhar: श्मशानघाट पहुंचे मृत लड़की के शव को लेकर परजिनों ने किया हंगामा, बुलाई पुलिस, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर के नजदीक गढ़ा गांव में एक विवाहित 30 वर्षीय महिला अमनदीप कौर पत्नी गेला की मौत की सूचना मिली। वहीं मृतक महिला के शव को जब संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया, वहां पर परजिनों ने हंगामा करते हुए मौके पर पुलिस को बुला लिया और महिला का संस्कार करने से रोक दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर मृतक महिला की भाभी मनप्रीत कौर ने बातचीत में कहा कि कल रात अमनदीप कौर से बात हुई थी। उन्होंने कहा कि हमें फोन आया कि अमनदीप कौर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
ये खबर सुनते ही हम वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मौके पर आकर उन्होंने मृतक के गले पर निशान होने की आशंका जताई। मनप्रीत कौर ने कहा कि हमें शक हुआ कि अमनदीप कौर की हत्या की गई है। जिसके बाद हमने मौके पर फिल्लौर के SHO सुखदेव सिंह को सूचना दी। वहीं थाना प्रभारी अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और लड़की के शव को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़की के वारिसों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को हिरासत में ले लिया है।Jalandhar: Relatives created ruckus over the dead girl’s body reaching the crematorium, called police, watch video#Jalandhar #Relatives #created #ruckus #over #dead #girl #body #reaching #crematorium #called #police #watch #video #encounternews #encounterindia pic.twitter.com/YldvnuJiGW
— Encounter News (@Encounter_India) July 30, 2024 -

Punjab: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया Suicide, देखें वीडियो
अमृतसरः सदर थाने में एक सुसाइड का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी अनुसार उसकी पत्नी को उसके साले का फोन आया था। जिसके बाद पति-पत्नी में खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद पति घर से चला गया और एक किराए के माकान में जाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
वहीं जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौक शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी मामले की जांच कर रहे है। सामने आय़ा है कि खुदकुशी से पहले व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। मामले की जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी के आधाक आगे की कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab : Police ने gym इन्फ्लुएंसर पर लिया एक्शन, देखें वीडियो
लुधियाना : सोशल मीडिया पर रोजाना ही तरह-तरह ही वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है। एक जिम इन्फ्लुएंसर की सोशल मीडिया पर रील काफी वायरल हुई। इस वीडियो में वह आधी रात को सड़कों पर जिम एक्सरसाइज करता है और रील बनाता है। वीडियो में एक जगह वह अंडर ब्रिज के अंदर पुश-अप लगा रहा है। घंटाघर के सामने एलिवेटेड पुल पर भी उसने टी-शर्ट उतार कर रील बनाई।
वीडियो में वह हाथ छोड़कर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारियों की संज्ञान में जब उक्त मामला आया तो उन्होंने तुरंत उसका चालान काटने के आदेश दिए। पुलिस इस जिम इन्फ्लुएंसर की तलाश कर रही थी। देर शाम उक्त युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने युवक की कावासाकी निंजा बाइक भी जब्त कर ली है।पुलिस ने इस जिम इन्फ्लुएंसर की इंस्टाग्राम ID सर्च की तो पूरा मामले सुलझ गया। ट्रैफिक जोन इंचार्ज दीपक ने बताया कि लगातार ट्रफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर है। यदि कोई नियमों के विपरित जाकर वाहन चलाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़कों पर हुल्लड़बाजी करने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है। सड़कों पर रील बनाने अपराध है।
-

Punjab: Train में बम की सूचना मिलने पर प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जम्मू फ़िरोज़पुर वापिस आने वाली ट्रेन जम्मू तवी में बम होने की पुलिस को सूचना मिली थी। वहीं पुलिस ने ट्रेन में बम होने की आशंका के चलते कासु बेगू स्टेशन पर चैकिंग के लिये रोका। दरअसल, रेल पुलिस को गुप्त सूचना पर मिली थी जिसके बाद पुलिस ने ट्रेन को रोका। सूचना के बाद रेल पुलिस और पंजाब पुलिस ट्रेन की सर्च के लिए कासू बेगू रेलवे सटेशन पर पहुंचा। वहीं सुरक्षा एजांसियो द्वारा ट्रेन की चैकिंग की जा रही है।
बताया जा रहा हैकि ये ट्रेन जम्मू से फ़िरोज़पुर आने के बाद बाथिंदा जा रही थी की इसको कासु बेगू सतेशन पर रोक लिया गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से एबुलेंस और मेडिकल टीम को बुलवाया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। -

Udham Singh Nagar में घुसा तेंदुआ, 13 वर्षीय बच्ची पर हमला
उत्तराखंडः जंगली जानवरों को कई बार शहरी इलाकों में देखा जा चुका है। अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में तेंदुए का आतंक देखने को मिला जहां तेंदुए ने आबादी वाले इलाकों में घुस 13 वर्ष की बच्ची को घायल कर दिया। जिले के बाजपुर क्षेत्र में देर रात तेंदुए के हमले में 13 साल की बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। इस घटना से पुसे इलाका निवासीयों में दहशत का माहोल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक 13 वर्ष की संदीप कौर रविवार देर रात घर से कुछ दूर खेत में शौच के लिए गई थी, इस दौरान तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के सिर पर वार कर उसे बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया, वहीं, चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके कारण तेंदुआ वहां से भाग गया। बच्ची को इलाज के लिए असप्ताल में भर्ती करवाया गाया। इस घटना से गांव वालों में काफी रोष पाया जा रहा है।
-

Jalandhar: मंडी में हनी ट्रैप गिरोह हुआ सक्रिय, 50 हजार लूटकर 8 महिलाएं फरार
जालंधर, ENS: मकसूदां सब्जी मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मंडी में 8 महिलाओं का गिरोह सक्रिय हुआ है और वह आने वाले सब्जी विक्रेताओं को हनी ट्रैप में फंसाकर लूट रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4 बजे सामने आया है। 5 महिलाओं ने अपने साथियों संग 4 सब्जी विक्रेताओं को बारी-बारी लूट लिया और 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गईं। वहीं इस मामले को लेकर आढ़ती मोहिंदरजीत ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मंडी में फिर से 8 महिलाओं का गिरोह सक्रिय है।
जो ट्रक चालकों और बाहर से आए प्रवासियों को लूट रही हैं। हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे पैसे छीन रही हैं। वहीं मंडी के आढ़तियों का कहना है कि बुधवार को मंडी बोर्ड के डीएमओ को शिकायत देंगे। पीड़ित सब्जी विक्रेता शंकर ने बताया कि जब वे सुबह आए तो उनके साथियों ने बताया कि सुबह 4 बजे उन्हें महिलाओं ने लूट लिया। हाथ पकड़ा और सुनसान जगह पर ले गईं। इसके बाद गलत काम करने के लिए कहने लगीं। जब मना किया तो उनके साथी मौके पर आ गए। धमकाने के बाद पैसे लूट लिए।
लगातार 4 सब्जी विक्रेताओं को लूट लिया गया। तीन सब्जी विक्रेता बाहर दूसरे राज्यों के थे। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि नागरा गांव से जब मंडी की तरफ दाखिल होते हैं और शीतल नगर गंदे नाले के पास से जब मंडी में आते हैं तो वहां पर पहले से मौजूद महिलाएं अपना शिकार ढूंढती हैं। जिसको पता है, वे उसके पास नहीं जातीं। जब कोई नया आदमी आता है तो उन्हें पहचान हो जाती है। इसके बाद उसे किसी न किसी बहाने साइड पर ले जाकर लूट लेती हैं।
-

Punjab: रंजिश के चलते चली गोली और तेजधार हथियार, देखें वीडियो
अमृतसर : जिले में रंजिश के चलते फायरिंग व तेजधार हथियार से हमला करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चमरंग रोड इलाके में रंजिश के चलते देर रात तेजधार हथियार से हमला गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक के गोली लगी है और 2 युवक गंभीर घायल हो गए। गोली लगने वाले युवक की पहचान वासू के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावरों ने उनके साथी पर हमला किया और 2 गोलियां चलाकर तेजधार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे चमरंग रोड के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। देर रात विशाल और उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और मेरे साथी पर दो गोलियां चलाई। इस मौके पर प्रीत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में गोली चलाने का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि जिन लोगों ने ये गोलियां चलाईं, उन दोनों के हाथ में पिस्तौल थी। पीड़ित ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने शिबू को गोली मार दी है। जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसकी तलाश की जा रही है।Punjab: Bullets and sharp weapons fired due to rivalry, watch video#Punjab #Bullets #sharp #weapons #fired #due #rivalry #watch #VideoViral #encounternews #encounterindia pic.twitter.com/ioG5xcLupk
— Encounter News (@Encounter_India) July 30, 2024 -

Punjab: तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, महिला कर्मियों को भीड़ ने बालों से घसीटा, 2 गिरफ्तार
गुरुहरसहायः फिरोजपुर जिले के गांव छीबेवाला में पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है। यहां नशा तस्कर को पकड़ कर थाने ले जा रही टीम पर 7 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस टीम में शामिल दो महिला कर्मचारियों को बालों से पकड़ कर घसीटते हुए उनसे मारपीट करते हुए तस्कर को मौके से भगा दिया। हमलावरों में तस्कर की पत्नी और दो बेटियां भी शामिल हैं।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर साथियों की मदद के लिए पहुंची पुलिस टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह पुत्र फलक सिंह व मनजीत कौर पुत्री लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। थाना गुरुहरसहाय के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ एनडीपीएस एक्ट के मामले के आरोपी लक्ष्मण सिंह पुत्र हीरा सिंह को पकड़ने के लिए गांव छीबेवाला पहुंचे थे।
उनके साथ सीनियर सिपाही मनजीत कौर व शकुंतला रानी भी थीं। जब वे गांव पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें देख भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर उसे धर दबोचा। भूपिंदर सिंह के अनुसार जब वे आरोपी को हिरासत में लेकर उसे गाड़ी में बिठा थाने जा रहे थे तभी लक्ष्मण सिंह की पत्नी कश्मीर कौर और बेटियों मनजीत कौर व परमजीत कौर ने जसवंत सिंह निवासी राऊके हिठाड़ और 3 अज्ञात लोगों के साथ पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
-

Punjab : मौसम विभाग ने Yellow Alert किया जारी
चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। पिछले करीब एक पखवाड़ा से उमस भरी गर्मी ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार मौसम में आए हल्के बदलाव के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। राज्य के अधिकतम औसतन तापमान में 1.3 डिग्री की कमी देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार,आज और आने वाले 3 दिन पंजाब में बारिश को लेकर अलर्ट रहेगा। अनुमान है कि इन चार दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अन्य जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है।
बुधवार को पंजाब के 7 जिलों में ओरेंज और 9 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जहां मानसून के एक्टिव होने, वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान है।
