Blog

  • Punjab News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुपरिंटेंडेंट की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुपरिंटेंडेंट की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    बठिंडा : सड़क हादसे में सुपरिंटेंडेंट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बठिंडा के गुनियाना रोड की है। मृतक की पहचान बेअंत सिंह(56)पुत्र जालौर सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा गांव कोटली अब्लू के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार मृतक एक्साइज विभाग में सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से एक आईडी कार्ड मिला है, जिससे पता चला कि मृतक इस समय मानसा में एक्साइज विभाग में सुपरिटेडेंट की पोस्ट पर तैनात था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    हादसे की जानकारी मिलने पर सहारा जन सेवा संस्था के कर्मचारी संदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संदीप ने बताया कि हमें हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा था। जिसके चलते मौके पर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Punjab News : पुलिस ने गुम हुए मोबाइल वारिसों को किए वापिस

    Punjab News : पुलिस ने गुम हुए मोबाइल वारिसों को किए वापिस

    मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी गौरव यादव द्वारा समाज के बुरे तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत मोगा के एसएसपी अजय गांधी द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने बुरे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पिछले कुछ समय में लोगों के गुम हुए फोन बरामद कर उक्त वारिसों को वापिस किए। दरअसल, कुछ समय के लिए आम जनता द्वारा अपने मोबाइल फोन से संबंधित ऑनलाइन आवेदन सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड किए गए थे।

    इन आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने दिनांक 1-10-24 से अब चली मुहिम के तहत यानी केवल 2 महीनों में गुम हुए 60 मोबाइल फोनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन फोन को पंजाब के विभिन्न जिलों और पंजाब के बाहर से वापिस लाया गया। आज पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइलों के असली वारिसों को बुलाकर उन्हें फोन वापिस किएगए। इस दौरान थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी से मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें और बिना किसी दस्तावेज के किसी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति से मोबाइल न खरीदें।

    उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं कोई लावारिस फोन मिले तो इस मोबाइल फोन को उसके असली मालिक या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवा दें, ताकि इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन में महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी लॉक रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी सांझा ना करें। इसके अलावा अन्य लोगों को भी CEIR पोर्टल के बारे में जागरुक किया जाए। ताकि उनका फोन आसानी से मिल सके।

  • Punjab News: Sukhbir Badal को Ram Rahim माफी केस मामले में श्री अकाल तख्त ने सुनाई सजा, देखे वीडियो

    Punjab News: Sukhbir Badal को Ram Rahim माफी केस मामले में श्री अकाल तख्त ने सुनाई सजा, देखे वीडियो

    पूर्व CM बादल से ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान वापस लेने का ऐलान

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल स्थित श्री अकाल तख्त साहिब पर आज 5 सिख साहिबानों की मीटिंग हुई। जहां जत्थेदार रघबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल पार्टी से जिन नेताओं ने इस्तीफे दिए, उन्हें अगले 3 दिनों में स्वीकार करने के लिए कह दिया है। वहीं अकाली दल की सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सुखबीर बादल और बाकी सिख मंत्रियों को सजा सुनाई जा रही है। जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को पांचों तख्तों पर झूठे बर्तन साफ करने होंगे। वह श्री दरबार साहिब के बाहर बरछा लेकर बैठेंगे। उन्हें गले में तख्ती पहननी होगी। इसके साथ पूर्व CM स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान वापस लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बागी चलने वाले नेताओं को फटकार लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल के साथ चलने की नसीहत दी। रघबीर सिंह ने कहा कि सरकार के समय में सभी ने नेताओं के तौर पर काम किया और फिर पेंशन लेनी शुरू कर दी। मगर अब बागी हो गए। ऐसा करना गलत है। अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि SGPC के जिस पैसे से अखबारों में विज्ञापन दिया गया, उसे ब्याज सहित वापस करना होगा। इसमें सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेताओं पर आरोप तय किए गए हैं। इसके पहले सभी के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने राम रहीम को माफी देने की गलती कबूली। वहीं प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इसके साथ बलविंदर सिंह भूंदड़, दलजीत सिंह चीमा, करनैल सिंह पंजोली और गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी आरोप नकार दिए। मीटिंग में साल 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सरकार के पूर्व मंत्रियों, 2015 की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की कार्यकारिणी के सदस्यों और मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बुलाया गया है। जत्थेदार रघुबीर सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल आने वाले समय में पार्टी की नई कमेटी को लेकर चर्चा करे और नियुक्तियां करे। साथ में स्पष्ट किया गया है कि ये सारी प्रक्रिया चुनावी तरीके से हो। पैर में फ्रैक्चर की वजह से सुखबीर सिंह बादल व्हीलचेयर पर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी पहुंचे हैं। 30 अगस्त को सुखबीर बादल को तनखैया घोषित किया गया था। सुखबीर बादल और 17 पूर्व अकाली मंत्री अकाल तख्त साहिब पर पत्र सौंप कर अपना स्पष्टीकरण सौंप चुके हैं। कुछ दिन पहले सुखबीर बादल ने अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर मांग की थी कि उन्हें तनखैया घोषित किए हुए 3 महीने से अधिक का समय बीत चुका है और उन्हें अब सजा सुनाई जानी चाहिए। अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जो सजा सुनाई गई, हम उसे स्वीकार करते हैं। साथ ही साहिबानों ने कहा है कि सभी अकाली दल के नेता एक साथ चलें। हम इस पर भी काम करेंगे। सभी नेता एक साथ चलेंगे। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि अगर अकाल तख्त ने कहा है तो हम एक साथ होकर चलेंगे। उन्होंने ‘फख्र-ए-कौम’ वापस लिए जाने पर कहा कि प्रकाश सिंह बादल फिलहाल दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में जो फैसला लिया गया वो सही होगा।
  • Jalandhar News: फिर चर्चा में आए Kulhad Pizza Couple, जानें मामला

    Jalandhar News: फिर चर्चा में आए Kulhad Pizza Couple, जानें मामला

    जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते है। बीते कुछ समय से वह पुरानी वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरने के कारण चर्चा में रहे थे। इस मामले में एक बाद फिर से विवाद ने तूल पकड़ ली थी और Kulhad Pizza Couple का विरोध होना शुरू हो गया था। जिसके बाद विवाद बढ़ता देख Kulhad Pizza Couple ने हाईकोर्ट का रूख करके सिक्योरिटी की मांग की थी।

    हाईकोर्ट ने भी Kulhad Pizza Couple को सिक्योरिटी देने की मांग को मंजूरी दे दी। वहीं अब Kulhad Pizza Couple नए मामले को लेकर चर्चा में आ गए है। बताया जा रहा हैकि सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही वह बीते कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया हैंडल पर अलग-अलग पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर लोगों द्वारा दोनों को लेकर कई चर्चाए छिड़नी शुरू हो गई है।

    बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। वहीं गुरप्रीत कौर के पोस्ट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘मतलब तलाक कन्फर्म।’ वहीं कुछ यूजर्स द्वारा इसलिए भी कयास लगाए जा रहे है क्यों कि पिछले कुछ दिनों से गुरप्रीत अकेले की वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर रही है। फिलहाल दोनों ने ऐसा क्यों किया है इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस पोस्ट के बाद और लोगों के कमेंट के बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है।

    बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि अकाउंट हैक हो जाने की जानकारी दोनों ने खुद दी थी। वहीं इस नए मामले को लेकर Kulhad Pizza Couple एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस पोस्ट को लेकर दोनों का क्या मकसद था, शायद जल्द इसका खुलासा दोनों कर सकते है।

  • Punjab News : पुलिस ने Blind Murder की गुत्थी को सुलझाया, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने Blind Murder की गुत्थी को सुलझाया, देखें वीडियो

    बठिंडा : गत दिनों एक महिला का शव खेत में मिलने का मामला सामने आया था। पुलिस को सूचना मिली कि बहमन दवाना गांव के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। जिसके बाद सदर थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ की एक टीम मौके पर पहुंची। महिला थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खेत में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला की पहचान रमनदीप कौर उर्फ सरबजीत कौर निवासी गांव कोट भाई के तौर पर हुई है।

    उन्होंने बताया कि महिला निजी अस्पताल में काम करती थी और उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला के हत्या के आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मनप्रीत सिंह के रमनदीप कौर के साथ अवैध संबंध थे और एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह रमनदीप को पिछले 5 सालों से जानता था। आरोपी मनप्रीत ने बताया कि वह रमनदीप को डयूटी से घर छोड़ने जा रहा था।

    इसी दौरान रास्ते में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मनप्रीत ने अपने गले में डाले मफलर से रमनदीप का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी मनप्रीत ने बताया कि उसे शक था कि रमनदीप के किसी और के साथ भी अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • Punjab News: International Airport पर BJP और Police में हुई धक्का मुक्की, कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    Punjab News: International Airport पर BJP और Police में हुई धक्का मुक्की, कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    मोहालीः शहीद-ए-आजम भगत सिंह एयरपोर्ट पर भगत सिंह की प्रतिमा के उद्घाटन को लेकर भाजपा द्वारा आज उद्घाटन का ऐलान किया गया था। इस बीच जब पंजाब बीजेपी नेता चंडीगढ़ पहुंचे तो उन्हें पुलिस द्वारा रोक लिया गया और मौके पर जमकर धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद पंजाब बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह एयरपोर्ट पर भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन पंजाब सरकार 4 दिसंबर को किया जाएगा।

    भाजपा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को 72 घंटे के अंदर प्रतिमा का उद्घाटन करने का अल्टीमेटम दिया था। जो कल (1 दिसंबर) पूरा हो गया। आज भाजपा नेताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह एयरपोर्ट पर जाकर भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन करने का ऐलान किया था। दरअसल, शुक्रवार को भाजपा ने पंजाब सरकार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा से पर्दा हटाने का अल्टीमेटम दिया था। प्रतिमा पर 6 महीने से पर्दा पड़ा हुआ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर सोमवार सुबह तक प्रतिमा से पर्दा नहीं हटाया गया तो वह युवाओं के साथ मिलकर खुद इसका उद्घाटन करेंगे।

    आज इससे पहले ही सरकार ने उक्त प्रतिमा के उद्घाटन का ऐलान कर दिया है। डीसी मोहाली आशिका जैन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 4 दिसंबर 2024 को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली के बाहर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा था कि पंजाब में भाजपा 10 साल तक शिरोमणि अकाली दल के साथ सत्ता में रही। लेकिन वह भाजपा वालों से पूछना चाहते हैं कि उस समय वे हंगामा करते रहे कि एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर न रखा जाए। हरियाणा भाजपा के नेता एयरपोर्ट का नाम मंगल सेन के नाम पर रखना चाहते थे।

  • BJP ने निर्मला सीतारमण-विजय रुपाणी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, मीटिंग में हो सकता है CM का ऐलान

    BJP ने निर्मला सीतारमण-विजय रुपाणी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, मीटिंग में हो सकता है CM का ऐलान

    मुबंईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए में भाजपा पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। वहीं महाराष्ट्र में सीएम के नाम पर मुहर लगाने के लिए भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी। जिसको लेकर बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीजेपी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

    माना जा रहा है कि इस मीटिंग में ही ऐलान किया जाएगा कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए ही मीटिंग होनी है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि 4 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की मीटिंग की जाएगी, जिसमें किसी एक नेता का नाम प्रस्तावित किया जाएगा और फिर से सभी विधायकों की मंजूरी ली जाएगी। फिलहाल यही चर्चा है कि देवेंद्र फडणवीस का नाम ही भाजपा हाईकमान की ओर से प्रस्तावित किया जाएगा, लेकिन इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा कोई खुलकर इस मसले पर बोल भी नहीं रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे पूरा जोर लगा रहे हैं कि यदि वह सीएम नहीं बनाए जा रहे हैं तो फिर होम मिनिस्ट्री जैसा ताकतवर मंत्रालय ही मिल जाए। शिवसेना के करीबी सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से एकनाथ शिंदे होम मिनिस्टर बनना चाहते थे। उनकी यह इच्छा रही है कि वह पूरे महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालें। किसी भी सरकार में मुख्यमंत्री के बाद होम मिनिस्टर सबसे ताकतवर शख्सियत होता है। एकनाथ शिंदे के सीएम रहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने यह जिम्मेदारी संभाली है। अब यदि भाजपा का सीएम रहेगा तो एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि वह होम मिनिस्टर बन जाएं।

  • Punjab News: मंदिर की उसारी को लेकर संत समाज और प्रशासन हुए आमने-सामने, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर की उसारी को लेकर संत समाज और प्रशासन हुए आमने-सामने, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा निहाल सिंह वाले के अधीन आते गांव पत्तों हीरा सिंह के मंदिर की उसारी को लेकर मंदिर परिसर संत समाज और प्रशासन हुए आमने-सामने हो गए। इस मामले को लेकर आज हिंदू तख्त मुखी ब्रह्मानंद गिरी संत डिप्टी कमिश्नर से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान हिंदू संत समाज ने मंदिर से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी डिप्टी कमिश्नर को दी।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए ब्रह्मानंद गिरी ने बताया कि कुछ शरारती अंसरों ने मंदिर की उसारी को रोकने के लिए पहले तो निहाल सिंह वाला में कोर्ट में याचिका दायर कर निर्माण को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद जब कोर्ट की ओर से फैसला मंदिर के हक में आया तो अब अब राजनैतिक दबाव बनाकर एसडीएम द्वारा मंदिर की उसारी रोके जाने के लिए नोटिस भिजवा दिया। जिसको लेकर हिंद संत समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी मामले को लेकर आज संत समाज तथा हिंदू रक्षक दल ने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की।

    उन्होंने कहा कि मंदिर की 31 मरले जमीन महामंडलेश्वर के नाम पर है और ये मंदिर की निजी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून मंदिर बनाने पर रोक नहीं लगा सकता। हिंदू संत ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर ने उनकी बात सुनने के बाद हमें एक सप्ताह का समय दिया है और मसले को हल करने का आश्वासन दिया है। हिंदू संत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मुद्दे को गंभीरता से ना लिया गया तो हम जल्द इस मसले को लेकर आगे की कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। हिंदू संत ने कहा कि जिसका जिम्मेवार खुद प्रशासन होगा।

  • Jalandhar News: अवैध Royal Stag और Punjab King सहित सतिंदर उर्फ ​​​​सनी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अवैध Royal Stag और Punjab King सहित सतिंदर उर्फ ​​​​सनी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने अवैध शराब सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार से अवैध शराब की 8 पेटी बरामद की है। बरामद शराब में से 4 पेटी Royal Stag और 4 पेटी Punjab King शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन की टीम ने कपूरथला रोड के पास बनी नहर पुली पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम ने सफेद फिएट नंबर पीबी 08 सीके 7747 को तालाशी के लिए रोका।

    गाड़ी की तालाशी के दौरान वाहन में 8 पेटी अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतिंदर सिंह उर्फ ​​​​सनी सरदार पुत्र हरमिंदर सिंह, निवासी टॉवर एन्क्लेव, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बस्ती बावा खेल में एफआईआर नंबर 193, दिनांक 27.11.2024, धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सतिंदर सिंह का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिली है। उनकी टीम इस तस्करी नेटवर्क में आगे के लिंक को उजागर करने के लिए जांच जारी है।

  • Punjab News: बलजिंदर परवाना ने दी बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, हिंदुओं में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: बलजिंदर परवाना ने दी बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, हिंदुओं में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से बागेश्वर धाम से ओरछा नगरी में 29 नवंबर तक निकाली गई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा देश-विदेश तक काफी फैली हुई है। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। वहीं इस बार फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और इस बार यह धमकी पंजाब से मिली है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

    पंजाब के खन्ना राजपुरा के रहने वाले कट्टपंथी बलजिंदर सिंह परवाना ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हरिमंदिर साहिब के बारे में गलत शब्द कहे हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। वहीं इस धमकी को लेकर हिंदुओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर हिंदू नेता अमित अरोड़ा सहित कई नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया और कार्रवाई करने की मांग की। अमित अरोड़ा ने कहा कि संभल दंगे को लेकर बयान दिया था। अमित अरोड़ा ने कहा कि परवानाहिंदू सिख के नाखून मांस के रिश्ते को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि संतों को वह कैसे पंजाब में आने से रोक सकता है।

    अमित अरोड़ा ने कहा कि परवाना को कहा कि पंजाब सिर्फ उसके अकेले का नहीं है, वह सभी धर्मों का है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिंदुओं द्वारा भगवां रैली निकाली जाएंगी। वहीं लुधियाना में अमित ने सभी को भगवां रैली निकालने की अपील की है। इस दौरान हिंदू नेताओं ने परवाना के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की है। वहीं हिंदू नेता ने कहा कि परवाना के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल में भेजा जाना चाहिए। हिंदू नेता ने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो जल्द हिंदू समाज द्वारा कड़ा संघर्ष किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं पर पर्चे पुलिस द्वारा दर्ज किए जाते है लेकिन ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अभी तक पर्चा क्यों दर्ज नहीं किया जा रहा।

    दूसरी ओर इस धमकी के विरोध में खन्ना में भी शिवसेना पंजाब के प्रधान अवतार मौर्य, पंजाब यूथ प्रधान अजय गुप्ता व जिला प्रवासी सेल प्रधान सोहनलाल एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल से मिले और परवाना के खिलाफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने व पंजाब का माहौल खराब करने के मामले में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसैनिक सड़कों पर उतरेंगे।

    गौर हो कि बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने लगाए गए दरबार में कहा था कि हरिहर मंदिर में भी पूजा होनी चाहिए। मंदिर में अभिषेक और रुद्राभिषेक होना चाहिए। हालांकि उनका बयान विवादित नहीं था। क्योंकि बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में हरिहर मंदिर का जिक्र किया था। दरअसल बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के लिए नहीं दिया है। उन्होंने कलकी धाम संभल (यूपी) का जिक्र किया है। संभल में हरि का हर मंदिर है।

    बता दें कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री अंतिम बार बीते वर्ष 2023 अक्तूबर में श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पीली पगड़ी पहनी हुई थी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि मैंने आज पगड़ी पहनी है, यह पंजाब की परम्परा है। मुझे पंजाब आकर बहुत अच्छा लगा। उस समय बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री 21 से 23 अक्तूबर 2023 तक पठानकोट में समागम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।