Blog

  • भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने माता की प्रथम पुण्यतिथि पर ऊना में गुरु के लंगर में की सेवा

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने माता की प्रथम पुण्यतिथि पर ऊना में गुरु के लंगर में की सेवा

    माता की आत्मशांति के लिए जनता को करवाया भोजन,दी दान दक्षिणा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने अपनी माता स्व रत्नी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर लगाकर हजारों की संख्या में जनता को भोजन करवाया। बहीं अपनी माता की आत्म शांति के लिए गरीब परिवारों को दान दक्षिणा भी दी।

    ज्ञात रहे बीते वर्ष भाजपा नेता दविंद्र भुट्टो की माता का अकस्मात निधन हुआ था। प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को पैतृक गांव तूतडू में दविंदर भुट्टो ने अपनी माता की याद में पूजा पाठ करवाकर उनकी आत्म शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करके हजारों की संख्या में जनता को भोजन करवाकर दान दक्षिणा दी थी।  सोमवार को अपनी माता की याद में उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर अस्पताल ऊना के गुरु का लंगर लगाकर जनता को भोजन करवाया। दविंदर भुट्टो अपनी माता से बेहद प्यार करते हैं।

    बही दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि माता पिता से बढ़कर कोई धर्म और भगवान नहीं है। क्योंकि माता ही अपने बच्चे को सनातन धर्म ओर अच्छे रास्ते पर चलना सीखाती है। कोई भी बेटा नहीं चाहता कि उनकी माता दुनिया को छोड़कर जाए। लेकिन यह तो विधि का विधान है कि जो इस नश्वर संसार में पैदा हुआ है उसे एक दिन दुनियां छोड़कर जाना है। हमने अपनी माता की पहली पुण्यतिथि पर उनकी याद में ऊना अस्पताल में गुरु का लंगर लगाया और माता जी की याद में जनता को भोजन करवाया है।

    दविंदर भुट्टो ने भावुक स्वर में कहा कि मुझे याद है कि जब देर रात पार्टी या फिर निजी व्यवसाय का कार्य करके घर जाता था तो मेरी माता मुझे जरूरी पूछती थी कि बेटा खाना खा लिया है और अगर खाना नहीं खाया होता था तो देर रात गर्म खाना बनाकर खिलाते थे। मां की ममता के आगे कुछ अच्छा नहीं लगता और न ही कोई मां की जगह ले सकता है। मां केवल मां होती है।

    बही दविंदर भुट्टो ने कई धार्मिक स्थलों पर अपनी माता की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी याद में दान दक्षिणा दी। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सुषमा ठाकुर,भाजपा नेत्री संतोष सैनी, उपप्रधान जीवन शर्मा ,भाजपा नेता सुदर्शन शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, भाजयुमो के अभय राणा एवं अन्य दर्जनों नेताओं ने गुरु के लंगर में सेवा की।

  • चडीगढ से बाद्रा और केरल के बीच चलने वाली ट्रेनों का ऊना हिमाचल तक विस्तार पर लगी ब्रेक

    चडीगढ से बाद्रा और केरल के बीच चलने वाली ट्रेनों का ऊना हिमाचल तक विस्तार पर लगी ब्रेक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के युवा नेता अरुण कौशल द्वारा गत दिनों पोर्टल पर शिकायत के जवाब में भारतीय रेलवे का कहना है कि टर्मिनल सुविधाओं की कमी के कारण “ऊना हिमाचल” स्टेशन तक इन दोनों ट्रेनों का विस्तार परिचालन रूप से संभव नहीं है।

    इस के बाद अरूण ने कहा कि इन दोनों ट्रेनों के ऊना से चलने से महाराष्ट्र और मुम्बई के यात्रियों को लाभ मिलता ही साथ ही साथ राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलता। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के विस्तार के लिए हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और सिकंदर समेत कई समाजिक संगठनों ने समय समय पर माँग उठाई हैं।

    उन्होंने कहा कि वे इस जानकारी को दोनों सांसदों से साझा करेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि वे इस मुद्दे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा करें ताकि ट्रेनों के विस्तार से क्षेत्र की जनता को लाभ मिले।

  • संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महावि‌द्यालय बीटन में प्रभारी सुनील सांख्यान ने की शिरकत

    संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महावि‌द्यालय बीटन में प्रभारी सुनील सांख्यान ने की शिरकत

    बच्चों को वताए ट्रैफिक नियम

    हेलमेट पहनने की दिलवाई शपथ

    ऊना/ सुशील पंडित: सोमवार को कॉलेज में रोड सेफ़्टी क्लब एवं स्पर्श सैल द्वारा रोड सेफ्टी के नियमों एवं महिलाओं के अधिकारों के विषय पर व्याख्यान आयोजित कराया गया। जिसमें थाना प्रभारी हरोली  सुनील कुमार सांख्यान तथा महिला पुलिस कर्मचारी निशा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

    इस कार्यक्रम का शुभांरभ कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर गुरदेव सिंह के द्वारा किया गया एवं उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया एवं आज के दौर में रोड सेफ्टी एवं महिला सशक्तिकरण कि महत्वपूर्णता के विषय में बताया। मुख्य वक्ता थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया कि सड़क पर सुरक्षित रहना एवं दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना हर नागरिक का कर्तव्य है एवं सड़क सुरक्षा का पालन करके हम एक सुरक्षित और ज़िम्मेदार समाज का निर्माण कर सकते हैं। महिला पुलिस कर्मचारी  निशा ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, कार्यस्थल पर भेदभाव, घरेलू हिंसा एवं शोषण से बचाव के उपायों और समाज में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। थाना प्रभारी सुनील द्वारा बच्चों को आज पहले ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी गई ।

    बाईक से जरूरी हेलमेट पर थाना प्रभारी ने अपने विचार रखे व कई तरह के उदाहरण देते हुए बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ,इश्योरेंस तथा पालयूशन सर्टिफिकेट का महत्व बताया । बच्चों को बताया गया कि किस तरह आम नागरिक जानते हुए भी छोटी बात समझकर ट्रैफिक नियमों को दरकिनार करके अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डालता है ।

    ट्रैफिक नियमों की जानकारी के बाद बच्चों ने हमेशा हेलमेट पहन कर टू व्हीकल चलाने का प्रण भी लिया । इसके बाद थाना प्रभारी ने बच्चों में बढ रही मोबाइल देखने की प्रवृति के बारे मे जानाकारी साझां की । कैसे मोबाइल का प्रयोग करना धीरे धीरे दुरूपयोग में बदल जाता है । जीमेल, के हैक होने से लेकर विभिन्न एप्पों को कैसे इन्सटाल करना है, कैसै टू स्टेप वेरिफिकेशन करनी है  , कैसे साईबर क्राईम से बचना है किस तरह का साईबर क्राईम हो रहा है के बारे विस्तृत रूप से बच्चों को बताया गया ।

    बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डीजीटल एरेस्ट के क्राइम के संबंध में भी जानकारी दी गई ।इन व्याख्यानों के उपरांत रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस क्लब ने बीटन कॉलेज से अमराली चौंक तक एड्स जागरूकता पर रैली भी निकाली। इस अवसर पर डॉक्टर उमा रानी, डॉक्टर दलीप बाली, डॉक्टर गौरव शर्मा, प्रो गुरमेल सिंह, प्रो गुरजीत कौर, प्रो बूटा राम, प्रो रमेश, प्रो ज्योति, लाइब्रेरियन सुनीता देवी एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रीना चंदेल ने किया और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • मौसम आधारित फसलों का बीमा अवश्य करवाएं किसान – डॉ कुलभूषण धीमान

    मौसम आधारित फसलों का बीमा अवश्य करवाएं किसान – डॉ कुलभूषण धीमान

    आलू फसल का 31 दिसम्बर और गेहूं फसल का 15 दिसम्बर तक करवांए बीमा ऊना/सुशील पंडित: जिला में आठवां फसल बीमा सप्ताह 7 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डॉ कुलभूषण धीमान ने गत दिवस 8वें फसल बीमा सप्ताह के शुभारंभ अवसर के दौरान दी। डॉ कुलभूषण धीमान ने किसानों से अपील की है कि वे 15 दिसंबर तक गेहूं की फसल और 31 दिसम्बर तक आलू की फसल का बीमा करवाएं ताकि मौसम की विपरीत परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। बीमा की प्रक्रिया और लाभ डॉक्टर कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऊना और हरोली ब्लॉक के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा किया जाएगा। किसान अपनी फसल का बीमा 31 दिसम्बर तक करवा सकते हैं। इस योजना में किसान को प्रति कनाल 25 रूपये प्रीमियम और 5 हजार रूपये की बीमित राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि जो अऋणी किसान अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाण पत्र और जो किसान ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं उन्हें हलफनामा बनवाकर फसल का बीमा करवा सकते हैं। ऋणी किसानों की फसल का बीमा स्वचालित रूप से बैंक शाखाओं द्वारा कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में किसानों को बीमा योजना से काफी लाभ हुआ है। जैसे, 2022 में 34 लाख 30 हजार रुपये के प्रीमियम पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये का क्लेम दिया गया था, जबकि 2023 में 84 लाख 95 हजार रुपये के प्रीमियम पर 3 करोड़ 85 लाख रुपये का क्लेम वितरित किया गया। अधिक जानकारी के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक कैप्टन मोहन कुमार (मोबाइल 73886-68654) और क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक हर्ष मेहता (मोबाइल 70181-12282) से संपर्क किया जा सकता है।
  • ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रक चोरी का आरोपी

    ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रक चोरी का आरोपी

    चोरी के आरोपी से कई चोरियों का खुलासा होने की संभावना

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कार्यालय में एक पत्रकार को संबोधित करते हुए बताया कि बीती 29 नवंबर 24 को सुबह करीब 6 बजे एसडीएम कार्यालय गगरेट के समीप आर्मी ग्राउंड से एक ट्रक संख्या (एचपी 72- 6068) चोरी हुआ था जिस पर ट्रक मालिक की शिकायत पर थाना गगरेट में मामला दर्ज किया गया था।

    इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी गगरेट द्वारा टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। जिस में पुलिस ने टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रक को ट्रेस कर लिया।

    पुलिस थाना प्रबंधक गगरेट की निगरानी में एएसआई राजिंदर पाल और मु आ अविनाश, जिला की साइबर टीम के कर्मचारियों सहित एक आरोपी को पंजाब के जिला मोगा में पकड़ लिया और ट्रक भी कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि यह एक चोर गिरोह का सदस्य है तथा जिला के कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।यह लोग गुर्जर गिरोह से संबंधित है गगरेट क्षेत्र में हुई सुनार की दुकान पर चोरी का सामान व नकदी भी बरामद की गई है।यह गिरोह भैंसों की खरीद फरोख्त का काम भी करते हैं और गुज्जरों के डेरे आदि पर रहते हैं।

    एसपी राकेश सिंह ने लोगों को ऐसे व्यक्तियों से सचेत रहने का आह्वान किया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गगनदीप पुत्र सुखदेव गांव व डाकघर भिंदरकलां जिला मोगा पंजाब के रूप में हुई है जिस को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

  • यातायात नियमों की अवेहलना करने पर काटे पुलिस ने काटे 444 चालान

    यातायात नियमों की अवेहलना करने पर काटे पुलिस ने काटे 444 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 444 वाहनों के   चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 1,29,500/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर आठ व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 900/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना सदर ऊना के पुलिस मुलाजिमों द्वारा तीन वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 20,000/- रुपये वसूल किए गए हैं।

  • ज़मीन पर ले रखा था लोन, फिर आगे बेची,अव न मिली जमीन न लौटा रहे पैसे

    ज़मीन पर ले रखा था लोन, फिर आगे बेची,अव न मिली जमीन न लौटा रहे पैसे

    पुलिस को दी शिकायत 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव वहडाला में एक ज़मीन पर ले रखा था लोन, फिर आगे बेची,अव न मिली जमीन न लौटा रहे पैसे । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में शिवानी ठाकुर पत्नी विनय कुमार निवासी गांव सोहारी तहसील वंगाणा जिला ऊना ने आरोप लगाया कि हरभजन सिंह ने वशिष्ट पब्लिक स्कूल के पास इसे अपनी जमीन बेचने के लिए दिखाई थी और व्याने के तौर पर इससे 3 लाख रुपये भी लिए थे । परन्तु बाद में इसे पता चला कि इस जमीन पर सतनाम कौर व हरभजन सिंह ने लोन लिया हुआ है और जमीन कांगड़ा बैंक की शाखा अजौली के पास जमीन रैहन है और अब न तो जमीन इसके नाम कर रहे है और न ही इसे रूपये वापिस कर रहे हैं I

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरभजन सिंह पुत्र मीत सिंह, सतनाम कौर पत्नी हरभजन सिंह निवासी गांव वहडाला के विरुद्ध धारा 420,34 आईपीसी के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • खेतों में सफाई करने गए पिता पुत्र से मारपीट, मामला दर्ज 

    खेतों में सफाई करने गए पिता पुत्र से मारपीट, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पंडोगा में खेतों की साफ़ सफाई कर रहे पिता पुत्र से मारपीट करने के अंतर्गत आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल पुत्र योगराज निवासी पंडोगा ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह अपने बेटे के साथ अपने खेत की साफ सफाई करने गया था। दोपहर करीब 12 बजे विजय ,वनारसी व  अन्य ने इसके खेत में आकर इसके व इसके बेटे के साथ मारपीट की है ,जिससे इन्हें काफी चोटें आई हैं I पुलिस ने शिकायत के आधार पर विजय पुत्र वनारसी, वनारसी पुत्र नानक निवासी पंडोगा व अन्य के विरुद्ध धारा191(2),191(3),190,115(2),352,351(2)  भा0न0स0 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Champions Trophy 2025 को लेकर बोले Akhtar- कहा ”भारत जाओ, मार कर आओ’, देखें वीडियो

    Champions Trophy 2025 को लेकर बोले Akhtar- कहा ”भारत जाओ, मार कर आओ’, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: Champions Trophy 2025 के आयोजन स्थल को लेकर गतिरोध के कारण पीसीबी भारत में भविष्य के आईसीसी आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल चाहता है। वहीं इस मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना ​​है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान को भारत में खेलना चाहिए और उन्हें अपने घर में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को हराने के एकमात्र उद्देश्य से जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान दोनों अपने रुख से पीछे नहीं हट रहे हैं, रिपोर्ट बताती है कि गतिरोध को तोड़ने के लिए हाइब्रिड मॉडल तैयार है। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जबकि भारत के दुबई में अपने खेल खेलने की संभावना है। फिर भी, ICC ने अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    पाकिस्तान मीडिया से स्पोर्ट्स से बात करते हुए 49 वर्षीय खिलाड़ी शोएब अख्तर ने भारत में खेलने के प्रति पाकिस्तान के दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की तथा संतुलित रुख अपनाने का सुझाव दिया। आने वाले समय में हम दोस्ती का हाथ जरूर बढ़ाएंगे और दिल बड़ा करके बताएंगे कि हम आ गए हैं। मेरा यही है कि इंडिया में जाके इंडिया को हराओ। भारत से खेलो और वहीं पे मारके आओ। यह बहुत सरल है। मोहसिन एक महान व्यक्ति हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। उनका ध्यान आपने देख ही लिया। स्टेडियम तैयार हो रहे हैं, समय पर हो जाएंगे। मैं तो आज तक विश्वास नहीं कर पाया कि इतनी जल्दी कैसे तैयार हो जाऊंगा। लेकिन फिर उनका एक रुख था दृढ़ता थी। ठीक है, पर मैं समझता हूं कि हाइब्रिड मॉडल पहले ही साइन हो चुका था।

    पाकिस्तान मीडिया से स्पोर्ट्स से बात करते हुए, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस मामले पर अपने विचार साझा किए। अख्तर ने मेजबानी के अधिकार और राजस्व में पाकिस्तान के हितों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आपको मेजबानी की लागत के पैसे मिल रहे हैं और राजस्व सृजन के ऊपर पैसा मिल रहा है, जो ठीक है। पाकिस्तान का रुख भी ठीक था अपनी जगह, एक कड़ा रुख रखना चाहिए था। क्यों नहीं? एक बार जब आप अपने देश में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने में सक्षम हो जाते हैं, तो उन्हें हमारे साथ उच्च दर पर राजस्व साझा करना चाहिए। यह एक अच्छा फैसला है।”

  • Punjab News: घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने दवा की 20 से 25 गोलियां निगल ली। जिसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। मरीज की पहचान सकलदीप के रूप में हुई है। बेसुध हालत में व्यक्ति कुछ भी बोलने या बताने में असमर्थ है।

    मामले की जानकारी देते हुए सकलदीप के मकान मालिक ने कहा कि वह पिछले 5 साल से उनके मकान में रहता है। सकलदीप दर्जी का काम करता है। उसका परिवार में अक्सर पैसों को लेकर कलह रहता है। वह किसी भी जगह काम करता है तो काम ज्यादा देर तक काम चलता नहीं है। सकलदीप मूलरुप से यू.पी का रहने वाला है। उसके दो बेटियां है। सकलदीप की उसकी पत्नी से लड़ाई हुई थी।

    बहसबाजी दौरान उसने गुस्से में आकर दवा की 20 से 25 गोलियां इक्ट्ठी खा ली। इस कारण उसकी हालत अचानक से बिगड़ गई। सकलदीप की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। बता दें सकलदीप की पत्नी से जब पत्रकारों ने झगड़े का कारण पूछा तो वह पत्रकारों के साथ भी बुरी तरह से झड़प करने लगी। फिलहाल मामला संदिग्ध है। सकलदीप के होश में आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल सकेगी।