Blog

  • जालंधरः पुलिस ने सुलझाई लड़की के अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात में लड़की के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। देहात से एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा की पुलिस के इंचार्ज जितेंदर कुमार ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र भजन सिंह निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस के रूप में हुई है। डीएसपी सुरिदंर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर 2023 को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ ने थाना लाबंड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है।

    जिसके बाद उनकी टीम ने जांच की तो पता चला कि लड़की गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस जांच दौरान मृतक की पहचान क्षमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था। इस दौरान क्षमा के मोबाइल के जरिए पुलिस टैक्नीकल तरीके से आरोपी तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। क्षमा जालंधर के गुरु नामक मिशन चौक नजदीक प्राईवेट अस्पताल में नौकरी करती थी।

    आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह ही महिला को नहर किनारे लेकर गया था। इस दौरान उसने ऑटो खराब का बहाना बनाकर उसने उससे अश्लील हरकतें की। जब महिला द्वारा शोर मचाया गया तो उसका गला घोट कर उसे मार दिया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर शव को नहर किनारे छोड़ दिया। इतना ही आरोपी फिर दोबारा वहां घटनास्थल पर आया और फिर से मृतका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसका रिमांड हासिल करेंगी, ताकि हत्या के असल कारणों का पता चल सके।

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते दौरान गिरा मंच, पूर्व सांसद सहित कई लोग घायल, देखें वीडियो

    गयाः बिहार के गया जिले में अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल, अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में जब वक्ता अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे थे, तभी मंच गिर गया। इस दौरान मंच पर मौजूद कुछ लोगों को चोटें भी आईं। इसमें पूर्व सांसद डॉक्टर अनवर अली भी शामिल है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि पर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

    कार्यक्रम के शुरू होते ही जब वक्ता मंच पर बोलने लगे। उन्होंने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए। वक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिस दिन राम का जन्मदिवस है उस दिन यह कार्यक्रम क्यों नहीं किया गया। इसी दौरान मंच हिलने लगा और फिर टूटकर गिर गया। मंच पर बैठे सभी लोग भी धड़ाम हो गए। पूर्व सांसद समेत अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

    इसके बाद पास में ही एक अस्थायी मंच किया गया और कार्यक्रम को सुचारू किया गया। इस सभा में पूर्व सांसद अली अनवर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी को श्रद्धांजलि देने का उन्हें हक है जो हर तरह के सांप्रदायिकता से लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने एक सूत्री मांग के लिए गांधी जी और पंडित जवाहरलाल नेहरू से फरियाद करने गए थे कि धर्म के नाम पर देश का बंटवारा न होने दे हम लोग जिन्ना के साथ नहीं है। वही वसीम नैयर ने कहा कि हम उसके साथ हैं जो हमें हक और अधिकार देगा।

    अतरी से आरजेडी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्म और वोट के नाम पर ट्रेन को फ्री किया जा रहा है जबकि बेरोजगार और दूसरे राज्यों में परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए फ्री होना चाहिए। लेकिन, बेरोजगार युवाओं को जनरल बोगी में खड़ा होकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दिन वोट देते समय यह ना समझे कि हम अंसारी है, हम शेख हैं, हम पठान है। यह समझें कि हम पक्का मुसलमान हैं। मुसलमान के साथ देश में क्या हो रहा है यह आप लोगों से छुपा हुआ नहीं है।

  • पंजाब : गैंगस्टर के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने गैंगस्टर नवदीप जोहन बुटर के 2 साथियों को गिरफतार किया है। पूलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे कुख्यात गैंगस्टर नवदीप सिंह जोहन बुट्टर के 2 करीबी साथी परमिंदर सिंह पिंदा ओर कुलविंदर सिंह किंदा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

    एस एस पी विवेक शील ने बताया की इनको गुप्ता सूचना के आधार पर पकड़ा गया है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसएसपी विवेक शील ने बताया की इन दोनों आरोपियों पर अलग- अलग धाराओं 302/379/307 के तहत कई मामलें दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर अगली करवाई की जाएगी।

  • पंजाबः जालंधर का वेटर वेडलॉक रिजॉर्ट के बैंक्वेट हॉल जलाने के मामले में गिरफ्तार

    अमृतसरः वेडलॉक रिजॉर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी के दौरान वेटर और रिजॉर्ट के मैनेजर के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान वेटर द्वारा बैंक्वेट हॉल में आग लगा दी गई। दरअसल, मैनेजर का आरोप है कि उसका वेटर के साथ क्रॉकरी तोड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान वेटर ने बैंक्वेट हॉल को आग लगा दी। पीड़ित इस घटना में उसका करीब चार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। रिजॉर्ट मैनेजर लखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अमृतसर के वेडलॉक रिजॉर्ट में काम करता है।

    उसमें दो बैंक्वेट हॉल हैं। 18 जनवरी की रात को बड़े हॉल में फंक्शन चल रहा था, जबकि छोटा हॉल खाली था। फंक्शन में हलवाई और वेटर फंक्शन पार्टी की तरफ से थे। जबकि, क्रॉकरी रिजॉर्ट की ही थी। लखबीर का कहना है कि वेटर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। लखबीर ने कहा कि वेटर लापरवाही से काम करते हुए लगातार क्रॉकरी तोड़ रहे थे। इसीलिए, उनके हेड वेटर केतन कुमार को डांट गया और संभाल कर काम करने को बोला गया। इसके कुछ समय बाद ही खाली पड़े बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। आग से सारा सामान जल गया। 

    घटना का कारण जानने के लिए कमरों की तलाशी ली गई तो पता चला की केतन ने अखबार और अन्य वस्तुएं सोफे के नीचे रखकर आग लगाई है। इससे बैंक्वेट हॉल का फर्नीचर, इंटीरियर, POP, झूमर, आदि तबाह हो गए। कई झूमर गिरकर टूट गए। लखबीर के मुताबिक इस घटना में उनका तकरीबन चार करोड़ का नुकसान हो गया।थाना घरिंडा में यह मामला दर्ज कर किया गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी केतन कुमार निवासी संतोखपुरा जालंधर को गिरफ्तार कर लिया।

  • जालंधर आ रही बस और कार की टक्कर को लेकर हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश :  बस और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में भारी खूनी झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। एक प्राइवेट कंपनी की बस के कंडक्टर ने बताया कि 3-4 व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस हमले में कंडक्टर को लहूलुहान कर दिया। जिसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। पीड़ित बस कंडक्टर रजत ने बताया कि जब वह सवारी से भरी बस को लुधियाना से जालंधर की ओर ला रहा था कि लाडोवाली टोल प्लाजा के पास उनकी बस के साथ कार की टक्कर हो गई।

    जिसके बाद कार चालक महिला ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। जिन्होंने बस का पीछा कर फगवाड़ा में उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और उनकी बस की भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • 15 फरवरी तक धारा 144 लागू

    नई दिल्ली :  दिल्ली में 15 फरवरी तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। यह आदेश दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किया गया है। इस दौरान 29 दिनों तक पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू रहेगी। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी की है। दिल्ली में 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने गाइडलाइन भी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि पूरी दिल्ली में 18 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक धारा 144 लागू रहेगी।

    गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली के कमिश्नर द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। दिल्ली के कमिश्नर द्वारा जारी किए आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंदर पैरग्लाइडिंग, एयरक्राफ्ट, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बलून, क्वाडकॉप्टर, पैरा मोटर, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस के उड़ाने के साथ-साथ इसकी ऑनलाइन खरीददारी पर भी रोक लगा दी गई है। कमिश्नर के आदेश के अनुसार इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः DJ पार्टी पर चली गोलियां, नाबालिग की मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारनः हलका खेमकरण के अंतर्गत आते् गांव अंसल उतार में पार्टी कार्यक्रम में डीजे के दौरान कार्यक्रम में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, पार्टी में एक रिश्तेदार ने डीजे पर पर्चियां बटोर रहे 16 वर्षीय युवक से पैसे लेने को लेकर बहस हो गई। इस घटना दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची वल्टोहा थाने की पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।  मृतक युवक की पहचान गांव अलगों कोठी निवासी अंग्रेज सिंह के पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक डीजे पर काम करता था। इस हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    वहीं, मृतक युवक के पिता अंग्रेज सिंह और मां निंदर कौर अपने बेटे को खोने के सदमे में हैं। बता दें कि मृतक युवक सुरजीत सिंह की उम्र करीब 16 साल है और उसका एक भाई और दो बहनें हैं और मृतक सुरजीत सिंह घर से गरीब था। इसलिए वह अक्सर पैसे इकट्ठा करने के लिए डीजे के पास जाता था। इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए मृतक युवक की मां निंदर कौर ने कहा कि उनका बेटा डीजे पर पर्चियां लेने जाता था, लेकिन बीती रात थाका में कार्यक्रम में आए एक रिश्तेदार ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने तरनतारन के एसएसपी से न्याय की मांग करते हुए हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं जब इस मामले को लेकर वल्टोहा पुलिस स्टेशन की SHO मैडम सुनीता बावा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    संगरूरः जीजा से मारपीट के मामले में दो वर्ष की कैद की सजा के विरोध में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा जिला सेशन अदालत में की गई अपील पर शुक्रवार को माननीय जिला सेशन जज आरएस राय ने सुनवाई की। अदालत ने अमन अरोड़ा को पक्की जमानत प्रदान कर दी है। इस दौरान 2 वर्ष की सजा को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया। वहीं विरोधी पक्ष के राजिंदर दीपा द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में 15 जनवरी के जिला सेशन जज के फैसले खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

    साथ ही आदेश दिया कि 24 जनवरी को जिला सेशन अदालत में मामले पर बहस करें। जिला सेशन अदालत में अगली पेशी 24 जनवरी को होगी। गौर हो कि 21 दिसंबर को सुनाम अदालत ने घर में घुसकर राजिंदर दीपा से मारपीट करने के आरोप में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, उनकी माता परमेश्वरी देवी समेत नौ लोगों को दो-दो वर्ष की सजा व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। बाद में कोर्ट ने अरोड़ा को सेशन कोर्ट में अपील करने के लिए तीस दिन का समय दिया था।

  • ਪੰਜਾਬ : 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਸਬੰਧੀ ਵੰਡੇ ਗਏ ਦੀਵੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅਯੋਧਿਆ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕੋਨੇ-ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।ਹਰੇਕ ਰਾਮ ਭਗਤ ਨੂੰ 22 ਜਨਵਰੀ ਦਾ ਬੇਸਬਰੀ ਨਾਲ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਹੈ। 22 ਜਨਵਰੀ ਦੇ ਦਿਨ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਤੇ ਖੁਸ਼ਨਮਾ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੂਰੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਜ਼ੋਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪ੍ਰਾਚੀਨ ਭਦਰਕਾਲੀ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਮੰਦਰ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਦੀਵੇ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਦਰ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ “ਦੀਵਾਲੀ ਦਿਵਸ” ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਾਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਵਿਆਂ ਨਾਲ ਰੌਸ਼ਨ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਯੁੱਧਿਆ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ਬਣਨ ਨਾਲ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਅਧਿਆਤਮਿਕ ਰੌਸ਼ਨੀ ਦਾ ਸੰਚਾਰ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਕੋਨਾ-ਕੋਨਾ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਿੱਧ ਪੀਠ ਮੰਦਰ ਭਦਰ ਕਾਲੀ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੜੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਦਿਨ ਹੈ। 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਅਯੋਧਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਦੀਵੇ ਵੰਡੇ ਜਾ ਰਹੇ ਤੇ ਅਸੀਂ 22 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੀਵੇ ਜਗਾ ਕੇ ਛੋਟੀ ਦੀਵਾਲੀ ਜਰੂਰ ਮਨਾਵਾਂਗੇ।

  • Shoaib Malik ने एक्ट्रेस Sana Javed से किया निकाह

    नई दिल्ली: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। बता दें कि ऐसी अफवाह फेल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं मलिक ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर उनको विश किया था और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी। शोएब मलिक ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

    भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। लेकिन इस बीच शोएब मलिक की सना जावेद के साथ नई शादी ने सबको हैरान कर दिया।

    सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रहसम्य पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि, ‘शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। कर्ज में डूबा रहना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित होना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। संवाद मुश्किल है। संवाद न करना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। जीवन कभी भी आसान नहीं होगा। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।’