Blog

  • पंजाब : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-गणतंत्र दिवस के पहले पाक की साजिश नाकाम

    फिरोजपुर :  राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस से पूर्व पाकिस्तान की नापाक साजिश बीएसएफ ने समय रहते पकड़ ली है। फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में रात के दौरान एक ड्रोन गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ जवानों द्वारा एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

    बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में एक खेत अंदर गिराए गए एके-47 असॉल्ट राइफल- 01 नंबर, मैगजीन एके-47- 02 नग, लाइव राउंड (7.62 मिमी) – 40 नग,  40 हजार रुपए की भारतीय करेंसी बरामद की है।

    पाकिस्तान की ओर से भेजी गई करेंसी व हथियार का क्या मकसद है इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है। बीएसएफ जवानों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। सीमावर्ती आबादी की सहायता से लगभग 6 बजे क्षेत्र की तलाशी एक संदिग्ध दिखने वाली वस्तु पर केंद्रित हुई। एक बड़ा पैकेट जिसे सावधानी पूर्वक सफेद रंग की बोरी रेत की थैली में लपेटा गया था। जिसमे ये सामान बरामद हुआ है।

  • पंजाब के 13 टोल प्लाजा को कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया Free, देखें वीडियो

    लुधियानाः बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर राष्ट्रीय न्याय मोर्चा द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है। इस दौरान पंजाब भर में राष्ट्रीय न्याय मोर्चा द्वारा आज करीब 13 टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है। दरअसल, उनकी मांग है कि कई वर्षों से सजा काट चुके बंदी सिंहों को रिहा किया जाए। मामले की जानकारी देते हुए कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर आज 3 घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री किए गए है।

    बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने प्रदर्शन तेज करने का ऐलान कर दिया है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक इन टोल प्लाजा को वाहनों के लिए फ्री करने का ऐलान किया है। मोर्चा 9 जिलों में 13 टोल प्लाजा पर धरना लगाएगा।  यह टोल प्लाजा फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा, तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला का परेडी जट्टा टोल प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा,लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा,घलाल टोल प्लाजा,फरीदकोट का तारापुर टोल प्लाजा,तलवंडी भाई टोल प्लाजा, नवांशहर का टोल प्लाजा बंद रहेंगे। 

  • पंजाब : युवक की गोलियां मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    तरनतारन : गांव गैलालीपुर के खेतों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुरानी दुश्मनी के चलते 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है। जो पिछले 6 महीने से अपनी बुआ अमरजीत कौर पत्नी परगट सिंह के पास गांव गैलालीपुर में रह रहा था। अज्ञात लोगों ने सुखप्रीत सिंह की करीब 3 गोलियां मार के हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखप्रीत सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि उनकी कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी है और उन्हें शक है कि इन्हीं लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है।

    मृतक सुखप्रीत के पिता गुरचरण सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके जवान बेटे की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। चौकी मनोचाहल के प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और खेतों में पड़े सुखप्रीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • लारेंस के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इंटरव्यू से मचा तहलका, किए अहम खुलासे

    लारेंस के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इंटरव्यू से मचा तहलका, किए अहम खुलासे

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद लांरेस बिश्नोई का मामला अभी थमा नहीं है। वहीं अब गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इंटरव्यू को लेकर तहलका मच गया है। दरअसल एक निजी चैनल द्वारा लिए गए इंटरव्यू में एक शख्स, जोकि खुद को गोल्ड़ी बराड़ बता रहा है तथा बातचीत करते हुए उसने खुलासा किया है वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है तथा उसने खुलासा किया कि उनके साथ करीब 5000 लोग जुड़े हुए हैं तथा हम लोग विदेशी हथियार मंगवाते हैं तथा कहीं पर भी फायरिंग या मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

    इंटरव्यू के दौरान शख्स ने सभी बातों का जिक्र किया है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग, सलमान खान के साथ दुश्मनी आदि घटना शामिल है। शख्स ने बताया कि हमारे पास अत्याधुनिक हथियार हैं तथा अर्श डल्ला जैसे गैंगस्टर लगातार टार्गेट पर हैं। शख्स ने इंटरव्यू दौरान गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग की घटना को भी कबूला है। बता दें कि गोल्डी बराड़ की इससे पहले भी कई रिकार्डिंग सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार की रिकार्डिंग में सामने आए शख्स को लेकर सुरक्षा एजैंसियों का कहना है कि रिकार्डिंग में आवाज गोल्डी बराड़ की ही है, जिसके बाद शख्स द्वारा किए गए खुलासे के बाद सुरक्षा एजैंसियां भी चौकस हो गई हैं। 

    रिकार्डिंग में शख्स ने गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग मामले में खुलासा किया कि गिप्पी ग्रेवाल सलमान खान व सिद्दू मूसेवाला का पक्ष ले रहा था, इसलिए उसको धमकी देना जरूरी था। वहीं पंजाबी सिंगर हनी सिंह को दी गई धमकी मामले में शख्स ने बताया कि हनी सिंह को भी धमकी उसने ही दी थी, क्योंकि गैंग चलानी होती है तो पैसों की जरूरत होती है। डी कंपनी के साथ ताल्लुक को लेकर शख्स ने बताया कि उनका डी कंपनी के साथ कोई दोस्ती नहीं है। शख्स ने बताया कि हमने कभी किसी गरीब या निर्दोष को निशाना नहीं बनाया। हम ट्रेन व बसों में घूम रहे आम लोगों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाते। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

  • जालंधरः नहीं रूक रही चोरी की वारदाते, अब मोहल्ला क्लीनिक से दवाईयों सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं आज एक और चोरी का मामला सामने आया है। यह मामला बस्ती दानिशमंदा से सामने आया है। जहां चोरों ने मोहल्ला क्लीनिक को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दवाईंयां, सीरिंज, टूटियां सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।  मामले की जानकारी देते हुए मेडिकल ऑफिसर कामराज ने बताया कि पिछले एक माह से चोरी की वारदाते हो रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि चोर पहले खिड़की के रास्ते से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लेकिन अब देर रात उन्होंने चोर शीशा तोड़कर मोहल्ला क्लीनिक से घुस  गए।

    इस दौरान चोर बाथरूम से टूटियां और टॉयलेट सीट और दवाईंयां लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दवाईंयों का एक महीने का स्टॉक पड़ा हुआ था, वहीं सीरिंज का 50 पीस का डिब्बा भी था जो कि चोर लेकर फरार हो गए। डॉक्टर ने कहाकि चोरी की वारदात के दौरान चोरों ने सिरगेट भी पी थी। दरअसल, वहां से इस्तेमाल की हुई सिरगेट भी बरामद हुई है। थाना 5 को उन्होंने घटना संबंधी शिकायत दे दी है। इस दौरान पुलिस ने आश्वासन दिलाया है कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएंगा। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि बच्चों के पीने वाली दवाई सहित अन्य सामान चोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि यह घटना किसी नशेड़ियों का काम है। इस दौरान उन्होंने नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੇਰਾ ਪਿਓ DSP, DGP ਮੇਰਾ ਫੁੱਫੜ’, ਕਹਿ ਕੇ ਸ਼ੋਰੂਮ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸ਼ੇਰਪੁਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਇਲੈਕਟ੍ਰੋਨਿਕਸ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਨੂੰ ਧਮਕਾ ਕੇ ਉਸ ਪਾਸੋਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀੜਿਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਪੀੜਿਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੇ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਉੱਪਰ ਤਰਸ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੀ ਮਦਦ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਤੇ ਉਲਟ ਆਰੋਪੀ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਕੇ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਉਹ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ।

  • जालंधरः Gun Point और तेजधार हथियार के बल पर पंप से 2 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: नकोदर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे 2 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने लूट की घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पंप का स्टाफ रात को दफ्तर में बैठकर दिनभर की सेल का हिसाब-किताब कर रहा था। अचानक वहां पर हथियारबंद लुटेरे आ गए और पिस्तौल और हथियार के बल पर पंप के कारिदों से कैश लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ है कि लुटेरे बड़े आराम से दफ्तर में आए पैसे उठाए और मौके से बड़े आराम के साथ फरार हो गए।

    यहां तक कि एक लुटेरा जब अकेला अंदर रह गया तो वह बड़े आराम से ड्राज की तलाशी लेकर कैश निकाल कर अपनी जेब में डाल रहा था। जबकि उसे स्टाफ काबू कर सकता था। लुटेरे ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। लुटेरों वहां काउंटिंग के लिए टेबल पर रखे कैश के अलावा जो ड्राज या फिर कर्मचारियों के जेबों में था उसे भी तलाश लेकर निकाल लिया। पेट्रोल पंप पर जो लूट हुई है उसे पुलिस संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस को यह मामला इसलिए संदिग्ध लग रहा है क्यों कि जैसे लुटेरे दफ्तर में घुसे तो वहां पर मौजूद स्टाफ ने अपने कोई हरकत नहीं दिखाई बल्कि सब कुछ अपने आप ही लुटेरों के हवाले कर दिया। 

  • ਜਲੰਧਰ ‘ਚ 10 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਇਕੱਠ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਬਣਾਈ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ 27 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਜਰੂਰੀ ਸੀ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਅਯੋਧਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਮੂਰਤੀ ਪੂਜਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਇਹ ਹਿੰਦੂ ਧਰਮ ਦਾ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਜਥੇਦਾਰ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਕੇ ਨੂੰ ਫਕਰੇ ਕੌਮ ਦਾ ਅਵਾਰਡ ਦੇਣ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਅਵਾਰਡ ਦੇ ਲਈ ਜਥੇਦਾਰ ਕਾਉਕੇ ਹੱਕਦਾਰ ਹਨ ਅਤੇ ਕੌਮ ਦੇ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਲੜਾਈ ਲੜੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 10 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਇਕੱਠ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਇਕੱਠ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਸੀਂ ਮੰਗ ਕਰਾਂਗੇ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਕਾਉਕੇ ਨੂੰ ਫਕਰ ਏ ਕੌਮ ਦਾ ਅਵਾਰਡ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • घर में लगी भीषण आग, 6 की मौ’त, जाने वजह

    घर में लगी भीषण आग, 6 की मौ’त, जाने वजह

    नई दिल्ली : पीतमपुरा इलाके में आग लगने का मामला सामने आया है। पीतमपुरा इलाके में एक घर में आग लगने से 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया है कि आग लगने के बाद दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के खराब होने के कारण इन फ्लैट्स में रहने वाले लोग बाहर निकल ही नहीं पाए और उनकी जान चली गई। पीड़ितों की पहचान  62 साल के राकेश गुप्ता, 62 वर्षीय उनकी पत्नी रेनू गुप्ता और उनकी 30 वर्षीय बेटी श्वेता एवं चौथे फ्लोर पर रहने वाली 25 वर्षीय कीर्ति वर्मा, उनकी 27 वर्षीय बहन शानू वर्मा और उनके 25 वर्षीय कुक संतोष के रूप में की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का संभावित कारण पहली मंजिल पर लगा हुआ रूम हीटर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हीटर का इस्तेमाल गीले कपड़े सुखाने के लिए किया जाता था। घर में किसी की गैरमौजूदगी के बीच हीटर से आग की लपटें उठीं और उसने तेजी से डुप्लेक्स हाउस को अपनी चपेट में ले लिया।

    सूत्रों के मुताबिक पहली मंजिल पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला दवा खरीदने के लिए घर से निकलने से पहले रूम हीटर चालू कर गई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी गैरमौजूदगी में हीटर के पास कपड़ों में आग लग गई, जिससे पूरी इमारत में आग तेजी से फैल गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वालों ने अपनी खिड़कियां खोलकर भागने की कोशिश की, हवा में घना धुआं भर गया और उनके लिए भागना नामुमकिन हो गया। तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स के इलेक्ट्रॉनिक लॉक के खराब होने से इन दोनों ही फ्लैट्स में रहने वाले लोग बाहर नहीं निकल पाए और घने धुएं में दम घुटने की वजह से उनकी जान चली गई। जांच में खुलासा हुआ कि पहली मंजिल पर दरवाजे और कंट्रोल बॉक्स को जोड़ने वाले तार आग में जल गए, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम बेकार हो गया।

  • जालंधरः नगर निगम का एक्शन, सुबह-सुबह 20 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार एक ही सेक्टर में कारवाई करती दिखाई दे रही है। इसी के तहत पिछले कुछ समय से खुरला किंगरा में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ अब बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं आज सुबह सुबह नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल और बिल्डिंग ब्रांच की प्रमुख एडीशन कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारियों ने खुरला किंगरा में कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने 20 दुकानों को सील कर दिया है। दरअसल, एटीपी सुखदेव शर्मा ने टीम के साथ सुबह खुरला किंगरा लेकर मैनब्रो चौक, फोल्हड़ीवाल तक अवैध दुकानों पर कार्रवाई की।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि बन्नो जी नगर में 1, बैंक एनक्लेव में 3, बैंक कॉलोनी में 8, खुरला किंगरा में सांई मंदिर के पास 4, गोल मार्किट में 2, मैनब्रो चौक के पास 1 और फोल्हड़ीवाल के पास इशर काॉलोनी में 1 दुकान को सील किया गया है। वहीं खुरला किंगरा में जो 4 दुकानें सील की कई हैं। इन पर सीलबंदी की कार्रवाई दूसरी बार हुई है।

    यह दुकानें इसलिए सील की गई हैं क्योंकि दुकानों ने मालिक ने शपथ पत्र दिया था कि वह दुकानों के स्थान पर रेजिडेंस बना देगा। लेकिन शपथपत्र के बावजूद दुकानों को रिहायश में नहीं बदला। इसके अलावा जो अन्य दुकानें भी सील की गई हैं वह अधिकतर रिहाइशी इलाके में हैं और बिना नक्शा पास करवाए बनाई गई हैं। इन्हें पहले नोटिस भी निगम कमिश्वनर की तरफ से जारी किए गए थे। लेकिन इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए आज सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

    गौरतलब है कि पूरे शहर में अवैध बिल्डिंगों का निर्माण चर्म सीमा पर है। लेकिन एटीपी सुखदेव के सैक्टर को छोड़ कर निगम के बिल्डिंग विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा अपने अपने सेक्टरों में किसी भी अवैध निर्माण को न तो रोका जाता है और न ही उचित कारवाई समय अनुसार की जाती है। पता नही क्यों निगम कमिशनर और निगम अधिकारियों का बाकी सेक्टरों की ओर ध्यान नही जाता ।