जालंधरः नगर निगम का एक्शन, सुबह-सुबह 20 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार एक ही सेक्टर में कारवाई करती दिखाई दे रही है। इसी के तहत पिछले कुछ समय से खुरला किंगरा में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ अब बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं आज सुबह सुबह नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल और बिल्डिंग ब्रांच की प्रमुख एडीशन कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारियों ने खुरला किंगरा में कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने 20 दुकानों को सील कर दिया है। दरअसल, एटीपी सुखदेव शर्मा ने टीम के साथ सुबह खुरला किंगरा लेकर मैनब्रो चौक, फोल्हड़ीवाल तक अवैध दुकानों पर कार्रवाई की।

मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि बन्नो जी नगर में 1, बैंक एनक्लेव में 3, बैंक कॉलोनी में 8, खुरला किंगरा में सांई मंदिर के पास 4, गोल मार्किट में 2, मैनब्रो चौक के पास 1 और फोल्हड़ीवाल के पास इशर काॉलोनी में 1 दुकान को सील किया गया है। वहीं खुरला किंगरा में जो 4 दुकानें सील की कई हैं। इन पर सीलबंदी की कार्रवाई दूसरी बार हुई है।

यह दुकानें इसलिए सील की गई हैं क्योंकि दुकानों ने मालिक ने शपथ पत्र दिया था कि वह दुकानों के स्थान पर रेजिडेंस बना देगा। लेकिन शपथपत्र के बावजूद दुकानों को रिहायश में नहीं बदला। इसके अलावा जो अन्य दुकानें भी सील की गई हैं वह अधिकतर रिहाइशी इलाके में हैं और बिना नक्शा पास करवाए बनाई गई हैं। इन्हें पहले नोटिस भी निगम कमिश्वनर की तरफ से जारी किए गए थे। लेकिन इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए आज सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि पूरे शहर में अवैध बिल्डिंगों का निर्माण चर्म सीमा पर है। लेकिन एटीपी सुखदेव के सैक्टर को छोड़ कर निगम के बिल्डिंग विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा अपने अपने सेक्टरों में किसी भी अवैध निर्माण को न तो रोका जाता है और न ही उचित कारवाई समय अनुसार की जाती है। पता नही क्यों निगम कमिशनर और निगम अधिकारियों का बाकी सेक्टरों की ओर ध्यान नही जाता ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *