Blog

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले में जगमीत बराड़ को पत्र जारी कर किया तलब

    पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले में जगमीत बराड़ को पत्र जारी कर किया तलब

    चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष सरदार सिकंदर सिंह मलूका ने पूर्व सांसद जगमीत बराड़ को 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय में पार्टी विरोधी बयानों को कमेटी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। इस संबंध में आज अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष ने जगमीत बराड़ को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

    इसमें कहा गया है कि पूर्व सांसद को पहले जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में दिए गए जवाब पर कमेटी पहले ही असंतोष व्यक्त कर चुकी है। कमेटी ने नोट किया है कि बराड़ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के अलावा अपनी कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं। सरदार मलूका ने पूर्व सांसद को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के अलावा छह दिसंबर को लिखित जवाब देने को कहा है।

  • AIIMS के सर्वर हैक में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कहां से हुई थी हैकिंग

    AIIMS के सर्वर हैक में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कहां से हुई थी हैकिंग

    नई दिल्लीः एम्स सर्वर हैकिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के 5 प्रमुख सर्वर हैक किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये हैकिंग चीन से हुई। आईएफएसओ सूत्रों के मुताबिक, हैकिंग के दौरान पर्सनल डेटा भी लीक हुआ है। एम्स से लीक हुआ ये डेटा डार्कवेब (DARKWEB) के मैन डोमेन पर भी होने की संभावना है।

    डार्कवेब वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का एक हिस्सा है, जहां हैक हुआ या अवैध डेटा उपलब्ध होता है। डार्क वेब पर हैक किए गए डेटा को अवैध रूप से बेचा और खरीदा भी जाता है। बताया जा रहा है कि डार्क वेब पर एम्स के डेटा को लेकर चर्चा और डील चल रही थी। इतना ही नहीं डार्क वेब पर एम्स का डेटा 1600 से ज्यादा बार सर्च किया गया। इनमें से कई यूजर्स नेताओं और सेलिब्रिटीज के डेटा को खरीदने का इंतजार भी कर रहे थे।

    एम्स का सर्वर हुआ था डाउन 

    एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ था। 24 घंटे बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो पाने के बाद एम्स के अफसरों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस मामले को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को सौंप दिया गया था। आशंका जताई जा रही थी कि एम्स का सर्वर हैक हुआ है।

    आईएफएसओ सूत्रों ने बताया कि एम्स के 5 सर्वर हैक हुए थे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कोई डेटा लीक नहीं हुआ है। वहीं, जो 5 सर्वर हैक हुए थे, एफएसएल उनकी जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि भारत के बाहर से हैकिंग हुई है। हैकर्स कुछ सबूत भी छोड़ गए हैं। ये सबूत आगे की जांच के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हैकर्स का मुख्य उद्देश्य पैसों की वसूली था।

  • बॉलीवुड के इस पॉपुलर सिंगर का हुआ एक्सीडेंट

    बॉलीवुड के इस पॉपुलर सिंगर का हुआ एक्सीडेंट

    मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार की सुबह हुआ था। उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल ले जाया गया है. हादसे में सिंगर की कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आया है, हालांकि बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते वक्त गिरने से उनके सिर में भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा. डॉक्टरों ने उन्हें दायीं बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

    जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के फेमस और यूथ के बीच सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं। उनके साथ हुए हादसे की खबर के बाद उनके फैंस भी निराश हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जुबिन नौटियाल के गाने फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। अपने गानों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान कायम की है. लुट गए से लेकर हमनवा मेरे, रातां लंबिया तक जैसे जुबिन के कई गाने हैं, जो यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस हादसे ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।

    जुबिन अपने गानों के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहे हैं, जबरदस्त गानों और उनके क्यूट लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की भारी संख्या है। ऐसे में अब फैंस ने उनके ठीक होने के लिए दुआ करना शुरू कर दिया है.

  • पंजाबः तहबाजारी टीम ने घुमार मंडी से हटवाई रेहड़ियां, कईयों को लगाया जुर्माना

    पंजाबः तहबाजारी टीम ने घुमार मंडी से हटवाई रेहड़ियां, कईयों को लगाया जुर्माना

    लुधियानाः नगर निगम-डी जोन ने घुमार मंडी में कार्रवाई करते हुए चौपाटियां बनाकर लगी रेहड़ियों को हटा दिया और उन्हें कब्जे में ले लिया है। दरअसल, घुमार मंडी में रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। कई बार निगम अधिकारियों के पास इसकी शिकायतें भी आ चुकी थी। इस कारण विभाग ने देर रात इन अतिक्रमण करने वाले पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। तहबाजारी विभागी को आता देख कई अतिक्रमणकारी तो रेहड़ियां भगा कर ले गए। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस रोड़ पर कई बार कार्रवाई कर चुके हैं, लेकिन इसका को पक्का हल नहीं निकल रहा। इन रेहड़ी चालकों को विभाग जुर्माना करता है, लेकिन ये फिर से यहीं अतिक्रमण कर लेते हैं। इस वजह से अब सड़कें खाली करवाने की ड्राइव लगातार जारी रखी जाएगी।

    दबी ज़ुबान में कुछ निगम के ही अधिकारियों ने कहा कि शहर में कई तो ऐसी जगह हैं, जहां राजनीतिक लोगों की शह से कब्जे हुए हैं। जब भी वह कार्रवाई करने जाते है तो कोई न कोई राजनीतिक शह का व्यक्ति ही मिलता है। इस कारण उन्हें बेरंग लौटना पड़ता है। बता दें शहर के कुछ ऐसे ही इलाके है जहां बड़ी संख्या में अतिक्रमण हुए है, लेकिन तहबाजारी उन इलाकों में कार्रवाई करने से कतराती है। इन इलाकों में जनकपुरी, फील्डगंज, चौड़ा बाजार, केसरगंज मंडी, अकालगढ़ मार्केट, गौशाला रोड़, गोल मार्केट, माडल टाउन आदि शामिल है। इन इलाकों में रोजाना जाम की हालत बनी रहती है। वाहन चालकों को करीब आधा से एक घंटा तक भीड़ में फंसे रहना पड़ता है।

  • अलग वेशभूषा में उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख ख़ान, देखें वीडियो

    अलग वेशभूषा में उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख ख़ान, देखें वीडियो

    सऊदी अरब: शाहरुख खान का उमराह करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो मक्का का है। लोग सोशल मीडिया पर शाहरुख की इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। जिसमें वह सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और मुंह पर मास्क है। शाहरुख खान का वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है कि ‘बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान उमराह करने मक्का-मदीना पहुंचे हैं’. अपनी इस विजिट को लेकर शाहरुख खान ने ट्वीट बी किया है।

    आपको जानकारी के लिए बता दें शाहरुख खान ने यूएई में अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी की है। कतर में शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और सऊदी सरकार का शुक्रिया अदा किया था। इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में लोगों ने उनसे गुजारिश की थी कि वह अगर सऊदी अरब आए हैं तो उमराह करके जरूर जाएं.

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने एहराम (एक खास पोशाक जो हज और उमराह के दौरान पहनी जाती है) बांधा हुआ है। उनके आसपास कुछ गार्ड्स खड़े हैं और उन्होंने मास्क लगाया हुआ है। लोग शाहरुख के कायल हो रहे हैं. लोग दुआ कर रहे हैं कि अल्लाह आपके इबादत को कुबूल करें।

  • दुल्हन की इस हरकत ने सभी लोगो को चौंका दिया, देखें वीडियो

    दुल्हन की इस हरकत ने सभी लोगो को चौंका दिया, देखें वीडियो

    गाज़िआबाद: यह हैरान करन वाली खबर गाज़िआबाद की है जहां राजेंद्र नगर सेक्टर सेक्टर-3 निवासी प्रमेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी की ख्वाहिश को पूरा करते हुए उसकी घुड़चढ़ी कराई। पिता प्रमेंद्र शर्मा का कहना है कि उनके परिवार में पहले भी महिला ने घुड़चढ़ी की हुई है इसलिए खुशी की ख्वाहिश कोई नई नहीं है। सदियों पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए राजेंद्र नगर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने घुड़चढ़ी कर अपने रिश्तेदार से लेकर शहर के लोगों को भी चौंका दिया। बैंड बाजे के साथ खुशी की घुड़चढ़ी में घराती जमकर नाचे।

    गाजियाबाद का यह पहला मामला है जब किसी लड़की की घुड़चढ़ी हुई हो, जिसे देखने को आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई खुशी ने बताया कि उन्होंने जब मामी की घुड़चढ़ी देखी थी तब उन्हें काफी अच्छा लगा था। वह भी यह मिथक तोड़ना चाहती थी कि दुल्हा ही घुड़चढ़ी करता है। खुशी कहती है कि वह इस बात से काफी खुश हैं कि उनके इस ख्वाहिश को परिवार वालों ने एक बार में मान लिया और सारा इंतजाम किया। बता दें कि दो दिनों पहले ही मुजफ्फरनगर के खतौली में भी एक दुल्हन की घुड़चढ़ी का वीडियो वायरल हुआ था।

    खुशी के बुआ के बेटे अमित शर्मा ने बताया कि घुड़चढ़ी के बारे में सबको अचानक से मालूम हुआ। खुशी की मामी ने भले घुड़चढ़ी की हो लेकिन उन लोगों ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। आस-पड़ोस के लोग भी खुशी की घुड़चढ़ी देख ताज्जुब कर रहे थे लेकिन सबने इसका जमकर स्वागत किया और खुशी के घर से पार्क तक की दूरी में हुई घुड़चढ़ी में सभी लोग उत्साह पूर्वक शामिल हुए।

  • पंजाबः Goldy Brar को लेकर सीएम मान का आया बयान, कहा जल्द लाया जाएगा भारत, देखें वीडियो

    पंजाबः Goldy Brar को लेकर सीएम मान का आया बयान, कहा जल्द लाया जाएगा भारत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मुख्य आरोपी गोल्डी को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। उन्होंने लाइव होकर कहा कि मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंट गोल्डी बराड़ को अमरीका में डिटेन किया गया है।

    गोल्डी बराड़ को जल्द भारत लाया जाएगा। सीएम मान अहम मामलों को लेकर गुजरात में प्रैस कांफ्रैंस कर रहे है, जिसकी वीडियो उन्होंने ट्वीट भी की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्डी बराड़ जल्द ही पंजाब पुलिस की गिरफ्त में होगा। कानून के मुताबिक उसे सजा मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मूसेवाला के परिवार को जल्द ही इंसाफ मिलेगा। 

  • स्कूल में प्रिंसिपल ने दिया विवादित बयान, कहा-सविधान में अंबेडकर ने एक भी लाईन नहीं लिखी, देखें वीडियो

    स्कूल में प्रिंसिपल ने दिया विवादित बयान, कहा-सविधान में अंबेडकर ने एक भी लाईन नहीं लिखी, देखें वीडियो

    विवाद बढ़ने के बाद प्रिंसीपल ने मांगी माफी

    रायसेन: एमपी के रायसेन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो संविधान दिवस के दिन का है। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने छात्रों को यह पाठ पढ़ाया है कि भारत का संविधान बाबा भीमराव आंबेडकर ने नहीं, बल्कि प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा है। बाबा भीमराव आंबेडकर ने संविधान की एक लाइन भी नहीं लिखी। वीडियो सामने आने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी के प्रिंसिपल जितेंद्र मिश्रा विवादों में घिर गए हैं। इसके बाद जिले में उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि कई लोगों में यह अभी भी भ्रांति है कि भारत का संविधान बाबा भीमराव आंबेडकर ने लिखा है, पर ऐसा नहीं है।

    उन्होंने यह बात संविधान दिवस पर नवोदय विद्यालय बाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कही। इसका वीडियो सामने आया। वीडियो देखने के बाद लोग आक्रोश जता रहे हैं और प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों संविधान दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी के प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा ने गलत शिक्षा नीति के तहत यह कहा कि भारत का संविधान बाबा भीमराव आंबेडकर ने नहीं, बल्कि बिहार के प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा है। उनकी हैंडराइटिंग बहुत अच्छी थी, उनके हाथों से संविधान की किताब लिखी गई है। लोगों में अभी भी यह भ्रांति है कि भारत का संविधान भीमराव आंबेडकर ने लिखा है, पर ऐसा नहीं है। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने संविधान की एक लाइन नहीं लिखी है।

    कई संगठनों ने प्रिंसिपल का किया विरोध

    यही बात उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भी दोहराई। कई संगठनों ने प्रिंसिपल की इस बात पर विरोध भी जताया है। वहीं, नवोदय विद्यालय बाड़ी प्रिंसिपल के पद से बर्खास्त करने की मांग भी की है। अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश ने शिक्षा मंत्री भारत सरकार दिल्ली को भी एक पत्र सौंपा गया है। वहीं, अहिरवार समाज ने कहा कि नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल जीतेंद्र मिश्रा ने बाबा साहब की छवि धूमिल करने उनके संविधान निर्माण के योगदान की अनदेखी की।

    एक केली ग्राफ को संविधान का निर्माता बताकर राष्ट्र समाज और आने वाली पीढ़ियों को भ्रमित करने के जुर्म में देशद्रोह के तहत मुकदमा कायम कर सेवा समाप्त कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में जब शिक्षक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    विवाद बढ़ने के बाद मांगी माफी

    विवाद बढ़ने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर मैंने बच्चों को जो भाषण दिया है, उसमें संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ही बताया है। बाबा साहब ने ही संविधान को बनाया था। मेरे कहने का तात्पर्य यह था कि उसकी प्रतिलिपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने की थी। इस बात से सभी को ठेस पहुंची है। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। बाबा साहेब हमारे देश के अनमोल रत्न हैं। मैं उनका दिल से समान करता हूं। उसे गलत तरीके से नहीं लिया जाए।

  • हैवानियतः स्कूल के बाथरूम में 14 वर्षीय लड़की के साथ 4 नाबालिगों ने किया रेप

    हैवानियतः स्कूल के बाथरूम में 14 वर्षीय लड़की के साथ 4 नाबालिगों ने किया रेप

    मुंबईः सरकारी स्कूल में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ में सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है, जिसने सभी को झकझोर करके रख दिया है। इस वारदात को सरकारी स्कूल के बाथरुम में अंजाम दिया गया। बाथरुम के अंदर 4 नाबालिगों ने मिलकर बलात्कार किया। इन चार छात्रों में दो छात्र बाथरुम के बाहर पहरा देते रहे जबकि बाथरुम के अंदर बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। वारदात के समय स्कूल के छात्र व शिक्षक वार्षिक समारोह के लिए स्कूल के सभा गृह में एकत्रित हुए थे, उसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आने पर स्कूल प्रशासन में हडकंप मच गया है।

    पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। इसके अलावा दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी छात्र नाबालिग हैं इसलिए उन्हे गिरफ्तार करने के बाद में मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित बाल अपराध सुधार गृह भेज दिया है। इसके अलावा दो छात्रों की पुलिस तलाश कर रही है।

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चारों आरोपी लड़के और पीड़िता मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित सरकारी स्कूल के कक्षा आठवीं के विद्यार्थी हैं। पीड़िता ने मां को बताया कि सोमवार को छात्र और शिक्षक सभागृह में मौजूद थे। उसी दौरान उसी की कक्षा के 4 छात्रों ने उसे स्कूल के बाथरुम में बंद कर दिया। इसके बाद में चारों लड़कों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को जांच सौंपी गई है।

  • पंजाबः गोल्डी बराड़ की गिरफ्तार के बाद मूसेवाला के पिता का आया बयान, जाने क्या कहा

    पंजाबः गोल्डी बराड़ की गिरफ्तार के बाद मूसेवाला के पिता का आया बयान, जाने क्या कहा

    मानसा: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को काबू कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। वहीं गोल्डी बराड़ के गिरफ्तार को लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर सच में गोल्डी बराड़ का रेड कार्नर हुआ है तो सरकार उसे जल्द भारत लाए।

    उन्होंने कहा कि सच सामने लाना है तो पकड़े गए गैंगस्टरों का नार्को टेस्ट किया जाए ताकि यह पर्दा उठा सके कि संगीत जगत में इस कत्ल मामले में कौन-कौन-से चेहरे इसके पीछे छिपे हुए हैं। अगर केवल गैंगस्टर को पकड़ कर खानापूर्ति करनी है तो कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने मांग की है कि गोल्डी और लॉरेंस को एक साथ बैठकर पूछताछ की जाए। जग्गू भगवानपुरिया को भी सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए जाएं। आखिर कत्ल की पीछे क्या वजह रही है।