Blog

  • पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, हिस्ट्रीशीटर पर 28 आपराधिक मामले दर्ज, देखें वीडियो

    पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, हिस्ट्रीशीटर पर 28 आपराधिक मामले दर्ज, देखें वीडियो

    फरीदाबाद: क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अपराध शाखा सेक्टर-85 और अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सोनू घरों में चोरी की वारदातों के मामले में फरार चल रहा था। ये मुठभेड़ आईएमटी से मच्छगर गांव जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। क्राइम ब्रांच एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घरों में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी सोनू क्षेत्र में आने वाला है।

    सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को बाइक पर आते हुए देखा और उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने मच्छगर गांव में रहने वाले एक दोस्त से मिलकर वापस दिल्ली जा रहा था। जब क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

    एसीपी वरुण दहिया के अनुसार “आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली सीधे आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह बाइक से गिरकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया और हिरासत में ले लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।”

  • Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, धूं-धूं जला सामान, देखें वीडियो

    Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, धूं-धूं जला सामान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट के सरना में देर रात कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात 2 बजे फायर बिग्रेड को सूचना मिली थी कि सरना में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है, जिस पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया गया।

    आग किस कारणों से लगी थी अभी तक यह पता नहीं लग पाया है। फायर बिग्रेड की 8 से 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर राहत पाई। गोदाम में सेना की गाड़ियां और अन्य सामान आग में जलकर राख हो गया है। सुबह भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। वहीं आग साथ लगते पेड़ों में लग गई, जिससे पेड़ भी जलकर राख हो गए।

  • जिम संचालक पर 5 सेकेंड में मारी 10 गोलियां, मौत, कुछ दिन पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

    जिम संचालक पर 5 सेकेंड में मारी 10 गोलियां, मौत, कुछ दिन पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

    हांसीः हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। दरअसल, फव्वारा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने जिम संचालक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस पूरी वारदात को महज 5 सेकेंड के अंदर 10 राउंड फायरिंग की। घटना में 25 वर्षीय कपिल की मौत हो गई। इस वारदात में जिम के बाहर वार्म-अप कर रही शिखा नाम की एक युवती भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई।
    जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। जिम संचालक फव्वारा चौक के पास दुकानों के आगे बने रैंप पर रोज की तरह लड़के-लड़कियों को एक्सरसाइज करवा रहा था। सभी बच्चे कसरत में मशगूल थे कि तभी अचानक मोटरसाइकिल पर दो हमलावर वहां पहुंचे, जिन्होंने खुद को छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने बिना एक पल गंवाए जिम संचालक पर बिल्कुल नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर पीठ और सिर को निशाना बनाते हुए 10 गोलियां चलाई। इस अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान वहां वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती भी चपेट में आ गई। छर्रे लगने की वजह से वह घायल हो गई, जिसे तुरंत हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर बड़ी आसानी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही । मर्डर की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी अभी मायके में है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कपिल वर्तमान में हांसी के शांति निकेतन क्षेत्र में रह रहा था। कपिल पिछले करीब 3 सालों से हांसी में जिम का संचालन कर रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्केट के पास अपनी रेड जिम को नए स्थान पर शिफ्ट किया था। फिलहाल वारदात की वजह साफ नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए शूटरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।  
  • ब्रिटिश कोलंबिया में अवैध वसूली से जुड़े गोलीबारी मामले में पंजाब के युवाओं को जेल

    ब्रिटिश कोलंबिया में अवैध वसूली से जुड़े गोलीबारी मामले में पंजाब के युवाओं को जेल

    दिल्लीः कनाडा के सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में 1 फरवरी 2026 की सुबह गोलीबारी और आग लगने की घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने इस घटना को अवैध वसूली की घटना के साथ जोड़कर देखा और इस मामले में जांच शुरू की थी।

    इस मामले में पुलिस ने पंजाब के 3 युवाओं को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अवैध वसूली से जुड़े गोलीबारी मामले में पंजाब के तीन युवाओं को सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार तारणवीर सिंह को गैर-जिम्मेदाराना गोलीबारी के दोष में पांच साल जेल की सजा दी गई, जिसमें समय काटकर उन्हें लगभग 4.5 साल और जेल में रहना होगा।

    दयाजीत बिलिंग और हरजोत सिंह ने विस्फोटक पदार्थ फेंकने का दोष स्वीकार किया और उन्हें लगभग दो साल की जेल की सजा दी गई। काटे गए समय के बाद बिलिंग को 20 महीने और हरजोत सिंह को 18 महीने और जेल में रहना होगा, इसके बाद दोनों को दो साल की परिवीक्षा भी होगी।

    इस मामले में तीनों की गिरफ्तारी सरे पुलिस सर्विस के प्रोजेक्ट एश्योरेंस एंटी-एक्सटॉर्शन पेट्रोल और मेजर क्राइम सेक्शन द्वारा की गई थी। पुलिस ने इन्हें विदेशी नागरिक बताया और कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के साथ कार्रवाई की।

    तीनों युवा कनाडा में अपनी सजा पूरी करेंगे और उसके बाद संभावित निर्वासन की कार्रवाई हो सकती है। घटना के दौरान युवाओं के चेहरे पर चोटें थीं और पुलिस ने उनके फोटो टर्बन के बिना जारी किए थे, जिससे मानवाधिकार और धर्म के प्रति सम्मान को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

     

  • Punjab News: कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय बच्ची को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय बच्ची को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    रोपड़ः आवारा कुत्तों का कहर अभी भी जारी है। वहीं मोरिंडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अवारा कुत्तों ने गली से गुजर रही 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन अवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोच कर उसकी जान ले ली।

    इस भयानक दृश्य की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि अवारा कुत्ते कितनी बेरहमी से उस बच्ची को नोच रहे थे। घटना के दौरान बच्ची मदद के लिए ज़ोर-ज़ोर से रो-रो कर चिल्ला रही थी, लेकिन मौके पर किसी ने भी आकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

    मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर-1 में पिछले लगभग 4 साल से यह प्रवासी परिवार रह रहा था। दोपहर के समय यह 8 साल की बच्ची दूध लेने अपने घर से मार्केट जा रही थी, जब चढ़ती दोपहर की गर्मी में और सड़कें सुनसान होने के दौरान उस पर अवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और बुरी तरह नोच-नोच कर उसकी जान ले ली। मोहल्ले वालों ने बताया कि बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां लड़की इन अवारा कुत्तों के हमले सहन नहीं कर पाई और उसने अपनी जान गंवा दी।

    गुस्साए मोहल्ले वालों का कहना है कि म्युनिसिपल कमेटी और अन्य सरकारी अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई थी कि इन अवारा कुत्तों का समाधान किया जाए, लेकिन प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की और अवारा कुत्ते रोज़ाना किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं।

     

     

  • Punjab News: राशन किट बांटने पर विवाद का वीडियो वायरल, आप कार्यकर्ता ने दी सफाई, देखें वीडियो

    Punjab News: राशन किट बांटने पर विवाद का वीडियो वायरल, आप कार्यकर्ता ने दी सफाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को भेजी राशन किट बांटने के दौरान हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल सेठी और संबंधित डिपो होल्डर ने अपने-अपने पक्ष रखे हैं।

    मीडिया से बात करते राहुल सेठी ने कहा कि वह खुद उस जगह पर मौजूद थे जहां राशन किट बांटी जा रही थीं और उनका एकमात्र मकसद लोगों को सही तरीके से सुविधा देना था। उन्होंने कहा कि डिपो पर एक बार में 20 से 25 आधार कार्ड जमा किए जा रहे थे, जिससे लोगों में कन्फ्यूजन और गुस्सा पैदा हो रहा था। गर्मी के मौसम में लंबे समय से इंतजार कर रहे बुजुर्ग और दूसरे लाभार्थी अपनी बारी को लेकर परेशान हो रहे थे।

    राहुल सेठी ने कहा कि उन्होंने तो बस यह सुझाव दिया था कि हर आधार कार्ड के आधार पर राशन बांटा जाए ताकि किसी के साथ गलत व्यवहार न हो और लोगों को बिना किसी परेशानी के उनका हक मिल सके। उन्होंने दावा किया कि वह अपने लिए किसी तरह का गेहूं या राशन किट नहीं मांग रहे हैं और अगर किसी के पास इस बारे में कोई सबूत है तो वह सामने लाया जाए।

    उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी का कोई कार्यकर्ता या प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ डिपो होल्डर कम राशन देकर या दूसरे टेक्निकल कारण बताकर लाभार्थियों को परेशान करते हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए।

    दूसरी तरफ, डिपो होल्डर ने भी अपना पक्ष रखते कहा कि वह सरकारी नियमों के मुताबिक राशन बांट रहा है और किसी भी लाभार्थी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि राहुल सेठी ने बांटने के प्रोसेस में दखल दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। डिपो होल्डर ने कहा कि वह विदेश से लौटने के बाद लोगों की सेवा कर रहा है और हर लाभार्थी को उसका पूरा हक दिया जा रहा है।

    वायरल वीडियो के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दोनों पक्षों ने खुद को सही बताते प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अधिकारी इस मामले की जांच कर असली स्थिति कब साफ करेंगे।

     

     

  • Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    नई दिल्लीः पश्चिम विहार स्थित गायक गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने जिम को निशाना बनाते हुए करीब सात राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने जिम के बाहर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी।

    Read In English: https://encounternews.in/delhi/lawrence-bishnoi-gang-claims-responsibility-for-firing-outside-guru-randhawas-delhi-gym/

    गोलियां लगने से जिम के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वहीं एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    इस ऑडियो में खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाला अनिल पंडित नामक व्यक्ति कथित रूप से यह कहता सुनाई दे रहा है कि गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग इसलिए कराई गई क्योंकि उनकी अभिनेता सलमान खान से नजदीकियां बढ़ रही थीं और सलमान खान गैंग का दुश्मन है। गैंग ने पहले भी गुरु रंधावा को इस बारे में चेतावनी दी थी। हालांकि वायरल पोस्ट और ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो व पोस्ट की सत्यता भी जांच के दायरे में है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

     

     

  • Punjab News: माता-पिता से नाराज होकर दो बहनों ने छोड़ा घर, देखें वीडियो

    Punjab News: माता-पिता से नाराज होकर दो बहनों ने छोड़ा घर, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सदर थाने के तहत बाबा दीप सिंह कॉलोनी (फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास) इलाके से दो लापता बहनों को 18 घंटे के अंदर बरामद करके उनके माता-पिता को सौंप दिया। पुलिस की इस तुरंत कार्रवाई से खुश होकर परिवार थाने पहुंचा और SHO और पुलिस टीम का खास शुक्रिया अदा किया।

    मामले की जानकारी देते सदर थाने के SHO इंस्पेक्टर करनदीप सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के लापता होने की जानकारी मिलते ही बड़े अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाई गईं। टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से कॉल डिटेल और CCTV फुटेज की जांच की गई।

    जांच में पता चला कि दोनों बहनें अपने माता-पिता से मामूली अनबन की वजह से लुधियाना गई थीं, जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में एक रात बिताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को लुधियाना से सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि इस मामले में कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है।

    वहीं, लड़कियों के पिता पिंटू कुमार ने पंजाब पुलिस के काम की तारीफ की और कहा कि पुलिस ने दिन-रात मेहनत करके बहुत कम समय में उनकी बेटियों को ढूंढ निकाला। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर पंजाब पुलिस पर सवाल उठाते हैं, लेकिन पुलिस से उनके परिवार को जो सहयोग मिला है, वह बहुत तारीफ के काबिल है।

    परिवार ने सदर थाने पहुंचकर SHO करनदीप सिंह को जानकारी दी और सभी स्टाफ को सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रवासी परिवार ने कहा कि वे पंजाब में सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि पंजाब पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है।

  • Punjab News: चोरी के शक में तालिबानी सजा, युवक को बनाया बंधक, बाल और भौंहें काटीं, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के शक में तालिबानी सजा, युवक को बनाया बंधक, बाल और भौंहें काटीं, देखें वीडियो

    लुधियानाः जोधेवाल इलाके में चोरी के शक में लोगों ने व्यक्ति को तालिबानी सजा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इलाके में कुछ लड़कों ने युवक को चोरी के शक में बंधक बना लिया। हद तो तब हो गई जब इन लड़कों ने पीट-पीट कर युवक के सिर के बीच के बाल काट दिए और उसकी दाहिनी आंख की भौंह भी काट दी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है।
    वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि कुछ लोग लड़के को पकड़ कर उसे रस्सी से बांध देते हैं। इसके बाद वे उसे मारते-पीटते हुए एक बैंक के बाहर लगे खंभे से बांध देते हैं और उसकी जमकर पिटाई करते हैं। इन लड़कों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए उस युवक की छाती पर एक कागज भी चिपका दिया है, जिस पर में चोर हूँ हिंदी पंजाबी में लिखा हुआ है। वे लोग लड़के को डरा-धमका कर और पीट कर उससे जबरन यह कबूल करवा रहे हैं कि उसने चोरी की है। जोधेवाल पुलिस सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ 10 जून को इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक खास मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि कैलाश नगर रोड की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ लड़के एक युवक को बंधक बनाकर उस पर अत्याचार कर रहे हैं और उसे जलील कर रहे हैं। वीडियो और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने इन अज्ञात लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 127(2), 127(8), 352, 351(2), और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा लगाई गई ये धाराएं मुख्य रूप से बंधक बनाने,मारपीट करने,अपमानित करने और कानून को अपने हाथ में लेने से जुड़ी हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।    
  • महिला चोर गिरोह हुआ सक्रिय, थाने से 50 मीटर दूर 2 दुकानों से 1.48 लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    महिला चोर गिरोह हुआ सक्रिय, थाने से 50 मीटर दूर 2 दुकानों से 1.48 लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-34 में महिला चोरों का एक संगठित गिरोह इन दिनों बंद दुकानों को निशाना बना रहा है। तड़के सेक्टर-34 में महिला गैंग ने 2 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि दोनों दुकानें सेक्टर-34 थाना से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित हैं। गिरोह ने एक किराना स्टोर और एक कन्फेक्शनरी दुकान से करीब 1.48 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह करीब 4 बजे 6 से 7 महिलाओं का गिरोह सेक्टर-34 स्थित अराउंड द क्लॉक ग्रोसरी स्टोर के बाहर पहुंचा। सभी महिलाओं ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक दुबली-पतली महिला लोहे के औजार की मदद से शटर को इतना ऊपर उठाती है कि एक कम उम्र की युवती अंदर घुस सके। बाकी महिलाएं उसे छिपाने के लिए शटर के सामने बैठ जाती हैं।

    फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं अपने साथ चादर और पानी की बोतल भी लेकर आई थीं, ताकि किसी को उन पर शक न हो। दुकान के अंदर गई युवती कुछ ही मिनटों में गल्ले से नकदी निकालकर शटर के नीचे से बाहर निकल आती है। इसके बाद सभी महिलाएं मौके से चली जाती हैं।