Punjab News: चोरी के शक में तालिबानी सजा, युवक को बनाया बंधक, बाल और भौंहें काटीं, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जोधेवाल इलाके में चोरी के शक में लोगों ने व्यक्ति को तालिबानी सजा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इलाके में कुछ लड़कों ने युवक को चोरी के शक में बंधक बना लिया। हद तो तब हो गई जब इन लड़कों ने पीट-पीट कर युवक के सिर के बीच के बाल काट दिए और उसकी दाहिनी आंख की भौंह भी काट दी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है।
वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि कुछ लोग लड़के को पकड़ कर उसे रस्सी से बांध देते हैं। इसके बाद वे उसे मारते-पीटते हुए एक बैंक के बाहर लगे खंभे से बांध देते हैं और उसकी जमकर पिटाई करते हैं। इन लड़कों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए उस युवक की छाती पर एक कागज भी चिपका दिया है, जिस पर में चोर हूँ हिंदी पंजाबी में लिखा हुआ है। वे लोग लड़के को डरा-धमका कर और पीट कर उससे जबरन यह कबूल करवा रहे हैं कि उसने चोरी की है। जोधेवाल पुलिस सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ 10 जून को इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक खास मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि कैलाश नगर रोड की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ लड़के एक युवक को बंधक बनाकर उस पर अत्याचार कर रहे हैं और उसे जलील कर रहे हैं। वीडियो और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने इन अज्ञात लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 127(2), 127(8), 352, 351(2), और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा लगाई गई ये धाराएं मुख्य रूप से बंधक बनाने,मारपीट करने,अपमानित करने और कानून को अपने हाथ में लेने से जुड़ी हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *