Blog

  • पंजाब : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : सीआईए स्टाफ फरीदकोट की पुलिस ने कोटकपूरा में हेरोइन व नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई चनणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव ब्राह्मण वाला की तरफ जा रही थी। पुलिस कर्मियों ने सूए के पुल के पास बैठे एक युवक को देखा।

    वह पुलिस को देखकर गांव की तरफ भाग निकला। पुलिस ने उसे काबू कर जांच की तो उससे 25 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान गीता भवन चौक कोटकपूरा वासी राहुल उर्फ चैंपियन के तौर पर हुई। थाना सिटी में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • मतदान के दौरान चली गोलियां, कई इलाकों में रोकना पड़ा मतदान, 2 की मौ’त

    नई दिल्ली : बांग्लादेश में मतदान के बीच खबर है कि चटगांव के पहाड़ी कॉलेज में 2 पक्षों के बीच हुई झड़प में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह चटगांव-10 निर्वाचन क्षेत्रों का क्षेत्र है। हलीशहर-पहार्टली-खुल्शी क्षेत्र वाले इस क्षेत्र में नाव के उम्मीदवार मोहम्मद मोहिउद्दीन हैं और चटगांव नगर निगम के पूर्व मेयर मोहम्मद मंजूर आलम स्वतंत्र उम्मीदवार बन गये हैंचटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस डीसी नॉर्थ ने गोलीबारी की इस घटना की पुष्टि की हैइसके अलावा गड़बड़ी के आरोप में चटगांव की एक महिला चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है

    पहले से आशंका जताई जा रही थी कि मतदान के दौरान बांग्लादेश में हिंसक झड़पें हो सकती हैं क्योंकि विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया हैउनका मानना है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के रहते हुए वे कभी भी चुनाव नहीं जीत सकते हैं देशभर में 37 जगहों पर अनियमितताएं और गड़बड़ी की खबरें आ रही हैंचुनाव आयोग के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, देशभर में 37 मतदान स्थलों पर अनियमितताएं और गड़बड़ी की घटनाएं पाई गईंवहीं फर्जी वोट के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

  • पंजाब : ठंड के कारण बच्चे की मौ’त, जाने मामला

     अमृतसर : सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड से मौत हो गई। छात्र को ठंड के कारण बुखार हो गया था। मृतक छात्र प्रदीप सिंह अजनाला के गांव वरीआह गांव के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में चौथी में पढ़ता था। पंजाब में ठंड से बच्चे की मौत का ये पहला मामला है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सर्दी के चलते छुटि्टयां बढ़ाने में असमर्थता जाहिर कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार अजनाला के तकरीबन 7 साल के प्रदीप कुमार को 31 दिसंबर को बुखार चढ़ गया था।

    जिसके बाद उसे अजनाला अस्पताल से अमृतसर रैफर किया गया। अमृतसर में डॉक्टर ने बुखार के चलते बच्चे के दिमाग में स्वेलिंग की बात कही। तीन दिन तक अलग अलग अस्पतालों में भटकने के बाद परिवार बच्चे को घर वापिस ले आया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। मरने वाला प्रदीप 2 बहनों को अकेला भाई था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਆਰੋਪੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਿਸਤੌਲ, 12 ਬੋਰ ਰਾਈਫ਼ਲ ਅਤੇ 8 ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਸਟਾਫ਼ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਦੋ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ 32 ਬੋਰ ਮੈਗਜ਼ੀਨ, 8 ਕਾਰਤੂਸ, ਇੱਕ ਸਿੰਗਲ ਬੈਰਲ 12 ਬੋਰ ਰਾਈਫ਼ਲ, ਇੱਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੰਢੇ ਅਤੇ, ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਸਟਾਫ਼ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਕਪਿਲ ਕੌਸ਼ਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਲਈ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ‘ਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਦੋਸ਼ੀ ਰਾਹੁਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਕੱਟਾ ਪੁੱਤਰ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਬਾਬਾ ਬਾਲਕ ਨਾਥ ਕਲੋਨੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਤੇ ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਨਾਥ ਚਾਟ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰ ਪੀਬੀ 06 ਐਸ 7408 ਪਲਸਰ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਬ ‘ਚੋਂ ਪਲਾਸਟਿਕ ਦੇ ਲਿਫਾਫੇ ‘ਚ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਪਿਸਤੌਲ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ 8 ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਾਹੁਲ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਇਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੰਢਾ, 3 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਸਿੰਗਲ ਬੈਰਲ 12 ਬੋਰ ਦੀ ਰਾਈਫਲ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਇਕ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਦੋਸ਼ੀ ਰਾਹੁਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਕੱਟਾ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਚ 7 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਉਹ ਦੋਵੇਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਬਾਹਰ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਸੋਨੂੰ ਬਿਹਾਰ ਤੋਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਅਸਲਾ ਲਿਆ ਕੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਵੇਚਦਾ ਸੀ।

  • मुस्लिम महिलाओं के हक में हाईकोर्ट का फैसला

    मुस्लिम महिलाओं के हक में हाईकोर्ट का फैसला

    मुंबईः बॉम्बे हाई कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तलाक के बाद गुजारा भत्ते से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि कोई भी तलाकशुदा मुस्लिम महिला अपने पूर्व पति से बिना किसी शर्त के भरण पोषण पाने की हकदार है। भले ही उसने दूसरी शादी ही क्यों न कर ली हो।

    बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश पाटिल ने इस मामले में 2 जनवरी को सुनाए अपने फैसले में कहा, ‘मुस्लिम महिला अधिनियम- 1986 (MWPA) का सार यह है कि एक तलाकशुदा महिला अपने भरण-पोषण के लिए पूर्व पति से गुजारा भत्ता लेने की हकदार है। इसमें यह मायने नहीं रखता कि उसने दूसरी शादी कर ली है।’

    जस्टिस पाटिल ने इसके साथ ही शख्स द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को एकमुश्त गुजारा भत्ता देने के पिछले दो आदेशों को दी गई चुनौती को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ किया कि धारा 3 (1) (ए) के तहत पति और पत्नी के बीच हुआ तलाक अपने आप में पत्नी के लिए भरण-पोषण का दावा करने के लिए पर्याप्त है। ऐसा अधिकार… तलाक के दिन ही साफ हो जाता है।’

    बता दें कि इस जोड़े की शादी  फरवरी 2005 में हुई थी और दिसंबर 2005 में एक बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद पति काम के लिए विदेश चले गए, तो जून 2007 में, पत्नी और उनकी बेटी अपने माता-पिता के साथ रहने चली गईं। इसके बाद अप्रैल 2008 में पति ने महिला को रजिस्टर्ड डाक से तलाक दे दिया।

    ऐसे में महिला ने MWPA के तहत अपने और अपनी बेटी के भरण-पोषण के लिए आवेदन किया। अगस्त 2014 में महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए चिपलुन मजिस्ट्रेट ने उन्हें 4.3 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। फिर मई 2017 में खेड़ सेशन कोर्ट ने इसे बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दिया।

    ऐसे में उस शख्स ने कोर्ट ने इस आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां जस्टिस पाटिल को बताया गया कि उसने अप्रैल 2018 में पत्नी को तलाक दिया था और अक्टूबर 2018 में महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। पति के वकील ने कहा कि वह उसे गुजारा भत्ता देने के लिए उत्तरदायी नहीं है, क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि वह पुनर्विवाह होने तक ही इस राशि की हकदार थी।

    जस्टिस पाटिल ने कहा कि एमडब्ल्यूपीए में उल्लिखित सुरक्षा ‘बिना शर्त’ है और अधिनियम का कहीं भी “पुनर्विवाह के आधार पर पूर्व पत्नी को मिलने वाली सुरक्षा को सीमित करने का इरादा नहीं है’। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘यह अधिनियम मुस्लिम महिलाओं की गरीबी को रोकने और तलाक के बाद भी सामान्य जीवन जीने के उनके अधिकार को सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। इसलिए, अधिनियम का विधायी इरादा स्पष्ट है। यह ‘सभी’ तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं की रक्षा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।’ 

  • NIA का एक्शन : लॉरेंस गिरोह के सदस्यों की संपत्तियां की जब्त

    चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संगठित आतंकी-अपराध सिंडिकेट के सदस्यों की जब्त 4 संपत्तियां राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सीज कर दी। जिनमें से तीन अचल और एक चल संपति थी। यह कार्रवाई एन.आई.ए ने गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत की है। एन.आई.ए ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य विकास सिंह, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी गैंगस्टर काला राणा के पिता जोगिंदर सिंह और हथियारों को छिपाने वाले दलीप कुमार की संपत्ति सीज की है। विकास सिंह ने पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमले में शामिल आरोपियों और आतंकवादियों को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य विकास ने शरण दी थी।

    लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी गैंगस्टर काला राणा के पिता जोगिंदर सिंह ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हथियारों और गोला-बारूद सप्लाई करने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर कार का उपयोग करने की अनुमति देकर गिरोह के सदस्यों को सुविधा प्रदान की थी। गिरोह के सदस्य दलीप कुमार की संपत्ति का उपयोग हथियारों के भंडारण और छुपाने के लिए आश्रय/गोदाम के रूप में और आतंकवादी गिरोह के सदस्यों को शरण देने के लिए भी किया जा रहा था।

  • पंजाब : तेज रफ्तार गाड़ी ने 2 एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। बीती देर रात गांधी रोड पर तेज रफ्तार करेटा कार ने 2 एक्टिवा सवारों को जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दोनों एक्टिवा चालक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    वही इस हादसे में दोनों युवकों को भारी चोटें लगी है और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा की गांधी रोड पर एक तेज गति से कारेटा गाड़ी आ रही थी। जिसकी 2 अलग अलग एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कारेटा गाड़ी के चालक की शराब पी हुई थी। वही मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितों में मिला स्टूडेंट का शव

    लुधियाना :  प्राइवेट यूनिवर्सिटी में देर रात विदेशी स्टूडेंट की मौत हो गई है। यह स्टूडेंट फिरोजपुर रोड पर स्थित प्राइवेट निजी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट था। साथियों के मुताबिक वह उन्हें कमरे में मरा हुआ पड़ा मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    मरने वाले स्टूडेंट की पहचान साउथ सूडान के मोरडे मेडी योकोबो के रूप में हुई है। वह एक साल पहले लुधियाना आया था। अभी वह सुंदर नगर में नरेंद्र बंसल के घर पर किराए पर रहता था। रात पौने 2 बजे उसका शव उसके साथियों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। 

    साथी बोले- MBD माल के पास कर रहा था उल्टियां, कमरे में बिगड़ी हालत

    सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार योकोबा MBD माल के पास उल्टियां कर रहा था। इस दौरान उसकी मौत हुई है। मामला संदिग्ध है, लेकिन योकोबो के साथियों का कहना है कि देर रात जब वह उसके कमरे में गए तो वह बेड पर पड़ा हुआ था। उसकी बिगड़ी हालत देख उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल जब उसे लेकर आए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    योकोबो के परिवार को किया गया सूचित
    योकोबो के परिवार को उसके साथियों ने सूचित कर दिया है। साथियों का कहना है कि वह उसका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। उसके शव को साउथ सूडान भेजा जाएगा। उधर, सिविल अस्पताल प्रशासन द्वारा थाना सराभा नगर को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाब: तेजधार हथियार के बल पर पैट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट

    नगदी और 2 मोबाइल लेकर फरार

    अबोहर: गांव मौजगढ़ में बीती रात 2 बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार के बल पर एक पंप कर्मचारी से लूटपाट की। आरोपियों ने गर्दन पर हथियार रखकर बाइक की टंकी फुल कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने पीड़ित की जेब से 2980 रुपए और 2 मोबाइल निकाल लिए और भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में रामचंन्द्र पुत्र गंगाराम निवासी गांव लट्टू, थाना धमनदूरी, जिला झुनझुनू ने बताया कि वह मौजगढ स्थित पंप पर कर्मचारी है। 4 जनवरी की रात वह, मैनेजर भूपेन्द्र शर्मा निवासी श्रीगंगानगर और पंप इंचार्ज जगजीत सिंह पंप पर डयूटी कर रहे थे।

    रात करीब एक बजे जब वह डयूटी पर तैनात था और उसके 2 सहयोगी सोए हुए थे तो इसी दौरान एक काले रंग के पल्सर बाइक पर 2 नकाबपोश युवक आए और उसे 50 रुपए का पैट्रोल डालने को कहा जब उसने पैट्रोल डालने के लिए नोजल उठाई तो इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और उसकी गर्दन पर कापा लगाते हुए उसे बाइक की टंकी फुल करने को कहा जिस पर डर के कारण उसने बाइक की टंकी फुल कर दी। इसके बाद हमलावर युवक ने जेब से सेल के 2980 रुपए और दो मोबाइल निकाल लिए और फरार हो गए। इधर पुलिस ने राम चन्द्र के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भांदस की धारा 392, 34 के तहत मुकदमा नंबर 3 दर्ज कर लिया है।

  • देखते ही देखते पालतू कुत्ता चबा गया 3 लाख से ज्यादा रुपये, मालिक ने इस तरह निकाले ढाई लाख

    नई दिल्ली :  कई बार छोटी सी लापरवाही का तगड़ा खामियाजा भुगतना पड़ जाता है, जिसके बाद पछताने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता। हाल ही में एक ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक पालतू कुत्ता मालिक के 3 लाख रुपये चट कर गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुत्ते की हालत अचानक खराब होने लगी, तब मालिक को शक हुआ कि उससे एक बहुत बड़ी गलती हो गई है। ये घटना उन लोगों के लिए सबक बन चुकी है, जो अपने पालतू जानवरों के आस-पास अपनी कीमती चीजों को छोड़ देते हैं।

    लिफाफे में रखे थे 3 लाख से ज्यादा रुपये

    जानकारी के मुताबिक, यह मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का है, जहां एक कुत्ता मालिक के तीन लाख रुपये खा गया। इस कुत्ते का नाम सेसिल है, जो कि गोल्डनडूडल ब्रीड का है। यूके के कपल ने बताया कि, घर में ही उन्हीं के सामने उनका पालतू कुत्ता उनके $4,000 यानी 3.32 लाख रुपये चबाकर खा गया। 33 साल की कैरी लॉ नाम की महिला ने बताया कि, उनके पालतू कुत्ते सेसिल ने किचन काउंटर पर रखे उनके पैसों पर अचानक ही झपट्टा मार दिया और फिर उन्हें खाता चला गया. बताया जा रहा है कि, किचन काउंटर पर रखा 4000 डॉलर कैश से भरा एक लिफाफा उन्होंने एक ठेकेदार को देने के लिए रखा था।

    बताया जा रहा है कि कपल घर के काम में मशगूल था। इस बीच अचानक कैरी के पति क्लेटन की नजर उनके पालतू डॉगी सेसिल पर पड़ी। क्लेटन ने चिल्लाते हुए कहा, देखो सेसिल क्या कर रहा है. कैरी ने कहा, ये नजारा देखकर मुझे तो हार्टअटैक ही आने वाला था। कपल के मुताबिक उन्होंने अपने ज्वाइंट अकाउंट से ये पैसे निकाले थे, जो किसी खास काम के लिए थे. कपल ने बताया कि, किचेन काउंटर पर उन्हें रखे आधा घंटा ही हुआ था कि, सेसिल मिनटों में उसे चबाकर निगल गया। कहा जा रहा है कि, कुत्ते की तबीयत पहले से थोड़ी खराब थी।

    बाकी रुपयों के लिए करना पड़ा ये काम कपल ने कटे-फटे नोटों को इकट्ठा करना शुरू किया, ताकि बैंक जाकर उन्हें बदल सकें। इस बीच कपल ने कुत्ते के दातों के बीच फंसे नोटों के टुकड़ों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें बेकार रहीं। आखिरकार उन्होंने पालतू डॉगी सेसिल के मल का इंतजार किया. डॉगी के पॉटी करते ही कपल ने उसमें से नोटों को ढूंढना शुरू किया। कैरी के मुताबिक उन्होंने डॉगी के मल से धो-धोकर नोटों के टुकड़ों को निकाला। बहुत कम ही ऐसे नोट बचे थे, जो साबुत यानी पूरे थे. खास बात ये रही कि, बैंक वो सारे नोट स्वीकार करने को तैयार हो गया जिसमें सीरियल नंबर अभी भी दिखाई पड़ रहे थे। इस सब में उन्होंने कुल $450 (37400 रुपये) गंवा दिए।