Blog
-

जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए तिथियां निर्धारित
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट 5 जुलाई और 26 जुलाई को, ऊना आरएलए के तहत ड्राईविंग टेस्ट 6 जुलाई, 18 जुलाई व 24 जुलाई को आयोजित होंगे।आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि अंब विधानसभा क्षेत्र के तहत गाड़ियों की पासिंग 10 व 27 जुलाई तथा ड्राईविंग टेस्ट 11 जुलाई और 28 जुलाई को होंगे। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए गाड़ियों की पासिंग 7, 13, 17, 25, व 31 जुलाई तथा ड्राईविंग टेस्ट 14 व 21 जुलाई को आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त बंगाणा के तहत गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट 20 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। -

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अुनराग ठाकुर मंगलवार को ऊना प्रवास पर
ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 4 जुलाई को प्रताः 11 बजे गगरेट विधानसभा के अंतर्गत स्वामी अमर ज्योति कंदबाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर 2.30 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत एसडीएम और बीडीओ के साथ बैठक करेंगे। -

एन सी सी शिविर के नौंवे दिन कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम एंव फिटनेस गतिविधियों के साथ शुरुआत की
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पडते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल पाठशाला थाना कलां में चल रहे एनसीसी नौसेना के वार्षिक शिविर के नौवें दिन की शुरूआत कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ की। इसके उपरान्त कैडेट्स ने भारतीय सेना के साइकलिंग अभियान जो कि पटियाला से बांदल वैली चम्बा तक जा रहा है का कैम्प परिसर में स्वागत किया। कैप्टन नवजोत सिंह एयर डिफेंस 145 एस.पी. की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय दल इस साइकलिंग अभियान का संचालन कर रहा है।
कैप्टन नवजोत सिंह ने कैडेट्स को बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना में प्रवेश पाया जा सकता है। इसकी पत्रिकाएं भी कैडेटस को इन्होने प्रदान की। कैम्प कमांडेंट कमांडर देवाशीष गुहा ने कैडेट्स को अपने सम्बोधन में बताया कि भारतीय सेना में प्रवेश पाने के लिए कैडेट्स में अनुशासन, लग्न, धैर्य एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी। नौसेना के मुख्य प्रशिक्षक भरत भूषण ने कैडेट्स का साक्षात्कार लिया जिससे कि इन कैडेट्स में से बैस्ट कैडेट का चुनाव होना है इस प्रक्रिया को पूरा किया। -

पंजाब: इस इलाके में हुई गैस लीक, बच्चों समेत कई लोग अस्पताल में भर्ती, देखें तस्वीरें
डेरा बस्सी: लालडू के गांव चोदहेरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोपहर को रिहायशी इलाके में क्लोरीन गैस लीक हो गई। यह गैस ट्यूबवेल पर पड़े करीब 10 साल पुराने सिलेंडर से लीक हुई। जब गैस अचानक लीक हुई तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी। रिहायशी इलाके में गैस रिसाव के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। छोटे बच्चों समेत दो दर्जन लोगों को इलाज के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक गर्भवती महिला भी थी, जिसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर किया गया था।



अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव में पानी के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी बीच ठेकेदार ने 10 साल पुराने सिलेंडर को बाहर निकाल दिया, जिसमें क्लोरीन गैस थी, जिससे रिसाव होने लगा। जैसे-जैसे गैस फैलने लगी लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलने पर डेराबस्सी से फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। क्लोरीन गैस सिलेंडर को पानी की टंकी में डुबाकर गैस का असर रोका गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
-

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ
ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा विकास खंड अंब में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 3 से 5 जुलाई 2023 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विकासखंड अंब की विभिन्न पंचायतों के लगभग 50 लोगों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी देते हुए डीडीएमए ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए युवा स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है ताकि प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों को सही समय पर अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अंब में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत भटेड़, गिंडपुर मलौन, डूहल बंगवाला, डूहल भट तथा अप्पर लोहारा के 50 युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार की आपदाओं की स्थिति से निपटने के बारे में विभिन्न वक्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल के अलावा अग्निशमन विभाग से सुभाष चंद ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सुमन चहल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ऊना जिला के अन्य विकास खंडों में भी किया जाना प्रस्तावित है। -

दिव्यांग श्रेणी में जेबीटी के एक पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को
ऊना/सुशील पंडित: कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक(जेबीटी) का एक पद बैच आधार पर दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जेबीटी पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में केवल वही अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 27.09.2022 तक इस कार्यालय में आवेदन किए हैं।उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं। उपनिदेशक ने कहा कि अभ्यार्थियों को काॅल लेटर भेज दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट http://www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। -

कार और कैंटर के बीच हुई भिडंत में आधा दर्जन लोग घायल
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव भंजाल में कार और कैंटर के बीच हुई भिडंत में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व लाया गया। यहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को चालक कुलजीत सिंह निवासी धर्मपुर तहसील मुकेरियां अपनी कार में दौलतपुर की तरफ जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव भंजाल में उसकी कार आनियांत्रित होकर दौलतपुर की तरफ से आ रहे कैंटर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई। दोनों वाहनों के बीच आमने सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण कार में सवार शिवांशी ठाकुर, सोनाली, कुलजीत सिंह, विश्वदीप सिंह व शिवांग घायल हो गए, जबकि कैंटर चालक मनीष कुमार निवासी लालसिंगी भी चोटिल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने वाहनों ने निकालकर उपचार के लिए निजी वाहन से सिविल अस्पताल अम्व पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल हुए विश्वदीप, शिवांशी ठाकुर व शिवांग को डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित कार चालक कुलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। -

हटली पटियाला महिला मंडल ने अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने की ली शपथ
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली केसरू के हटली पटियाला महिला मडंल ने हटली बने नशा मुक्त अभियान के तहत महिला मडंल की महिलाओं ने हटली पंचायत को नशा मुक्त बंनाने के लिए शपथ ली और इलाके में भांग के पौधों को उखाड़ा। महिला मंडल की प्रधान सुजाता पटियाल ने बताया कि बर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंस रहा है। जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हर महिला मंडल अपनी पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने की शपथ लें और युवाओं को नशे के दलदल में धसने से बचायें तभी हमारे समाज और राज्य के युवा नशे जैसी भयंकर दलदल से बच सकता है।उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी सरकार बने। हर सरकार नशे की रोकथाम के लिए करोड़ों का धन खर्च करती है। लेकिन जब तक धरातल पर महिला मंडल कार्य नहीं करेंगे। तव तक समाज नशा मुक्त नहीं हो सकता है। इसलिए आएं और शपथ लें। कि हम अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।इस मौके पर प्रधान सुजाता पटियाल, नीलम पटियाल, उर्मिला,सोमा, निशा,नीलम पटियाल, सोमा, सुषमा पटियाल के व अन्य महिलाएं मौजूद रही। -

पंजाब: अब यह टोल प्लाजा इस तारीख को होगा बंद, देखें वीडियो
मोगाः मोगा के बाघापुराना रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा अब 25 जुलाई की बजाय 5 जुलाई को बंद होगा। बाघापुराना विधायक अमृतपाल सुखानंद ने जानकारी दी। तो वहीं दूसरी तरफ टोल प्लाजा बंद होने की खबर सुनते ही टोल कर्मचारी निराश, कहा रोजगार देने की बात करने वाली पंजाब सरकार खुद ही रोजगार छीन रही है। -

हिमाचल की बेटी ने भरी कामयाबी की उड़ान टीवी पर कुंडली भाग्य में दिखेंगी
धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हुई
बद्दी। चंबा की बेटी मृणाल एन चंद्रा ने कामयाबी की लंबी उड़ान भरी है। मृणाल टीवी पर प्रसारित होने वाले कुंडली भाग्य धारावाहिक में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक झुकी झुकी सी नजर में वह पहले कार्य कर चुकी है और उनके काम को लोगों ने काफी सराहना है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें कुंडली भाग्य में मुख्य भूमिका मिली है। जिला चंबा के मुगला मोहल्ले की रहने वाली मृणाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार को दिया है।
बद्दी में आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नवल चंद ने बताया कि मृणाल ने अपनी पढ़ाई डीएवी पालमपुर और चंडीगढ़ से पूरी की है। दिल्ली में बीए के दौरान थियेटर ज्वांइन किया। मृणाल स्टार प्लस के धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हुई। अब उन्हें बड़ा मौका मिला है। और वह टीवी में कुंडली भाग्य में दिखेंगी। मृणाल की माता नालागढ़ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं।