Blog

  • पंजाबः बेअंत सिंह के बेटे ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, इस सीट पर होगी कांटे की टक्कर

    फरीदकोट: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गोलियां चलाने वाले बेअंत सिंह के बेटे ने अब लोकसभा चुनाव 2024 में उतरने का फैसला किया है। बेअंत सिंह के बेटे सर्बजीत सिंह खालसा ने स्टार उम्मीदवारों की सीट बन चुके फरीदकोट (SC) से आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस चुनावी मैदान में अभी तक आम आदमी पार्टी के कर्मजीत सिंह अनमोल और BJP ने हंस राज हंस को उतारा जा चुका है। ये पहली बार नहीं है जब सर्बजीत सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं। सर्बजीत सिंह ने अपना राजनीतिक करियर 2004 से शुरू किया था।

    2004 में वे पहली बार बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें 1,13,490 वोट मिले थे। उन्होंने 2007 में बरनाला की भदौड़ सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। तब उन्हें मात्र 15,702 वोट पड़ी थी। सर्बजीत सिंह की मां व बेअंत सिंह की पत्नी बिमल कौर ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के देहांत के बाद 1989 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने रोपड़ से चुनाव लड़ा था। उन्हें इस दौरान 4,24,101 वोट पड़े थे और वे सांसद बन संसद में पहुंची थी। वहीं, बेअंत सिंह के पिता ने भी 1989 में बठिंडा से चुनाव लड़ा था और वे 3,16,979 वोटों के साथ सांसद बने थे।

    कांग्रेस के स्टार सांसद मुहम्मद सादिक इस सीट से सांसद हैं। जिसके बाद इस साल AAP ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के हास्य कलाकार और सीएम भगवंत मान के करीबी कर्मजीत अनमोल को टिकट दिया है। वहीं पंजाब से चुनाव हारने के बाद दिल्ली से सांसद बन चुके हंस राज हंस को इस साल भाजपा ने फरीदकोट से टिकट दिया है। कांग्रेस की टिकट इस साल दोबारा से मुहम्मद सादिक को मिलने का अनुमान है।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और बहू बीजेपी में शामिल, देखें वीडियो

    बठिंडा: पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका शिअद को छोड़ कर अपनी पत्नी परमपाल कौर मलूका सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आज नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गुरप्रीत सिंह मलूका शिअद से काफी खफा चल रहे थे। क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में शिअद द्वारा उनको रामपुरा फूल से टिकट नहीं दिया गया। पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी शिअद से काफी खफा रहे थे। क्योंकि पहले शिअद द्वारा उनको मौड़ हल्के का इंचार्ज लगा दिया गया था।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इसके चलते उन्होंने मौड़ में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थी। लेकिन चुनाव के समय उनको रामपुरा से ही टिकट दिया गया। जबकि वह खुद के लिए मौड़ से तो बेटे गुरप्रीत मलूका के लिए रामपुरा फूल से टिकट मांग रहे थे। लेकिन शिअद ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में तो वे शिअद के साथ रहे लेकिन अब लोकसभा चुनाव में वे शिअद प्रधान से नहीं माने। हालांकि सुखबीर सिंह बादल द्वारा उनको मनाने की कोफी कोशिशें की गई थी। लेकिन उनको मना नहीं पाए। इस संबंध में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि अज्जकल दे जवाक केहड़ा मन्नदे ने जी। मैं तां ओहनां नूं केहा सी कि रहन दियो की करोंगे जा के। चलो ओहनां दी मर्जी ऐ।

  • जालंधरः सुशील रिंकू और विक्रम चौधरी को लेकर चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। वहीं आज जालंधर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस द्वारा पंजाब के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किए जाने को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने मी़डिया से बात करते हुए बताया कि एक सप्ताह तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी चुनावों को लेकर काफी दिन पड़े हुए है। वहीं जालंधर सीट को लेकर चन्नी का बयान सामने आया है। चन्नी ने कहा कि उन्होंने किसी भी जगह से टिकट के लिए अप्लाई नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जहां से मैदान पर उतारेंगी वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर सीट को लेकर उन्होंने टिकट की हाईकमान से मांग नहीं की है। वहीं बिना नाम लिए विक्रम चौधरी पर तंज कसते हुए चन्नी ने कहा कि जो लोग बिना पानी से मौजे खोलने लग गए है। चन्नी ने कहा कि उनको वह नसीहत देना चाहते है कि पहले पार्टी चयन तो कर लें उसके बाद जिसने विरोध करना हो वह कर लें। चन्नी ने कहा कि सभी को एक मर्यादा में रहना चाहिए। उन्होने कहा कि भगवान राम को भी मर्यादा प्रशोत्तम राम कहा जाता है और आज ईद भी है, वह भी डिसिप्लिन ही सिखाती है। चन्नी ने कहा कि किसी को भी डिसिप्लिन नहीं तोड़ना चाहिए। पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद करेंगे। चन्नी ने कहा कि हमारे पर मोहिंद्र सिंह केपी जैसे दिग्गज नेता भी मौजूद है, सुखविंदर सिंह कोटली भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास उम्मीदवारों कमी नहीं है।

    चन्नी ने कहा कि वह संगरूर भी जाते है, लुधियाना भी जाते है, आनंदपुर साहिब भी जाते है। उन्होंने कहा कि वह पूरे पंजाब का दौरा कर रहे है, ऐसे में वह जालंधर दौरे को जालंधर से टिकट लेने को लेकर ना जोड़े। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिसे टिकट देनी है, उन्होंने उसकी मदद करनी है। वहीं कोठी के सवाल पर कहाकि यहां पर काफी एनआरआई की भारी मात्रा में कोठियां है। उन्होंने कहा कि उन्हें कई कोठियों को लेकर उनके चाहने वालोें से ऑफर मिली है, किसी की ऑफर उन्हें नहीं मिली है। वहीं उन्होंने कहा कि वह पिछली बार जब चुनाव प्रचार के लिए आए तो वह डेरे में रूके थे। उन्होंने कहा कि वह डेरे में ही रहना ज्यादा पंसद करते है। उन्होंने कहा कि रिंकू ने किसी मीडिया को जानकारी दी कि चन्नी ने उक्त कोठी की राजिस्ट्री करवा ली है। चन्नी ने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से रिंकू को कहना चाहते है कि वह उसे भी दें दें जिसकी राजस्ट्री उन्होंने करवाई है।

    रिंकू पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि उनका कब्जे करवाने कारोबार है, ऐसे में उन्हें भी कोई कब्जा दिलवा दें। चन्नी ने कहा कि जालंधर के लोग उन्हें काफी प्यार करते है। वहीं चन्नी ने रिंकू के पार्टी छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि वह पार्टी बदलने वाले नहीं है और ना ही बिकाऊ नहीं है, वह एक ही पार्टी में रहना पसंद करते है। उन्होंने रिंकू पर तंज कसते हुए है कि पहले एक पार्टी में गए, अब दूसरी पार्टी में चले गए। उन्होंने कहा कि इसी के चलते रिंकू पर तंज कसा था कि साईकिल का भी स्टैंड होता है, लेकिन इन लोगों का कोई स्टैंड नहीं है। वहीं चौधरी के चीफ वीप से इस्तीफा देने को लेकर चन्नी ने कहा कि पार्टी अपनी जगह पर रहती है, कई लोग आते है और कई जाते है। सीएम मान के 13 -0 के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में जरूर 13-0 होगा लेकिन वह कांग्रेस के हक में होगा।  

  • Twitter का सर्वर हुआ डाउन, लोग हो रहे परेशान

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सर्विस के डाउन हो जाने से एक्स पर यूजर्स के बीच व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस दौरान एक्स ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है, ऐसे में यूजर्स किसी भी तरह के पोस्ट भी नहीं कर पाएं, यहां तक कि पेज भी खुलने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक्स से पहले (Meta) द्वारा संचालित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सप (Whatsapp) और इंस्टाग्राम (Instagram) को भी इसी महीने इन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जब उसके यूजर्स करीब एक घंटे तक सुविधा का लाभ लेने में असफल रहे थे।

    मार्च में भी देखेंगे तो पाएंगे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और अन्य प्लेटफॉर्म को भी इसका सामना करना पड़ा था, जब सर्वर बैठ गया था और उस समय भी यूजर्स कह रहे थे कि हम कुछ भी पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं। इस रफ्तार पर सोशल मीडिया यूजर अभिषेक बंसल ने ट्वीट कर कहा, “बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का सर्वर डाउन हो गया”। दूसरे यूजर ने कहा कि बीजीएमआई सर्वर डाउन होने पर सर्वर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसलिए जल्दी से इसका निपटारा होना चाहिए। 

  • कांग्रेस को झटकाः इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, बीजेपी में होंगे शामिल

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने का दौर जारी है। लगभग हर दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले रोहन गुप्ता ने अब बीजेपी में जाने का खुलासा कर दिया है। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता आज (वीरवार) को बीजेपी का दामन थामेंगे। इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ भी कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

    बता दें कि विगत 22 मार्च को  रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजी चिट्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रोहन गुप्ता ने कहा, ”मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है। अब व्यक्तिगत संकट के समय में मुझे यह (इस्तीफा) निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। रोहन गुप्ता ने दावा किया कि इसकी जानकारी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को है। रोहन गुप्ता कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते थे।

  • पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर रिश्ते हुए तार-तार, वीडियो वायरल

    फिरोजपुरः जिले में रिश्ते तार-तार होने का मामला सामने आया है। दरअसल, आज के समय में रिश्तें इस कदर फीके पड़ते जा रहे हैं कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर खूनी जंग हो रही है। ऐसा ही एक मामला गांव भाने वाला से सामने आया है, जिसकी वायरल वीडियो बयां कर रही है कि पिता की मौत के बाद कैसे पोते ने जमीन पर कब्जा कर लिया और जमीन पर अब मात्रेयी दादी अपना हक जमाने की कोशिश कर रही है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    ऐसे में दोनो पार्टियां एक दूसरे की खून की प्यासी हो गई है। दरअसल, दोनों पार्टियों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए जमीन पर अपना हक जताया है। लेकिन इस बात का इंसाफ कौन करेगा यह समय आने पर बता पाएंगा। दरअसल, इन दोनों के झगड़े ने यह बात तो साफ कर दी है कि आज के दौर में रिश्तों से ज्यादा पैसा और जमीन को ज्यादा जरूरी समझा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। 

  • कपूरथलाः IAS अधिकारी करनैल सिंह ने दिया इस्तीफा

    कपूरथलाः आईएएस परमपाल कौर, जिन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था, पर अभी मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुहर लगी भी नहीं है कि एक और आईएएस ने इस्तीफा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को भेज दिया है। करनैल सिंह, जिन्हें 30 जनवरी को कपूरथला के डीसी पद से हटाया गया था। उन्हें अभी तक कोई पोस्टिंग नहीं दी गई थी, जिस कारण वह नाराज चल रहे थे। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे में ऐसी कोई नाराजगी व्यक्त नहीं की है लेकिन उनके निकटवर्ती अधिकारियों का कहना है कि पिछले अढ़ाई महीने से खाली बैठे उनका मन नौकरी से उचाट हो चुका है इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।

    करनैल सिंह 30 सितंबर को सेवामुक्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन पिछले दो महीनों से उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं मिल रही थी और सेवा में भी अब मात्र पांच महीने ही रह गए थे इसलिए उन्होंने प्रीमेच्योर रिटायरमेंट के लिए अप्लाई कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंधी आज मुख्य सचिव को लिख दिया है। करनैल सिंह विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और पूर्व मुख्य सचिव वीके जंजुआ ने उन्हें अपने साथ लगाया हुआ था। बाद में उन्हें कपूरथला में डिप्टी कमिश्नर भी लगाया गया लेकिन 30 जनवरी को जब उन्हें वहां से हटाया गया तो उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं दी गई। 

    वैसे उनके अलावा अभी दो और अधिकारी राजीव पराशर और राहुल भंडारी भी ऐसे हैं जिन्हें सरकार ने हवा में ही लटकाया हुआ है। उससे पहले कई सीनियर अधिकारियों को चार-चार महीने तक पोस्टिंग नहीं दी गई थी जिनमें अजॉय शर्मा, नीलकंठ, डीके तिवारी आदि भी प्रमुख हैं। अभी पिछले हफ्ते ही आईएएस अधिकारी परमपाल कौर ने इस्तीफा दिया था जिस पर भी मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बाद ही यह केंद्रीय कार्मिक विभाग के पास मंजूरी के लिए जाएगा। परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होने के चर्चे हैं।

  • जालंधरः अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस का एक्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, भगवान वाल्मीकि चौंक के अधीन आती सड़क को पहले से पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा वन वे जोन घोषित किया जा चुका है। लेकिन इसके असर अब खत्म होता दिखाई दे रहा था। जिसके चलते आज एडीसीपी ट्रैफिक पुलिस मनदीप कौर द्वारा अवैध पार्किंग को दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। एडीसीपी ने आज अवैध पार्किंग और अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है और अवैध कब्जाधारियों से आज सिर्फ कब्जा हटवाया जा रहा है।

    LIVE देखने के लिए क्लिक करें

    इस दौरान मनदीप कौर ने कहा कि आज वह सिर्फ चेतावनी दे रहे है, लेकिन अगर दोबारा अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा किया तो फिर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। एडीसीपी मनदीप कौर ने कब्जे करके बैठे लोगों को उठाया जा रहा है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स सड़क पर तैनात है। वहीं अवैध पार्किंग से गाड़ी ना हटाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी का स्टीकर का चालान काट दिया। हालांकि चालान काटने के बाद उक्त गाड़ी चालक मौके पर पहुंचा और अवैध पार्किंग को लेकर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसका स्टीकर चालान काट दिया। बता देंकि कुछ दिन पहले मनदीप कौर ने माईं हीरां गेट में दुकानदारों के साथ अवैध कब्जों को हटाने के लिए मीटिंग की गई। वहीं दुकानदारों ने उन्हें कब्जे हटाने को अवैध पार्किंग हटाने का आश्वासन दिया था।

  • बड़ा हादसाः उत्सव के दौरान करंट लगने से झुलसे बच्चे, 13 घायल 

    कुरनूलः कुरनूल के निकट तेकुर में उगादि उत्सव के दौरान हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, उत्सव के दौरान करंट लगने से बच्चे झुलस गए। हादसे में अब तक 13 से अधिक बच्चे झुलस चुके है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

  • पंजाबः बैग से लावारिस हालत में 2 हिस्सों में मिली ला+श, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर चौक के पास फ्लाईओवर पर एक बैग मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, लावारिस बैग से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है और शव 2 टुकड़ों में मिला है। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, धड़ पुल के नीचे लाइनों के पास मिला है और बैग में डेडबॉडी मिली है। पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचे के बाद इस मामले को लेकर कुछ कहा जा सकता है। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें