Blog

  • भारतीय खिलाड़ी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या से 4 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या से ठगी करने वाले आरोपी को मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पांड्या ब्रदर्स का सौतेला भाई वैभव ही है। मामला 2021 का है जब पांड्या ब्रदर्स से मिलकर आरोपी वैभव ने पॉलिमर बिजनेस की एक कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की हिस्सेदारी 40-40 फ़ीसदी थी, वैभव की 20 फ़ीसदी हिस्सेदारी थी। पार्टनरशिप की शर्तों के मुताबिक, कंपनी से होने वाला मुनाफा तीनों में बंटना था।

    आरोपी वैभव ने कंपनी के मुनाफे का पैसा पांड्या ब्रदर्स को देने की बजाय एक अलग कंपनी बनाकर उसमें मुनाफा की रकम को ट्रांसफर कर दिया। इस वजह से पांड्या ब्रदर्स को करीब 4.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। हार्दिक की शिकायत के आधार पर EOW ने वैभव पांड्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

  • पंजाबः अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को नोटिस हुआ जारी 

    लुधियानाः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा में बच्चों से नारे लगवाना भारी पड़ गया। दरअसल, आप पार्टी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सुखबीर बादल को नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में चुनाव आयोग ने जवाबतलबी की है। बच्चों के द्वारा राएकोट में ट्रैक्टर पर चढ़ कर शिरोमणि अकाली दल जिंदाबाद, वोट डालो अकाली दल को और पंजाब बचाओ जैसे नारे लगाने की वीडियो भी शिअद अकाली दल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

    बादल के खिलाफ चुनाव आयोग चंडीगढ़ आफिस में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिकायत की है। जिसके बाद प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी ने जिला डिप्टी कमिश्नर को मामले की जांच करने के आदेश दिए है। सूत्रों मुताबिक चुनाव आयोग को शिअद ने नोटिस का जवाब भी भेज दिया लेकिन चुनाव आयोग उस जवाब से संतुष्ट नहीं है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में लिखा है कि जगराओं-राएकोट इलाके में शिअद ने जो पंजाब बचाओ यात्रा निकाली है उसमें सीधे तौर पर बच्चों को राजनीति से जोड़ कर प्रचार करवाया गया है। जबकि बच्चों से इस तरह प्रचार करवाना चुनाव आयोग की नीतियों को उलट है। चीमा की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।

  • चुनाव से पहले पार्टी को झटकाः सांसद ने इस पार्टी का थामा दामन

    लखनऊः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दो पन्ने की चिठ्ठी भी लिखी है, जिसमे कहा है कि बड़ी मजबूरी में पार्टी छोड़नी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि मलूक नागर राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन कर सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद वे रालोद मुखिया जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचे. गौरतलब है कि इस बार बसपा ने उनका टिकट काट दिया है, जिसकी वजह से वे नाराज चल रहे थे।

    अपने पत्र में मलूक नागर ने लिखा, “मौजूदा हालातों और राजनीतिक माहौल को देखकर, आज मैं, मेरे बड़े भाई लखीराम नागर, (पूर्व मंत्री, उप्र सरकार), मेरी धर्मपत्नी सुधा नागर, (पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष) हम सभी, बहुजन समाज पार्टी को छोड़ रहे है।”बहुजन समाज पार्टी (BSP) से इस्तीफा देने पर लोकसभा सांसद मलूक नागर ने कहा, “…देश के लिए कुछ करना है, इसीलिए आज मैंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। BSP का यह इतिहास रहा है कि एक कार्यकाल के बाद या तो आपको पार्टी से बाहर कर दिया जाता है या फिर लोग पार्टी छोड़कर चले जाते हैं।

    हम देश के लिए और देश के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं…।” मलूक नागर के पार्टी ज्वाइन करने पर जयंत चौधरी ने कहा, ” आज एक जमीनी नेता लोकदल में शामिल हो रहे हैं। मलूक जी भी आज RLD में शामिल हो रहे हैं। ये पहले भी लोकदल के अध्यक्ष रहे हैं। इन्होंने कहा वो RLD में शामिल होना चाहते हैं। उनके साथ लखीराम नागर और सुधा नागर भी RLD में शामिल हो रहे हैं।”

  • फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर विलेन की हुई मौ+त, शूटिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा

    छत्तीसगढ़ः फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर विलेन सूरज मेहर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस दुखद खबर के आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा बीते बुधवार को हुआ है। सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर एक फिल्म की शूटिंग करने के बाद लौट रहे थे। तभी बिलाईगढ़ के सरसीवा क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो एक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक झटके में एक्टर मौत के मुंह में समा गए।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ है, उस वक्त एक्टर सूरज मेहर अपनी फिल्म ‘आखिरी फैसला’ की शूटिंग से लौट रहे थे। उनकी कार बिलाईगढ़ के सरसावा क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। तभी अचानक सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद ही सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हादसे के दिन ही उनकी ओडिशा में सगाई होनी थी।

    उधर, कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसे में सूरज मेहर और वाहन चालक दोनों गंभीर घायल हो गए थे। मौके पर ही उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सूरज मेहर को बिलासपुर रेफर किया गया था। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि सूरज मेहर को छत्तीसगढ़ी विलेन के रूप में पहचाना जाता है। वो सरिया बिलाईगढ़ गांव के रहने वाले थे। सूरज ने कई फिल्मों में खूंखार खलनायक की भूमिका निभाई है। वो अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बताया जाता है कि ओडिशा के भठली बुधवार, 10 अप्रैल को उनकी सगाई होनी थी। हालांकि सगाई से पहले ही उनकी हादसे में जान चली गई।

  • जालंधरः पुलिस अधिकारी नरेश डोगरा की माता का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: पीएपी में तैनात एआईजी नरेश डोगरा के घर शोक की लहर छा गई है। दरअसल, एआईजी नरेश कुमार डोगरा की माता ऊषा रानी का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा हैकि उनकी माता काफी समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन की जानकारी नरेश डोगरा ने खुद दी है। उन्होंने बताया कि माता का संस्कार कल दोपहर 12 बजे शिवपुरी हरियाणा रोड होशियारपुर में किया जाएगा।

  • पंजाबः रंगे हाथों युवती के साथ पति काबू, पत्नी पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जमालपुर इलाके में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात एक महिला ने अपने पति को किसी अन्य युवती के साथ छापा मार कमरे में पकड़ लिया। महिला ने जब शोर मचाया और पति का विरोध किया तो उसने उसे बुरी तरह से पीटा। उसके माथे पर कड़े और चाकू से हमला किया। महिला की दाईं आंख बुरी तरह से डेमेज कर दी। मारपीट कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला को उसके रिश्तेदारों ने घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी देते हुए पीड़ित आरती ने कहा कि वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। वह खोखा मार्केट जमालपुर इलाके में रहती है।


    वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

    वह सुबह से पति को फोन कर रही थी लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसे पहले भी कई बार शक हुआ कि उसका पति किसी युवती से फोन पर बात करता है। आरती ने कहा कि उसे किसी ने बताया कि जमालपुर इलाके में ही उसके पति ने एक कमरे अलग से किराए पर लिया हुआ है। उसने उस जगह जाकर जब छापा मारा तो उसका पति उस युवती के साथ कमरे में मौजूद था। आरती मुताबिक पति की शर्ट के बटन खुले हुए थे। उसने जब वहां पहुंच हंगामा किया तो उसने उससे मारपीट की। आरती ने कहा कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके है। उसकी दो बेटियां है। उसने जब पति से उस युवती को छोड़ने के लिए कहा तो उसने उसे पीटा। इस मामले संबंधी वह थाना जमालपुर में शिकायत देगी।

  • पंजाबः डिलिवरी के समय बच्चे की मौ+त, हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में देर शाम हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां परिवार ने डॉक्टरों पर गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाते समय लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाया है। अस्पताल स्टाफ के कर्मचारियों ने कहा कि महिला की जिस समय डिलीवरी हो रही थी वह बच्चे को हिट नहीं कर पा रही थी। बच्चा मां के पेट में फंस गया था। जानकारी देते हुए उमेश कुमार ने कहा कि मंगलवार देर रात 1 बजे उसने पत्नी शिवानी को अस्पताल दाखिल करवाया था। शिवानी लेबर रूम में दाखिल थी तो उसने डॉक्टर को कहा कि वह जाकर उसे चैक करले कि कितना समय बच्चे के जन्म को लगेगा।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उमेश ने कहा कि उसकी पत्नी की प्रसव पीड़ा घर से ही शुरू हो गई थी। उमेश ने कहा कि उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। उनकी बेटी की डिलीवरी के तुरंत बाद मौत हो गई। डॉक्टर उसे यह कहकर बाहर निकालते रहे कि पुरुष का लेबर रूम में रुकना मना है। उमेश मुताबिक उसकी बहन लेबर रुम में खड़ी थी उसे भी बाहर निकाल दिया। उमेश ने कहा कि उसकी पत्नी को चक्कर आ रहे थे लेकिन डॉक्टरों ने उसकी तरफ ध्यान तक नहीं दिया। उमेश ने कहा कि डॉक्टरों ने उसे कहा था शिवानी का नॉर्मल डिलीवरी होगी।

    शिवानी के जीजा अजय ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए। गर्भवती शिवानी ने कहा कि डिलीवरी से पहले उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा था लेकिन डॉक्टर चैक नहीं कर रहे थे।आखिरी समय में जब उसने शोर मचाया तब डॉक्टरों ने उसे आकर चेक किया लेकिन तब तक बच्चे के काफी अंदर नुकसान हो चुका था। शिवानी को यदि खाने के लिए जूस या खाना वह देते थे उल्टी कर देती थी। उसके बेड के पास कोई कूड़ादान तक नहीं रखा था। अस्पताल में गंदगी के ढेर लगे हुए है। इस मामले संबंधी एसएमओ दीपिका गोयल से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी मामले मेरे ध्यान में नहीं है। लेकिन इस मामले की वह जांच करवाएंगी। अस्पताल प्रशासन लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए है।

  • ईद के अवसर पर जालंधर पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आज ईद-उल-फितर के मौके पर देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद का त्योहार मना रहे है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि के तौर पर ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के साथ ईदगाह में बैठकर ईद की नमाज अदा की।

    वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

    इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर जो दल बदलने का नेताओं का दौर चल रहाहै। राजनीतिक दलों के लिए अच्छी बात नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोठी के जिक्र पर बात करते हुए कहा कि वह जालंधर में वह कोठी उनके खास दोस्त की है, ऐसे में अगर उनका दिल करता है तो वह वहां जाकर जरूर रूकेंगे। चन्नी ने कहा कि जब भी वे जालंधर आते हैं तो डेरों में रहकर उन्हें काफी सुकून महसूस होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर हाईकमान उन्हें पंजाब के किसी भी जिले से चुनाव लड़ने के लिए कहेगा तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि जालंधर की सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर वह बात को टालते हुए दिखाई दिए।

  • बड़ी खबरः स्कूल बस पलटने से 6 स्टूडेंट की मौत, कई बच्चे घायल

    महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वीरवार की सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत की सूचना है। जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है। दमहेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GRL स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई।

  • गोदाम में पुलिस का एक्शन, जहरीली शराब का पकड़ा जखीरा 54 लाख की शराब जब्त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में कुख्यात शराब तस्कर भूपेंद्र दहिया के एक और गोदाम को पुलिस ने पकड़ा है। गोदाम के अंदर काफी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी, देसी, विदेशी नकली व जहरीली शराब मिली है। इसकी कीमत 28 लाख 4 हजार 800 रुपए बताई गई है। इससे पहले बुधवार को इसके एक दूसरे गोदाम से 26 लाख 25 हजार 130 रुपए की अवैध शराब जब्त हुई थी। दो दिन में दो गोदामों से 54 लाख 30 हजार रुपए कीमत की शराब पकड़ी जा चुकी है।

    थाना खरखौदा में शराब तस्कर के खिलाफ दर्ज दूसरी FIR में स्पष्ट लिखा गया कि पकड़ी गई शराब में नकली व जहरीली शराब भी है। बता दें कि कोरोना काल में जहरीली शराब पीने से सोनीपत में 30 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। 24 घंटे में पकड़ी गई शराब में जहरीली, नकली व एक्सपायरी डेट की शराब भी शामिल है। इसी बीच भूपेंद्र दहिया ने पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया है। दावा किया कि वह तीन साल से काम छोड़ चुका है।


    सोनीपत जिले में भारी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, इसको लेकर एक्साइज विभाग भी कटघरे में आ गया है। शराब की अवैध बिक्री रोकने की जिम्मेदारी इस विभाग पर है, लेकिन इनकी टीमों को तो पुलिस को बुलाना पड़ रहा है। इस बीच बहालगढ़ थाना क्षेत्र में भी शराब से भरी एक होंडा अमेज कार को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें से 75 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद हुई है।