Blog

  • पंजाबः घर में महिला को बंधक बना लूटे लाखों रुपए और गहने, देखें वीडियो

    पंजाबः घर में महिला को बंधक बना लूटे लाखों रुपए और गहने, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं अब भिक्खीविंड से चोरी का मामला सामने आया है। जहां लुटेरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने घर में महिला को बंधक बनाकर अलमारी से 12 लाख रुपए और करीब 5 तोले सोना लेकर फरार हो गए। मामले जानकारी देते हुए राजेश कुमार मिंटू पुत्र देस राज बलेर रोड़ भिक्खीविंड ने बताया कि घर में उनकी पत्नी सुनीता थी।

    घर का दरवाजा आधा खुला हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और घर में अलमारी से 12 लाख रुपये और उनकी बेटी का घर में पड़ा 5 तोला सोना लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब राकेश कुमार ने अपनी दुकान बंद करके घर वापिस आए। घटना की सूचना भिखीविंड थाने की पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः हथकड़ी के साथ कुर्सी से बंधा व्यक्ति थाने से हुआ फरार

    पंजाबः हथकड़ी के साथ कुर्सी से बंधा व्यक्ति थाने से हुआ फरार

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में थाने से कुर्सी समेत हथकड़ी लगाकर व्यक्ति के भागने का मामला सामने आया है। इस दौरान थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस कर्मचारी उस व्यक्ति को काबू कर लिया और रेहड़े पर कुर्सी सहित बैठाकर वापिस थाने लेकर आ गए। पुलिस को संदेह था कि उक्त व्यक्ति स्नैचिंग करता है। इस पर थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना में ले आई।

    पुलिस ने उसे कुर्सी से हथकड़ी लगा दी। इस दौरान पुलिस कर्मचारी काम में व्यस्त हो गए, जिसका फायदा उठा व्यक्ति कुर्सी सिर पर रख कर थाने से फरार हो गया। कुछ देर बाद कर्मचारी ने देखा कि व्यक्ति अपनी जगह पर नहीं है, जिस पर पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने फरार व्यक्ति का पीछा कर उसे दबोच लिया।

    उसके हाथ में कुर्सी से हथकड़ी लगी होने के कारण पुलिस ने उसे माल लादने वाले रेहड़े पर बिठा दिया और रेहड़ा खींचने वाले को उसे थाने छोड़ने को कहा। थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि संदिग्ध के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस जेबकतरों में शामिल होने के संदेह में उससे पूछताछ कर रही है। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे फिर दबोच लिया। मामले की जांच जारी है।

  • विदेश से भारत लाए गए 12 और चीते, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा जत्था शनिवार को भारत आ गया। इन सभी चीतों को भारतीय वायुसेना के C17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर वायुसेना स्टेशन लाया गया और बाद में हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए आठ अफ्रीकी चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।

    प्रधानमंत्री के विजन के कारण पुनर्स्थापित हो रहे हैं चीते- मुख्यमंत्री शिवराज

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा बढ़ने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद, उनके विजन के कारण चीते पुनः भारत की धरती पर पुनर्स्थापित हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में आज 12 और चीते आ रहे हैं और उनका कुनबा बढ़कर अब 20 हो जाएगा।”
    मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि पहले लाए गए चीते भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    पिछले साल लाए गए थे आठ चीते 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आए आठ चीतों को पिंजरों से आजाद किया था। पहले अंतरमहाद्वीपीय मिशन के हिस्से के रूप में लाए गए इन आठ चीतों में पांच मादा और तीन नर चीते शामिल थे। इन चीतों नामीबिया की राजधानी विंडहोक से बोइंग के विशेष 747-400 कार्गो विमान में ग्वालियर लाया गया था।
    ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी आठ चीते भारत के वातावरण में ढल गए हैं।

    भारत में 1952 में विलुप्त घोषित कर दिए गए थे चीते

    भारत में साल 1948 में आखिरी बार चीते देखने को मिले थे, लेकिन उसके बाद चीते नजर नहीं आए और फिर 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। चीतों को दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर माना जाता है और यह जंगली बिल्ली की श्रेणी में आता है। सरकार ने 1970 के दशक में ऐतिहासिक श्रेणियों में शामिल जानवरों की प्रजातियों को फिर से देश में स्थापित करने की योजना बनाकर नामीबिया से करार किया था।

  • पंजाब के पूर्व सीएम को पगड़ी पर टोपी पहनने पर हुआ विवाद

    पंजाब के पूर्व सीएम को पगड़ी पर टोपी पहनने पर हुआ विवाद

    शिमलाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पगड़ी पर टोपी पहनाने पर विवाद खड़ा हो गया है। हिमाचल सचिवालय में वीरवार को प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार की ओर से चन्नी को पगड़ी पर पहनाई गई टाेपी की फोटो को प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री ने सोशल मीडिया पर डाला, जो खूब वायरल हो गई।  देर शाम को सोशल मीडिया पर संत सिपाही सोसायटी लुधियाना के प्रतिनिधि और चन्नी के बीच इस मामले को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो भी जारी हो गया, इसमें चन्नी सफाई देते रहे और माफी मांगने की बात की गई।

    देर रात चन्नी ने कहा कि मैं शनिवार को अकाल तख्त जाकर माफी मांगूंगा। प्रदेश भाजपा की ओर से वायरल फोटो को व्यवस्था परिवर्तन का नाम दिया गया है। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा सहित कई अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे वायरल किया है। शुक्रवार को दिन भर यह फोटो चर्चा में बनी रही। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए इस फोटो को व्यवस्था परिवर्तन का नाम दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा सहित कई नेताओं ने इस फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

    उधर, वायरल ऑडियो में संत सिपाही सोसायटी लुधियाना के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बातचीत है। इसमें देवेंद्र सिंह ने पगड़ी पर टोपी पहनने पर आपत्ति जताई है। सफाई देते हुए चन्नी ने कहा कि शिमला में जब उन्हें सम्मानित किया तो पगड़ी पर टोपी रख दी। उन्हें इस बारे में पता नहीं था। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। चन्नी ने कहा कि लाेई पहनाते हुए टोपी रख दी गई। यह जानबूझ कर नहीं हुआ। इस बारे में अकाल साहिब के जत्थेदार के पास जाकर मैं माफी मांगूूंगा। बता दें कि वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने शिमला सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार भी मुख्यमंत्री कक्ष में मौजूद रहे।


    सीएम सुक्खू के कार्यालय में हुए चन्नी के सम्मान की फोटो को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सचिवालय से पगड़ी के ऊपर पहनाई गई टोपी की फोटो किसने खींचकर जारी की, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। एेसी फोटो खींचने और जारी करने का काम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का होता है। सवाल यह भी है कि इस गलती का एक और पक्ष सम्मान करने वाले सरकार के लोग भी हैं। क्या वे इसके लिए माफी मांगेंगे या नहीं।

  • पंजाबः बीएसएफ ने हेरोइन सहित हथियार किए बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः बीएसएफ ने हेरोइन सहित हथियार किए बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने तस्करों से एक पिस्तौल, 6  मैगज़ीन, 242 राउंड गोली और 12 फ़ीट लंबी प्लास्टिक पाइप बरामद किया है। हालांकि, रात का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ के जवानों ने शिखर बीओपी के पास आज सुबह साढ़े पांच के आसपास कुछ संदिग्ध हरकत देखी।

    भारत-पाक सीमा पर हथियार बंद बदमाशों की मूवमेंट देखने पर बीएसएफ जवानों ने उनको चुनौती दी। पाकिस्तान की तरफ से बदमाशों ने बीएसएफ पर फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई में घना कोहरा और खराब विजिबिलिटी का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। घटनास्थल से तलाशी लेने पर बीएसएफ ने 20 पैकेट हेरोइन, तुर्की और चीन में बनी एक-एक पिस्तौल, 6  मैगज़ीन, 242 राउंड गोली और 12 फ़ीट लंबी प्लास्टिक पाइप बरामद किए।

  • पंजाबः आरपीजी हमले के एक और आरोपी गिरफ्तार 

    पंजाबः आरपीजी हमले के एक और आरोपी गिरफ्तार 

    मोहाली (प्रवेश कुमार) : पंजाब पुलिस की तरफ से रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में अहम भूमिका निभाने वाले गुरपिन्दर उर्फ पिन्दू को गिरफ्तार करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जंग को बड़ी सफलता मिली है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को यहाँ दी। बताने योग्य है कि 9 मई, 2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर लगभग 19:45 बजे एक आरपीजी हमला हुआ था। गिरफ्तार किया गया मुलजिम पिन्दू, जोकि खेमकरन के गाँव भूरा कोना का निवासी है, कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का नज़दीकी साथी बताया जाता है और उक्त हमले के दौरान मुलजिम निशान सिंह और चड़त सिंह के लगातार संपर्क में था। 

    प्राप्त सूत्रों कर अनुसार डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 25 अप्रैल, 2022 को मुलजिम चड़त सिंह, निशान सिंह और बलजिन्दर रैंबो आरपीजी और असाल्ट राइफल की खेप तरन तारन से अमृतसर लेकर आए थे और इस खेप अमृतसर के अल्फा मॉल के नज़दीक पिन्दू के घर पर रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि दोषी ने उसी रात दोनों शूटरों-दीपक और एक नाबालिग को अपने घर में पनाह भी दी थी।

    जि़क्रयोग्य है कि मुलजिम गुरपिन्दर पिन्दू की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक नौ मुलजिमों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक और मुलजिम जोकि नाबालिग है और हमला करने में शामिल था, को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एक अन्य मुलजिम की पहचान दीपक कुमार के तौर पर हुई है, को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन. आई. ए.) ने हाल ही में गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 11 हो गई है। इससे पहले चड़त सिंह, निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह रैंबो, कंवरजीत सिंह बाठ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुखी, लवप्रीत सिंह विक्की को पंजाब पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए यत्नशील है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत

    हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी की खुशियों को रफ्तार के कहर ने मातम में बदल दिया। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पाली की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो और अनंगपुर की ओर से आ रही गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर हो गई। इस भिड़ंत के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हा, उस के बहनोई सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

    दुर्घटना में पहले दो की मौत की सूचना आई थी। 6 बाराती घायल हो हुए। थे उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही थी। घायलों को हरदोई जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीन अन्य की मौत की सूचना आई है। पांच मौतों ने वर और वधु दोनों पक्ष के घरों में मातम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पचदेवरा पुलिस के साथ सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

    दोनों परिवारों में मचा कोहराम

    पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और दूल्हे की बोलेरो में टक्कर हुई थी। हादसे में दूल्हा, उसके पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए। घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दरअसल, हरपालपुर के कुड़हा गांव निवासी देवेश की शाहजहांपुर के अभायन गांव में शादी तय हुई थी। शुक्रवार की रात वाहनों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना के अभायन गांव जा रहे थे। एक बोलरो में दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर, बहनोई विपनेश सहित 8 लोग सवार थे।

    ट्रैक्टर से हुई टक्कर, मौत

    बोलेरो गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की बोलेरो से टकरा गई। इस समय बोलेरो की गति काफी तेज होने की बात कही जा रही है। टक्कर के बाद अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी। दुर्घटना में दूल्हे के बहनोई विपनेश और एक बच्चे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य सभी 6 लोग घायल थे। पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और सुमित की हालत बिगड़ने लगी।

    हरदोई से तीनों को लखनऊ रेफर किय गया। लखनऊ लाए जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, राजेश, जगतपाल और अंकित का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय और पचदेवरा थाना प्रभारी गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की सड़क पर बिखरी हड्डियां, देखें वीडियो

    जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की सड़क पर बिखरी हड्डियां, देखें वीडियो

    जांलधर/वरुणः किशनपुरा चौक और लम्मा पिंड चौर के मध्य पड़ते संतोखपुरा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर मंदिर से घर जा रहे नव विवाहित जोड़े को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटसाइकिल चला रहे युवक की टांग ही शरीर से अलग हो गई और हड्डियां सड़क पर बिखर गईं। वहीं घटना स्थल से कार चला रहा युवक मौके से फरार हो गया, जबकि कार में बैठे दो युवकों को लोगों ने काबू कर उनकी धुनाई की।

    घायल युवक और उसकी पत्नी को लोगों ने तुरंत पठानकोट रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों द्वारा काबू किए युवकों को गिरफ्त में लिया और अपने साथ थाने में ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दो गाड़ियों में सवार थे। स्कोडा कार के साथ-साथ एक ब्रेजा गाड़ी भी थी। उसमें भी लड़कियां और युवक सवार थे। एक्सीडेंट के बाद कार चलाने वाले युवक को ब्रेजा गाड़ी में सवार युवक ले गए। लोगों ने कहा कि ब्रेजा गाड़ी में सवार युवकों ने एक्सीडेंट के बाद गुंडागर्दी दिखाई।

    लोगों के साथ मारपीट भी की और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह ब्रेजा गाड़ी को भगा कर ले गए। जबकि कार में सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। पकड़े गए युवक तरनतारन और अमृतसर के जंडियाला गुरु के हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक कार को बहुत तेज चला रहा था। वह लम्मा पिंडज से किशनपुरा की तरफ जा रहा था। संतोखपुरा के पास उसने एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।टक्कर मारने वाली गाड़ी में बियर और शराब की बोतले पड़ी हुई थी। जाहिर है कि युवक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में आप विधायक की ऑडियो हुई वायरल

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में आप विधायक की ऑडियो हुई वायरल

    दर्ज हुई एफआईआर में भी हुआ चौकाने वाला खुलासा

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस की कार्रवाई के बाद क्लीन-चिट प्राप्त कर चुके विधायक अमित रतन की ऑडियो को शिकायतकर्ता प्रितपाल सिंह ने रिलीज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर रिश्वत के मामले में एफआईआर भी सामने आई है। जिसमें देहात के विधायक के प्राइवेट पीए की जिक्र किया हुआ है। वहीं दूसरी ओर वायरल हो रही ऑडियो के बाद एक बार फिर आप सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि विधायक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव घुद्दा की महिला सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार ने विजिलेंस की तरफ से विधायक अमित रतन को क्लीन-चिट देने के बाद एक ऑडियो वायरल कर दिया है।

    ऑडियो के वायरल होते ही पंजाब की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। ऑडियो में स्पष्ट सुनने को मिल रहा है कि विधायक और पकड़ा जा चुका रेशम गर्ग पैसों की मांग को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल हो जाने के बाद आप सरकार को फिर से विरोधियों ने घेरना शुरू कर दिया है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने जहां विधायक को सर्किट हाउस के पिछले गेट से निकालने पर घेरा है, वहीं कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा ने सीएम और राघव चड्‌ढा के बीच बहस की बात छेड़ दी है। जिसमें विधायक को टिकट देने के समय पैसों के आदान-प्रदान का भी आरोप लगा है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट में कहा कि आप विधायक अमित रतन के खिलाफ सभी सबूत सार्वजनिक हुए हैं।

    जिसमें विधायक द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग, विजिलेंस रेड के दौरान सर्किट हाउस में उनकी उपस्थिति और सीसीटीवी में कैद पिछले गेट से बाहर निकलना शामिल है। क्यों भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं? क्या उन तक भी पैसा पहुंच रहा था? कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा ने ट्वीट किया है। बताया गया है कि विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी पर सीएम भगवंत मान और राघव चड्ढा के बीच एक गंभीर झगड़ा है। क्योंकि उन्होंने मोटी रकम देकर दिल्ली लॉबी से सीधा टिकट प्राप्त किया है। शिकायतकर्ता की तरफ से स्पष्ट बयान देने के बाद सरकार विधायक को गिरफ्तार कैसे नहीं कर सकती?

  • MahaShivratri 2023: आज महाशिवरात्रि, इन पूजन सामग्री से करें शिव पूजा…

    MahaShivratri 2023: आज महाशिवरात्रि, इन पूजन सामग्री से करें शिव पूजा…

    शिव उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि आज यानी 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले शंकर धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं। ऐसे में जो शिवभक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव पूजा में कुछ विशेष सामग्रियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि शिव जी की पूजा के लिए सामग्रियों के बारे में…

    महाशिवरात्रि 2023 पूजा सामग्री

    शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग, बेलपत्र
    भांग
    धतूरा
    मदार पुष्प, फूलों की माला
    शमी के पत्ते
    कमल और सफेद फूल
    गंगाजल, महादेव के लिए वस्त्र
    गाय का दूध, दही, शक्कर
    जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
    इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान, सुपारी
    शहद, बेर, मौसमी फल, खस
    मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन
    महाशिवरात्रि व्रत कथा, शिव चालीसा, शिव आरती की पुस्तक
    भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी, मालपुआ आदि
    पूजा के बाद हवन सामग्री
    परिमल द्रव्य, रत्न, आभूषण
    दान के लिए कंबल, वस्त्र, अन्न, गुड़, घी, फल आदि
    माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री, साड़ी
    आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर