Blog

  • मुफ्त बिजली पर केंद्र का नया आदेश जारी, पंजाब पर पड़ेगा असर

    मुफ्त बिजली पर केंद्र का नया आदेश जारी, पंजाब पर पड़ेगा असर

    नई दिल्लीः मुफ्त बिजली के मामले में केंद्र सरकार की ओर से नया आदेश जारी किया गया है। जिससे राज्य सरकारों पर भारी बोझ पड़ सकता है। वहीं पंजाब की बात करें तो इस नए आदेश से माननीय सरकार को 5 से 6 हजार करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर जमा कराने होंगे। केंद्र सरकार के नए आदेशों के तहत बिजली बिल दूसरी संशोधन नियम 2023 के तहत केंद्र ने देश की सरकारों से सब्सिडी बिल पहले ही जमा करने को कहा है। सरकार ने ऐसा नहीं करने पर उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूलने की बात कही है।

    जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्यों के नियामक आयोगों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली सब्सिडी हर तिमाही के दौरान बिजली कंपनियों के पास अग्रिम रूप से जमा की जानी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर नियामक आयोग से अनुदान प्राप्त लाभुकों को बिल जारी करने को कहा गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में 26 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

    केंद्र सरकार के इस नए आदेश का असर पंजाब स्टेट पावरकॉम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) पर भी पड़ेगा। राज्य नियामक आयोग ने 13 सितंबर 2007 को राज्य सरकार को सब्सिडी भुगतान अग्रिम करने का आदेश दिया था, लेकिन तब से किसी भी सरकार ने इन आदेशों को लागू नहीं किया है। परिणामस्वरूप, सब्सिडी की राशि बड़े पैमाने पर जमा होती रहती है। पीएसपीसीएल विभिन्न श्रेणियों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक मुफ्त बिजली प्रदान करता है।

    इसमें कृषि क्षेत्र का करीब 10 हजार करोड़, 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली और बाकी उद्योगों, पिछड़े वर्ग आदि को दी जाने वाली बिजली करीब 6 हजार करोड़ शामिल है। इस तरह राज्य का कुल बिजली सब्सिडी बिल 20,24376 करोड़ रुपये बनता है। जबकि 1,804 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त और 9,020 करोड़ रुपये की बकाया सब्सिडी राशि का भुगतान किया जाना बाकी है। बता दें कि 31 जुलाई तक पीएसपीसीएल पर सरकार का अनुमानित बकाया अभी भी 1700 करोड़ के आसपास है। अगर सरकार हर तिमाही में सब्सिडी एडवांस देती है तो सरकार को पीएसपीसीएल को 5 से 6 हजार करोड़ रुपये का एडवांस देना होगा।

    उधर, पीएसईबी इंजीनियर्स बॉडी के चीफ पैट्रन इंजी. पदमजीत सिंह ने कहा कि 2007 में इलेक्ट्रिसिटी अपीलेट अथॉरिटी के आदेश पर पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने ऐसे आदेश दिए थे। जिसके लिए सरकार को सोचना होगा कि ये आदेश कैसे जारी किए जाएं। पदमजीत सिंह ने 15 साल से अधिक समय से बिजली सब्सिडी के अग्रिम भुगतान पर नियामक आयोग के आदेशों को लागू नहीं करने के लिए पंजाब की पिछली सरकारों की आलोचना की है।

    पदमजीत सिंह ने कहा कि यह विफलता राज्य नियामक आयोग जैसे वैधानिक निकायों द्वारा पारित कानूनों की पूर्ण अवहेलना दर्शाती है। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर 2007 को आयोग ने राज्य सरकार को हर तिमाही की शुरुआत में तिमाही किस्तों में सब्सिडी का भुगतान करने का निर्देश दिया था।

    2011 में, उन्होंने पीएसईआरसी से राज्य सरकार को सब्सिडी का समय से पहले भुगतान करने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। इन आदेशों में नियामक आयोग ने पीएसपीसीएल को निर्देश दिया था कि यदि सरकार सब्सिडी राशि का अग्रिम भुगतान करने में विफल रहती है तो उपभोक्ताओं से पूरा टैरिफ वसूला जाए।

  • 46 साल छोटे मर्द से की थी शादी! लगती थी दादी-पोते की जोड़ी

    46 साल छोटे मर्द से की थी शादी! लगती थी दादी-पोते की जोड़ी

    नई दिल्लीः प्यार अंधा होता है, क्योंकि प्यार में इंसान जाति, धर्म, समुदाय, उम्र, रंग भी नहीं देखता। पर क्या वो इतना अंधा होता है कि अपने पोते की उम्र के लड़के से किसी को प्यार हो जाए! कुछ दिनों पहले एक ब्रिटिश महिला काफी चर्चा में रही थी क्योंकि उसने अपने से 46 साल छोटे लड़के से शादी कर ली थी। दोनों को देखकर लोग उन्हें दादी और पोता समझ लेते थे। दोनों ने एक खास कारण से शादी की थी पर अब उनका तलाक हो चुका है और महिला ने अब एक बिल्ली को अपने सुख-दुख का साथी बना लिया है।

    रिपोर्ट के अनुसार 83 साल की आयरिस जोन्स ब्रिटेन की रहने वाली हैं। साल 2019 में फेसबुक के जरिए उनकी मुलाकात मिस्र के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम से हुई थी। उस वक्त आयरिस 79 साल की थी जबकि मोहम्मद 33 साल का था। दोनों ने एक दूसरे से बातें करना शुरू किया और उन्हें एक दूसरे का स्वभाव अच्छा लगने लगा। बस उसके अगले ही साल उन्होंने शादी कर ली। इस प्रकार मोहम्मद को ब्रिटेन आने का वीजा भी मिल गया।

    आयरिस ने बात करते हुए कहा कि शुरुआत में सब कुछ अच्छा था। उनकी निजी जिंदगी रोमांच से भरी थी। दोनों के बीच काफी रोमांस था और इसी वजह से आयरिस ने शादी भी की थी। पर एक वक्त ऐसा आया कि दोनों के बीच झगड़े होने लगे। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्होंने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया। अब 37 साल के मोहम्मद, आयरिस से अलग हो चुके हैं।

    आयरिस अब एक बिल्ली के साथ रहती है जिसका नाम मिस्टर टिब्स है। फेसबुक पर आयरिस अक्सर बिल्ली से जुड़ी फोटोज को पोस्ट करती रहती हैं। इसी बिल्ली के जरिए वो अपने पूर्व पति पर व्यंग भी करती हैं।

    46 साल छोटे मर्द से की थी शादी, लोग समझते थे दादी-पोते की जोड़ी, महिला ने  तलाक लेकर बिल्ली को बनाया साथी! - 83 year old woman marry 37 year old man

  • पंजाबः लगेंगे 11 हजार सीसीटीवी, अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघना होगी कैमरे में कैद 

    पंजाबः लगेंगे 11 हजार सीसीटीवी, अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघना होगी कैमरे में कैद 

    जालंधर में लगेगे 850 सीसीटीवी कैमरे

    चंडीगढ़: पंजाब में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब महंगा पड़ सकता है। दरअसल, पंजाब पुलिस अब राज्य में ऑनलाइन चालान सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश में 11 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसी के तहत 6 बड़े शहरों में काम शुरू हो चुका है। पंजाब पुलिस ने इस प्रोजेक्ट को ट्रायल के तौर पर लुधियाना में शुरू किया था। इसके लिए लुधियाना में 1400 कैमरे लगाए गए।

    एडीजीपी (ट्रैफिक विंग पंजाब) अमरदीप सिंह रॉय का कहना है कि जल्द ही अन्य शहरों में भी ऑनलाइन चालान काटने की सुविधा शुरू की जाएगी। इस बीच, लुधियाना में 1400, अमृतसर में 950, जालंधर में 850, पटियाला में 800, बठिंडा में 750 और मोहाली में 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

    ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लोग मौके पर ही निर्धारित जुर्माना अदा कर सकेंगे। विंग ने 400 स्वाइप मशीनें खरीदी हैं और 3000 और खरीदेगी। सीसीटीवी कैमरे न केवल ट्रैफिक उल्लंघन को नियंत्रित करने में मदद करेंगे बल्कि दुर्घटनाओं और अपराधों को नियंत्रित करने में भी सहायक साबित होंगे। मशीन को संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। दिसंबर से मोहाली में सीसीटीवी कैमरे के जरिए चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    पंजाब पुलिस ऑनलाइन चालान की व्यवस्था लागू करने के साथ-साथ मौके पर ही चालान का भुगतान करने की सुविधा भी देने जा रही है, यानी अगर किसी का पंजाब में कहीं भी ट्रैफिक चालान होता है, तो वह मौके पर ही इसका भुगतान कर सकता है। चालान का भुगतान कॉर्ड स्वाइप मशीन के माध्यम से किया जा सकता है। भुगतान के लिए पुलिस लाइन या संबंधित न्यायालय में जाने की जरूरत नहीं है।

    ऑनलाइन चालान भुगतान का भारत और विदेशों से पंजाब आने वाले पर्यटकों को काफी फायदा होगा। अगर किसी पर्यटक का चालान कट जाता है तो उसे चालान भरने के लिए कई बार वापस आना पड़ता है या फिर एक दिन रुककर चालान भरना पड़ता है। कई दलाल भी अपनी जेबें भरने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

    सीसीटीवी परियोजना का मुख्य उद्देश्य उन स्थानों की पहचान करना है जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ असामाजिक तत्व मौजूद हो सकते हैं या जहां पुलिस को सतर्क रहने की जरूरत है। कभी-कभी सीसीटीवी बड़ी घटनाओं को सुलझाने में कैमरे अहम भूमिका निभाते हैं। वे स्थान जहां सीसीटीवी वहीं कैमरे की निगरानी में असामाजिक तत्व किसी घटना को अंजाम देने का प्रयास नहीं करते। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का कहना है कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है और सीसीटीवी यह प्रोजेक्ट हर तरह से फायदेमंद है। सीसीटीवी कैमरे न केवल ट्रैफिक की दृष्टि से बल्कि अपराध नियंत्रण और ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • पंजाबः इस मामले में SHO सहित एक सहायक इंस्पेक्टर पर FIR दर्ज

    पंजाबः इस मामले में SHO सहित एक सहायक इंस्पेक्टर पर FIR दर्ज

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेने के मामले में थाना कूमकलां के एसएचओ और एक सहायक इंस्पेक्टर पर भी एफआईआर दर्ज कर दी गई है। बता दें कि विजिलेंस की टीम ने बीते दिन थाने के मुंशी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए मुंशी हरदीप सिंह को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। यह कार्रवाई गांव दुआबा भैणी की रहने वाली एकता की शिकायत पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मुंशी हरदीप सिंह ने पड़ताल दौरान किए खुलासों के आधार पर एसएचओ परमजीत सिंह और सहायक सब-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह को भी नामजद कर लिया है।

    अधिकारियों द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शिकायतकर्ता एकता ने 21 जुलाई को 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके और उसके भाई दीपक खिलाफ धारा 323, 341, 506, 148, 149 के तहत एफआईआर 13 अप्रैल, 2023 थाना कूंमकलां में दर्ज की गई थी। एसएचओ और एएसआई पहले ही इस मामले में विजिलेंस के रडार पर हैं।

    लड़ाई में उसका भाई दीपक भी घायल हो गया था, इसलिए उसने भी अवतार सिंह और अन्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया कि एसएचओ परमजीत सिंह (SI), ने 1 लाख रुपये की मांग की थी और मुंशी हरदीप सिंह ने 50 हजार रुपए में सौदा तय किया था ताकि क्रॉस केस में आरोपी पक्ष को गिरफ्तार किया जा सके। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि एएसआई रणधीर सिंह ने उससे 35 हजार रुपए की रिश्वत ली और हरदीप ने 20 हजार रुपए अलग लिए है। उसने हरदीप सिंह के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी तैयार की।

  • पंजाबः इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, भाखड़ा डैम को लेकर अपडेट जारी

    पंजाबः इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, भाखड़ा डैम को लेकर अपडेट जारी

    चंडीगढः मौसम विभाग की ओर से आज पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे पंजाब में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं आज सुबह 7 जिलों रूपनगर, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, होशियारपुर और गुरदासपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब में बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के इंतजार में भाखड़ा डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अब डैम में पानी प्रतिदिन औसतन एक फीट की दर से बढ़ रही है। यह स्पष्ट है कि डैम बिना फ्लड खोले अधिकतम दो सप्ताह तक चल सकता है। इसके बाद हालात को देखते हुए डैम के फ्लड गेट खोलने पड़ेंगे।

    भाखड़ा डैम का जल स्तर आज 1664.52 फीट तक पहुंच गया, भाखड़ा डैम में 59666 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई, जबकि भाखड़ा डैम से टरबाइन के माध्यम से केवल 40998 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 12350 क्यूसेक, आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक और सतलुज नदी में 19400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा डैम अभी भी खतरे के निशान 1680 से 16 फीट नीचे है।

  • बड़ा हादसाः पटरी से उतरी ट्रेन, हादसे में 13 घायल

    बड़ा हादसाः पटरी से उतरी ट्रेन, हादसे में 13 घायल

    न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 13 लोग घायल हो गये। मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (एमटीए) के एक अधिकारी ने बचाा ति एक लॉन्ग आइलैंड रेल रोड ट्रेन हेम्पस्टेड की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह गुरुवार पूर्वाह्न लगभग 11:12 बजे शहर के क्वींस बरो में 175वीं स्ट्रीट और 95वें एवेन्यू पर जमैका स्टेशन के पूर्व में पटरी से उतर गई। 

    एमटीए के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जान्नो लिबर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ट्रेन की सभी आठ कारें पटरी से उतर गईं। जिन लोगों को चोट लगी है उन्हें पैर और पीठ में चोटें आई हैं। उनमें से किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। वीडियो फुटेज में अग्निशामकों को घटनास्थल पर यात्रियों को पटरी से उतरी ट्रेन से एक बचाव ट्रेन में स्थानांतरित करते हुए दिखाया गया है, जिसमें दोनों को जोड़ने वाला एक छोटा मंच है।

    न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्री और रेल कर्मचारी सुरक्षित हैं और ट्रेन सेवा जल्द से जल्द फिर से शुरू हो जाए। ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। एमटीए अधिकारियों ने कहा कि सेवा में व्यवधान शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की संभावना है। 

  • पंजाबः राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर लगी रोक

    पंजाबः राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर लगी रोक

    चंडीगढ़ः पंजाब राजभवन में भी इनका इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पंजाब के राज्यपाल ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आम लोगों को हो रही दिक्कतों के बीच पंजाब राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कुछ हफ्तों से पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोग टमाटर की कीमत में अभूतपूर्व वृद्धि से जूझ रहे हैं। टमाटर के बढ़ते दाम की वजह आपूर्ति में आ रही बाधा और जलवायु की परिस्थितियों को माना गया है।

    पंजाब राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते ये कदम उठाया गया है। पंजाब की जनता से सहानुभूति दिखाने के लिए राज्यपाल ने यह फैसला किया है। राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि किसी भी चीज का इस्तेमाल अगर बंद किया जाए तो मांग में कमी की वजह से इसके दाम कम हो जाएंगे। बयान में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि नागरिकों को संसाधनों का उचित उपयोग करने के लिए कहा जाए।

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जनता को होने वाली कठिनाइयों के प्रति अपनी चिंता और सहानुभूति व्यक्त की है। अपने आवास में टमाटर के उपयोग पर रोक लगाकर राज्यपाल का लक्ष्य इस चुनौतीपूर्ण समय में मितव्ययिता और संसाधनों के उचित उपयोग के महत्व पर ध्यान दिलाना है। अपने संदेश में राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि किसी वस्तु की खपत रोकने या कम करने से उसकी कीमत पर असर पडऩा तय है। मांग कम होने से कीमत अपने आप कम हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि लोग फिलहाल अपने घरों में मौजूद विकल्प पर विचार करेंगे और टमाटर की कीमतों में वृद्धि को कम करने में मदद करेंगे।

  • पति के साथ हनीमून पर जा रही महिला ट्रेन से हुई लापता

    पति के साथ हनीमून पर जा रही महिला ट्रेन से हुई लापता

    किशनगंज: एक पत्नी अपने पति के साथ हनीमून मनाने दार्जिलिंग जाने के दौरान ट्रेन से लापता हो गई थी। उसके पति ने किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था और घटना के बारे में बताया था। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है कि शख्स की पत्नी को गुरुग्राम की पुलिस ने बरामद कर लिया है। बिहार से टीम महिला को लाने के लिए 2 अगस्त को गुरुग्राम के लिए रवाना भी हो गई। महिला की तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वह गुरुग्राम की पुलिस के साथ दिख रही है। फिलहाल इस पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है।

    हालांकि महिला ट्रेन से गुरुग्राम कैसे पहुंची इसका पता अब तक नहीं चला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रेन से लापता महिला को गुरुग्राम के एक मार्केट से बरामद किया है। उसको पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उसके पति को इस बात की जानकारी दे दी गई है।

    क्या है पूरा मामला?

    महिला के पति प्रिंस कुमार ने किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था। पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से 27 जुलाई की संध्या 6:30 बजे दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12524) से पत्नी के साथ दार्जिलिंग जा रहे थे। कोच बी-4 में सीट थी। 28 जुलाई की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी अपनी सीट से शौचालय के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी।

    प्रिंस कुमार कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) के रहने वाले हैं और मिठनपुर में बिजली विभाग में जेई के असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इसी साल 22 फरवरी को मधुबनी के राजनगर के महेश कुमार की पुत्री काजल कुमारी से उनकी शादी हुई थी। विवाह के बाद व्यस्तता के कारण वह पत्नी के साथ बाहर नहीं जा सके थे। इसी दौरान दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना और फिर यह घटना हो गई।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े घर में घुसकर महिला से चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधरः दिन-दिहाड़े घर में घुसकर महिला से चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: शहर में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए है। जिसके तहत अब वह दिन दहाड़े घर में घुसकर वारदातों को अंजाम देने लगे है। ताजा मामला कैंट के दीप नगर से सामने आया है। जहां 2 बाइक सवार लुटेरे महिला के घर में घुसकर उसकी चैन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगेे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्कूटी पर अपने बच्चों को घर लेकर आ रही है।


    इस दौरान लुटेरे बाइक पर उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच जाते है। इस दौरान जैसे ही महिला अपने घर के अंदर जाती है तो लुटेरे उसके घर के आगे खड़े हो जाते हैं। इतने में बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति उतरता है और महिला के घर में घुसकर सोने की चैन खींचकर अपने साथी के साथ घटना स्थल से फरार हो जाता है। हालांकि इस दौरान महिला लुटेरों का पीछा करते हुए उनके पीछे भागती है। लेकिन तब तक बाइक सवार लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਾਰਿਆਨਾ ਸਟੋਰ ‘ਚ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕਾਰਿਆਨਾ ਸਟੋਰ ‘ਚ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਜਿਲੇ ‘ਚ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਦਿਆਂ ਜਾ ਰਹਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੇਰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਰਿਆਨਾਂ ਸਟੋਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਜੈਤੋ ਦੇ ਬਾਜਾਖਾਨਾ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਚੋਰ ਨੇ ਇਕ ਕਾਰਿਆਨਾ ਸਟੋਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਇਆ। ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ‘ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਜਿੱਥੇ ਚੋਰ  ਗੱਲੇ ਵਿੱਚ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਫੁਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਅਮਰਜੀਤ ਕਾਂਸਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੀ ਕਾਂਸਲ ਕਾਰਿਆਣਾ ਸਟੋਰ ਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਹੈ। ਮੈਂ ਥੋੜਾ ਜਿਹਾ ਨਾਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਗਿਆ ਸੀ। ਪਿੱਛੋਂ ਚੋਰ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਗੱਲਾਂ ਸਾਫ ਕਰ ਗਏ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ।