Blog

  • सिविल अस्पताल में बैड पर सोता मिला कुत्ता, सोशल मीडिया पर फोटाे वायरल

    सिविल अस्पताल में बैड पर सोता मिला कुत्ता, सोशल मीडिया पर फोटाे वायरल

    हमीरपुर : भोरंज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दम भरने वाली सरकारों के दावे तब हवा-हवाई हो जाते हैं जब ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के बैड पर कुत्ते आराम फरमा रहे हों। जी हां, हमीरपुर जिले में भोरंज सिविल अस्पताल में मरीजों के बैड पर रात को कुत्ते सोते हैं। भोरंज अस्पताल में लगे आपातकालीन चिकित्सा के बैड पर 13 सितम्बर की सुबह करीब सवा 3 बजे एक कुत्ता आराम कर रहा था, तो अस्पताल में मौजूद किसी ने उस बैड पर सोए हुए कुत्ते का फोटो खींच लिया और उसे वायरल भी कर दिया। फिर क्या था वायरल फोटो पर सोशल मीडिया में प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की खूब पोल खुली।

    उधर भोरंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डाॅ. ललित कालिया का कहना है कि आपातकालीन चिकित्सा बैड अस्पताल के बरामदे में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि अस्पताल पुराने भवन में चल रहा है तथा अस्पताल में गेट नहीं है व अस्पताल में सिक्योरिटी न होने से रात को कुत्ते झुंडों में आ जाते हैं। इसलिए कई बार कुत्ते बैड पर भी सो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो डाॅक्टरों को भी ड्यूटी देना मुश्किल हो जाता है क्योंकि कुत्ते झुंडों में हमला करते हैं।

    उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को सिक्योरिटी के लिए लिखा है। सीएमओ डाॅ. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि जिले में किसी भी सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी की व्यवस्था नहीं है तथा इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि भोरंज अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार हो गया है तथा अब अस्पताल वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

  • हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

    हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

    नूंह : हरियाणा में नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामन खान फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से विधायक हैं। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद नूंह हिंसा में ये बड़ी गिरफ्तारी है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बचने के लिए खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर वीरवार को सुनवाई हुई याचिका में खान ने कोर्ट से राज्य सरकार को एक उच्च स्तरीय एसआईटी गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी।

    कांग्रेस विधायक मामन खान ने मांग की थी कि एसआईटी में पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी हों। साथ ही कहा था कि नूंह हिंसा की घटनाओं से संबंधित मामलों को एसआईटी को स्थानांतरित किया जाए. गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस विधायक को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले मंगलवार को हिंसा में आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    नूंह कोर्ट ने उसे राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेज दिया। मोनू का नाम राजस्थान के निवासी नासिर-जुनैद के हत्याकांड में भी आया था। नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी‌। 31 जुलाई को हुई इस हिंसा से पहले मोनू मानेसर का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो नूंह (मेवात) के अंदर बृजमंडल यात्रा में शामिल होने की बात करता है, लोगों से भी वहां आने की बात कहता है। इसके बाद बृजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हो जाती है। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

  • आज से बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, डीलर्स एसोसिएशन ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

    आज से बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, डीलर्स एसोसिएशन ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

    लोगों में मचा हड़कंप

    जयपुर: राजस्थान ‘पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन’ ने मूल्य वर्धित कर (वैट)के मुद्दे को लेकर शुक्रवार यानी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने एक बयान में बताया कि 15 सितंबर सुबह छह बजे से राज्य के सभी पेट्रोल पंप न तो किसी प्रकार की बिक्री करेंगे और न ही डिपो से माल खरीदेंगे।

    उल्लेखनीय है कि पेट्रोल डीजल पर वैट पड़ोसी राज्य पंजाब के समान करने की मांग को लेकर एसोसिएशन ने बुधवार व वीरवार को सांकेतिक हड़ताल रखी जिसके तहत दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहे। बयान के अनुसार,‘‘ एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक बृहस्पतिवार शाम को हुई। इसमें सर्वसम्मति से एसोसिएशन द्वारा कल 15 सितंबर सुबह 6.00 बजे से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय किया गया।’’ 
    उन्होंने बताया कि हरियाणा और पंजाब के बराबर वेट करने की मुख्य मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा हैं। मगर सरकार उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। अगर हड़ताल के बाद दो दिन में मांगे नहीं मानी गयी तो 15 सितम्बर से पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

    एसोसिएशन पदाधिकारियों का दावा है कि इस हड़ताल में लगभग 6700 शामिल हो रहे हैं। वहीं देर रात हड़ताल की सूचना के बाद से ही लोगों में हड़कंप मच गया और चूरू के पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। लोग अभी से वाहनों की टंकी फूल करवाने लगे रहे।

  • आज का राशिफल, 15 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 15 सितंबर 2023

    मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आगे बढ़ने के नये अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। इस राशि के सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    वृष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। कोई जरूरी कार्य पड़ जाने की वजह से आज आपको कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी। घर के किसी कन्या को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। 

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा करेंगे। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वाहन चलते समय सावधानी रखें, ग्रीन लाइट होने पर सिग्नल पार करें। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है नया काम शुरू करने का प्लान बनायेगी। ज्वेलरी के कारोबारियों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। लवमेट्स लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई सम्पत्ति संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके बदले व्यवहार से आपकी माता को प्रसन्नता होगी। ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। 

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाल है। आज अपने निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपने कार्यों को पूरा करने में लोगों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कार्यों में मदद मिलेगी, कार्य समय से पहले पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स से आज आपके मनपसंद की ड्रेस उपहार में मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। 

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाले रहेगा। आज आपको किसी कार्य में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज अचानक वापस मिलने से आपको ख़ुशी होगी। इस राशि के जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनको सफलता मिलेगी। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है । आज आप प्लानिंग के साथ कार्यों को करेंगे तो तय समय में कार्य पूरे हो जाएंगे।

    तुला राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है, यात्रा लाभदायक होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। कार्यों में माता- पिता का सहयोग मिलेग। बच्चों का मन नई-नई चीजों को सीखने में लगेगा।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान की तरफ से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना लाएं। घर परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी आज घर के कार्यों में सहयोग करेंगे। 

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपकी कोई पुरानी डील फाइनल हो सकती है। आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगायेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज छात्रों की रूचि पढ़ाई के प्रति ज्यादा रहेगी। दाम्पत्य जीवन आज अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। 

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके बिजनेस की गति अच्छी बनी रहेगी। आय के अलग-अलग स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह से माता जी के सेहत में सुधार आएगा। ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा कर लें। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके खुशनुमा रहने वाला है। आज अपने काम को पूरा करने के लिए एक्साइटेड रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रोमोशन के साथ-साथ इन्क्रीमेंट भी होगा। घर जाते वक्त मिठाई लेकर जायेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने की जिम्मेदारियां आ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज कैश के लेन-देन में सावधानी बरते। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।

  • नगर परिषद ऊना ने अतिक्रमण हटाओ के तहत दुकानदारों को किया जागरूक

    नगर परिषद ऊना ने अतिक्रमण हटाओ के तहत दुकानदारों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना नगर परिषद द्वारा बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर पुलिस के सहयोग से आज  दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर जागरूक किया। पुलिस और नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर में घूम कर बाजारों में जाकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर अपील की । नगर परिषद अधिकारी संदीप कुमार ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर उनसे आग्रह किया गया है कि  वह दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। इसको लेकर उन्हें चेतावनी दी गई है लेकिन अगर फिर भी दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं हटाया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी और चालान भी किए जाएंगे।
  • लैंडिंग के दौरान प्लेन के हुए दो टुकड़े, देखें वीडियो

    लैंडिंग के दौरान प्लेन के हुए दो टुकड़े, देखें वीडियो

    मुंबईः मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक चार्टर प्‍लेन के क्रैश होने से 3 लोग बुरी तरह जख्‍मी हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा एयरपोर्ट के रनवे 27 पर हुआ और शुरुआती जांच में इसे ओवर शूट का मामला बताया जा रहा है। इसमें कोई वीआईपी सवार नहींं था। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि शाम करीब पांच बजे घटना के समय भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी।

    डीजीसीए के सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम के चलते यह हादसा हुआ है। इस हादसे के कारण एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ को फिलहाल रोका गया है। इस निजी प्‍लेन में  2 क्रू मेंबर के साथ 6 यात्री सवार थे जिसमें एक डेनमार्क का नागरिक था। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, इसमें प्रायवेट प्‍लेन बुरी तरह खराब हो गया है।

    सूत्रों ने बताया कि यह निजी प्‍लेन विशाखापत्तनम से मुंबई पहुंचा था और यह हादसा उतरने के समय हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। यह वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान बताया गया है।

  • पंजाबः महिला से परेशान होकर व्यक्ति ने लगाई आग, दुकान जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    पंजाबः महिला से परेशान होकर व्यक्ति ने लगाई आग, दुकान जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुर: जिले के केंट में इलाके में एक दिलचस्प घटना का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने महिला की दुकान पर जाकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में व्यक्ति आग की चपेट में आ गया और महिला की दुकान भी जल गई घायल ओम प्रकाश बांसल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है।  

    बंसल और उसके भाई  ने महिला पर  आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त महिला और उसके साथी बंसल को रेप के केस में फसाने का हवाला देकर ब्लैकमेल कर  15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। मीडिया ने महिला से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं हो पाया।  घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः सरकारी प्राइमरी स्कूल के बाथरूम का गेट उखाड़ ले गए चोर

    जालंधरः सरकारी प्राइमरी स्कूल के बाथरूम का गेट उखाड़ ले गए चोर

    चोरों ने 5वीं बार स्कूल को बनाया निशाना, शिकायत के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस 

    जालंधर, ENS: महानगर में सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है, एक तरफ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था और दूसरी तरफ चोर सरकारी स्कूल के गेट लेकर फरार हो गए। वीरवार सुबह सूरानुस्सी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे बाथरूम का गेट चोर लेकर फरार हो गए, जिसकी शिकायत के प्रबंधकों ने पुलिस को दी लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची। स्कूल अध्यापक बलकार सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार को स्कूल बंद करवाकर घर गये थे।

    जब वीरवार सुबह आठ बजे के करीब स्कूल पहुंचे तो देखा कि नये बन रहे बाथरूम के गेट ही नहीं थे। स्कूल में पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं जिसमें चोर कंप्यूटर, सिलेंडर, एसी, पंखे, पांच क्विंटल गेंहू और अन्य सामान ले गए। जिसकी पुलिस को शिकायत की लेकिन आजतक एक भी मामला हल नहीं हुआ। चोरी स्कूल की बाउंड्री नीची होने पर फांदकर अंदर दाखिल हुये थे। उन्होंने स्कूल के सामान की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड की मांग की थी, स्कूल में जितनी बार भी चोरी हुई उसकी जानकारी शिक्षा विभाग को लिखित में जानकारी भेजी थी। स्कूल में कंप्यूटर आते ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि पहले चोरी होने के मामले अभी तक हल नहीं हुए कि दोबारा फिर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने को कहा है ताकि चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और वारदातों पर नकेल कसी जाए।

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया 

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया 

    ऊना/सुशील पंडित :  एनएसएस और रोवर रेंजर ईकाई अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. प्रोफ़ेसर रेखा शर्मा थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि महोदय का संबोधन के माध्यम से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें अंजली व अंचल ग्रुप ने पारंपरिक लोक नृत्य , पलक और मनु ने एकल लोक नृत्य , कृष्ण गोपाल और वंशिका ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अनु अत्री लखनपाल, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर किरन कुमारी, प्रोफ़ेसर नंदलाल , प्रोफ़ेसर मुकेश और समस्त सेल्फ फाइनेंस के स्टाफ मौजूद रहे।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविधालय ऊना में ड्रग एब्यूज पर जागरूकता रैली आयोजित 

    राजकीय उत्कृष्ट महाविधालय ऊना में ड्रग एब्यूज पर जागरूकता रैली आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित :  राजकीय उत्कृष्ट महाविधालय ऊना में एनसीसी कैडेट्स और यूथ रैड क्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त संयुक्त रूप में ड्रग एब्यूज पर एक  जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सतीश कुमार बंसल ने एनसीसी कैडेट्स व रैड क्रॉस सोसाइटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की नशा आज समाज की गंभीर समस्या बन गया है। उन्होंने कहा ड्रग एब्यूज रैली के माध्यम से समाज में नशे के विरुद्ध एक संदेश जाएगा और समाज में जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होगी । प्राचार्य महोदय द्वारा ही रैली का शुभारंभ किया गया । इस रैली में एनसीसी सी टी ओ डॉ  गगन दीप, यूथ रैड क्रॉस सोसाइटी के संयोजक डॉ अलका  , प्रोफ़ेसर रिचा शर्मा, प्रोफसर जगनमोहन, प्रोफ़ेसर परवीन सैनी, डॉ मोनिका ठाकुर तथा प्रोफ़ेसर वरुण धीमान  उपस्थित रहे ।