Blog

  • पंजाब : टैक्सी यूनियन ने रोड किया जाम, सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    पंजाब : टैक्सी यूनियन ने रोड किया जाम, सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    मोगा : कमर्शियल कार टेक्सी चालकों और मालिकों द्वारा अपनी कारों को साथ लेकर रोष प्रदर्शन किया।उन्होंने सरकार से अपील की वह सभी कमर्शियल गाड़ियों के साथ संबंधित हैं और पिक एंड ड्रॉप सर्विस की ओर से उनके शहरों से ऑन लाइन या एप द्वारा कम रेट पर सवारियों को उठाया जा रहा है। जिसके कारण लोकल गाड़ियों को काम नही मिल रहा ओर काम न मिलने के कारण उनका रोजगार बंद हो चुका है।

    वहीं एप द्वारा बुकिंग कर कई अंजान लोग गलत कामों को भी अंजाम दे रहें है। सवारियों के साथ लूट पाट की घटनाएं भी बढ़ रहीं है। इस कारण हमारी बदनामी भी हो रही है। जब हम को काम नही मिलता तो हमने गाड़ियां लोन से ली है और अगर काम नही मिलेगा तो हम कर्ज केसे उतारेंगे।

    भगवंत मान से अपील की है की वह इस और ध्यान दे । इस मौके टैक्सी चालकों की और से लुधियाना फिरोजपुर जी टी रोड पर अपनी गाड़ियों को खड़ा कर रोष प्रदर्शन किया गया और सरकार से मांग की। इस एप्प को बंद करवाया जाए जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

  • मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों व भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 43-हरोली विस क्षेत्र के तहत रावमापा कांगड़ (पश्चिमी पक्ष) को रावमापा (दक्षिणी पक्ष), रावमापा दुलैहड़(पूर्वी पक्ष) को रावमापा (उत्तरी पक्ष) व रावमापा दुलैहड़(पश्चिमी पक्ष) को रावमापा दुलैहड़( दक्षिणी पक्ष) किया गया है। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत 87 तलेहड़ा सन्हाल-1 को 87-सन्हाल, रापापा टीहरा सन्हाल(पूर्वी पक्ष) को रापापा टीहरा सन्हाल व 88 तलेहड़ा सन्हाल-2 को 88 टीहरा किया गया है।
  • मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों व भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 43-हरोली विस क्षेत्र के तहत रावमापा कांगड़ (पश्चिमी पक्ष) को रावमापा (दक्षिणी पक्ष), रावमापा दुलैहड़(पूर्वी पक्ष) को रावमापा (उत्तरी पक्ष) व रावमापा दुलैहड़(पश्चिमी पक्ष) को रावमापा दुलैहड़( दक्षिणी पक्ष) किया गया है। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत 87 तलेहड़ा सन्हाल-1 को 87-सन्हाल, रापापा टीहरा सन्हाल(पूर्वी पक्ष) को रापापा टीहरा सन्हाल व 88 तलेहड़ा सन्हाल-2 को 88 टीहरा किया गया है।
  • दिनचर्या में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें – डॉ लाल सिंह

    दिनचर्या में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें – डॉ लाल सिंह

    ऊना/सुशील पंडित  :  नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा एसबीएसडी महाविद्यालय भटोली में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें तथा हिंदी भाषा को उचित सम्मान प्रदान करें। हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया।
    डॉ लाल सिंह ने बताया कि  भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय संतोगढ की जसविंदर कौर ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय ऊना की रिया शर्मा ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय ऊना की रूपिंदर कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ऊना से आरती ने प्रथम, एसबीएसडी महाविद्यालय भटौली से सिया शर्मा ने द्वितीय तथा एसबीएसडी महाविद्यालय भटौली से नवनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोगढ़, राजकीय महाविद्यालय ऊना, भटौली महाविद्यालय, पीएनबी आरसिटी ऊना, बीआर अंबेडकर महाविद्यालय अंबोटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल संतोगढ़ के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना ने स्वच्छता पखवाड़ा-2023 मनाया

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना ने स्वच्छता पखवाड़ा-2023 मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना ने 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2023 मनाया। आउटरीच गतिविधियों के साथ-साथ संस्थान स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के निदेशक ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान हमारे संस्थान द्वारा गोद लिए गए आसपास के पांच गांवों भदसाली, सलोह, घालुवाल और बढेडा में शुरू किया । संस्थागत टीम ने लगातार दौरा किया और कोविड-19 के बाद से प्लास्टिक मुक्त अभियान के विभिन्न संवेदीकरण कार्यक्रमों को लागू किया। उन्होंने संस्थान के सभी हितधारकों से परिसर के अंदर और बाहर के वातावरण को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की और स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त करने के लिए स्वच्छता गतिविधियों को जीवन के अभिन्न अंग के रूप में अपनाने की सलाह दी। स्वच्छता अभियान पूरे परिसर में चलाया गया जिसमें सभी छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
    अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण एवं निपटान उचित ढंग से किया गया। प्रथम वर्ष के छात्र पौधे लगाने में अधिक उत्साहित थे, इस प्रकार उन्होंने परिसर में हरा और स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान दिया। 16 छात्रों और 04 स्टाफ सदस्यों से बनी हमारी संस्थान टीम ने स्थानीय लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए भदसाली हार गांव का दौरा किया। हमारी टीम ने ग्राम पंचायत प्रमुख, उनकी टीम के सदस्यों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। हमारे संकाय सदस्य ने पर्यावरण संबंधी मुद्दों और संभावित समाधानों के बारे में स्थानीय लोगों को व्याख्यान दिया। स्थानीय लोगों को भी वृक्षारोपण अभियान के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने संबंधित ग्राम पंचायत भदसाली हार के गांवों में स्थानीय लोगों के साथ आम के पेड़ लगाए। बड़े पैमाने पर जनता को स्वस्थ स्वच्छता की आदतों का पालन करने के लिए कहा गया और स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों से जल जनित संक्रमणों से बचने के लिए हाथ धोने का उपयोग करने का आग्रह किया गया। संस्थान ने शिक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से संबंधित समाज के लाभ के लिए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हरित पर्यावरण की दिशा में विभिन्न गतिविधियों को लागू किया।
  • 19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – हुसन चंद

    19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – हुसन चंद

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चण्डीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी एसडीएम ऊना हुसन चौधरी ने बताया कि ये शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मूल्यांकन होगा और द्वितीय चरण में कृत्रिम अंगों/यंत्रों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना के टाउन हॉल में, 20 सितम्बर को हरोली के मिनी सचिवालय में, 21 सितम्बर को पंचायत समिति हॉल अंब में तथा 22 सितम्बर को ग्राम पंचायत भद्रकाली (भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतु दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क उपकरण मुहिया करवाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को मूल्यांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
    इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी या समक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र की प्रति जिसकी मासिक आय 22 हजार 500 रुपए या इससे कम या बराबर हो, एक फोटोग्राफ एवं आवासीय प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड व यूडी आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इनमें से एक भी दस्तावेज न होने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति का पंजीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विकलांगता प्रमाण पत्र क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शनिवार के दिन बनाए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने बीडीओ ऊना से कहा कि वे अपने विकास खंड के अधीन समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों/उप प्रधानों/सदस्यों के माध्यम से उक्त शिविर में दिव्यांजनों के पहुंचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्येक दिव्यांगजन इस शिविर का लाभ उठा सके। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद ऊना, मेहतपुर व संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग एवं कल्याण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत उचित माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों को सूचित करें की वे 19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में इस शिवर का लाभ उठाएं ।
  • जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान 

    जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान 

    अभियान के दौरान आयुष्मान आपके द्वारा, स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान सभाएं आयोजित होगी

     ऊना/सुशील पंडित : आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ पूरे देश में 13 सितम्बर से हुआ। यह अभियान से 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में लोगों जागरूक करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए हॉल में आयुष्मान भव के जिला स्तरीय अभियान के शुभारंभ पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तीन मुख्य घटक होंगे जिसमें पहला घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0, दूसरा आयुष्मान स्वास्थ्य मेला तथा तीसरा आयुष्मान सभा प्रमुख भाग होंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थी जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाना तथा ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार को पांच लाख रूपये तक का अस्पताल में दाखिल होने पर निःशुल्क ईलाज की सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 25, 555 परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 15.64 करोड़ रूपए की धनराशि खर्च करके 14,655 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। 
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में 30 स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान योजना के तहत जोड़ा गया है जिसमें आरएच ऊना, सीएचसी गगरेट, दौलतपुर, हरोली, अंब, सीएच चिंतपूर्णी, पीएचसी थानाकलां, सीएचसी बंगाणा, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना, आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर, चौहान आईज़ अस्पताल, ईशान आईज़ अस्पताल, नंदा अस्पताल, आनंदराज मलिक अस्पताल, शिवम ऑर्थोकेयर, शेरगिल हेल्थकेयर सेंटर, स्वामी पिंडीदास अस्पताल, नवनीत यूरोलॉजी एंड सामान्य सर्जरी अस्पताल, बंसल ऑर्थोकेयर, भारद्वाज हैल्थकेयर, रोटरी आई अस्पताल धुसाड़ा, विशाल आईज़ अस्पताल, साहनी आईज़ अस्पताल, अग्निहोत्री लाईफलाईन अस्पताल, एसएस अस्पताल, आल्टिस अस्पताल, श्री कृष्ण शिशु अस्पताल, मातृ मैडिसीटी एंड ऑर्थोकेयर, ईलाइट सर्जिकल अस्पताल व सनराईज़ अस्पताल शामिल हैं। आयुष्मान स्वास्थ्य मेला में सभी हैल्थ वैलनैंस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्रों में प्रत्येक शनिवार को सप्ताहिक मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें सीएचओ, मेडिकल अधिकारियों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 से 22 सितम्बर तक आशा, आंगनबाड़ी वर्करस, स्वास्थ्य वर्करस घर-घर जाकर जांच सूची द्वारा बीपी, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोगो के बारे में जानकारी दी जाएगी। उसके उपरांत उन्हें स्वास्थ्य मेले में जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान सीएचसी एंड सीएच में लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से विशेषज्ञों की टीम आएंगी। उन्होंने बताया जिला में 37 उप स्वास्थ्य केंद्र और 23 सीएचसी हैं।
    राघव शर्मा ने बताया कि 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली गा्रम सभाओं में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा जिला में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों की सूची भी लोगों के साथ साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त लोगों अंगदान करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभा(आयुष्मान हैल्थ अकाउंट) बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्ड में प्रत्येक स्वास्थ्य से संबंधित रिकॉड उपलब्ध होगा। जिला में अब तक 1 लाख 36 हज़ार लोगों के आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दिन के लिए स्वच्छता अभियान भी संचालित किया जाएगा जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को स्वच्छता के बारे में संदेश देकर जागरूक किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के सहायोग से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। 
  • पंजाब : चोरों ने दिन-दिहाड़े मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, देखें CCTV

    पंजाब : चोरों ने दिन-दिहाड़े मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोगा : चोरों के होंसले इतने बुलंद हो गए है कि चोर दिन दिहाड़े ही चोरी की घटना को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते है। रेलवे रोड स्थित राजा टेलीकोम का जहां चोरों ने दुकान के बाहर लगे शीशे के गेट का ताला खोलकर दुकान के अंदर से करीब डेढ लाख की चोरी कर ली। जिसमें चोरों ने करीब 90 हजार के मोबाइल और गल्ले में पड़ी 50 हजार से उपर की नकदी उड़ा ली। वही चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। दुकान के मालिक ने बताया कि वह 2 बजे दुकान का शीशे वाला गेट बंद कर के घर पर खाना खाने के लिए गया था। उसको घर पर जान पहचान वाले का फोन आया की उसकी दुकान का गेट खुला हुआ है,

    तो उसने कहा की वह तो ताला लगा कर घर खाना खाने आया, तो फोन करने वाले ने कहा की तुम्हारी दुकान का ताला खुला हुआ है। में तुरंत घर से दुकान पर आ गया और देखा की ताला खुला हुआ था और रेक में से महंगे फोन भी गायब है और गल्ले में पड़ी करीब 50 हजार की नकदी भी चोर ले गए। सीसीटीवी में भी साफ़ दिखाई दे रहा है कि 2 युवक दुकान पर आए और एक बाहर खड़ा हो गया और दूसरा दूकान के अंदर से मोबाइल और नकदी चोरी कर रहा है।

    इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मोके पर पहुँच कर सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे अकाली दल के नेता ने भी पुलिस पर सवाल उठाये की जब पुलिस को फोन किया तो पुलिस काफी देर बाद वहां पर पहुंची। मौके पर पहुंचे थाना 2 के मुखी दलजीत सिंह ने कहा की चोरी की घटना की सीसीटीवी सामने आई है और चोरों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाही की जा रही है।

  • पंजाबः पावरकॉम कर्मचारियों ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन, जलाई ESMA कानून की कॉपियां

    पंजाबः पावरकॉम कर्मचारियों ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन, जलाई ESMA कानून की कॉपियां

    होशियारपुरः पंजाब राज्य बिजली बोर्ड संयुक्त मंच के आह्वान पर पीएसपीसीएल द्वारा पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आज सब-डिवीजन हरियाणा में गेट रैली पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और पीएसपीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और एस्मा कानून की कॉपियां जलाईं।

    इस पुतला फूंक धरने में इंप्लाइज फेडरेशन (बलवान ग्रुप) के डिवीजन सचिव सरवन सिंह एएसई, टीएसयू अध्यक्ष प्रकाश सिंह जेई, इंप्लाइज फेडरेशन एटक अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पावरकॉम प्रबंधन से बिजली कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से लंबित पे-बैंड और पे-स्केल रिविजन की मांग को लागू करने पर सहमति बनने के बावजूद लेकिन लागू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर बिजली निगम ने जल्द ही उन मांगों को लागू नहीं किया तो संघर्ष तेज करना पड़ेगा।

  • उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया शुभारंभ

    उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया शुभारंभ

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी लाइब्रेरी
     
    लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 पुस्तकें हैं उपलब्ध: उपायुक्त 
    ऊना/सुशील पंडित: दिव्यांग युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में सभी दैनिक समाचार व मैगज़ीन भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा लाइब्रेरी की मेंबरशिप लेकर लाइब्रेरी का लाभ उठा सकता है।
    राघव शर्मा ने बताया कि यह लाईब्रेरी ज़िला ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी लाइब्रेरी है जो विशेषतः दिव्यांग युवाओं के लिए समर्पित है। डीसी ने कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी से जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह लाईब्रेरी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में काफी मददगार सिद्ध होगी। 
    इसके उपरांत उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की। नेशनल कैरियर सेंटर ऊना के प्रमुख रंजन चंगकाकोटी ने उपायुक्त को केंद्र में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं से अवगत करवाया जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र में पांच निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण टेªड जैसे डेªस मेंकिंग, जनरल मैकेनिक, कंस्यूमर इलैक्ट्रोनिक्स, कम्पयूटर एप्लीकेशन व ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 14 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के दिव्यांग व्यक्ति जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत एवं उससे अधिक है उन्हें एक वर्ष की अवधि के लिए 2,500 रूपये प्रतिमाह छात्रवृति लाभ के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतू कोई न्यूनतम या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नही की गई है।
    इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, रेड क्रोस सोसाईटी के पैटर्न पीताम्बर जसवाल व सुरेंद्र ठाकुर, उपिन्द्र सिंह, शशि कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।