फिरोजपुरः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने गुरु हरसहाए के अंतगर्त की गई कार्रवाई दौरान बिजली बोर्ड के जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने जेई को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गांल कुटी निवासी दलीप सिंह पुत्र माहना सिंह ने आरोप लगाए थे जेई बखशीश सिंह ने उससे रिश्वत के एवज में 20 हजार रुपए लिए है। पीड़ित ने विजिलेंस को जेई बखशीश सिंह की रिकॉर्डिंग के साथ अन्य सबूत किए। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जेई बखशीश को बिजली बोर्ड दफ्तर गुरु हरसराए से गिरफ्तार किया है।
Blog
-

ISRO श्रीहरिकोटा जा रहे छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम मान, देखें वीडियो
मोहाली/प्रवेशः पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान से सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मुलाकात की। दरअसल, 10 छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल इसरो श्रीहरिकोटा जा रहा है। इसी के तहत आज सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल, माल रोड अमृतसर के छात्राओं ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की।
इस दौरान सीएम मान ने प्रतिनिधिमंडल को श्री हरिकोटा जाने में मदद करते हुए 3 लाख रुपये का चेक दिया। सीएम मान ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसरो श्रीहरिकोटा जा रही छात्राएं उपग्रह अंतरिक्ष के प्रक्षेपण का गवाह बनेंगी। छात्रों द्वारा बनाई गई एक चिप को सैटेलाइट में एम्बेड किया गया है।
-

7 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में चौकाने वाला खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
मोहाली : पंजाब के मोहाली में 7 साल के बच्चे के अपहरण मामले में चौकाने वाल खुलासा हुआ है। सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक मॉल से गुरदित सिंह काे किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां रसप्रीत कौर ने ही उठवाया था। पुलिस ने महिला और उसके 2 साथियों काे गिरफ्तार कर बच्चे को लुधियाना से बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान मां रसप्रीत कौर निवासी जगाधरी, सुखविंदर सिंह उर्फ राजू और मनोज पांडेय दोनों निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे को लुधियाना से बरामद किया गया है। मामले में नामजद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पति में विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों अलग रह रहे हैं। इस दौरान बच्चे की कस्टडी पिता को मिली हुई है। जानकारी अनुसार महिला रसप्रीत की शादी सिविल इंजीनियर जसनीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाद के कारण पति पत्नी 2018 से अलग रह रहे थे। गुरदित सिंह अपने पिता के साथ जीरकपुर में रह रहा है। पिता का कहना है कि कोर्ट से गुरदित सिंह की कस्टडी उनको मिली है। उसकी मां महीने में उससे एक बार मिल सकती है। शादी के 10 साल बाद पत्नी ने जसनीत सिंह और उसके परिवार पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। जसनीत सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे के आसपास बेटे गुरदित सिंह को उसकी मां से मिलाने के लिए बेस्टेक मॉल ले गया। जब हम दोपहर 3 बजे के आसपास मॉल से बाहर आए, तो मुझे मॉल से निकलते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया।
उसने मुझसे पता पूछने का नाटक किया, लेकिन जब मैंने कार का शीशा नीचे किया तो उसने कार की चाबी निकाल ली। इस एक अन्य व्यक्ति ने उनका चश्मा तोड़ दिया। वहीं तीसरे व्यक्ति ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें दो बेसबॉल बैट से मारा। इसके बाद वे जबरन बच्चे को कार से ले गए और एक टैक्सी में भाग गए, जिसमें पहले से ही एक चालक बैठा हुआ था। वह मेरा फोन भी ले गए। पिता जसनीत ने कहा कि जब उन्होंने मेरे बच्चे का अपहरण किया तो मेरी पत्नी मौके पर मौजूद थी, लेकिन वह घटना के तुरंत बाद चली गई। मॉल के गार्ड ने मेरे बच्चे को बचाने की कोशिश भी की। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जो तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पता चला कि मेरी पत्नी का साला ड्राइविंग सीट पर था और वह बच्चे का अपहरण करने के लिए आदमी लाया था। पुलिस ने बच्चे को बाद में लुधियाना से बरामद किया।
-

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो
मोहाली/एएनएस: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज धर्मसोत को जिला अदालत में पेश किया गया। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का मेडिकल मोहाली के सिविल अस्पताल मेडिकल के लिए लाना था परंतु विजिलेंस सीधे पूर्व मंत्री धर्मसोत को अदालत में पेशी के लिए ले गई। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद धर्मसोत को 3 दिन के रिमांड पर भेजा दिया है।
विजीलैंस ब्यूरो ने चल रही जांच पड़ताल के बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत विजिलेंस ब्यूरो रेंज के मोहाली पंजाब के थाने में मामला दर्ज किया है और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आर्थिक सीमा से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 01-03-2016 से 31-03-2022 तक की चेकिंग अवधि में उक्त पूर्व मंत्री व उनके परिवार की कुल आय 2,37,12,596.48/- रुपये थी जबकि व्यय 8,76,30,888.87/- रुपये था जो 6,39,18,292.39/- रुपये अधिक था।
यह खर्चा उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक है। पूर्व मंत्री की अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच की जा रही है। उसे आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भी बता दें कि इससे पहले भी साबका मंत्री साधू सिंह धर्मसोत जेल की हवा खा चुके हैं और भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें विजिलेंस ने पहले भी गिरफ्तार किया था और कई महीने जेल में बिताने के बाद अब वह जमानत पर बाहर आए थे और कुछ ही समय बाद उनको फिर से विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
-

पूर्व मेयर सुनील ज्योति का हुआ निधन
जालंधर, वरुणः महानगर से दुखद खबर सामने आई है। शहर के पूर्व मेयर और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील ज्योति का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर अचानक उनका अस्पताल में देहांत हो गया। इसी के चलते आज सर्किट हाउस जालंधर में दोपहर 3:15 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है।
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हार्ट प्राब्लम हुई थी। तब से वह बीमार चल रहे थे। उसके बाद जालंधर में उनका उपचार चल रहा था। वह उससे इलाज के बावजूद उबर नहीं पाए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुनील ज्योति का अंतिम संस्कार बुधवार को किशनपुरा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
-

ChatGPT को टक्कर देने के लिए Google ने की तैयारी, जल्द लॉन्च होगा ‘बार्ड’
नई दिल्लीः अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने एआई चैटबॉट ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसके लिए अपनी एआई चैटबॉट सर्विस को डेवलप कर रही है। इस चैटबॉट का नाम बार्ड (Bard) है, जिसे फिलहाल यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया गया है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे सभी के लिए जारी कर सकती है। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इसकी पुष्टि की है।
जल्द लॉन्च होगा गूगल का एआई चैटबॉट Bard
अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी यूजर्स का फीडबैक लेने के लिए बार्ड नामक एक कन्वर्सेशनल एआई सर्विस को शुरू कर रही है। टेस्टिंग के बाद आने वाले हफ्तों में इसकी सार्वजनिक रिलीज होगी।
LaMDA से लैस होगा बार्ड
ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस बार्ड को LaMDA (लैंग्वेज मॉडल और डायलॉग एप्लिकेशन) से संचालित किया गया है। बता दें कि लैम्डा गूगल का एक एआई चैटबॉट है, जो इंसानों की तरह सोच सकता है। कंपनी ने इसे दो साल पहले ही पेश किया था। पिचाई ने कहा कि कंपनी का नया एआई चैटबॉट बार्ड की क्षमताओं के बारे में कहा कि इसको कंपनी के बड़े लैंग्वेज मॉडल की पावर, बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता के संयोजन से लैस किया जाएगा। गूगल के सीईओ ने कहा कि बार्ड यूजर्स के फीडबैक और वेब पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ज्ञान प्राप्त करेगा। कंपनी शुरू में LaMDA के हल्के मॉडल वर्जन के साथ टेस्टर के लिए AI सिस्टम को रोल आउट कर रही है। भविष्य के इसके एआई सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।
ChatGPT को देगा टक्कर
कंपनी ने नए एआई चैटबॉट बार्ड को OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने के लिए पेश किया है। बता दें कि चैटजीपीटी टिक टॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म को पछाड़ते हुए इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूजर एप्लिकेशन बन गया है। ChatGPT ने लॉन्च के दो महीने बाद ही जनवरी में 100 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स तक पहुंच बना ली है।
गूगल ने किया एंथ्रोपिक में लगाया बड़ा दाव
Google ने हाल ही में Anthropic में 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,299 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश की रिपोर्ट पर Google और Anthropic में से किसी ने टिप्पणी नहीं की है, हालांकि दोनों ने साझेदारी की घोषणा जरूर की है। इस साझेदारी के तहत ChatGPT जैसा एआई टूल तैयार होगा। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गूगल ने आज भले ही Anthropic में निवेश किया है लेकिन भविष्य में गूगल इस कंपनी का अधिग्रहण कर सकता है। बता दें कि जनवरी 2021 में एंथ्रोपिक एआई ने ओपनएआई के बेतहाशा लोकप्रिय चैटजीपीटी के प्रतिद्वंद्वी क्लाउड नामक एक नए चैटबॉट का टेस्ट भी किया था।
-

राखी सावंत ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी अब टूटती नजर आ रही है। अदाकारा लगातार आदिल को लेकर नए-नए खुलासे करती नजर आ रही है। बीती रात उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अब उनका और आदिल का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है। वहीं अब इस मामले में एक और नया मोड आ गया है।
राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
-

एक्सप्रेस-वे पर शव को 10 Km तक घसीटती रही कार
मथुराः जिले में दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्विफ्ट कार सवार युवक के शव को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते ले गई। टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी तो सिक्योरिटी गार्ड भयावह नजारा देख हैरान रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मथुरा के थाना मांट इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक स्विफ्ट कार में फंसा हुआ एक शव मिला। कई किलोमीटर दूर तक घसीटता चले जाने से उसके चिथड़े-चिथड़े उड़ चुके थे।
यमुना एक्सप्रेस वे मांट टोल पर जैसे ही एक शिफ्ट कार टोल देने के लिए रुकी तो सिक्योरिटी गार्ड कार के पीछे का नजारा देख दंग रह गए। स्विफ्ट कार के पीछे एक युवक का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी शव को देखकर दंग रह गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 106 पर जूता, मोबाइल और बॉडी के अवशेष पड़े मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसा इसी जगह पर हुआ होगा।
पुलिस मृतक के शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि स्विफ्ट कार (DL12 CT2125) आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। फिलहाल मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, कार चालक ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। उसका कहना है कि यमुना एक्सप्रेस-वे काफी कोहरे था। दुर्घटना किसी और वाहन से हुई होगी और शव उसकी गाड़ी में फंस गया होगा। फिलहाल पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के कारण पता लगा रही है।
-

बीजेपी ऑफिस के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव नतीजे आए तीन महीने हो गए हैं, लेकिन दिल्ली को मेयर नहीं मिल रहा है। दोनों पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इसी बीच मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया है और सड़कों पर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। प्रदर्शन में आप के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

7 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के आए थे परिणाम
बीते 7 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए चुनाव के नतीजे आए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली थी और बीजेपी को 104 सीटें, लेकिन पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भी आम आदमी पार्टी अभी निगम में मेयर बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उसका आरोप है कि बीजेपी जानबूझकर मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही है। ऐसे में तीसरी बार मेयर चुनाव टलने को लेकर आप के विधायक सड़कों पर उतरे और बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
AAP ने ढोल मंजीरे बजाकर किया प्रदर्शन
बता दें कि सुरक्षा कारणों से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेड लगाकर सभी प्रदर्शनकारी पार्षदों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया है। तब से आप कार्यकर्ता ढोल मंजीरे आदि लेकर वहां प्रदर्शन करने लगे और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जल्द वोटिंग करवाने और एल्डरमैन को मत डालने से रोकने की मांग रखी है। वहीं, इस मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने दी जानकारी
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली वालों ने एमसीडी के अंदर आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया, लेकिन भाजपा की गंदी राजनीति के कारण एमसीडी हमारी सरकार नहीं बनने दे रही है। आम आदमी पार्टी अपने लीडर ऑफ द हाउस और मेयर प्रत्याशी के जरिए सुप्रीम कोर्ट गई है। कोर्ट में हमने दो बड़ी मांगे रखीं हैं। उन्होंने कहा कि पहली मांग टाइम बाउंड मैनर में जल्द से जल्द मेयर का चुनाव कराकर एमसीडी में सरकार बनाने की है,जबकि दूसरी मांग एल्डरमैन को संविधान के आर्टिकल और डीएमसी एक्ट के सेक्शन 3 के तहत वोटिंग का अधिकार नहीं है। ऐसे में उनको वोट डालने से रोका जाए। इन्हीं मांगों को लेकर तमाम पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं।
-

खरड़ नगर काउंसिल दफ्तर में चला सियासी ड्रामा! प्रधान ने पार्षदों संग जमीन पर बैठकर की मीटिंग, देखें वीडियो
मोहाली/प्रवेशः जिले की खरड़ नगर काउंसिल की की प्रधान जसप्रीत कौर लोंगिया की तरफ से आज उनके दफ्तर के बाहर ही जमीन पर बैठकर अपने पार्षदों के साथ मीटिंग को अंजाम दिया। यही नहीं इस मीटिंग को बकायदा रजिस्टर में भी दर्ज़ किया गया। मामला विरोधी पार्षदों द्वारा प्रधान जसप्रीत कौर लोंगिया पर भरोसा ना होने का एजेंडा पास कर उनके दफ्तर को ताला जड़ दिया था।
लौंगिया ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जनता द्वारा चुने हुए नुमाइंदों को प्रशासन दबाने की कोशिश में लगा हुआ है व उनके साथ प्रशासन नाजायज धक्का कर रहा है। यही नहीं प्रशासन लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन भी कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के दबाव में कार्य कर रहा है। यही नहीं उनके समर्थक पार्षदों को धमकाया व डांटा जा रहा है।
