Home Punjab>Amritsar Punjab बंद के कॉल की समाप्ति के बाद BJP नेताओं को लेकर पंधेर ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

Punjab बंद के कॉल की समाप्ति के बाद BJP नेताओं को लेकर पंधेर ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

0
Punjab बंद के कॉल की समाप्ति के बाद BJP नेताओं को लेकर पंधेर ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब बंद की कॉल 4 बजे समाप्त हो गई। जिसके बाद किसानों द्वारा जहां सभी हाईवे खोल दिए गए है, वहीं रेलवे ट्रैक से भी किसान हट गए। बसे भी नियमित रूप में चलनी शुरू हो गई। प्रर्दशन की समाप्ति के बाद पंधेर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों ने 99 प्रतिशत लोगों ने बंद की कॉल में सहयोग दिया। पंधेर ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार पंजाब बंद की कॉल सफल रही।

वहीं उन्होंने पंजाब बंद की कॉल की समाप्ति के बाद अगली रणनीति तैयार करते हुए भाजपा नेताओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। किसानों ने तय किया है कि जहां भी बीजेपी नेता जाएंगे या बीजेपी नेता नजर आएंगे, किसान संगठन उनका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जहां किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया वहीं आम लोगों ने भी अपने घरों से बाहर निकलकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पंधेर ने बंद की कॉल के असर को लेकर कहा कि जैसे जैसे दिन होता गया वैसे-वैसे ट्रैफिक सड़कों पर कम होती दिखाई दी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगभग सबकुछ बंद रहा, लेकिन पंजाब बंद के दौरान भाजपा कह रही थी कि आज माहौल खराब हो सकता है, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जो भाजपा किसानों और शहरवासियों को बांटती थी, आज के पंजाब बंद ने यह भी दिखा दिया कि शहरवासी भी किसानों के साथ खड़े हैं और 3 करोड़ पंजाबियों ने आज पंजाब बंद करके केंद्र पर अपना दबाव बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here