Home Punjab>Amritsar NSA को लेकर Amritpal Singh के साथी ने High Court में दायर की याचिका, Centre-Punjab व Dibrugarh Jail अधिकारी को नोटिस जारी

NSA को लेकर Amritpal Singh के साथी ने High Court में दायर की याचिका, Centre-Punjab व Dibrugarh Jail अधिकारी को नोटिस जारी

0
NSA को लेकर Amritpal Singh के साथी ने High Court में दायर की याचिका, Centre-Punjab व Dibrugarh Jail अधिकारी को नोटिस जारी

चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह साथी कुलवंत सिंह राउके ने NSA एक्ट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, राउके ने खुद पर दूसरी बार लगाए गए NSA एक्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। राउके ने खुद पर लगाए NSA एक्ट को गलत बताया है। वहीं अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेट, केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है।

अगली सुनवाई पर उन्हें अपना जवाब दाखिल करना होगा। बता दें कि कुलवंत सिंह अमृतपाल सिंह का करीबी है। कुलवंत सिंह पर 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल और उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर अजनाला पुलिस स्टेशन परिसर हमला करने का केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कुलवंत को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी से पहले कुलवंत सिंह पंजाब स्टेट कॉर्पोरेशन में बतौर क्लर्क तैनात था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here