Home Punjab>Amritsar Punjab News: SGPC के एक कर्मचारी की मौके पर हुई मौत, तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

Punjab News: SGPC के एक कर्मचारी की मौके पर हुई मौत, तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

0
Punjab News: SGPC के एक कर्मचारी की मौके पर हुई मौत, तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

अमृतसर: अजनाला इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव गग्गोमाहल के पास उस समय हुआ। जब तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रुप में हुई है जो रामदास में एसजीपीसी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था। जैसे ही वह गग्गोमाहल गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे क्रैशर सामग्री से भरे टिप्पर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी खतरनाक थी। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में शोक की लहर है। परिवार के मुताबिक परमजीत सिंह घर का इकलौता कमाने वाला था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं जिनकी उम्र करीब उम्र चार और छह साल है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

मृतक के परिजनों ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी चालक को सख्त सजा दी जानी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here