Home Punjab>Amritsar Punjab News: Tile Showroom पर बाइक सवारों ने की Firing, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

Punjab News: Tile Showroom पर बाइक सवारों ने की Firing, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

0
Punjab News: Tile Showroom पर बाइक सवारों ने की Firing, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

अमृतसरः देर शाम एक टाइल शोरूम पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण शोरूम बंद था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। पीड़ितों ने घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पीड़ित हरप्रीत सिंह ने बताया कि 12 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर ब्यास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब उनके शोरूम पर अज्ञात हमलावरों ने 8 राउंड फायर किए हैं। हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि वह और उनकी पत्नी राया नगर पंचायत के दो अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज और पूर्व विधायक जत्थेदार बलजीत सिंह जलाल उस्मा, भारतीय जनता पार्टी के हलका इंचार्ज और पूर्व विधायक मनजीत सिंह मन्ना, और कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज और पूर्व विधायक संतोख सिंह भलाइपुर मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया।

इस बीच, घटना के बाद मौके पर पहुंचे DSP बाबा बकाला साहिब सुखपाल सिंह ने बताया कि फिरौती की कॉल आने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और जांच की जा रही है। साथ ही गोलीबारी की घटना के बाद शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here