Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प, हुई Firing, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प, हुई Firing, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प, हुई Firing, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के चोगवां विधानसभा क्षेत्र के गांव कोहाली स्थित गुरुद्वारा बाबा जगाऊ शहीद में 2 गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी जानकारी मिली है कि गुरुद्वारा साहिब को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था और इसी के चलते वहां धारा 145 भी लागू की गई थी।

जानकारी देते गुरलाल सिंह की मां राजविंदर कौर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में एक श्रद्धालु द्वारा एक LCD भेंट की गई थी, जिसे बाबा हरजिंदर सिंह अपने घर ले गए। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच गुरजंट सिंह कोहली, किंदरबीर सिंह, गुरजीत सिंह और उनके अन्य साथी उनके घर के सामने आए और उन्हें गालियां दीं। उनके अनुसार, जब उनके बेटे गुरलाल सिंह, जतिंदर सिंह और सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे, तो उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा।

इसके बाद, जब वे गुरुद्वारा साहिब के गेट के अंदर दाखिल हुए, तो आरोप है कि सरपंच गुरजंट सिंह ने जतिंदर सिंह पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली उनके ही साथी मलकीत सिंह को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरी घटना की CCTV फुटेज भी उपलब्ध है।

बाबा हरजिंदर सिंह ने बताया कि सरपंच गुरजंट सिंह के गुट ने उनके घर के सामने उन पर हमला किया और उनके एक साथी ने उसके बेटे झूझर सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, पुलिस थाने के SHO शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here