Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: बाइक सवार 2 लुटेरों ने महिला के कानों से झपटी बालियां, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार 2 लुटेरों ने महिला के कानों से झपटी बालियां, देखें वीडियो

    पठानकोटः सरकार नशे के खात्मे के लिए अथक प्रयास कर रही है, फिर भी कुछ नशेड़ी ऐसे हैं, जो अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाज में लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ जिला पठानकोट में देखने को मिला जहां बुजुर्ग महिलाओं का दिन में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

    इसका कारण है चेन स्नैचर। ये चेन स्नैचर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिलाओं के साथ स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पठानकोट के लामिनी स्टेडियम के पास का है, जहां एक बुजुर्ग महिला गैस सिलेंडर की केवाईसी के लिए अपनी बेटी के साथ एजैंसी जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसके कानों से बालियां खींच लीं और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के दे दी है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़िता सीतो कुमारी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ गैस सिलेंडर की केवाईसी करवाने जा रही थी, तभी स्टेडियम के पास उनकी बेटी की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया और उसकी बेटी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने चली गई और सीतो कुमारी पेट्रोल पंप की तरफ पैदल जाने लगी, इसी बीच मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए। पहने उन्होंने महिला के आस-पास दो बार चक्कर लगाए। जब महिला उन्हें पीछे मुड़कर देखने लगी तभी बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से महिला का गला पकड़ लिया और उसकी बालिया खींचकर भाग गए।

    इस दौरान महिला घबरा गई और शोर मचाया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान उनके कान से खून भी बहने लगा। पीड़ित सीतो ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अगर अपने शहर में महिलाएं दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो रात में क्या होगा? इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग है कि इन स्नैचरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए।

  • Punjab News: अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसे युद्ध नशेयां विरुद्ध नाम दिया गया, जिसके तहत पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है और इसके साथ ही शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

    इन अभियानों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब आबकारी विभाग ने एक व्यक्ति को 5 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि पठानकोट का गौरव शर्मा अवैध शराब का धंधा करता है, जिसके चलते उन्होंने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी के घर पर दबिश दी और घर की तलाशी में 5 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

    थानामुखी हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ के दौरान यह जानने की कोशिश की जाएगी कि इस धंधे में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।

  • इस खूबसूरत Country में मिलती है किराए पर पत्नियां, Wife वाले सभी फर्ज भी निभाती है

    लाइफ स्टाइसलः खूबसूरत देशों में थाईलैंड भी हैं। जहां हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं। यहां के बीच, खाना और नाइट लाइफ पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लेकिन इन सबसे अलग क्या आप जानते हैं कि थाईलैंड में लोग सिर्फ कमरे, होटल या ऑफिस ही नहीं, बल्कि पत्नी भी किराए पर खरीद सकते हैं? इस प्रचलन को यहां ‘वाइफ ऑन हायर’ और ‘ब्लैक पर्ल’ कहा जाता है। यह एक तरह का अस्थाई विवाह होता है, जिसमें किसी युवती को पैसे देकर कुछ समय के लिए पत्नी बनाया जा सकता है। तय समय तक वह युवती वाइफ के सारे फर्ज अदा करती है।

    जानकारी के अनुसार, रेंटल वाइफ का चलन सबसे पहले पटाया और बैंकॉक जैसे शहरों में शुरू हुआ था। बताया जाता है कि इन शहरों में दूर देशों से टूरिस्ट आते थे, उस वक्त वे अपना अकेलापन दूर करने के लिए किसी साथी की तलाश में होते थे। तब लोकल महिलाएं सीमित समय के लिए साथी की भूमिका निभाती थीं, जैसे साथ समय बिताना, बातचीत करना, आसपास घूमना और घरेलू कामों में मदद करना। यह आपसी सहमति पर आधारित रिश्ता होता था। धीरे-धीरे यह एक ट्रेंड बन गया, जिसे अब ‘वाइफ ऑन हायर’, ‘ब्लैक पर्ल’ या सीधे शब्दों में ‘रेंटल वाइफ’ कहा जाता है।

    बताया जाता है कि रेंटल वाइफ आमतौर पर गरीब ग्रामीण महिलाएं होती हैं। वे बार, मसाज सेंटर या क्लब में काम करती हैं। यहीं से उनकी मुलाकात विदेशी टूरिस्ट से होती है। ज्यादातर महिलाएं आर्थिक कारणों से इस काम को चुनती हैं। उनके लिए यह एक तरीका होता है जिससे वे अपनी रोजी-रोटी चला सकें। हालांकि, इसे लेकर उनपर किसी तरह का कोई दवाब नहीं होता है। वहीं, कई बार ऐसे रिश्तों में आपसी समझ इतनी अच्छी हो जाती है कि दोनों व्यक्ति एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक जुड़े रहते हैं। कुछ मामलों में यह दोस्ती आगे चलकर स्थायी रिश्ते में भी बदल जाती है।

    कैसे तय होते हैं रेट?
    किराए की रकम महिला की उम्र, सुंदरता, शिक्षा और समय के अनुसार तय होती है। रेट आमतौर पर 1600 डॉलर यानी 1.3 लाख रुपये से शुरू होकर 70-80 लाख रुपये तक भी जा सकता है। कुछ महिलाएं हफ्ते भर के पैकेज देती हैं, तो कुछ महीनों के लिए हायर होती हैं। यह प्रथा इतनी प्रचलित है कि इस विषय पर यहां एक किताब भी छप चुकी है। हालांकि, थाईलैंड में रेंटल वाइफ को लेकर फिलहाल कोई खास कानून नहीं है।

    जापान और कोरिया से आया आइडिया
    कहा जाता है कि थाईलैंड से अलग जापान और कोरिया जैसे देशों में ये प्रथा पहले से चली आ रही है। वहीं, इसके तेजी से बढ़ने के कई कारण हैं। शहरीकरण और बिजी लाइफ में लोगों का अकेलापन बढ़ रहा है। ऐसे में लोग स्थाई रिश्ते की जगह अस्थाई रिश्ता बनाना पसंद करने लगे हैं। थाईलैंड की सरकार का भी मानना है कि रेंटल वाइफ की प्रथा देश में मौजूद है और पर्यटकों के कारण यह व्यवसाय का रूप ले चुकी है। सरकार अब इस पर कानूनी नियंत्रण लाने की बातें कर रही है, ताकि महिलाओं का शोषण न हो और सब कुछ एक दायरे में रहे।

  • Punjab News: जीजे ने साले से की मारपीट, बहन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: जीजे ने साले से की मारपीट, बहन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक विवाहिता ने अमृतसर के बी डिवीजन थाने में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसका पति न केवल नशा करता है, बल्कि उसे बेचता भी है, जिसके कारण पुलिस उसके भी पीछे पड़ी है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि पति से तंग आकर जब वह अपने मायके आई तो उसके पति ने उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। जब भाई ने उसे ये धमकियां देने से रोका, तो पति ने उसके भाई से बुरी तरह मारपीट की। महिला ने आरोप लगाए कि उसके पति के पुलिस के साथ नशा तस्करी में उच्चस्तरीय संबंध हैं, जिसके कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पति ने उसे तलाक देने की धमकी दी है और कहा है कि वह उसके परिवार को नहीं छोड़ेगा। महिला ने भावुक होकर कहा, “मेरी जिंदगी बर्बाद करने के अलावा, यह मेरे माता-पिता और भाई के लिए भी खतरा बन गया है। मैंने न्याय के लिए पुलिस में याचिका दायर की है, मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।”

    बी डिवीजन थाने के पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें महिला के भाई रोहन द्वारा जीजा के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत मिली है। वहीं उसके जीजा ने रोहन के साथ भी बुरी तरह मारपीट की है। उन्होंने कहा कि “महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

  • Jalandhar News: Athlete Fauja Singh की अंतिम विदाई पर पहुंचे कई दिग्गज नेता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Athlete Fauja Singh की अंतिम विदाई पर पहुंचे कई दिग्गज नेता, देखें वीडियो

    जालंधरः दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह (114) का आज दोपहर अंतिम संस्कार है। पंजाब के जालंधर स्थित उनके पैतृक गांव ब्यास पिंड में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था जिसके बाद अब शव को उठा लिया गया है और सभी लोग नम आंखों के साथ श्मशान घाट की तरफ रवाना हुए।

    इस मौके पर पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुछ ही देर में सीएम भगवंत मान भी यहां पर पहुंचेंगे। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से भी परिवार को एक पत्र भेजा गया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत व वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा व अन्य नेता भी पहुंचे।

    कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने फौजा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि फौजा सिंह ने सारी जिंदगी अपने पंजाब और देश के लिए नाम कमाया और पूरी दुनियां में जिला का नाम रोशन किया। उन्होंने अपना जीवन स्पोर्ट्समैन के साथ-साथ सादगी भरा जीवन जिया। उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया है, फौजा सिंह का नाम रहेगा। उन्होंने पंजाब सरकार की और से फौजा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।

    वहीं वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि वह गुरु महाराज से अरदास करते हैं कि वह उन्हें अपने चरणों में जगह दे और उन्हें परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने का बल दें। उन्होंने कहा कि फौजा सिंह एक बेहतरीन प्रेरक थे, वे हमेशा दस्तार सजाकर दौड़ते थे। वे खुद कहते थे, “अगर मैं दौड़ूंगा, तो दस्तार सजाकर ही दौड़ूंगा।” उनमें एक जुनून था। हालांकि वे किसी ओलंपिक में भाग नहीं ले पाए, लेकिन 2002, 2004, 2008 में वे हमेशा मशाल लेकर सबसे पहले दौड़े। उन्होंने किसी भी खेल में भाग न लेकर खुद को एक अलग मुकाम पर स्थापित किया। हालांकि वे विदेशी धरती पर रहते थे, लेकिन उन्हें अपने गांव की मिट्टी से बहुत लगाव था।

  • Street Dog का आतंक, 25 बच्चों सहित 45 लोगों को काटा

    Street Dog का आतंक, 25 बच्चों सहित 45 लोगों को काटा

    भीलवाड़ाः एक स्ट्रीट डॉग का आतंक सामने आया है। खुंखार कुत्ते ने अब तक 45 लोगों को काट लिया। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। महात्मा गांधी हॉस्पिटल के PMO ने कहा कि सभी को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। नगर निगम घटना के 15 घंटे बीज जाने के बाद अभी तक कुत्ते को नहीं पकड़ पाया है। मेयर का कहना है कि टीमें एक्टिव हैं।

    भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना इलाके के पटरी पार क्षेत्र में कुत्ते ने खूब आतंक बचाया। पांसल चौराहे से पुलिस लाइन के बीच कुत्ते ने करीब 25 बच्चों और 20 लोगों को काट लिया। पीड़ित अचानक महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचने लगे तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। हॉस्पिटल में डॉग बाइट के शिकार लोगों की लाइन लग गई।

    पुलिस लाइन (पटरी पार) इलाके में रहने वाली खुशबू कंवर ने बताया कि उनका बेटा कल शाम घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान कुत्ता आया और बेटे को काट लिया। पता चला कि कुत्ते ने कई लोगों को शिकार बनाया है। बेटे को हॉस्पिटल ले गई। एक दिन में कुत्ते ने कई लोगों को शिकार बनाया। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

  • Punjab News: पुल न बनने से परेशान लोग, जान जोखिम में डाल नाव में सफर, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल न बनने से परेशान लोग, जान जोखिम में डाल नाव में सफर, देखें वीडियो

    पठानकोट: देश को आजाद हुए आज कितने साल हो चुके हैं लेकिन कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पर हालात आज भी पहले जैसे ही हैं। आज भी कुछ लोग ऐसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं जिसके बाद वो यह सोचने पर मजबूर हैं कि क्या वह आजाद हैं? अब ऐसा ही मामला पठानकोट के भोआ से सामने आया है। भोआ विधानसभा क्षेत्र के लोग पिछले कई सालों से रावी नदी के गहरे पानी में नावों में सफर करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इससे हमेशा किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। पिछले 70 सालों से रावी नदी के किनारे बसे हुए कीर नदी के लोग अपने काम के लिए रोज नाव से पठानकोट आते-जाते रहते हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि वे रोज नाव में बैठकर और अपनी जान को जोखिम में डालकर रावी नदी के गहरे पानी को पार करते हैं।

    उन्होंने कहा कि हम मजबूर हैं। यदि हम सड़क मार्ग से पठानकोट जाएंगे तो उन्हें लगभग 27-28 किलोमीटर का ज्यादा सफर तय करना पड़ेगा। वहीं इस ओर नाव से सिर्फ 4 किलोमीटर का सफर है। यह बहुत ही दुखद है कि देश को आजाद हुए काफी समय हो चुका है लेकिन आज भी ये लोग नावों पर सवार होकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम रावी नदी को पार करते हैं तो हमें ऐसा लगता है जैसे कि हम अभी भी गुलाम हैं। लोगों का कहना है कि जब भी चुनाव होते हैं तो उनके इलाके में नेताओं की संख्या और भी बढ़ जाती है और हमसे विकास के वादे भी किए जाते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे सब कुछ भूल जाते हैं। लोगों ने सरकार से यह मांग की है कि यहां पर एक जल्दी पुल बनाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल पाए।

  • इस तरीके से तैयार करें Sabudana Khichdi, नहीं बनेगी चिपचिपी

    इस तरीके से तैयार करें Sabudana Khichdi, नहीं बनेगी चिपचिपी

    लाइफस्टाइलः वैसे तो साबूदाना को ज्यादातर व्रत में खाया जाता है, सबको इसका स्वाद इतना ज्यादा पसंद आता है कि लोग इसे अक्सर बनाना पसंद करते हैं। साबूदाना से बहुत से व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन साबूदाना खिचड़ी सबकी फेवरेट है। इसे लोग हल्के-फुल्के नाश्ते के रूप में खाना भी बहुत पसंद करते हैं और जल्दी-जल्दी बनाते हैं। कई बार इसे ब बनाते समय यह साबूदाना चिपकने के कारण खिचड़ी में लंप्स पड़ जाते हैं, जो इसके स्वाद को खराब कर देते हैं। अगर आप भी अब तक चिपचिपी साबूदाना खिचड़ी बना रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स से अब यह ऐसी नहीं बनेगी।

    बनाने के लिए सामग्री
    – 1 कप साबूदाना
    – ¼ कप मूंगफली
    – 1 उबला हुआ कटा आलू
    – 2 बारीक कटी हरी मिर्च
    – 5-6 करी पत्ते
    – 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
    – स्वादानुसार सेंधा नमक
    – 2 छोटे चम्मच घी या तेल
    – सजावट के लिए कटा हरा धनिया

    ऐसे तैयार करें
    – साबुदाना खिचड़ी को नॉन-स्टिकी बनाने के लिए साबूदाने को सही तरह से भिनोगा सबसे जरूरी है। साबूदाना को 2-3 बार अच्छी तरह धोएं जब तक कि पानी साफ ना हो जाए और सारा एक्सट्रा स्टार्च निकल ना जाए। अब इस साबूदाने को लगभग 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोएं।

    – साबूदाने के भिगने के बाद वो सॉफ्ट हो जाता है। इसमें पिसी हुई भुनी हुई मूंगफली का पाउडर (लगभग 1 छोटा चम्मच) और सेंधा नमक मिलाएं। ये नमी सोखने में मदद करता है और चिपचिपाहट को रोकता है।
    – एक कड़ाही में घी/तेल गरम करें। उसमें मूंगफली डालें और उसे सुनहरा होने तक भूनें। फिर कटे हुए आलू डालें और हल्का सा भूनें। कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डालें और एक मिनट तक पकाएं।

    – अब पैन में भीगा हुआ साबूदाना को पैन में डालें। इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से चलाते रहें, जब तक कि ये ट्रांसपेरेंट ना हो जाए। हालांकि, इस स्टेज पर इसे ज्यादा पकाने की गलती बिल्कुल भी ना करें नहीं तो ये चिपचिपा हो जाएगा।

    – अब इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर चलाएं। गैस बंद कर दें। आपकी नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है। गरमागरम परोसें।

  • डाइट में जरूर शामिल करें महिलाएं ये चीजें, 40 के बाद भी दिखेंगी फिट

    डाइट में जरूर शामिल करें महिलाएं ये चीजें, 40 के बाद भी दिखेंगी फिट

    हेल्थः 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आपका मेटाबॉलिज्म स्वाभाविक रूप से धीमा हो जाता है। आपका शरीर आराम की अवस्था में कम कैलोरी जलाता है जिसका मतलब है कि खाने-पीने की आदतों में बदलाव न होने पर आपका वजन बढ़ने की संभावना होती है।

    मेटाबॉलिज्म के स्लो होने के कई कारण होते हैं जिनमें मांसपेशियों का कम होना और हार्मोनल बदलाव शामिल हैं। ऐसे में 40 के बाद महिलाओं को अपनी रोजाना की डाइट में फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर डाइट पर ध्यान देना चाहिए। इसमें हरे पत्तेदार साग, फैटी फिश, बेरीज, मेवे और बीज जैसी चीजें शामिल हैं। ये खाद्य पदार्थ हड्डियों के स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य और कोग्निनिटिव हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ बढ़ने वाले वजन और मेंटल हेल्थ में बदलाव को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

    हर किसी को हर उम्र में रोजाना भरपूर मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसके साथ आपको अपनी डेली डाइट में पत्तेदार सब्जियां और बढ़ा देनी चाहिए। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन K भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों के घनत्व, हृदय के स्वास्थ्य और याद्दाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स विशेष रूप से फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होते हैं जो ऑक्सिडेटिव तनाव से लड़ते हैं और क्रॉनिक डिसीस से बचाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रैडिकल्स के असर को कम करते हैं जिससे महिलाओं की स्किन जवान और ग्लोइंग रहती है।

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है। इसलिए महिलाओं को खासतौर पर 40 के बाद अंडे, चिकन, सोयाबीन, पनीर, टोफू और नट्स जैसी चीजों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए।