Blog

  • पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का प्रेरणादायक संबोधन

    पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का प्रेरणादायक संबोधन

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज युवा वैज्ञानिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे शोध के क्षेत्र में अर्जित नई उपलब्धियों का उपयोग किसानों की आर्थिकी में बढ़ोतरी की दिशा में करें। वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि कृषि उत्पादकता और देश की समग्र अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

    राज्यपाल ने आज लोक भवन से वर्चुअल माध्यम से पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल ने उपाधि हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह विद्यार्थी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, यहां से वे अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी कर एक नए चरण में प्रवेश करते हैं तथा अपने ज्ञान को व्यवहारिक रूप में उपयोग में लाते हैं। उन्होंने इसे आत्मावलोकन का अवसर बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समाज, राज्य और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।

    विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और छात्रों ने अपनी उपलब्धियों के माध्यम से इसकी उत्कृष्टता को कायम रखा है।

     

    राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत ग्रामीण आबादी कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है, जबकि लगभग 62 प्रतिशत कार्यबल इस क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि और इससे जुड़े क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 9.4 प्रतिशत का योगदान देते हैं, जो कृषि अनुसंधान और नवाचार के महत्व को दर्शाता है।

    विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ये इसकी अनुसंधान उत्कृष्टता, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दूरदर्शी नेतृत्व को प्रदर्शित करती हैं। इसके अतिरिक्त यह ग्रामीण विकास, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करता रहेगा और राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से अनुसंधान को प्रयोगशालाओं से बाहर निकालकर किसानों के खेतों तक पहुंचाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे किसान व्यापक रूप से लाभान्वित हो सकेंगे।

  • ऊना ज़िले में 4 मई से बदलेगा स्कूलों का समय, डीसी ने जारी किए आदेश

    ऊना ज़िले में 4 मई से बदलेगा स्कूलों का समय, डीसी ने जारी किए आदेश

    ऊना, सुशील पंडित : ऊना जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि 4 मई, 2026 से जिले के सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से राहत मिल सके।
    उन्होंने कहा  कि समय परिवर्तन के कारण कम हुए शैक्षणिक समय की भरपाई के लिए प्रातःकालीन प्रार्थना सभा एवं मध्यावकाश की अवधि में आवश्यक कटौती की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि ये आदेश 4 मई, 2026 से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
       
  • Jalandhar News: गुरु घर में चोर ने पहले मांगी माफी, खाया प्रसाद, फिर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरु घर में चोर ने पहले मांगी माफी, खाया प्रसाद, फिर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में गुरु घर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां अमृत बाणी भवन, नूरमहल रोड स्थित श्री गुरु रविदास जी के गुरु घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर द्वारा बेअदबी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर रोशनदान के जरिए गुरु घर में दाखिल हुआ। जिसके बाद चोर ने गुरु घर में प्रसाद खाया।प्रसाद खाने के बाद चोर ने गोलक तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।

    इस दौरान चोर गुरु घर से माइक, साउंड सिस्टम और अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कानों को हाथ लगाकर माफी मांग रहा है। जिसके बाद घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो सामने आया कि चोर जूते पहनकर गुरु घर के अंदर गया और नाच‑गाना किया, जिसे संगतों द्वारा कहा जा रहा है कि चोर ने बेअदबी की है।

    घटना को लेकर प्रबंधक कमेटी द्वारा थाना फिल्लौर की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर श्री गुरु रविदास नामदेव संगत में भारी रोष पाया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है।

     

  • ‘स्वस्थ हरियाणा ही विकसित हरियाणा की आधारशिला’ – CM Nayab Singh Saini

    ‘स्वस्थ हरियाणा ही विकसित हरियाणा की आधारशिला’ – CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘स्वस्थ हरियाणा ही विकसित हरियाणा की आधारशिला है।’ इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। चालू वित्त वर्ष के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 32.89 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी करते हुए लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह वृद्धि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती है। जबकि वर्ष 2014 में प्रदेश का स्वास्थ्य बजट 2,646 करोड़ रुपये था, जिसे वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर 10,500 करोड़ रुपये कर दिया गया। इस प्रकार पिछले वर्षों में स्वास्थ्य बजट में लगभग 298 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री वीरवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र की अनुकरणीय पहलों पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह अवसर देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र के भविष्य को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। दो दिन तक इस क्षेत्र में देशभर में की जा रही श्रेष्ठ व अनुकरणीय पहलों को साझा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की श्रेष्ठ सेवाओं और नवाचारों को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने मरीजों के परिजनों को प्रशिक्षित करने के लिए ‘केयर कम्पैनियन प्रोग्राम’ चलाया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से 188 केंद्रों में मरीजों के परिजनों को प्रशिक्षित किया है। उन्हें व्हाट्सएप-आधारित ‘मोबाइल केयर सर्विस’ से भी जोड़ा है। डिजिटल हेल्थ (ई-संजीवनी) कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब प्रतिदिन 2,200 से अधिक टेली-परामर्श कर रहे हैं। वे ग्रामीण मरीजों को सीधे पी.जी.आई., चंडीगढ़ जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों से परामर्श दिलाते हैं। U-WIN और eVIN जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा टीकाकरण और वैक्सीन की सप्लाई चेन को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। इससे शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित हो रही है।

    हर जिले में मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य, MBBS सीटें 700 से बढ़कर 2710

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने हर जिले में एक नया मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प लिया। वर्ष 2014 में प्रदेश में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब इनकी संख्या 17 हो चुकी है। एम.बी.बी.एस. की सीटें 700 से बढ़कर 2,710 हो गई हैं। इसी तरह, नर्सिंग, फिजियथैरेपी व पैरामेडिकल में शिक्षा का विस्तार किया गया है। सरकार ने सिर्फ स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या ही नहीं बढ़ाई, बल्कि उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया है। राज्य के 1,479 स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अंतर्गत प्रमाणित हो चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उसके नजदीक ही उपलब्ध हों। इतना ही नहीं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रत्येक जिला अस्पताल में आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग स्थापित करने का काम तेजी से हो रहा है। आज राज्य में संस्थागत प्रसव दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय कमी आई है। इसी तरह प्रदेश में पूर्ण टीकाकरण दर 105 प्रतिशत हो चुकी है।

    ‘निरोगी हरियाणा’ के तहत 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग, 5.86 करोड़ मुफ्त टेस्ट

    ‘निरोगी हरियाणा’ जैसी पहल के माध्यम से हर नागरिक के स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित की जा रही है। अब तक अंत्योदय परिवारों के लगभग 1 करोड़ नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 5.86 करोड़ से अधिक लैब टेस्ट मुफ्त किए गए हैं। इससे बीमारियों का समय रहते पता लगाकर उनका उपचार संभव हो पाया है। प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 550 एम्बुलेंस का नेटवर्क स्थापित किया है। यह डायल-112 से जुड़ा हुआ है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में फोन आते ही 9 से 10 मिनट में एंबुलेंस वहां पहुंच जाती है। सभी जिलों में सी.टी. स्कैन तथा एम.आर.आई. सेवाएं उपलब्ध करवाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इस समय 18 जिला नागरिक अस्पतालों में सी.टी. स्कैन सेवाएं, 7 जिला नागरिक अस्पतालों में एम. आर.आई. सेवाएं दी जा रही हैं। प्रदेश के 22 नागरिक अस्पतालों में मुफ्त हेमो डायलिसिस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त हेमो डायलिसिस सेवाएं 18 अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसी तरह, 4 केंद्रों में कैथ लैब और कार्डियक केयर यूनिट चल रही हैं। ये 6 अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध करवाई जाएंगी। गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत- जन-आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 3 लाख रुपये वार्षिक आय तक के परिवारों को शामिल करते हुए आयुष्मान-चिरायु योजना चलाई गई है। इससे प्रदेश की आधी से अधिक आबादी को अब 5 लाख रुपये सालाना तक मुफ्त इलाज मिल रहा है। जिला स्तर पर डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए हैं। इनमें मरीजों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा, कैंसर के मरीजों को मुफ्त यात्रा सुविधा और आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही हैं।

    ‘बीमारी से पहले बचाव’पर जोर, योग और खेल संस्कृति को बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ इलाज कर देना ही अच्छी स्वास्थ्य सेवा नहीं कही जा सकती। अच्छी स्वास्थ्य सेवा वह है, जिसमें व्यक्ति को बीमार ही न होने दिया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों को जन-जागरूकता अभियान में शामिल होना होगा। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे तो बीमारियां कम होंगी। हरियाणा में इसके लिए गांव-गांव योग एवं व्यायामशालाएं खोलने और पूरे प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित करने का काम किया है। उन्होंने आह्वान किया कि मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना हैं, जहां हर नागरिक स्वस्थ हो, हर परिवार सुरक्षित हो और हर राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो और ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ का संकल्प साकार हो। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा सहित केंद्र सरकार के अलावा विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर में स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां फोन छीनकर भाग रहे 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों को लोगों ने काबू कर लिया। इस घटना को लेकर मौके पर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को काबू कर लिया। काबू किए गए स्नेचरों की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की।

    इसकी वीडियो भी सामने आई है। दरअसल, बाइक पर नौजवानों ने फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों का पीछा किया। स्नेचरों को काबू करने के दौरान नौजवानों की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गए, लेकिन फिर भी उन्होंने स्नेचरों को काबू कर लिया। घटना के दौरान स्नेचर ने काफी भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने शोर सुनने के बाद काबू कर लिया और छित्तर परेड करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्चनेरों को काबू करके थाने ले गई।

     

  • बद्दी ब्लॉक व पट्टा महलोग की वार्षिक बैठक आयोजित, शिक्षा सुधार पर हुआ मंथन 

    बद्दी ब्लॉक व पट्टा महलोग की वार्षिक बैठक आयोजित, शिक्षा सुधार पर हुआ मंथन 

    सचिन बैंसल, बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में आज ब्लॉक बद्दी एवं पट्टा महलोग की वार्षिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक उच्च जिला सोलन गोपाल सिंह चौहान, उप जिला शिक्षा निदेशक (क्वालिटी) राजेंद्र वर्मा, डिप्टी डीईओ राज कुमार पराशर, भूपेंद्र गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर (एडिशनल एडीपीओ) हेमराज तथा साइंस कंसलटेंट अमरीश सहित पट्टा महलोग ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, सीएचटी, बीईईओ पट्टा और बीईईओ बद्दी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत बद्दी के प्रधानाचार्य रामलाल द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं टोपी पहनाकर गर्मजोशी सेस्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना रहा। बैठक में डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन सोलन द्वारा निर्धारित वार्षिक एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें यूडाइस प्लस रिकॉर्ड्स का अद्यतन, कॉम्प्लेक्स स्कूलों की कार्यप्रणाली, आधारभूत संरचना के उन्नयन, सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों के संचालन, स्कूल खातों व अभिलेखों की समीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। बैठक में स्कूल अवसंरचना के रखरखाव, वर्षा जल संचयन, हरित विद्यालय परिसर, प्रेरणादायक प्रातः कालीन सभाएं, स्काउट्स एवं गाइड्स में पंजीकरण, पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन तथा एसएसए योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मी अश्विनी कुमार सेवानिवृत्त, विभाग ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मी अश्विनी कुमार सेवानिवृत्त, विभाग ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

    ऊना, सुशील पंडित: जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना में कार्यरत अश्विनी कुमार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर गुरुवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सहकर्मियों के साथ-साथ अश्विनी कुमार की धर्मपत्नी कविता, सुपुत्र शुभम एवं उनके अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।
    सेवानिवृत्ति के अवसर पर समूचे कार्यालय परिवार ने भावुक मन से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।  अश्विनी कुमार ने अपने 38 वर्ष लम्बे सेवाकाल के दौरान ऊना के अलावा नालागढ़ में भी सेवादार के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
    इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सचिन संगर ने अश्विनी कुमार के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनके सौम्य व्यवहार, सरल व्यक्तित्व एवं सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण न केवल सहकर्मी, बल्कि मीडिया से जुड़े लोग भी उनसे विशेष आत्मीयता रखते रहे।
    समारोह के दौरान विभाग की ओर से अश्विनी कुमार को शॉल, टोपी एवं सम्मान-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई।
     
  • Punjab News: SGPC चुनावों का सिमरजीत मान ने उठाया मुद्दा, सिख मामले पर केंद्र से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC चुनावों का सिमरजीत मान ने उठाया मुद्दा, सिख मामले पर केंद्र से की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने केंद्र पर निशाने साधे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार, भाजपा और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। मान ने आरोप लगाया कि विदेशों में सिख नेताओं से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिन नामों की चर्चा हो रही है, उन्हें जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सिख समुदाय की अलग पहचान है और सरकार को सिखों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। मान ने कहा कि यदि देश में सभी को समान अधिकार हैं, तो सिखों की मांगों और अधिकारों को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। प्रेस सम्मेलन के दौरान उन्होंने SGPC चुनावों का भी मुद्दा उठाया और कहा कि सिख संस्थाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने मांगा कि SGPC चुनाव जल्द कराए जाएं ताकि सिख समाज अपनी प्रतिनिधित्व खुद चुन सके। मान ने कहा कि पंजाब में हो रही कुछ घटनाओं को सिख जत्थेबंदियों से जोड़ना ठीक नहीं है और किसी भी मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उनके पार्टी शांति और कानूनी तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आने वाले दिनों में अमृतसर में होने वाले धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि पार्टी सिख हकों के लिए अपनी आवाज़ उठाती रहेगी।

     

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हल्का जंडियाला से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव तनेल में खून के रिश्ते तार-तार हो गए। दरअसल, नौजवान बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति फौज में था और उसकी 5 साल पहले मौत हो चुकी थी। फौजी की मौत के बाद मिले मुआवजे और पैसों को लेकर घर में झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि बेटे का फूफड़ लगातार उसे मां के खिलाफ भड़का रहा था, जिससे घर में तनाव बढ़ता गया।

    परिवार के सदस्यानुसार मां को फिर घर लाया गया था, लेकिन अगले ही दिन दोपहर करीब 3 बजे बेटे करमवीर ने मां का चून्नी से गला घोंटकर दिया। इसके बाद उसने सिर पर भी वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। मृतका के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया है कि यह सब कुछ पैसों की लालच के कारण हुआ। उनका कहना है कि फौजी की मृत्यु के बाद मिली लाखों रुपये को लेकर घर में तनाव था और बेटे को गलत रास्ते पर डाल दिया गया। परिवार ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    दूसरी ओर, जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे मीडिया के सवालों से कन्नी काटते नजर आए। पुलिस ने कहा कि इस मामले के बारे में विस्तार से जानकारी तभी दी जाएगी जब उच्च अधिकारी चाहेंगे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच जारी है। परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है और पूरे मामले में सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है।

     

     

  • Punjab News: 2 किलो अफीम सहित 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो अफीम सहित 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला इलाके में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को सब इंस्पेक्टर हरमिंदर कौर टीम के साथ गश्त पर तैनात थे। इस दौरान वह थाना अजनाला से नंगल पंजा की ओर जा रहे थे। रास्ते में 2 युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हें शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने उनसे 2 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सुधा सिंह पुत्र बील सिंह निवासी भिंडी शाह और गुरजीत सिंह पुत्र सच्चा सिंह निवासी ठटाणा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला नंबर 125 तारीख 29-04-2026 के तहत NDPS एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि दोनों मुख्य आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहीं सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। हालाांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह नशा कहां से आया था और कहां पहुंचाना था।

    इसलिए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग करेगी ताकि उनसे और गहराई से पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि रिमांंड के दौरान इस मामले के बैकवर्ड और फोरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी, ताकि नशे की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इसके अलावा पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी नशा तस्करी मामले में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।