Blog

  • कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौ’त

    कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौ’त

    उदयपुर : धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में वल्लभनगर निवासी गणेश डांगी और उनकी पत्नी बाबुड़ी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों 4 फीट उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा डूंगला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 2 बजे भाटिया तलाई एरिया का है। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गणेश डांगी वल्लभनगर की एसबीआई ब्रांच में संविदा कर्मचारी है। उनकी पत्नी एसबीआई बैंक के लिए बिजनेस कॉरस्पोंडेंस का काम करती है।

    गणेश के पड़ोस के एक रिश्तेदार के यहां राजपुरा गांव में गुरुवार को रात्रि जागरण था। गणेश और बाबुड़ी बाई दोनों रात्रि जागरण में शामिल होने के लिए निकले थे। शुक्रवार को यहां पर प्रसादी का कार्यक्रम था। प्रसादी के कार्यक्रम से दोनों पति-पत्नी वल्लभनगर के लिए निकले ही थे कि बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि कनोड़ा मुख्य रोड पर भाटिया तलाई पर एक कार तेज स्पीड से जा रही थी। उसके आगे टेम्पो चल रहा था। कार ड्राइवर टेम्पो को ओवर टेक करते हुए जैसे आगे निकला उसने गणेश की बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि गणेश की बाइक के आगे का हिस्सा भी पूरी तरह से टूट गया। वहीं कार के आगे का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गणेश के हेलमेट भी पहना हुआ था लेकिन इस हादसे में वह भी बिखर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक दंपती के 24 साल और 21 साल की लड़की है। लड़का मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा है। वहीं लड़की दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने ड्राइवर की तलाशी के लिए आस-पास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए है।

  • बड़े उल्टफेर के चलते राजभवन पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

    जल्द विधानसभा सत्र बुलाने का किया जा सकता है ऐलान 

    करनालः हरियाणा में बहुमत के संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी बीच भाजपा सरकार ने 15 मई को कैबिनेट की मीटिंग बुला ली है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक इसमें विधानसभा सत्र बुलाने का ऐलान किया जा सकता है। जिसमें सीए नायब सैनी की अगुआई वाली भाजपा सरकार बहुमत हासिल करेगी। वहीं कांग्रेस विधायक दल नेता भूपेंद्र हुड्‌डा ने गवर्नर को लेटर लिखकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार के पास बहुमत नहीं बचा हुआ है। वहीं भाजपा सरकार के संकट के बीच सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल उपनेता आफताब अहमद की अगुआई में चंडीगढ़ राजभवन पहुंचा। यहां मुलाकात से पहले ही गवर्नर निकल गए। कांग्रेस को गवर्नर से मुलाकात का टाइम नहीं मिला था।

    कांग्रेस विधायक दल के डिप्टी लीडर आफताब अहमद और चीफ व्हिप बीबी बत्रा ने राजभवन में अपना ज्ञापन सौंप दिया है। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार के पास बहुमत न होने पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से पूर्व सीएम मनोहरलाल की जेड प्लस सिक्योरिटी हटाने पर की भी मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। वहीं हरियाणा में अल्पमत में आई सरकार को बचाने के लिए BJP ने नया खेल तैयार कर लिया है। भाजपा के करीबी सूत्रों के मुताबिक सरकार को गिरने से रोकने के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) के 3 बागी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। इनमें देवेंद्र बबली, रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगीराम सिहाग शामिल हो सकते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, यह सारी रणनीति बीते गुरुवार को पानीपत में पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर के साथ ही मीटिंग के बाद तैयार की गई है। इसमें यह चर्चा हुई कि अगर फ्लोर टेस्ट या अविश्वास प्रस्ताव आता है तो फिर विपक्ष के गणित को फेल करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। चूंकि हरियाणा विधानसभा में भाजपा के ही स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता हैं तो तीनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद हरियाणा विधानसभा में 88 में से 85 विधायक बचेंगे और भाजपा का समूचे विपक्ष से एक विधायक ज्यादा हो जाएगा।

  • आज खतरनाक Solar Storm नेटवर्क आने से GPS सैटेलाइट और पावर ग्रिड हो सकती हैं ठप

    आज खतरनाक Solar Storm नेटवर्क आने से GPS सैटेलाइट और पावर ग्रिड हो सकती हैं ठप

    नई दिल्ली: आउटर स्पेस में शुक्रवार को एक बेहद शक्तिशाली सोलर स्टॉर्म यानी सौर तूफान आने की आशंका है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह तूफान आया तो ऐसा 20 साल में पहली बार होगा। अमेरिका में द नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने गुरुवार को एक गंभीर जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म वॉच को लेकर चेतावनी जारी की थी। बता दें कि साल 2005 के बाद से पहली बार ऐसा अलर्ट जारी हुआ है। NOAA के अधिकारियों का कहना है कि सूर्य के एटमॉस्फेयर से मैटर और मैग्नेटिक फील्ड का एक्सपल्शन धरती वासियों के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। इसका स्पेस वेदर प्रिडिक्शन सेंटर सोलर फ्लेयर्स और कोरोनल मास इजेक्शंस की एक सीरीज को देखते हुए सूर्य पर नजर रखे हुए है।

    इस सीरीज की शुरुआत 8 मई को हुई थी। इनमें से कम से कम 5 फ्लेयर ऐसी थीं जिनके बारे में लग रहा है कि वह धरती की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। अलर्ट में कहा गया है कि सोलर स्टॉर्म जीपीएस जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बाधा पहुंचा सकता है और पावर ग्रिड के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो सकता है। इसके अलावा अमेरिका के बड़े हिस्से में ऑरोरा की स्थिति भी बन सकती है। ऑरोरा रोशनी का एक शानदार नजारा होता है। अलर्ट जारी होने से पहले बुधवार को सूर्य से कई बड़े प्लाज्मा विस्फोट देखे गए थे। इसके बाद चेतावनी जारी हुई।

    रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी एजेंसी के अलर्ट में कहा गया है कि यह जियोमैग्नेटिक तूफान धरती की सतह और नियर अर्थ ऑर्बिट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर असर डाल सकता है। इससे कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड, नेविगेशन, रेडियो और सैटेलाइट ऑपरेशंस में समस्या आ सकती है। कुछ जगहों पर इस सोलर स्टॉर्म की वजह से इंटरनेट भी बंद हो सकता है। बता दें कि NOAA ने इस तूफान को लेकर अलर्ट के स्तर को मध्यम से गंभीर कर लिया है।

  • कुटलैहड़ में शुक्रवार को 2 नामांकन

    कुटलैहड़ में शुक्रवार को 2 नामांकन

    ऊनासुशील पंडित: विधानसभा उप चुनाव के लिए ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा से शुक्रवार को 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे।  उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल को अपने नामांकन सौंपे। 

    निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ से  विवेक शर्मा, आयु 47 वर्ष, पुत्र राम नाथ, गांव व डाकघर बरनोह, तहसील ऊना, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। वहीं कुटलैहड़ से ही देवेंद्र कुमार भुट्टो, आयु 50 वर्ष, पुत्र प्यार सिंह, गांव व डाकघर चराड़ा, तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।

    वहीं, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट में शुक्रवार को किसी उम्मीदवर ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

  • शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, सेना के जवान पर मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित :जिला ऊना के महिला थाना के अंतर्गत आते एक गांव की युवती ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस थाने में युवती की शिकायत पर सेना के जवान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पांच वर्ष पहले सेना के जवान के साथ दोस्ती हुई थी। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक पांच साल से शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। मैंने युवक और उसके घरवालों को शादी करने के लिए बोला, तो उन लोगों ने एक सप्ताह का वक्त मांगा, लेकिन एक सप्ताह के बाद फोन बंद कर दिया। अब युवक शादी के लिए मना कर रहा है। ऐसे में युवती ने महिला पुलिस के पास युवक के खिलाफ शिकायत दी है।

    वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः भाजपा ने 13वीं सीट पर उम्‍मीदवार का किया ऐलान, इस प्रत्‍याशी पर खेला दांव

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर भाजपा ने उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी ने गेजा राज वाल्मिकी को इस सीट से उम्‍मीदवार के रूप में चुनावी रण में उतारा है। केंद्रीय चुनाव समित‍ि ने इस पर मुहर लगाई है। अब पंजाब में सभी 13 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की संख्‍या पूरी हो गई है।

  • पंजाब : नगर निगम के कर्मी पर हमलावरों ने किया हमला, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    पंजाब : नगर निगम के कर्मी पर हमलावरों ने किया हमला, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    मोगा : नगर निगम से रिटायर्ड कर्मचारी दविंदर सिंह की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। वही दविंदर सिंह की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई की उसकी टांगे तक तोड़ दी। वही समाज सेवा सोसाइटी की ओर से दविंदर सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

    नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह जो कि समाज सेवा सोसाइटी भी चला रहे है, ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी की दविंदर सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पीटा है और उसकी दोनो टांगे टूट गई है। अब यह मालूम नही की उनकी कोई आपसी रंजिश है या नही। उनका उपचार यहा पर किया जा रहा हालत नाजुक है।

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर के साथ मस्ती करते दिखे चन्नी, देखें वीडियो 

    जालंधरः बीबी जागीर कौर के साथ मस्ती करते दिखे चन्नी, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के दौरान आज नामाकंन भरने के दौरान चन्नी मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, डीसी दफ्तर के बाहर अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र केपी के साथ बीबी जागीर कौर नामाकंन भरवाने के लिए पहुंची थी। 

    इस दौरान चन्नी और बीबी जागीर कौर की मुलाकात हुई। जहां पर चन्नी ने बीबी जागीर कौर को भाई की तरह नमन किया ,तो बीबी जागीर कौर ने भी बड़ी बहन की तरह मजाकिया अंदाज में धप्पड़ दिखाया। इसकी वीडियो भी सामने आई है।

     जिसमें चन्नी ने  बीबी जागीर के गाल को हाथ लगाया। इसके बाद  बीबी जागीर कौर ने हस्ते हुए चन्नी को जाने के लिए कहा और अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहा से चली गई।

  • पंजाब : शहीद जगरुप सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, देखें वीडियो

    पंजाब : शहीद जगरुप सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, देखें वीडियो

    तरनतारन – हलका खेमकरण ब्लॉक भिखीविंड के गांव बलेहर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई। जब बालेर निवासी जवान जगरूप सिंह पुत्र हरदयाल सिंह उम्र लगभग 26-27 वर्ष, जो लगभग 6 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बलेर पहुंचा तो परिवार का दर्द देखा नहीं गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा गांव भावुक था। इस मौके पर सेना के जवान भी मृतक के साथ गांव पहुंचे और जगरूप सिंह को सलामी दी। नायब सूबेदार सतनाम सिंह ने कहा कि जगरूप सिंह को शहीद का दर्जा दिया गया है। यहां बता दें कि मृतक जगरूप सिंह अपने पीछे 2 बहनें, एक भाई जो सेना में कार्यरत है और अपने माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है। इस मौके पर गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह सेरा, नंबरदार करतार सिंह, हरपाल सिंह महासचिव शिरोमणि अकाली दल मान और उनके परिवार ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से शहीद को मिलने वाली सभी सुविधाएं देने की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार से शहीद की याद में एक स्मारक द्वार और एक खेल स्टेडियम बनाने की भी मांग की।

  • 85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा

    85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा

    ऊना में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें संपन्न कराएंगी घर से मतदान की प्रक्रिया

    मतदान कर्मियों के लिए लगी प्रशिक्षण कार्यशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी के पोलिंग टीमों को निर्देश – निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का करें पूरा पालन

    ऊनासुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैनात पोलिंग टीमों को वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वे आज शुक्रवार को मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डीआरडीए सभागार में लगाई प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।

    बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं, इस तरह जिले में कुल 25 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। जिनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।

    जतिन लाल ने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पोलिंग अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाकर उन्हें घर पर मतदान की संपूर्ण  प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल और दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है।

    *21 मई से आरंभ होगी घर से मतदान की प्रक्रिया*

    उन्होंने कहा कि जिले में पोलिंग टीमें 21 मई से घर से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए रवाना होंगी।

    वे पोस्टल बैलेट से पूरी गोपनीयता से मतदान कराकर उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगी।

    उन्होंने कहा कि पात्र लोग अभी 12 मई तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास घर से मतदान के विकल्प का फार्म सौंप सकते हैं। 

     उन्होंने बताया कि घर पर मतदान का विकल्प चुनने वाला कोई मतदाता यदि अपना विकल्प बदलना चाहता हो और घर पर वोटिंग करने की बजाय मतदान केंद्र पर आकर वोट डालना चाहता हो तो उसे निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का शपथपत्र सौंपना होगा।

    उन्होंने इस अवसर पर, निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुलभ, समावेशी और प्रलोभन-मुक्त मतदान कराने के लिए अपनी अडिग प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। उन्होंने सभी चुनावी कर्मियों को इस प्रतिबद्धता के अनुरूप कार्य करने तथा अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने को कहा।

    इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा समेत अन्य अधिकारी तथा मोबाइल पोलिंग टीमों के पोलिंग अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।