Blog

  • सियासत मे बड़ा उल्ट फेर, AAP सुप्रीमो का करीबी छोड़ सकता है साथ

    नई दिल्ली: आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के इस कठिन समय में आप पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों मे शामिल हो रहे हैं। इस उठा-पटक मे पूर्व आप नेताओं और पार्टी वर्करों ने बीजेपी में शामिल होने में अधिक रूचि दी है। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप सुप्रीमों का बेहद करीबी भी जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकता है।  बता दें कि इस नेता ने पंजाब में आप की सरकार बनाने मे अहम भूमिका भी निभाई थी। लेकिन केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद यह नेता गायब हो गया।

    इस नेता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ना तो मीडिया के सामने कोई प्रतिक्रिया दी और ना ही पार्टी के मुश्किल दौर में वह साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे पहले यह नेता लगभग पार्टी के सभी फैसलों और कार्यो में केजरीवाल के साथ दिखाई देता था। चाहे वह विपक्ष को चुनौती देने का काम हो या आप सरकार के कसीदे पढ़ने का।

  • जालंधर: सरेराह लुटेरों ने HOSPITAL के बाहर की स्नैचिंग, देखे Live

    जालंधर, ENS: महानगर मे लूट पाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला कूल रोड पर स्थित न्यू रूबी हस्पताल से सामने आया है। पीड़ित दंपति ने बताया कि उनकी अस्पताल मे अपॉइंटमेंट थी। 6:30 बजे के करीब वह हस्पताल की पार्किंग मे रुके थे। 

    जैसे ही महिला एक्टिवा से उतरी तो पीछे से आए बाइक पर सवार लुटेरे 1 तोले की चैन लेकर फरार हो गए। महिला के पति ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन बाइक पर नंबर नहीं था। यह घटना cctv मे कैद हो गई। जिसमे दो युवक बाइक पर सवार होकर भाग रहे है। 

    घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। गौरतलब हैं कि इसी रोड की शुरुआत पर पुलिस का नाका भी लगता है।

  • पंजाब: NRI थाने का रीडर 20,000 रुपए की रिश्वत लेता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: विजीलैंस ब्यूरो ने एन.आर.आई. थाने के रीडर के तौर पर तैनात सिपाही बलराज सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को एडवोकेट अरुण कुमार खुरमी, निवासी उपकार नगर, सिविल लाइन लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस से सम्पर्क करके दोष लगाया था है कि गाँव उधोवाल, तहसील समराला, जि़ला लुधियाना में उसकी पत्नी के नाम पर 20 कनाल ज़मीन है। जिस पर दो व्यक्तियों ने ज़बरदस्ती कब्ज़ा करने की कोशिश की और इस ज़मीन में पापूलर के पेड़ भी चोरी कर लिए।  पीड़ित ने इस मामले मे  पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। 

    जो एस.एच.ओ एन.आर.आईज़ सैल, लुधियाना के पास पेंडिंग है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की और एस.एच.ओ. एन.आर.आईज़ थाने के रीडर बलराज सिंह ने  कार्यवाही करवाने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत की माँग की है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिम ने उसे रिश्वत के तौर पर 20,000 रुपए पहले और 80,000 रुपए अगले हफ्ते तक देने के लिए कहा है।  

    एसएसपी संधू ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों की पड़ताल के उपरांत उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर सिपाही बलराज सिंह को एन.आर.आई. थाना लुधियाना के बाहर से दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।विजिलेंस SHO एन.आर.आई. थाना की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

  • ऊना: पुलिस ने कार से 3 लाख 23 हजार की नकदी बरामद की

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने संतोषगढ़ में एक कार चालक से 3 लाख 23 हजार रुपए की संदिग्ध राशि बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों को लेकर लगी आचार संहिता में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम पूरी तरह से सतर्क है। वीरवार को फ्लाइंग स्क्वायड इंचार्ज डॉ. दिनेश परमार की टीम ने एएसआई भगवान दास, एएसआई राम गोपाल व कांस्टेबल अनीता राणा ने चैकिंग के दौरान एक कार संख्या (एचपी 20 जी-3905) की तलाशी ली। तो कार की तलाशी लेने पर चालक विशाल कुमार पुत्र बसंत सिंह निवासी चांदपुर से 3 लाख 23 हजार रुपए बरामद हुए ।जिस के संबंध में विशाल कोई भी सबूत पेश न कर सका तो इन पैसों को सरकारी खजाने में जमा करवा दिए गया।
  • ऊना पुलिस ने पंजाब से पकड़े बाइक चोर

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के धार्मिक स्थल पीरनिगाह से दो बाईक चुराने वाले शातिर पुलिस ने काबू किए हैं। पुलिस ने आरोपित संदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी सूजों सूरापुर थाना तहसील व जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब व अमृतपाल सिंह उर्फ मनी पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी शाहपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चुराई गई दोनो बाईक भी बरामद कर ली हैं। बता दें कि धार्मिक स्थल पीरनिगाह में 22 अप्रैल को ऊना के जतनप्रीत निवासी ऊना व बसोली के सुभाष चंद्र की बाईक चोरी की थी।
  • मुख्य सचिव ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

    बोले…मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूकता गतिविधियों पर करें फोकस

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए कारगर योजना बनाने तथा उसे सटीकता से क्रियान्वित करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव गुरुवार को ऊना जिले में अधिकारियों के साथ बैठक में जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चुनावों में मतदाताओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने को जागरूकता गतिविधियों पर अधिक फोकस करने को कहा। उन्होंने इसमें स्वीप कार्यक्रमों के साथ-साथ जन जागरूकता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों के उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सीमावर्ती जिला होने के चलते यहां निगरानी टीमों को अधिक सतर्कता और सजगता से कार्यरत रहने के निर्देश दिए। हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने, नाके लगाने के साथ-साथ औचक निरीक्षण तथा चेकिंग अभियान को सही तालमेल से चलाने को कहा। उन्होंने यह सुनिश्चित बनाने को भी कहा कि चेकिंग अभियान से आम जनता को अनावश्यक परेशानी ना हो।

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चत बनाने को कहा। उन्होंने जिले में सुरक्षा प्रबंधन, मतदान केन्द्रों पर मतदाता सुविधाओं, चुनावी कर्मियों की रिहर्सल समेत चुनाव प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से जानकारी ली तथा आवश्यक मार्गदर्शन किया।

    उन्होंने मतदाताओं के बीच सी-विजिल ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। इस दौरान जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने मुख्य सचिव को पीपीटी के जरिए बताया कि चुनावों के दृष्टिगत जिला में 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 11 हजार 684 महिला मतदाता और 2 लाख 16 हजार 901 पुरुष मतदाता और 4 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। जतिन लाल ने बताया कि जिले 516 से 377 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा और गगरेट तथा कुटलैहड़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।

    इस मौके पर एसपी राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, समस्त एसडीएम, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • पंजाब : चौधरी परिवार और तेजिंदर बिट्टू को मिली y सिक्योरिटी

    जालंधर (ENS): हाल ही मे कांग्रेस से सदियों का नाता तोड़ने वाले चौधरी परिवार और तेजिंदर बिट्टू को केंद्र सरकार ने y सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र ने पंजाब में निलंबित कांग्रेसी विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, भाजपा नेता करमजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के पूर्व सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टु को पार्टी चुनाव के मद्देनजर सिक्योरिटी दी है। 

    इससे पहले भी केंद्र ने जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार सुशिल रिंकू को y+ सिक्योरिटी दी थी। लोक सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया एड़ी छोटी का जोर लगा रही है। लेकिन इस बार जालंधर सीट को लेकर राजनीती खेमो मे उथल पुथल का सिलसिला लगातार जारी है। 

    अभी गत दिवस ही भाजपा का दमन छोड़ युवा नेता ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। सूत्रों की माने तो बिक्रम चौधरी भी जल्द ही मां की ऊँगली पकड़ कर भाजपा की ओर रुख करने की फ़िराक मे है।

  • पंजाब और हरियाणा में लगे भूकंप के झटके

    पंजाब और हरियाणा में लगे भूकंप के झटके

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में आज शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम को 6.10 बजे झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। जमीन से 10 किलोमीटर नीचे हुई हलचल के कारण धरती में कंपन महसूस हुई। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

    पंजाब की सीमा से से सटे सिरसा के मंडी डबवाली के पास भूकंप का केंद्र रहा। भूकंप के झटके सिरसा के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पंजाब के अबोहर, बठिंडा और मानसा क्षेत्र में भी महसूस की गई।

    यह क्षेत्र भूकंप के जोन 2 में आता है। आमतौर पर ऐसे क्षेत्र में भूकंप का सबसे कम खतरा रहता है। भारत में भूकंप को 4 जोन में बांटा गया है। जिसमें जोन 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं। इसको खतरों के हिसाब से आंका जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा और जोन 5 में सबसे अधिक खतरा होता है। मैप में जोन 2 को आसमानी रंग, जोन 3 को पीला रंग, जोन 4 को संतरी रंग और जोन 5 को लाल रंग दिया गया है। इसमें रोहतक जिले का दिल्ली साइड का क्षेत्र जोन 4 व हिसार साइड का क्षेत्र जोन 3 में आता है।

  • मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सौर ऊर्जा संयंत्र पेखुबेला का किया दौरा

    ऊना/ सुशील पंडित : पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 32 मैगा वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का आज गुरूवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सौलर पॉवर प्लांट में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द लोगों को इस परियोजना का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा ने मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को सौलर पॉवर प्लांट से संबंधित चल रहे सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। इसके अलावा उन्होंने अघलोर और भंजाल में भी स्थापित किए जा रहे सौर ऊर्जा संयंत्र की विस्तृत जानकारी दी।

    मुख्य सचिव ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर संबंधित अधिकारियो के साथ की बैठक
    मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बाथू के कॉरपोरेट ऑफिस में बल्क ड्रग पार्क को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों से बल्क ड्रग पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि निर्माण कार्यों मे किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उन्हें इस संबंध में अवगत करवाया जाए ताकि निर्माण कार्याें को सुगमता व समयबद्ध तरीके से किया जा सके। बल्क ड्रग पार्क में 15 एमएलडी जलापूर्ति योजना का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है इस योजना पर 31.05 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने जलापूर्ति योजना के शेष बचे कार्य को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    बल्क ड्रग पार्क साईट व प्रशासनिक ब्लॉक का भी किया दौरा
    बैठक के उपरांत मुख्य सचिव ने पोलियां बीत में बन रहे बल्क ड्रग साईट, पंजुआना में बनने वाले प्रशासनिक ब्लॉक तथा प्रशासनिक ब्लॉक से बल्क ड्रग पार्क तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, डीसी जतिन लाल, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी अधिक से अधिक करने व प्रथम बार मतदान करने वाले नये पंजीकृत मतदाताओं को मताधिकार के महत्व बारे जागरुक करने के उद्देश्य से ज़िला ऊना में संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत आज चिंतपूर्णी विस क्षे़त्र के गांव खरोह व हाई स्कूल भरेड़ में कार्यक्रम आयोजित किये गये।

    इसी कड़ी में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलब्य कलामंच के जत्थे ने गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुकता संदेश व मतदान के लिए प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों के ज़रिये कलाकारों ने ज़िला के विभिन्न सरकारी व निजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनमानस तक मतदाता जागरूकता संदेश पहुंचाने और उनके मत को सही ढंग से प्रयोग करने की अपील की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली निकाली जिसमें स्लोगन पट्टियों और नारों के जरिए स्थानीय लोगों को मतदान के प्रति जागरुकता संदेश दिया।

    पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित
    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में चुनावी साक्षरता क्लब के अंतर्गत शिक्षा विभाग के प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल के दिशानिर्देशों द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न किया गया। प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम के उद्बोधन में सभी को मतदान करने के महत्व के बारे में बताया गया एवं सभी को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान आवश्यक है तथा सभी को अपनी विशेष जिम्मेदारी समझनी चाहिए।