Blog

  • अमेरिका में राजदूत रहे तरणजीत सिंह संधू भाजपा में हुए शामिल

    पंजाब की इस सीट से लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

    नई दिल्लीः अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। संभावना है कि उन्हें अमृतसर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जाएगा। आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल को मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने हरदीप सिंह पुरी को करीब 1 लाख वोटों से हराया था। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि वह चंडीगढ़ से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। उनके कई दिनों में भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। 

    भले ही तरनजीत सिंह संधू कूटनीति की दुनिया में एक बड़ा नाम हों, लेकिन उन्होंने अपने शहर में खुद को फिर से पेश करना शुरू कर दिया है। उन्होंने 23 फरवरी को अपने दादा सरदार तेजा सिंह समुंद्री की जयंती पर अपनी बातचीत शुरू की, हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और एक्स प्लेटफॉर्म पर लौट आए, जहां वह अमेरिका छोड़ने के बाद से चुप थे। समुंद्री शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के संस्थापकों में से थे। ठीक 100 साल पहले समुंद्री न केवल एसजीपीसी और सिख लीग में सक्रिय थे बल्कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी थे। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य के रूप में, वह जवाहरलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीय, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद और अन्य के साथ मंच साझा करते थे।

    समुंद्री ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के लिए भारी धन एकत्र किया था। उनके इस बयान का हवाला दिया गया कि सविनय अवज्ञा आंदोलन के लिए सभी हिंदू, मुस्लिम और सिख एक झंडे के नीचे एक साथ आएंगे, अंग्रेजों ने उनके खिलाफ राजद्रोह का आरोप लगाने के लिए इसका हवाला दिया था। समुंद्री को सविनय अवज्ञा आंदोलन पर एक प्रसिद्ध पेंटिंग में भी जगह मिली, जिसमें केवल महात्मा गांधी, नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और छह अन्य राष्ट्रीय नेताओं को दिखाया गया था।

    तरणजीत सिंह संधू के पिता बिशन सिंह समुंद्री एक शिक्षाविद् और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति थे। परिवार का पैतृक गांव तरनतारन जिले में राय बुर्ज का है, जहां पूर्व राजदूत ने हाल ही में दौरा किया था। संधू, जो अमृतसर में सेक्रेड हार्ट और सेंट फ्रांसिस स्कूल गए थे, अब स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिनमें ज्यादातर शहर के संभ्रांत वर्ग से हैं। संसदीय चुनाव से ठीक पहले राजनयिक की ऐसी गतिविधियों से अटकलें तेज हो गई हैं कि वह राजनीति में शामिल हो सकते हैं। एक राजनेता के रूप में उनके दादा के पास कई स्तर थे।

  • पंजाबः इस इलाके में NIA ने की कार्रवाई, 2 प्रॉपर्टियों को किया सील, देखें वीडियो

    गुरदसासपुरः एनआईए टीम ने कॉमरेड बलविंदर सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में नामजद आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​बाबा पु्तर गुरमीत सिंह की जमीन को स्पेशल एनआईए कोर्ट मोहाली द्वारा जारी आदेश दिनांक 14,3,2024 के तहत यूएपीए की धारा 33 एक के तहत कुर्क कर लिया है। इसी प्रकार, गांव सलेमपुर अराया में 2 कनाल 7 सरसाई भूमि को भी यूएपीए की धारा 33 एक के तहत कुर्क किया गया है। जिसकी जानकारी रोशन लाल कानगो गुरदासपुर और मंजीत सिंह पटवारी ने दी है। उन्होंने कहा कि एनआईए के द्वारा गुरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की गांव पीराबाग में 9 मरले जमीन और सलेमपुर गांव में कुल 2 कनाल और 7 सरसाई जमीन कानूनी कार्रवाई के तहत जब्त कर ली है। 

  • जालंधरः फर्जी लाइसेंस, बीमा सर्टिफिकेट और RC बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खुलासाः दफ्तर के कर्मियों की मदद से चल रहा फर्जीवाड़ा

    159 बीमा सर्टिफिकेट, 222 वाहनों के सर्टिफिकेट सहित भारी मात्रा में अन्य दस्तावेज किए बरामद

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी लाइसेंस, बीमा सर्टिफिकेट, वाहनों के सर्टिफिकेट, आरसी और अर्जी फार्म बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 159 बीमा प्रमाणपत्र, 222 वाहन प्रमाणपत्र, 57 आरसी की स्थानांतरण फाइलें, 35 आरसी और 180 आवेदन पत्र बरामद किए है। आरोपी की पहचान अरविंद कुमार उर्फ ​​बिंदु पुत्र किशोरी लाल निवासी मकान नंबर-15 उपकार नगर जालंधर के रूप में हुई है।  

    मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाने में शामिल था। उन्होंने कहा कि जांच में यह पता लगा कि उक्त व्यक्ति आरटीए और परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों की मदद से यह रैकेट चला रहा था। स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने अरविंद कुमार नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप, 2 प्रिंटर, स्टांप पेपर, बीमा प्रमाण पत्र और आवेदन पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद किये हैं। स्वप्न शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 159 वाहन बीमा प्रमाणपत्र (बिना क्यूआर कोड), 222 वाहन प्रमाणपत्र (क्यूआर कोड के साथ), 57 आरसी की ट्रांसफर फाइलें, 35 पंजीकरण प्रमाणपत्र और 180 आवेदन पत्र सहित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अरविंद कुमार उर्फ ​​बिंदु के खिलाफ डिवीजन नंबर 8 जालंधर में एफआईआर नंबर 45 दिनांक 03-03-2024 ध.अ 420, 465, 467, 468, 471,120बी आईपीसी दर्ज की गई है। स्वपन शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही एक प्राथमिकी लंबित है और मामले के बारे में अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

  • जालंधरः 2.5 किलो अफीम और 2.25 लाख रुपए ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 व्यक्तियों को अफीम और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलोग्राम अफीम, 2.25 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित कार जब्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।  उन्होंने बताया कि रामा मंडी पुलिस को कमल विहार में चेकिंग के दौरान उनकी टीम को सूर्या एन्क्लेव की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। उक्त कार चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी भगा ली।

    जिसके बाद पुलिस पार्टी ने कार का पीछा कर 2 व्यक्तियों को काबू कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान मनदीप नांगल पुत्र बलवीर सिंह निवासी संतोखपुरा और रजिंदर सिंह उर्फ ​​मेजर पुत्र चरण सिंह निवासी गांव बोजा, थाना घुमान, गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तलाशी के दौरान मनदीप से 1 किलो अफीम और हरजिंदर सिंह उर्फ ​​मेजर से 1.5 किलो अफीम बरामद की गई। उन्होंने बताया कि हुंडई आई20 कार के साथ 2.25 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

    स्वपन शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि हरजिंदर सिंह झारखंड से 90,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीदता था और उसे यहां 1.10 से 1.30 लाख रुपये में बेचता था। इसी तरह, पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मनदीप नांगल ने हरजिंदर से 1.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से अफीम खरीदी और फिर इसे अन्य आपूर्तिकर्ताओं को 1.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच दिया।  उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में एनडीपीएस एक्ट 18-61-85 के तहत दिनांक 18-03-24 को मामला दर्ज कर लिया गया है।  

  • पंजाबः मूसेवाला के पिता जल्द प्रशंसकों को देने जा रहे एक और खुशखबरी, देखें वीडियो

    मूसेवाला के पिता ने राजनीति में आने को लेकर दिया ये बयान

    बठिंडाः दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के घर हाल ही में नया मेहमान आया है। घर में नए मेहमान आने के बाद गांव वासियों में खुशी की लहर छाई हुई है। इस दौरान लोग जहां मूसेवाला की हवेली के बाहर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा रहे है, वहीं भांगड़ा डालकर और पटाखे चलाकर गांव में जश्न मनाने में लगे हुए है। इसी के साथ ही राजनेता और पंजाबी इंडस्ट्री भी मूसेवाला के पिता को मिलकर उन्हें बधाईंया देने में लगी हुई है। हाल ही में जहां मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने अपने छोटे बेटे का नाम शुभदीप रखा है।

    दरअसल, मीडिया द्वारा बलकौर सिंह से सवाल किया गया कि अब आपके घर नया मेहमान आया है तो क्या अब आप सियासत से जुड़ेंगे। जवाब में बलकौर सिंह ने कहा कि मेरे साथ लाखों लागों की दुआएं, भावनाएं है, मैं उन लोगों की भावनाओं को बेचने वाला नहीं हूं।  लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि मैं सियासत में नहीं आऊंगा, फिलहाल मेरा अभी सियासत में आने का मन नहीं है। वहीं अब खबर है कि वे जल्द ही सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज करने वाले हैं। बलकौर सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बच्चा और बच्चे की मां ठीक हैं, अभी 5 से 7 दिन और लगेंगे।

    जल्द ही वह मूसेवाला के प्रशंसकों को एक और खुशी देने जा रहे है। उन्होंने कहाकि जल्द ही सिद्धू मूसेवाले का नया गाना आने वाला है। पत्रकारों से बात करते हुए पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मेरे बच्चे को न्याय नहीं मिला। अब लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैं सिर्फ अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए लड़ूंगा और लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी लोगों से अपील है कि वोट अपनी सोच के आधार पर डालनी है।

  • लोकसभा चुनावों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने खेला बड़ा दांव, इस नेता पर जताया भरोसा

    लोकसभा चुनावों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने खेला बड़ा दांव, इस नेता पर जताया भरोसा

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र में एक बड़ा ‘खेल’ होने जा रहा है। पिछले काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे अचानक से मुखर हो गए हैं। इतना ही नहीं वे बीती रात बेटे अमित ठाकरे के साथ अचानक दिल्ली पहुंच गए। वहां देररात उन्होंने पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। इसके बाद आज सुबह विनोद तावड़े के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गए। महाराष्ट्र में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

    ऐसे में चर्चा है कि राज ठाकरे NDA-शिवसेना-राकांपा गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज ठाकरे ने गठबंधन में 2 सीटों की डिमांड की है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होते हैं तो उन्हें साउथ मुंबई की सीट मिल सकती है। वहीं अगर मनसे को सीट मिली तो पार्टी के दिग्गज नेता और शिवडी विधासनभा से MLA रह चुके बाल नदगांवकर को चुनावी रण में उतारा जा सकता है। नदगांवकर 2009 और 2014 में साउथ मुंबई से ही लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

    एक बार फिर किस्मत आजमा सकते हैं, लेकिन देखना यह होगा कि क्या एकनाथ शिंदे गुट साउथ मुंबई की सीट छोड़ेगा? सियासी चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गरम हैं कि राज ठाकरे का महागठबंधन में शामिल होना शिवसेना UBT पर बड़ी चोट होगा, जबकि शिवसेना पहले से ही बंटवारे का दर्द झेल रही है। ऐसे में एक बार फिर उद्धव अपनों से चोट खा सकते हैं। भाजपा भी बची खुची शिवसेना में सेंध लगाने के लिए राज ठाकरे को मोहरा बना सकती है।

  • Elvish Yadav के कबूलनामे के बाद पिता ने किया नया खुलासा

    नई दिल्ली: एल्विश यादव का नाम इस वक्त आपको सबसे ज्यादा सुनने और पढ़ने को मिल रहा होगा। जब से नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया है तभी से वो चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं और यूट्यूबर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आईं कि एल्विश यादव ने कबूल कर लिया है कि रेव पार्टी में उन्होंने सांपों का जहर मंगवाया था। इस कबूलनामे पर अब एल्विश यादव के माता-पिता ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।

    एक लेटेस्ट इंटरव्यू में राम अवतार यादव (पिता) और सुषमा यादव (मां) ने इस बात से साफ इंकार किया है कि उनका बेटा गुनहगार है। इतना ही नहीं एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने तो ये भी कहा है कि एल्विश ने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं कबूला है कि उसका इस मामले से कुछ लेना- देना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे से जेल में मुलाकात की है। 15-20 मिनट हुई इस मुलाकात में एल्विश ने अपने पिता को कहा है कि ये सब झूठ मैं क्यों बोलूंगा। ऐसे में एल्विश यादव के पिता इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार बता रहे हैं।

    इसके अलावा एल्विश यादव का सांपों के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे उनके पेरेंट्स ने शूट का हिस्सा बताया है। ये दोनों मानने को ही तैयार नहीं हैं कि उनका बेटा गलत भी हो सकता है। ऐसे में उन्होंने एक शख्स पर संगीन आरोप लगाए हैं। राम अवतार यादव ने अपने इंटरव्यू में मेनका गांधी पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। उनका कहना है कि एल्विश के खिलाफ साजिश रची जा रही है। मेनका गांधी को लेकर राम अवतार यादव ने कहा, ‘PFA वाले, उनके हेड हैं मेनका गांधी जी। हमारे लिए तो वो आदरणीय ही हैं। अगर वो खुश हो गई हों गिरफ्तारी से तो अब रहम कर दें।’

    अब एल्विश यादव के माता-पिता तो इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं कि उनके बच्चे की कोई गलती है। यूट्यूबर के पिता ने कहा है कि एल्विश से कोई सवाल-जवाब हुए ही नहीं तो वो कुछ भी कबूल कैसे कर सकता है। एल्विश ने अपने पित्त को मुलाकात के दौरान बताया कि उसका सिर्फ मेडिकल हुआ और कोई सवाल अब तक उससे पूछे नहीं गए हैं। ऐसे में सच क्या है ये तो वक्त आने पर ही पता लग पाएगा। फिलहाल तो ये मामला काफी ज्यादा गरमाया हुआ नजर आ रहा है।

  • सड़क हादसे में 3 दोस्तों में से 2 की मौ+त

    जींदः हरियाणा के जींद में बाइक सवार 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए रोहतक PGI रेफर किया गया है। हादसा पुराने हांसी रोड पर बीड़बड़ा वन के पास हुआ। मृतकों की पहचान बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी सचिन (25) और चमन (24) के रूप में हुई है। वहीं विशाल गंभीर रूप से घायल है।

    सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सचिन और चमन के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिए। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के अनुसार, मंगलवार अल सुबह सचिन, चमन और विशाल एक ही बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में घर से निकले थे। पुराना हांसी रोड पर बीड़बड़ा वन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    काफी देर बाद पहुंची पुलिस परिवार ने बताया कि काफी देर बाद आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तीनों युवकों को सड़क पर पड़े देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। एंबुलेंस के जरिए तीनों युवकों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन और चमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया। परिवार ने बताया कि चमन मजदूरी का काम करता था। सचिन ड्राइवरी करता था। दोनों विशाल के साथ ही किसी काम को लेकर जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਾਲਮੀਕ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਸੈਨਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਾਲਮੀਕ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਸੈਨਾ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਫੁਆਰਾ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਤਹਿਸੀਲ ਬਟਾਲਾ ਤੱਕ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਮ ਆਪਣਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ।  ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕ ਲੈਕੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡਾ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾ ਵਿੱਚ ਵਸਦੇ ਲਾਲ ਲਕੀਰ ਵਾਲੇ ਘਰਾਂ ਦੀਆ ਪੱਕੀਆ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ ਕਰਕੇ ਮਾਲਕਾਨਾਂ ਹੱਕ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਇਹ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਣ ਤਾਂ ਜੋ ਜਰੂਰਤ ਪੈਣ ਤੇ ਲੋਕ ਉਨਾ ਘਰਾਂ ਤੇ ਹਰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਹੂਲਤ ਲੈ ਸਕਣ।

    ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਅੰਦਰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਆਪਕ ਪੂਰੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਕਿਉਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਐਸੇ ਹਨ, ਜਿਹਨਾ ਵਿੱਚ ਪੜਨ ਵਾਲੇ ਬੱਚੇ ਤਾਂ ਹਨ ਪ੍ਰੰਤੂ ਪੜਾਉਣ ਵਾਲੇ ਟੀਚਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਬੰਦ ਹੋਣ ਦੀ ਤਦਾਦ ਤੇ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਗਰੀਬ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿਨ ਹੋਰ ਗਰੀਬ ਹੁੰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਉਕਿ ਏਨੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਵਿੱਚ ਘਰਾਂ ਦਾ ਗੁਜਾਰਾ ਬੜੀ ਮੁਸਕਲ ਨਾਲ ਚੱਲਦਾ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਚਾਹੇ ਉਹ ਪਰਸਨਲ ਲੋਨ ਹੋਵੇ ਜਾ ਸਰਕਾਰੀ ਲੋਨ ਹੋਵੇ ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਕਰਜੇ ਮੁਆਫ ਕੀਤੇ ਜਾਣ। 

    ਜੋ ਕਣਕ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਉਨਾ ਵਿਚੋ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਐਸੇ ਵੀ ਹਨ ਜਿੰਨਾ ਦੇ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤੇ ਹਨ, ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਉਹ ਕਾਰਡ ਜਲਦੀ ਬਣਾਏ ਜਾਣ ਤਾਂ ਕਿ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਇਸ ਸਹੂਲਤ ਦਾ ਲਾਭ ਲੈ ਸਕਣ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਓਹਨਾ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਉੱਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਗੌਰ ਨਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਲੈਵਲ ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨਗੇ,  ਓਥੇ ਹੀ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਬਟਾਲਾ ਨੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਇਹ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਜਰੀਏ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ।

  • पंजाबः मूसेवाला के भाई का परिवार ने रखा ये नाम

    मानसाः दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर खुशियां लौटने पर जहां गांववासी हवेली के बाहर जश्न मना रहे है, वहीं गायकों और राजनेताओं द्वारा लगातार परिवार को बधाईंया दी जा रही है। वहीं मूसेवाला का प्रत्येक प्रशसंक उसके भाई ने नाम रखे जाने को उत्सुक था। जिसका इंतजार भी अब खत्म हो गया है। मूसेवाला की मां चरण कौर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम शुभदीप सिंह सिद्धू रख दिया है।

    बता दें कि इस खुशी के मौके पर हर कोई परिवार को बधाईयां दे रहा है। इस दौरान मूसेवाला की हवेली में दिन के सयय उसके प्रशंसकों ने इकट्ठे होकर होली वाला माहौल बनाया और खुशी में एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी सांझा की। इसके बाद रात में शानदार आतिशबाजी कर मनमोहक नजारा पेश किया और दुनिया भर में रह रहे सिद्धू के प्रशंसकों को नन्हें सिद्धू के आने की खुशखबरी दी। माता चरण कौर ने पोस्ट में लिखा था,” बेटा मैंने एक साल 10 महीने बाद फिर से आपका दीदार किया।

    मैं आपकी परछाई पर छोटे बेटे का स्वागत करती हूं, बेटा मैं उस अकाल पुरख की आभारी हूं, जिसने एक बार फिर मुझे आपकी रूह की मां बनने का  आदेश दिया, बेटा, मैं और आपके पिता अरदास करते हैं कि सच्चे पातशाह आपके वीर को आप जैसी निडरता, सब्र, सफलता, अच्छाई, विनम्र बख्शे… घर लौटने के लिए धन्यवाद बेटा”। गौरतलब है कि 29 मई की शाम को सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इकलौते बेटे की मौत ने हंसती-खेलती मां-बाप की जिंदगी बर्बाद कर दी। वहीं सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म से इस परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आई हैं।