Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ : ਮਾਨਯੋਗ ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ PS ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਸਾਹਿਬ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਜੀ ਵੱਲੋ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾ ਖਿਲਾਫ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਤੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸ੍ਰੀ ਵਿਸਾਲ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਪੀ ਡੀ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਪੀ.ਐਸ ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ ਸਬ ਡਵੀਜਨ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਜੀ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ S1 ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤਫਤੀਸ਼ੀ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਵਲਟੋਹਾ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਗਸ਼ਤ ਦਾ ਤਲਾਸ਼ ਭੈੜੇ ਪੁਰਸ਼ਾ ਗਸ਼ਤ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਕਸਬਾ ਵਲਟੋਹਾ ਤੋ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਥੇਹ ਸਰਹਾਲੀ ਆਦਿ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਜਦ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਗਸ਼ਤ ਕਰਦੀ ਹੋਈ ਜੌੜੀਆ ਪੁਲੀਆ ਮੌੜ ਵਾੜਾ ਤੇਲੀਆ ਬਾ ਹੱਦ ਵਲਟੋਹਾ ਪਾਸ ਪੁੱਜ ਕੇ ਵਹੀਕਲਾ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾ ਇੱਕ ਕਾਰ ਆਈ- ਟਵੰਟੀ ਰੰਗ ਗਰੇਆ ਪਿੰਡ ਵਾੜਾ ਤੇਲੀਆ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਆਉਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਮਨ SI ਨੇ ਰੁਕਣ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਕੀਤਾ, ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਕਾਰ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਪਿੱਛੇ ਮੋੜਨ ਲੱਗਾ ਜਿਸ ਨੂੰ SI ਨੇ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ, ਨਾਮ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪ੍ਰਭ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਪ੍ਰਕਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅੱਤਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਵਾੜਾ ਤੇਲੀਆ ਅਤੇ ਕੰਡਕਟਰ ਸੀਟ ਤੇ ਬੈਠੇ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਜੱਜ ਪੁੱਤਰ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਆਸਲ ਉਤਾੜ ਦੱਸਿਆ। ਤਾ ਮਨ SI ਨੇ ਗਵਾਹਾ ਦੀ ਹਾਜਰੀ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਤਾਲਾਸੀ ਦੌਰਾਨ ਪਹਿਨੇ ਹੋਏ ਲੋਅਰ ਅਤੇ ਕਮੀਜ ਦੇ ਹੇਠਾਂ ਲੱਕ ਨਾਲ ਬੰਨੇ ਪੀਲੇ ਰੰਗ ਦੇ ਪਰਨੇ ਵਿੱਚ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਵਿੱਚ ਲਪੇਟੀ ਹੋਈ ਅਫੀਮ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈ।

    ਜਿਸ ਦਾ ਇਲੈਕਟ੍ਰੋਨਿਕ ਕੰਢੇ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਵਜਨ ਕੀਤਾ ਜੋ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਅਫੀਮ 700 ਗ੍ਰਾਮ ਹੋਈ । ਜਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਡੱਬਾ ਪਲਾਸਟਿਕ ਵਿੱਚ ਪਾ ਕੇ ਪਾਰਸਲ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਫਿਰ ਕੰਡਕਟਰ ਸਾਈਡ ਬੈਠੇ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਪਹਿਨੀ ਹੋਈ ਪੈਟ ਦੀ ਖੱਬੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋ ਇੱਕ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਵਿੱਚ ਲਪੇਟੀ ਹੋਈ 300 ਗ੍ਰਾਮ ਅਫੀਮ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਡੱਬਾ ਪਲਾਸਟਿਕ ਵਿੱਚ ਪਾ ਕੇ ਪਾਰਸਲ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ । ਦੋਨਾ ਦੋਸ਼ੀਆ ਪਾਸੋ ਕੁੱਲ 1 ਕਿੱਲੋ ਅਫੀਮ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ। ਦੋਸੀਆ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਇਸ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਮੱਹਤਵਪੂਰਨ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।

  • पंजाबः वरिदंर शर्मा, घनश्याम थोरी सहित 20 IAS व PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः वरिदंर शर्मा, घनश्याम थोरी सहित 20 IAS व PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी हुई सूचि के मुताबिक 20 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। जिनमें 18 आईएएस अधिकारी और 2 पीसीएस अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट 

  • पंजाबः हनीट्रैप मामले में इंस्पेक्टर, BJP नेता समेत 6 को किया नामजद, देखें वीडियो

    पंजाबः हनीट्रैप मामले में इंस्पेक्टर, BJP नेता समेत 6 को किया नामजद, देखें वीडियो

    रोपड़ः पुलिस द्वारा दर्ज किया गया हनी ट्रैप का मामला काफी हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए दिलजीत सिंह के बाद अब एक और मामला दर्ज किया गया है, जिसमें पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, एक महिला वकील और बीजेपी की एक महिला नेता समेत 6 लोगों को नामजद किया गया है।

    SHO पवन कुमार ने बताया कि दिलजीत सिंह समेत उनकी वकील पत्नी प्रदीप कौर, बेटे अभिनूर मिर्जा, रोहित सुल्तान, बीजेपी नेता सोनिया शर्मा और इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि दिलजीत के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कई लोग पुलिस के पास पहुंचे और कहा कि दिलजीत के ग्रुप ने उनसे लाखों लाखों रुपये ब्लैकमेल किए। इस हनी ट्रैप में 7 ऐसे लोग पुलिस के पास पहुंचे, जिनके लाखों रुपए फंसे हुए हैं।

    थानेदार पवन कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। इसलिए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में नामजद इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह उस वक्त नवांशहर जिले के चन्ना काठगढ़ में SHO के पद पर तैनात थे और हनी ट्रैप में फंसे लोगों पर केस दर्ज करने का दबाव बनाते थे और पैसे देने के लिए कहते थे।

    दिलजीत कुछ महिलाओं के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर उनका वीडियो बनाकर रेप का केस करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता था। पुलिस की जांच में अब तक 55 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का खुलासा हुआ है, जबकि अभी और रकम का खुलासा होने की संभावना है, जिससे धोखाधड़ी करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ASI ‘ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ASI ‘ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸਮਰਾਲਾ ਚੌਕ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੁਲੀਸ ਦੇ ਏ,ਐਸ.ਆਈ ਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ। ASI ‘ਤੇ ਗਲਤ ਇਰਾਦੇ ਨਾਲ ਔਰਤ ਨੂੰ ਘੂਰਨ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਹੈ। ਔਰਤ ਨੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਤਾਂ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ASI ਨੇ ਉਸ ਔਰਤ ਨੂੰ ਭੈਣ ਕਹਿ ਕੇ ਮਾਫੀ ਮੰਗੀ । ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਮਲਾ ਸ਼ਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਦੋਂ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ Asi ਕੋਲੋਂ ਔਰਤ ਨੂੰ ਘੂਰਨ ਦਾ ਕਾਰਨ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ Asi ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦੇ ਸਕਿਆ ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਔਰਤ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਬਹਿਸ ਹੋਈ । ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੜਕ ’ਤੇ ਜਾਮ ਲੱਗ ਗਿਆ। ਕਰੀਬ 20 ਮਿੰਟ ਤੱਕ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋਇਆ। ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਹੁੰਦੀ ਦੇਖ ਸਮਰਾਲਾ ਚੌਂਕ ਬਲਾਕ ਵਿਖੇ ਖੜੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆ ਗਏ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਸ਼ਾਂਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕਾਫੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਏਐਸਆਈ ਨੂੰ ਔਰਤ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਕਰਦੇ ਦੇਖ ਰਾਹਗੀਰ ਵੀ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ।

    ਔਰਤ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਏਐਸਆਈ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਡਾਕਟਰੀ ਮੁਆਇਨਾ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇ ਕਿ ਉਹ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਡਿਊਟੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਔਰਤ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਭੈਣ ਕਹਿ ਕੇ ਮੁਆਫੀ ਮੰਗੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮਾਫ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਏਐਸਆਈ ਦੀ ਪਛਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ ਹੈ।

  • बीजेपी के प्रधान बने जतिंदर पाल मल्होत्रा 

    बीजेपी के प्रधान बने जतिंदर पाल मल्होत्रा 

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव (2024) से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। बीजेपी ने चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद को हटाकर नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अरुण सूद को चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह जितेंद्र पाल मल्होत्रा ​​को चंडीगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​को चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए अपने नियमित राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र भी जारी किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को मिजोरम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन को उप चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

  • पंजाब : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    32 बोर की पिस्तौल, 4 कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद

    बठिंडा :  सीआईए-1 और सिविल लाइन पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 बदमाशों को कैंट एरिया से अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने मलेशिया में रह रहे गोल्डी बराड़ के करीबी विक्की के कहने पर बठिंडा के कई व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन करके धमकियां दीं थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदित सिंह उर्फ गुज्जर निवासी जानिया वाला मोहल्ला नजदीक नंदियाना गेट फरीदकोट, सुनील कुमार निवासी बाजीगर बस्ती टावर वाली स्ट्रीट फरीदकोट और रोहित कुमार निवासी घंटाघर गली नंबर 6 फरीदकोट के तौर पर हुई है। फिरौती मांगने के मामले में 5 अक्टूबर को थाना सिविल लाइन में एक मामला दर्ज किया गया था।

    जिसमें कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी को फिरौती की रकम नहीं देने की स्थिति में जान-माल के नुकसान की धमकी दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छावनी क्षेत्र में रिंग रोड के पास से आरोपियों को 32 बोर की पिस्तौल, 4 कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि विक्की वासी कोटकपुरा इस समय मलेशिया रह रहा है। वह गोल्डी बराड़ का करीबी है। उसके कहने पर रंगदारी मांगते थे। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकियां देते और जानी नुकसान पहुंचाने की वारदातें भी करते थे।

  • लोगों की बढ़ी मुश्किले, 20 दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत

    लोगों की बढ़ी मुश्किले, 20 दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत

    नई दिल्लीः दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में पानी की किल्लत का सामना करने के लिए लोग तैयार हो जाएं। गंगनहर की सफाई के लिए अभियान चलाया जाना है। सफाई अभियान शुरू होने के बाद गंगनहर को बंद कर दिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के जल विभाग ने बताया है कि 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। नोएडा और गाजियाबाद में पानी की किल्लत लगभग एक महीना रहने वाली है। बता दें कि अगले सप्ताह से त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है।   

    नवरात्रि के बाद दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा है। त्योहारों के मौसम में पानी की किल्लत से आम जनता रूबरू होने वाली है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 245 एमएलडी की क्षमता का वाटर सप्लाई प्लांट है। अधिकारियों के अनुसार सिद्धार्थ विहार प्लांट से 80 प्रतिशत नोएडा, 15 प्रतिशत जीडीए और 5 प्रतिशत अवास विकास क्षेत्र में पानी पहुंचाया जाता। नोएडा में 400 एमएलडी पानी की खपत रोजाना होती है। जरूरत पूरी करने के लिए गाजियाबाद और गंगनहर से सप्लाई दी जाती है।

    हर साल गंगनहर में सफाई चलाया जाता है। उसकी वजह से 20 दिनों तक पानी सप्लाई बाधित रहती है। अधिकारियों का कहना है कि पानी के प्रेशर में कमी होने आपूर्ति निर्बाध नहीं होगी। दो टाइम या कभी-कभी एक टाइम पानी की सप्लाई की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी गंगनहर का पानी 20 दिनों के लिए बंद होने जा रहा है। गंगनहर में जमी सिल्ट को जेसीबी मशीनों की सहायता से बाहर निकालकर साफ किया जाता है। सफाई अभियान का उद्देश्य खेतों तक सिंचाई के लिए पानी सुगमता से पहुंचाना है। खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई में आसानी होती है।

  • पंजाबः 3 बार विधायक रहे भाजपा नेता अश्वनी सेखड़ी के झगड़े की वीडियो वायरल

    पंजाबः 3 बार विधायक रहे भाजपा नेता अश्वनी सेखड़ी के झगड़े की वीडियो वायरल

    गुरदासपुरः बटाला से 3 बार विधायक रह चुके अश्वनी सेखड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सेखड़ी परिवार का आपस में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व राज्य मंत्री अश्विनी सेखड़ी और उनके बेटे अभिनव सेखड़ी अपने छोटे भाई इंद्र सेखड़ी पर हाथ उठा रहे हैं। इस दौरान अश्विनी सेखड़ी के सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। गौर हो कि अश्विनी सेखड़ी कई 3 बार कांग्रेस से विधायक और राज्य मंत्री रहे चुके हैं और अब बीजेपी में हैं और उनके छोटे भाई इंदर सेखरी भी बीजेपी के नेता हैं। सेखड़ी परिवार के झगड़े की वीडियो को लेकर अभी तक उनके परिवार के किसी भी मेंबर का कोई बयान सामने नहीं आया है। 

  • जालंधरः NRI महिला कोठी पर कब्जा करने के मामले को लेकर पहुंचे पवन टीनू और चन्नी, देखें Live

    जालंधरः NRI महिला कोठी पर कब्जा करने के मामले को लेकर पहुंचे पवन टीनू और चन्नी, देखें Live

    जालंधर, ENS: बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा में एनआरआई महिला की कोठी कब्जाने और उससे मारपीट के मामले में आज सिविल अस्पताल महिला का हालचाल जानने के लिए पवन टीनू और चन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने आप पार्टी के नेता आयुब खान पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पार्टी की शह पर यह काम हो रहा है। पवन टीनू ने कहा कि यह सरेआम गुंडागर्दी है। एक महिला की कोठी पर आयुब खान द्वारा कब्जा करना और उससे मारपीट करना निंदनिय मामला है। वहीं चन्नी ने कहा कि इस मामले में वह पीड़ित महिला से मिलने आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले वह आम आदमी की पार्टी बता रहे थे, लेकिन अब इस तरह एक एनआरआई महिला से आयुब खान द्वारा मारपीट करना और उसकी कोठी पर कब्जा कर निंदनीय है।

    बता दें कि बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा एनआरआई महिला ने आयुब खान पर मारपीट के आरोप लगाए थे। महिला ने बताया कि आयुब खान ने उससे 2 से 3 महीने के उसका मकान किराये पर लिया था। इस दौरान उन्होंने उनसे यह कहा था कि उसका घर बन रहा है, जल्द ही वह शिफ्ट हो जाएगा। उक्त महिला इटली में रहती है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी परमिशन के बिना उसके घर पर वह सामान लेकर आता रहा। महिला ने बताया कि इस बात का उसने विरोध किया। जिसके बाद महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज वह घर में बिना परमिशन के वाईफाई लगाने लगा। जिसके मकान मालिक ने विरोध किया तो महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बात से गुस्साए आयुब खान ने उस पर हमला कर दिया।

  • केंद्र का बड़ा एक्शनः पंजाब भाजपा के 40 नेताओं की सुरक्षा में की कटौती

    केंद्र का बड़ा एक्शनः पंजाब भाजपा के 40 नेताओं की सुरक्षा में की कटौती

    चंड़ीगढ़ः केंद्रीय सरकार ने नेताओ की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल केंद्र ने पंजाब भाजपा के नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी है। इनमें से कई नेता वे हैं, जो बीते साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। बीते साल राज्य सरकार की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब तकरीबन एक साल के बाद इन आदेशों को वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह-मंत्रालय के आदेशों के बाद ये बदलाव किया गया है। इसके अनुसार करीब 40 भाजपा नेताओं की सुरक्षा को घटाया गया है। इनकी सुरक्षा Y कैटेगरी के बाद X कर दी गई है। इस लिस्ट में किस-किस नेता का नाम है, इसके बारे में अभी पूर्ण जानकारी साझा नहीं की गई है।

    इतना ही नहीं, किन कारणों के बाद ये बदलाव किया गया है, इसके बारे में भी साफ नहीं किया गया है। X श्रेणी में 2 कर्मियों का सुरक्षा कवर होता है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है। सिर्फ सशस्त्र पुलिस कर्मियों को ही शामिल किया जाता है। यह एक PSO (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) द्वारा प्रदान किया जाता है। भारत में काफी संख्या में लोगों को इस श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। Y श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित 8 जवानों का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। इसमें सुरक्षा के रूप में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी तैनात किए जाते हैं। भारत में इस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।