Blog

  • WhatsApp देगा Status रिपोर्ट करने की अनुमति, नए फीचर पर काम जारी

    WhatsApp देगा Status रिपोर्ट करने की अनुमति, नए फीचर पर काम जारी

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को डेस्कटॉप बीटा पर स्टेट्स अपडेट की रिपोर्ट करने की अनुमति देगा। WABetaInfo के मुताबिक नया फीचर यूजर्स को स्टेटस सेक्शन के मेन्यू में स्टेटस अपडेट की रिपोर्ट करने की अनुमति देगी। अगर यूजर्स किसी भी ऐसे संदिग्ध स्टेट्स अपडेट को देखते हैं जो मैसेजिंग ऐप शर्तों का उल्लंघन कर सकता है, तो वे इसे नए विकल्प के साथ मॉडरेशन टीम को रिपोर्ट कर सकेंगे।

    रिपोर्टिंग मैसेज की तरह ही स्टेट्स अपडेट कंपनी को मॉडरेशन रीजन से फॉरवर्ड किया जाएगा ताकि वे देख सकें कि स्टेट्स से उल्लंघन हुआ है या नहीं। हालांकि, यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को भी ब्रेक नहीं करती है। इन मैसेज के कंटेंट को न तो वॉट्सऐप और न ही मेटा देख सकेगा और साथ ही उनकी निजी कॉल को भी कोई नहीं सुन सकता है, लेकिन प्लेटफॉर्म और यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी के लिए एक रिपोर्ट विकल्प लाना महत्वपूर्ण है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेट्स अपडेट की रिपोर्ट करने की एबिलिटी अभी अंडर डेवलपमेंट है और इसे वॉट्सऐप डेस्कटॉप बीटा के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा।

  • सिविल अस्पताल की लापरवाही, मोर्चरी में रखे शव को लावारिस बता किया संस्कार…

    सिविल अस्पताल की लापरवाही, मोर्चरी में रखे शव को लावारिस बता किया संस्कार…

    परिजनों ने किया हंगामा..

    गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में सिविल अस्पताल की लापरवाही से मोर्चरी में एक्सीडेंट के बाद रखी लाश को रेलवे लाइनों से मिली लावारिस लाश बताकर संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे परिवार को जब लाश नहीं मिली तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं अपनी गलती के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन मौन हो गया है।

    घटना गुरदासपुर में बटाला के सिविल अस्पताल की है। शनिवार शाम गांव घसीटपुर के सुखविंदर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्हें शनिवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसके शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया ताकि रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जा सके, लेकिन रविवार सुबह जब परिवार व पुलिस पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया के लिए पहुंचे तो मोर्चरी में शव नहीं था।

    सिविल अस्पताल में 72 घंटे पहले रेलवे पुलिस की तरफ से एक लावारिस लाश रखी थी। यह लाश रेलवे पुलिस को रेलवे लाइनों से मिली थी। शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था।

    रविवार सुबह उसे संस्कार के लिए ले जाना था, लेकिन सिविल अस्पताल कर्मचारी ने उसकी जगह मृतक सुखविंदर की लाश को संस्कार के लिए भेज दिया।

    सुबह जब परिवार सुखविंदर सिंह की लाश लेने पहुंचे तो पूरा मामला खुला। परिवार लाश देने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। परिवार ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने और इन्क्वायरी शुरू करने की मांग उठाई है।

  • हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या..

    हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या..

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सशस्त्र बल के एक हेड कांस्टेबल की रविवार को उसके मातहत काम करने वाले एक जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि यह घटना कांकेर में एक सरकारी कॉलेज में सुबह के समय में हुई।

    जहां जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात थी। सिन्हा के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के हिसाब से कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद सिंह ने इसास राइफल से कथित तौर पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि गोली लगने से सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पुरुषोत्तम सिंह ने अपने आप को हथियार के साथ एक कमरे में बंद कर लिया। 

    जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर वह कमरे से बाहर निकला, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। 

  • प्रेमी ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुई वायरल….

    प्रेमी ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुई वायरल….

    रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की बड़ी बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 24 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका को बड़ी बेरहमी से थप्पड़ और लात-घुसे मारता नजर आ रहा है। लड़के ने अपनी प्रेमिका को इस हद तक पीटा कि वह अधमरी हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने प्रेमी को कथित तौर पर शादी करने के लिए कहा था। प्रेमिका की बात सुनकर प्रेमी भड़क गया और उसने उसे रोड पर बड़ी बेरहमी से पीटा। इस दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई और काफी देर तक रोड किनारे पड़ी रही। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘घटना 21 दिसंबर, बुधवार की है, जिसका वीडियो 24 दिसंबर को सामने आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मऊगंज क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया, जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता घटना की जानकारी देने थाने आई थी, लेकिन उसने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता को अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था। हालाँकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323 और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया और आरोपी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने यह भी बताया कि पीड़िता ने वीडियो बनाकर वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर उस व्यक्ति के खिलाफ प्रसारित किया तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

  • यहां मिलता है कैदियों को पार्टनर का प्यार, जेल प्रशासन देता है सुविधा

    यहां मिलता है कैदियों को पार्टनर का प्यार, जेल प्रशासन देता है सुविधा

    नई दिल्ली: प्यार करना और प्यार पाना हर किसी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। चाहे वह जेल कैदी हों या फिर जेल से बाहर स्वच्छंद जिंदगी जी रहे लोग। जब आप अपने चहेते से लंबे समय बाद मिलते हैं तो आपके बीच रिलेशन बनना स्वाभाविक है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए दुनिया के कई विकसित देशों में जेल में कैदियों को खास सुविधा दी जाती है।

    दरअसल, जेल की जिंदगी पर किए गए तमाम रिसर्च से पता चलता है कि जीवनसाथी के साथ कुछ निजी पल बिताने की वजह से कैदी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होता है। उसकी परिवार के साथ बॉन्डिंग बेहतर होती है और उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। अमेरिका के राज्यों में कैदियों को उनके जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताने का मौका दिए जाने के बाद जेल में हिंसा की घटनाओं में कमी आई।  इसको लेकर 2012 में एक अध्ययन किया गया था, जिसके मुताबिक कैदियों के लिए ‘जीवनसाथी से अकेले में मिलने का मौका’ एक शानदार प्रोत्साहन था। इस लालच में वह बेहतर व्यवहार करते थे। 

    यहां लीगल पार्टनर का होना जरूरी

    यूरोप के बेल्जियम में कैदी अगर किसी से अकेले में मिलना चाहता है तो इसके लिए उसके पास लीगल पार्टनर होना जरूरी है। ऐसा होने पर कैदी को एक नितांत प्राइवेट जगह उपलब्ध करा दी जाती है। कानून के मुताबिक एक कैदी महीने में एक दिन दो घंटे के लिए प्राइवेट जगह पर अपने पार्टनर से मिल सकता है। 

    यहां मिलती है कैदियों को एक दिन की छुट्टी

    ब्रिटेन की जेल में कैदियों को अपने पार्टनर से निजी जगहों पर मिलने की अनुमति नहीं होती। बल्कि, कुछ कैदियों को हर 14 दिन में एक दिन के लिए परिवार से मिलने के लिए घर जाने की अनुमति दी जाती है। हालांकि, व्यवहारिक तौर पर ऐसा बहुत कम होता है। अधिकतर उन कैदियों को घर जाने की अनुमति मिलती हैं जिनके साथ अपेक्षाकृत कम रिस्क रहता है।

    इन देशों में है ऐसी मिली ये सुविधा

    आधुनिक दुनिया की जेलों में कैदियों के प्राइवेट स्पेस में पार्टनर से मिलने की अनुमति दी गई है. ये देश हैं- कनाडा, जर्मनी, रूस, स्पेन, बेल्जियम, सऊदी अरब, डेनमार्क, अमेरिका के कुछ राज्य और इस्राइल. यहां तक कि कुछ देशों में समलैंगिकों को भी ये अधिकार मिले हैं।

  • पंजाब: व्यक्ति ने कुत्तों पर चलाई गोलियां, देखें सीसीटीवी 

    पंजाब: व्यक्ति ने कुत्तों पर चलाई गोलियां, देखें सीसीटीवी 

    लुधियाना: दुगरी फेस 3 की महिला और उसके पति ने मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ CP दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि मोहल्ले का ही व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से करीब 4 से 5 बार बेजुबान जानवरों (कुत्तों) पर अत्याचार कर चुका है। कुत्तों पर फायरिंग तक इस व्यक्ति ने कर दी। महिला नीरज चंदेल ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ उन्होंने DCP को शिकायत दे दी है। आए दिन यह व्यक्ति कुत्तों को निशाना बनाता हुआ उन्हें पत्थर आदि भी मारता रहता है।

    महिला नीरज चंदेल ने कहा कि मोहल्ले में कोई भी इस व्यक्ति के खिलाफ आवाज नहीं उठाता। लोग इससे डरते है। बेजुबानों पर इस तरह का अत्याचार होना गलत है। ठंड से बचाव करने के लिए बेजुबानों को शैल्टर बनाकर दिए है ताकि वह ठंड से बच सके लेकिन इस व्यक्ति ने जानवरों के रहने वाले छोटे-छोटे ईंटों के बने शैल्टर तक तोड़ दिए। कई बार इस व्यक्ति ने सोए हुए कुत्तों पर गाड़ी तक चढ़ाने की कोशिश की है। नीरज चंदेल ने कहा कि थाना में वह शिकायत देने नहीं गई क्योंकि थाना अधिकारी मामले को रफा-दफा करने के चक्कर में लगे रहते है। इसलिए इस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी थी। इस व्यक्ति ने सरेआम गनलोड किया और फायरिंग कर दी। गोली चलने के बावजूद इलाका पुलिस को जानकारी तक नहीं है। ACP वैभव सहगल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दुगरी फेस 3 में जिस व्यक्ति ने फायर किया है, उससे पूछताछ की जाएगी। फायर किस गन से हुआ है, इसकी भी पुलिस जांच करेगी।

  • अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 की मौत…

    अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 की मौत…

    लखनऊ: के बख्शी का तालाब के सैरपुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास रविवार की सुबह लगभग पीआरबी को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक कार नाले में गिर गई है। मौके पर सैरपुर पुलिस ने पहुंचकर नाले से कार में फंसे पांच लोगो को बाहर निकाला।

    सभी घायलों को पास के कैरियर हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया । बाकी एक घायल को इलाज के लिए ट्रामा भेजा गया। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शेरपुर ने बताया की रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे नरहरपुर गांव के पास कार नाले में गिरे होने की सूचना पीआरवी के द्वारा मिली।

  • पंजाबः इस दिन होगी नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई, तारीख तय, कांग्रेस में हलचल तेज

    पंजाबः इस दिन होगी नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई, तारीख तय, कांग्रेस में हलचल तेज

    चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई का समय 26 जनवरी शाम 7 बजे तय हो गया है। उनकी रिहाई के एक महीने पहले ही पंजाब कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई थी। इसकी एक बड़ी वजह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पंजाब वापसी भी है। समर्थक इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में भी हैं।

    गौरतलब है कि अच्छे आचरण के चलते नवजोत सिंह सिद्धू का नाम उन 50 कैदियों की सूची में रखा गया है, जिन्हें 26 जनवरी 2023 को भारत का अमृत महोत्सव के दौरान रिहा किया जाना है, लेकिन इसका पंजाब कांग्रेस के भविष्य पर असर अभी से दिखने लगा है। कभी सिद्धू के खिलाफ बेबाक बोलने वाले नेता भी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं और कई नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई से पहले मिलने का समय मांग रहे हैं।

  • मां-बाप को बेटी की गोद भरना पड़ा महंगा , पुलिस ने पकड़ा

    मां-बाप को बेटी की गोद भरना पड़ा महंगा , पुलिस ने पकड़ा

    नई दि्ल्ली: असम में एक मां-बाप को नौकरानी की हत्या करने और उसके 10 महीने के बच्चे को चुराने  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार दंपती बच्चे को अपनी निःसंतान बेटी को सौंपने का प्रयास कर रहे थे। 

    असम में एक मां-बाप को नौकरानी की हत्या करने और उसके 10 महीने के बच्चे को चुराने  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार दंपती बच्चे को अपनी निःसंतान बेटी को सौंपने का प्रयास कर रहे थे। 

    पुलिस के मुताबिक, बच्ची को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना था, जहां गिरफ्तार दंपती की बेटी रहती है। शिवसागर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुभ्रज्योति बोरा ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी। गोगी दंपती ने अपनी विवाहित बेटी के सपने को पूरा करने के लिए अपराध किया, जो हिमाचल प्रदेश में रहती है, लेकिन उसके बच्चे नहीं हैं। 

  • पंजाब: चोरों ने पुलिस को बनाया शिकार, SHO की बाइक ले हुए फरार, देखें वीडियो 

    पंजाब: चोरों ने पुलिस को बनाया शिकार, SHO की बाइक ले हुए फरार, देखें वीडियो 

    लुधियाना: पंजाब में चोरी और लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने पुलिस को ही अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। लुधियाना में पंजाब पुलिस के एडिशनल SHO का बाइक सतलुज क्लब के बाहर से चोरी हो गया। पुलिस कर्मचारी की क्लब के चुनाव में ड्यूटी लगी थी। 

    डयूटी खत्म कर जब वह बाहर आए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एडिशनल SHO ने देखा की क्लब के बाहर खड़ा उनका स्पलेंडर बाइक चोरी हो गया है। उन्होंने बाइक की काफी तालाश की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पाया। आखिर में मुलाजिम ने चौकी कैलाश नगर फोन किया और मुंशी से कहा कि अपना मोटरसाइकिल सतलुज क्लब के बाहर चोरी हो गया है। इस दौरान अधिकारी ने बताया कि अब उन्हें खुद की ही बाइक चोरी की शिकायत लिखनी पड़ेगी।

    कैलाश चौकी में तैनात एडिशनल SHO गुरदेव सिंह ने कहा कि 8 बजे वह चुनाव की ड्यूटी करने गए थे। बाहर बाइक लगाई, लेकिन जब वापस आए तो देखा बाइक चोरी हो चुका था। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौकी में मुंशी को बता दिया है। अब वह खुद ही बाइक चोरी की शिकायत लिखेंगे। उन्होंने बताया कि उनके बाइक का नंबर 1226 है। अब बाइक की चाबी बस उनके हाथ में रह गई है।