Home Punjab>Amritsar Jalandhar पहुंचे CM सलाहकार Baltej Pannu, निगम कमिश्नर Gautam Jain से की मीटिंग, देखें वीडियो

Jalandhar पहुंचे CM सलाहकार Baltej Pannu, निगम कमिश्नर Gautam Jain से की मीटिंग, देखें वीडियो

0
Jalandhar पहुंचे CM सलाहकार Baltej Pannu, निगम कमिश्नर Gautam Jain से की मीटिंग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। एक और जालंधर में चुनाव से पहले सीएम भगवंत मान ने घर ले लिया है। वहीं पंजाब के कई मंत्रियों ने भी जालंधर की ओर रुख किया हुआ है। इसी के चलते आज सीएम भगवंत सिंह मान के सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू टीम के साथ जालंधर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम कमिशनर गौतम जैन सहित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए वेस्ट हलके में लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने पर भी चर्चा की। 

मीटिंग के बाद बाहर निकले सीएम के सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सिर्फ अपने लोगों के मिलने के लिए आया था। नगर निगम कमिश्नर को पता है कि क्या काम करना है और क्या नहीं तो आदेश देने वाली कोई बात नहीं इसमें। सिर्फ शहर के मुद्दों पर बातचीत हुई। लोगों की कुछ समस्याएं भी सुनीं, इसके अलावा कोई खास बात नहीं थी। वहीं पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन सिंह बंटी ने कहा कि उनके वेस्ट हलके में चल रही दिक्कतों को लेकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की है। जिससे अधिकारियों ने जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही बंटी ने कहा- सीएम मान जालंधर में रहेंगे, इससे हमारे जालंधर को फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here