Home Punjab>Amritsar Jalandhar पहुंचे CM Kejriwal, Pawan Tinu के हक में निकाल रहे रोड शो, देखें Live

Jalandhar पहुंचे CM Kejriwal, Pawan Tinu के हक में निकाल रहे रोड शो, देखें Live

0
Jalandhar पहुंचे CM Kejriwal, Pawan Tinu के हक में निकाल रहे रोड शो, देखें Live

जालंधर, ENS: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार से पंजाब दौरे पर आ आये हुए हैं। केजरीवाल 30 मई तक पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम केजरीवाल शनिवार अमृतसर पहुंचें। इसके बाद रविवार को वे फिरोजपुर में टाउन हॉल मीटिंग किया। साथ ही शाम को वे होशियारपुर और बठिंडा में आप उम्मीदवारों के समर्थन में रोड किया। वहीं आज जालंधर में आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के पक्ष में रोड शो निकाल रहे हैं। 

शहर के रैनक बाजार में रोड शो निकाल रहें हैं। इस दौरान उन्होंने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी भारी संख्या में आप लोग शामिल हुए हैं। इसके लिए दिल से थैंक्यू…आई लव यू…। इसके बाद सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान मुझसे जेल में मिलने आते थे तब मैं इनसे पंजाब के बारे में पूछता था तो बतां थे कि सब ठिक है। मुझे आप सबकी बहुत य़ाद आती थी। आपको लोगों को मेरी याद आती थी। इसके बाद कहा कि किसकी-किसकी बिजली बिल माफ हो गई है। जरा हाथ उठाकर बाताओ। दवाइयां फ्री मिलती है। डाक्टर इलाज करते हैं। 

इसके बाद कहा कि पिछले चुनाव में 117 में से 92 में सीटें आप लोगों ने मेरी झोली में डाली। इसके लिए पूरी जिंदगी मैं अभारी रहूंगा।  साथ ही कहा कि इस बार भी आप लोगों से वोट मांगने आया हूं। इस बार भी आप लोग मुझे चुनाव जिताएंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा चुनाव का एेलान होते ही मुझे गिरफ्तार कर लिया। 

मोदी जी को लगा कि केजरीवाल यदि पूरे देश में घूम लिया तो मेरी सीट कम हो जाएगी। इस लिए मुझे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि लुधियाना में कल अमित शाह आये थे। उन्होंने कहा कि 04 जून के बाद आप की सरकार खत्म कर देंगे। क्या उनकी इतनी हिम्मत। पंजाब के तीन करोड़ के लोगों ने आप की सरकार चुनी है। क्या इतनी तानाशाही हो गई देश के अंदर में। क्या आप लोग यह बर्दाश्त करोगे क्या। इसके बाद कहा कि आप लोगों से लोकसभा की 13 की 13 सीटें मुझे दे दो लोकसभा के अंदर पूरा पंजाब ही पंजाब गूंजेगा। जिससे पंजाब विकास हो। 

इसके बाद कहा कि ये टीनू जी आपके बीच में आये हैं इनको भारी मतों से जिताएंगे। आप लोगों से यही गुजारिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here