Home Punjab>Amritsar Punjab News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

Punjab News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

0
Punjab News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

अमृतसरः आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अमृतसर में भी इस पावन मौके पर शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर और अंदर भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

भक्तों ने बताया कि आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार है और इस मौके पर वे खास तौर पर शिवालयों के दर्शन करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने आए हैं। भक्तों ने कहा कि उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन वे भगवान शिव की पूजा के लिए यह सब खुशी-खुशी झेल रहे हैं। कई भक्तों ने बताया कि वे हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में पूजा करने आते हैं और परिवार की शांति, खुशी और खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं।

इस दौरान मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल शास्त्री ने बताया कि रात 12 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे। पूजा करने का सिलसिला आधी रात के बाद ही शुरू हुआ और पूरी रात लंबी लाइनें लगी रहीं। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर मैनेजमेंट की तरफ से सुरक्षा, साफ-सफाई और भक्तों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here