Blog

  • भारी बारिश से आया फ्लैश फ्लड, 6 वाहन दबे, 356 रोड सहित स्कूल-कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    भारी बारिश से आया फ्लैश फ्लड, 6 वाहन दबे, 356 रोड सहित स्कूल-कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में चंबा में भूकंप के बाद अब कुल्लू में फ्लैश फ्लड आया है। यहां पर कुल्लू शहर से दो किमी दूर शास्त्री नगर नाले में बीती रात को भारी बारिश के चलते करीब साढ़े 3 बजे अचानक फ्लैश फ्लड आ गया और तेज़ बारिश से आए इस सैलाब में नाले के किनारे खड़े 3 से 4 वाहन के अलावा दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, मनाली और बंजार उपमंडल में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, ऊना जिले के अंब और गगरेट में भी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है और बुधवार को यहां पर छुट्टी रहेगी।

    फ्लैश फ्लड का मलबा नाले के आसपास बने कुछ मकानों में भी घुस गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिलेभर में रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं। दरअसल, चिकनई नाले में आधी रात को ऊपर पहाड़ पर अधिक बारिश होने की वजह से फ्लैश फ्लड आया। उधर, लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। मंडी कटौला और कुल्लू वैक्लपिक मार्ग भी बंद है और इस वजह से अब कुल्लू और मनाली का संपर्क प्रदेश से कट गया है।

    उधऱ, सुबह सुबह नगर परिषद से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे। एक शख्स ने बताया कि शास्त्री नगर में रात को फ्लैश फ्लड आया था। उन्होंने कहा कि यहां पर ऊपर पहाड़ पर चिकनई गांव है और वहां पर बादल फटा है और इसी वजह से रात को नाले में फ्लड आ गया था। उन्होंने कहा कि लोग मिट्टी और कूड़ा नाले मे डंप कर रहे हैं और इस वजह से नाला ब्लॉक हो गया और फिर सड़क से होते हुए मलबा और पानी बहने लगा, जिससे कई गाड़ियां मलबे में दंबी हैं। कुल्लू जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। डीसी कुल्लू तोरल एस. रवीश, आईएएस की ओर से जारी आदेश के अनुसार 20 अगस्त 2025 को उपमंडल मनाली और बंजार के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इनमें स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज (सरकारी व निजी) शामिल हैं।

    आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश और बिगड़ते मौसम के चलते छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, इसलिए संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मंडी पुलिस ने बताया है कि जिले में लगातार भारी बारिश और कई स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते औट–पंडोह मार्ग पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हालात सामान्य होने के बाद ही यातायात को बहाल किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग कटौला–कमांद भी सड़क की खराब स्थिति के कारण बंद है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है और ऐसे में मंडी पुलिस ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, लेन अनुशासन का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिस व फील्ड स्टाफ के निर्देशों का पालन करें।

     

  • बारिश में डूबी गाड़ियां, रोज गार्डन पानी से लबालब, देखें वीडियो

    बारिश में डूबी गाड़ियां, रोज गार्डन पानी से लबालब, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल में अचानक मौसम ने करवट बदली, जिसके बाद ऐसी बरसात हुई कि शहर की कई सड़कें पानी से भर गई। तेज बरसात के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश से सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में पानी भर गया। स्थिति इतनी भयानक हो गई कि रोज गार्डन में चारों तरफ पानी का तेज बहाव था। पानी के तेज बहाव की वजह से साथ लगते पंजाब कला भवन की पार्किंग में भी पानी भर गया।

    वहीं पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने से गाड़ियां डूब गई। इसके अलावा हाईकोर्ट की पार्किंग में खड़ी कई कारें भी पानी में तैरती नजर आई। वहीं पंजाब-हरियाणा सचिवालय में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। इसके अलावा सेक्टर-15/11 का अंडरब्रिज पूरी तरह पानी से भर गया। सेक्टर-17/18 की सड़क पर इस कदर पानी भर गया कि वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

    मौसम विभाग की मानें तो चंडीगढ़ में 35 एमएम बारिश हुई है। लगभग एक घंटे की बारिश से शहर की स्थिति भयावह हो गई। हैरानी की बात यह है कि मौसम विभाग केंद्र सेक्टर-39 में बारिश ट्रेस की गई है। जबकि सेक्टर-9 में 35 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 22 से 24 अगस्त के बीच तेज बारिश होने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

  • Modern Housing Complex में ऑटो पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    Modern Housing Complex में ऑटो पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा स्थित मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब पौने सात बजे एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान नीचे कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन इस घटना के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा एक ऑटो उसकी चपेट में आ गया, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना की सूचना नगर निगम की टीम को दे दी गई।

    स्थानीय निवासी राम प्रवेश ने बताया कि वो किसी काम से जा रहा था कि अचानक पेड़ गिर गया। उस दौरान सड़क के किनारे पर एक ऑटो रिक्शा खड़ा हुआ था, जो पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि 7 बजे के बाद स्कूली बच्चे रोजाना यहीं से गुजरते हैं। ये तो भगवान का शुक्र है कि उस दौरान स्कूली बच्चे नीचे से नहीं जा रहे थे। साथ ही इस रोड पर काफी आवाजाही रहती है। उन्होंने पेड़ सुबह के समय गिरा, इस कारण उस रोड पर आवाजाही नहीं थी।

    स्थानीय लोगों ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि शहर में जितने भी पुराने पेड़ हैं, सभी का एक बार सर्वे करवाना चाहिए ताकि पता चल सके कि किस पेड़ की क्या स्थिति है, जिसके बाद उस पर काम किया जा सके। जिस तरह से बरसात पड़ने के बाद पेड़ अचानक से गिर रहे हैं, उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि ऐसा ही एक हादसा चंडीगढ़ के एक नामी स्कूल में घटा था। उस दौरान स्कूल के बच्चे बैठकर खाना खा रहे थे कि अचानक पेड़ गिर गया और बच्चे पेड़ के नीचे दब गए, जिस कारण एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

  • Punjab News: Police की Raid के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Police की Raid के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाः ज़िले के गांव मलियांवाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस की रेड के डर से युवक ने तालाब में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जगदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को शक था कि युवक अवैध शराब का कारोबार करता है। इसी सिलसिले में पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। रेड के दौरान घबराए युवक ने पहले घर की छत पर चढ़कर भागने की कोशिश की और फिर तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    ग्रामीणों और परिजनों ने युवक का शव निकालकर मोगा सिविल अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के कारण ही जगदीप की जान गई। मृतक की मौसी ने बताया कि जगदीप शटरिंग का काम करता था। उसका नशे या शराब के किसी धंधे से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस की कार्रवाई ने हमारे बेटे की जिंदगी छीन ली, हमें इंसाफ चाहिए।

    इस मामले पर डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह अवैध शराब बेचने के मामलों में शामिल था। पहले भी उसके घर पर एक्साइज विभाग की टीम रेड कर चुकी थी। मंगलवार को पुलिस पार्टी किसी अन्य कार्य से गुजर रही थी। पुलिस गाड़ी देखते ही वह घबरा गया और तालाब में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव वालों और पुलिस ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। परिवार ने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराया है। बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लगने से हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    Haryana News: रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लगने से हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-4 की मार्केट स्थित रेडीमेड गारमेंट की एक दुकान के बेसमेंट में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना देर रात की है। देखते ही देखते दुकान से धुएं के गुबार उठने लगे और बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद मार्केट प्रधान बलराम शर्मा ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    दुकान मालिक सुमित सिंगला ने बताया कि वह दुकान बंद करके अपने घर के लिए निकल रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त वह दुकान के बाहर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आग से दुकान में 20 लाख का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

  • Rapper Badshah के गाने को लेकर छिड़ा विवाद, कोर्ट ने दिए आदेश

    Rapper Badshah के गाने को लेकर छिड़ा विवाद, कोर्ट ने दिए आदेश

    नई दिल्लीः मशूहर सिंगर-रैपर बादशाह अपने हिट गाने ‘बावला’ के भुगतान को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। करनाल की यूनिसिस इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बादशाह पर आरोप लगाया है कि गाने का काम पूरा करने और रिलीज होने के बाद भी उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिला। कंपनी का दावा है कि बादशाह और उनकी एजेंसी पर 2.88 करोड़ रुपए की देनदारी है। करनाल की कॉमर्शियल कोर्ट ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले से जमा 1.70 करोड़ रुपए की एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट) को सुरक्षित किया है।

    अब 16 अगस्त को आए ताजा आदेश में बादशाह को 50 लाख रुपए की अतिरिक्त एफडीआर कोर्ट में जमा करने को कहा है। ताकि कंपनी का बकाया सुरक्षित रहे और बादशाह बैंक से पैसा निकालकर या संपत्ति बेचकर भुगतान से बच न जाएं। कंपनी की ओर से एडवोकेट अमित निरवानिया और एडवोकेट एसएल निरवानिया ने पैरवी की, जबकि बादशाह की तरफ एडवोकेट विजेंद्र परमार पेश हुए। कंपनी और बादशाह के बीच विवाद की जड़ 30 जून 2021 का एक समझौता है।

    उस समय दोनों पक्षों ने एक एग्रीमेंट किया, जिसका टाइल था- प्रोड्यूसर एंड लाइन प्रोड्यूसर वर्क फॉर हायर एग्रीमेंट-बावला। एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक, बादशाह को गाने ‘बावला’ के प्रमोशन के लिए 1.05 करोड़ रुपए और गाने का वीडियो बनाने के लिए 65 लाख रुपए देने थे। कंपनी का कहना है कि उन्होंने सारा काम समय पर पूरा किया और गाना 28 जुलाई 2021 को यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज भी कर दिया गया।

    एडवोकेट अमित निरवानिया बताते हैं कि कंपनी ने काम पूरा करने के बाद मई 2022 में बादशाह को दो टैक्स इन-वॉइस भेजे। इसमें पहला इन-वॉइस 76.70 लाख का था, जिसमें 11.70 लाख रुपए जीएसटी भी शामिल था। दूसरा इन-वॉइस 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार का था, जिसमें 18.90 लाख का जीएसटी शामिल है।

     

     

  • Punjab News: बारिश ने खोली निगम की पोल, स्विमिंग पूल बनी सड़कें, राहगीर परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने खोली निगम की पोल, स्विमिंग पूल बनी सड़कें, राहगीर परेशान, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने नगर निगम के भ्रष्टाचार की भी पोल खोल दी है। नगर निगम ने सफाई के बड़े-बड़े दावे तो किए हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। पठानकोट डलहौजी रोड पर पैदल चलने वालों को हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

    कई अन्य इलाकों में सड़कें स्विमिंग पूल बन गईं, जहां से लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश से राहत तो मिली है, लेकिन सड़क पर पानी भरने से सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। नगर निगम ने नालों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया, जिससे सड़कों पर पानी जमा है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

  • Punjab News: इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी प्रिंकल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Punjab News: इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी प्रिंकल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    लुधियानाः इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के बारे में सोशल मीडिया पर लाइव होकर गलत शब्द बोलने के एक पुराने मामले में लुधियाना पुलिस ने प्रिंकल को देर रात गिरफ्तार किया है। मामला 2022 का बताया जा रहा है, जिसमें एडवोकेट गगनप्रीत ने थाना सराभा नगर की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।

    जानकारी देते हुए एडवोकेट गगनप्रीत ने मीडिया को बताया कि 2022 में प्रिंकल लुधियाना ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर उनकी पत्नी के बारे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उसने उनकी पत्नी का नाम एक ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ दिया था जिसे वह जानते तक नहीं है। 2022 में प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसका नाम गलत तरीके से हटा दिया गया था। उसने अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई जिसके बाद कोर्ट ने अब उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। जिसके बाद देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

     

     

  • 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    50 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः दिल्ली के स्कूलों को आज एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 50 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। नजफगढ़ के एक स्कूल और मालवीय नगर के एक अन्य स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। बीते सोमवार को आई धमकी में पैसों की मांग भी की गई है।

    Read in English:- Bomb Threat Emails Sent to Over 50 Delhi Schools, Police Launch Probe

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਮੁੜ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆਂ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ, ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ

    बीते सोमवार को दिल्ली के जिन 32 स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले उन स्कूलों से 4,35,427.50 रुपये यानि 500 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई थी। पैसे नहीं देने पर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे पहले स्कूलों व कॉलेजों समेत कई शैक्षणिक संस्थानों को मिले धमकी भरे मेल में पैसे की मांग नहीं की गई थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के 32 स्कूलों यानि दक्षिण जिले के 7, दक्षिण-पश्चिमी जिले के 13, द्वारका के 11 और मध्य जिले के 1 स्कूल को बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिले थे।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों को मिले मेल एक जैसे हैं और सभी जी मेल आईडी से भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेल भेजने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इस्तेमाल करने से मेल भेजने के बाद आईपी एड्रेस किसी भी देश का बन जाता है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि वीपीएन का अभी तक कोई तोड़ नहीं हैं।

    वीपीएन प्रोवाइड करने वाली एजेंसियां इसकी डिटेल नहीं देती है। गूगल की जानकारी देने से मना किया…वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गूगल से जब धमकी भरे मेल भेजने के बाद जानकारी मांगी गई तो जानकारी देने से मना दिया है। गूगल ने सिर्फ इतना बताया कि धमकी भरे मेल विदेशी आईपी एड्रेस से भेजे गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का इसके पीछे हाथ है। आईएसआई की ये मंशा हो सकती है कि धमकी भरे मेल भेजने से एक तो स्कूलों, प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों में दशहत फैलेगी, दूसरा धमकी भरे मेलों से सुरक्षा एजेंसियां बिजी होंगी व रिसोर्स खत्म होंगे।

  • Punjab News: महिला की हुई मौत, 6 महीने पहले घर से भागकर की थी लव मैरिज

    Punjab News: महिला की हुई मौत, 6 महीने पहले घर से भागकर की थी लव मैरिज

    लुधियानाः थाना टिब्बा के अधीने आते इलाके में महिला ने सुसाइड कर लिया। बिहार की रहने वाली युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की है। महिला की पहचान मुस्कान कुमार उर्फ शिल्पी के रूप में हुई है।महिला पति से परेशान चल रही थी। मार्च महीने में उसने बिहार से भाग कर युवक के साथ लुधियाना में शादी की थी। बताया जा रहा हैकि महिला अन्य जाति से संबंध रखती थी, जिस कारण युवक के परिवार और गांव वालों ने काफी विरोध भी किया था, लेकिन युवक उसे भगाकर लुधियाना ले आया।

    यहां वह शराब पीकर उससे अक्सर मारपीट करता था। पति की मारपीट से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया। थाना टिब्बा की पुलिस ने महिला का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है और परिवार को सूचना दे दी। जानकारी देते हुए मृतक मुस्कान की मां शांती देवी ने कहा कि वह बिहार के जिला गोपाल गंज गांव नयां गाऊ की रहने वाली है। आरोपी अमित कुमार उतर प्रदेश का रहने वाला है। मुस्कान की किसी सहेली के जरिए उसकी मुस्कान से पहचान हुई थी। इसी दौरान फोन पर वह एक-दूसरे से बातें करने लगे।

    हमें जब पूरी बात का पता चला तो पहले हमने बेटी को समझाया लेकिन जब वह उसी से शादी करने की जिद करने लगी तो हमने उसी बात मान ली। अमित के परिवार से जब हमने बेटी की शादी संबंधी बातचीत की तो उन्होंने मना कर दिया। उन लोगों का कहना था की वह अपने बेटे की शादी अपनी ही जात-बिरादरी में करेंगे। इसके बाद फिर अमित बेटी से बातचीत करने लगा। बेटी को उसने बिहार गांव से भगा लिया और अपने गांव ले गया। लेकिन वहां अमित के परिवार और बाकी गांव के लोगों उसे बुराभला कहा और मारपीट की।

    हमारी बेटी वापस घर आ गई। कुछ समय बाद अमित मुस्कान को भगा कर लुधियाना ले गया। जहां वह शादी करके रहने लगे। मार्च महीने में दोनों की शादी हुई जिसके बाद अब अमित शराब के नशे में अक्सर बेटी से मारपीट करता था। मुस्कान ने अमित से परेशान होकर पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हमें जब पुलिस ने सूचित किया तो आज हम लुधियाना आए है। बेटी के शव का आज पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद शव पुलिस हमें देगी। आरोपी अमित के खिलाफ थाना टिब्बा में BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।