Blog

  • इतनी कंपनियों के शेयर में आई गिरावट

    इतनी कंपनियों के शेयर में आई गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार ने 20 अगस्त 2025 को फ्लैट शुरुआत की। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 111 अंकों की गिरावट के साथ 81,671.47 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 14.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,965.80 पर शुरू हुआ। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन बाजार में तेजी देखने को मिली थी। मंगलवार को सेंसेक्स 370.64 अंक चढ़कर 81,644.39 पर और निफ्टी 103.70 अंक बढ़कर 24,980.65 पर बंद हुआ था।

    आज ओपनिंग में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 10 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 18 गिरावट में और 2 बिना बदलाव के खुले। निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा 1.50% चढ़ा, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 0.68% गिरा। कुल मिलाकर, आज बाजार की शुरुआत मिश्रित रही सेंसेक्स ने हल्की बढ़त दिखाई लेकिन निफ्टी पर दबाव बना रहा।

    बुधवार को सेंसेक्स की कुछ कंपनियों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। इसमें एनटीपीसी के शेयर 0.75%, इंफोसिस 0.59%, बीईएल 0.50%, एटरनल 0.48%, सनफार्मा 0.30%, मारुति सुजुकी 0.26%, पावरग्रिड 0.07%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.01% और बजाज फिनसर्व 0.01% की तेजी में खुले। दूसरी ओर, कई बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। एचसीएल टेक 0.64%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.55%, बजाज फाइनेंस 0.45%, टाइटन 0.40%, ट्रेंट 0.39%, एशियन पेंट्स 0.36%, टाटा मोटर्स 0.34%, आईसीआईसीआई बैंक 0.31%, एलएंडटी 0.26%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.25%, टाटा स्टील 0.25%, अडाणी पोर्ट्स 0.18%, एसबीआई 0.16%, एचडीएफसी बैंक 0.15%, आईटीसी 0.15% और टेक महिंद्रा 0.13% की गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ।

  • Punjab News: करियाना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: करियाना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती कस्बा डेरा बाबा नानक में देर रात 2 अज्ञात व्यक्तियों ने करियाना व्यापारी को गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि करियाना स्टोर के मालिक रवि ढिल्लो अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी घर के गेट के सामने ही 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਵਿੱਚ ਕਰਿਆਨਾ ਸਟੋਰ ਮਾਲਕ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ

    इस घटना में करियाना व्यापारी के सिर में गोली लगी। रवि कुमार ढिल्लो की गंभीर हालत देखकर परिवार उसे अमृतसर अस्पताल में लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रवि कुमार ढिल्लो डेरा बाबा नानक के ऊधम कारोबारी लक्की ढिल्लो का छोटा भाई था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची डेरा बाबा नानक पुलिस जांच कर रही है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह बारिश में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह बारिश में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा कलानौर में कुछ दिन पहले मोबाइल की दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाश के साथ आज सुबह गांव मीरकचाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले दुकान पर 2 नौजवानों ने दुकानदार से फिरौती मांगी थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ – ਕਲਾਨੌਰ ਮੋਬਾਇਲ ਦੁਕਾਨ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਮਾਮਲਾ: ਮੁਲਜ਼ਮ ਰਵੀ ਮਸੀਹ ਮੁਠਭੇੜ ’ਚ ਕਾਬੂ, ਲੱਤ ’ਚ ਲੱਗੀ ਗੋਲੀ

    इस दौरान पुलिस ने् कार्रवाई करते हुए एक साथी युद्धवीर योद्धा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए नौजवान की पहचान रवि मसीह निवासी घूमण कलां के रूप में हुई है, जिसने दुकान के ऊपर फायरिंग की थी। एसएसपी आदित्य ने बताया कि यह मीरकचाना गांव में किसी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था, जब पुलिस ने इसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। एसएसपी का कहना है कि यह गैंगस्टर विभिन्न जगहों पर फिरौती मांगने की घटनाओं को अंजाम देता था और बाद में फायरिंग कर उन्हें डराने की कोशिशों में शामिल रहता था। घटना को लेकर कलानौर के गांव मीरकचाना को पुलिस ने चौकी में तब्दील कर दिया।

  • सुबह-सुबह सीएम पर हमले की कोशिश

    सुबह-सुबह सीएम पर हमले की कोशिश

    नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में सेंध लगी है। एक शख्स ने उन पर हमले की कोशिश किया है। पूरा मामला बुधवार को सुबह में जनसुनवाई के दौरान सामने आया। 35 वर्षीय शख्स ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी ने हमला क्यों किया अभी इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता पर ये हमले की कोशिश सीएम आवास पर हुई।

    Read in English:- Delhi CM Rekha Gupta Attacked During Public Hearing, Attacker Detained

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ‘ਤੇ ਜਨਤਕ ਸੁਣਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਹਮਲਾ, ਹਮਲਾਵਰ ਪੁਲਿਸ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ

    बताया जा रहा कि आरोपी कुछ कागज लेकर सीएम के जनसुनवाई में पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक ही सीएम पर हमले की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चश्मदीद ने बताया कि आरोपी शख्स ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है।

    अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है? बताया जा रहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री पर आज जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री लोगों की शिकायतें सुन रही थीं, तभी अचानक एक शख्स ने आगे बढ़कर उन पर हमला कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जनसुनवाई के दौरान आरोपी शख्स अपने हाथ में पेपर लेकर पहुंचा था। इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश की।

     

     

  • आज का राशिफल 20 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 20 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत है। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा, साथ ही आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल, यानी 21 अगस्त से शुरू होगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से कोई मनपसंद सामान खरीदेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है, लेकिन यह समय धैर्य पूर्वक काटने से जल्द ही सब कुछ नार्मल हो जायेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा।

    तुला राशि:आज आपका खुशहाल रहेगा। काम को पूरा करने में आ रही अड़चन आज समाप्त होंगी। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही है, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतरी के लिए आप किसी से हेल्प ले सकते हैं। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी।

    धनु राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप कोइ नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कृषकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।

    कुम्भ राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यो में मन लगाने से शांती मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज घर के सभी सदस्यआपकी तरक्की से खुश होंगे, आपकी इनकम में वृद्धि होगी।


    मीन राशि:
    आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इस राशि के बिजली विभाग के कर्मचारियों का आज दिन अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग और सफलता मिलती रहेगी। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज काफी तरक्की करेगा, अधिक लाभ होगा।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, डॉक्टर घायल, देखें CCTV

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, डॉक्टर घायल, देखें CCTV

    जालंधर (ENS): देर शाम बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका अर्बन एस्टेट फेस 2 में गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी अनुसार अर्बन एस्टेट की सुपर मार्कीट में फायरिंग होने की सूचना है, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों में खौफ पाया जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा घटना की छानबीन जारी है।  बताया जा रहा है कि हादसे में गोली डॉक्टर के पैर पर लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल डॉक्टर की पहचान राहुल सूद के रूप में हुई हैं। अचानक गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा, जिसके बाद घटना के तुरंत बाद मार्केट के लोग दुकानें बंद करके चले गए।

    बताया जा रहा है कि डॉक्टर सूद सुपर मार्केट में सामान लेने गए थे। इस दौरान हमलावरों ने उन पर दवा बोल दिया और कार से बाहर निकलते ही हमलावरों ने डॉक्टर को घेरकर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों की मदद से डॉक्टर को कार में बिठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गोली लगने से डॉक्टर के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जान जांच की जा रही है।

  • Punjab News: मंगलसूत्र छीनने आए बदमाशों को लोगों ने दबोचा, जमकर की धुनाई

    Punjab News: मंगलसूत्र छीनने आए बदमाशों को लोगों ने दबोचा, जमकर की धुनाई

    लुधियाना: डाबा लोहारा रोड पर मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बदमाश तेजधार दातर के बल पर यूपी से आए दंपति से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर दंपति को घायल कर दिया। दंपति की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर जुट गए और तीनों बदमाशों को दबोच लिया। लोगों ने उनकी पहले जमकर धुनाई की और बाद में थाना डाबा की पुलिस के हवाले कर दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों आरोपी पिछले लंबे समय से इलाके में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। रक्षाबंधन के दिन भी इन्होंने एक महिला से जेवर लूटे थे, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना एमएलए राजिन्दरपाल कौर छीना के दफ्तर के सामने की बताई जा रही है। फिलहाल थाना डाबा पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: थार सवार युवकों ने किरपान से कार पर किया वार, देखें वीडियो

    Punjab News: थार सवार युवकों ने किरपान से कार पर किया वार, देखें वीडियो

    मोहाली: सोमवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई जब अमायरा सिटी मार्केट के बाहर दो अज्ञात युवकों ने सफेद स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों पर किरपान से हमला कर दिया। आरोपी काली थार से आए थे और कार पर ताबड़तोड़ वार करते हुए शीशे तोड़ दिए। ड्राइवर सीट पर किया गया सीधा वार बाल-बाल टल गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गांव कादी माजरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने अमायरा सिटी मार्केट गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे जैसे ही वे कार से बाहर निकलने लगे, सामने से एक काली थार आकर रुकी।

    Click Here To Watch Video

    उसमें से उतरे दो अज्ञात सरदार युवकों ने किरपान निकालकर सीधे कार पर हमला कर दिया। गुरप्रीत सिंह ने कार पीछे करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी बंद हो गई। हमलावर लगातार किरपान से कार पर वार करते रहे। ड्राइवर सीट पर किए गए वार से गुरप्रीत बाल-बाल बचा।

    बड़ी मुश्किल से उसने कार दोबारा स्टार्ट की और दोस्तों के साथ वहां से निकल गया। सूचना मिलने पर थाना सदर खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई बाज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और वह बनतीं कार्रवाई कर रहे है।

  • Jalandhar News: लाल बाजार में सोने को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: लाल बाजार में सोने को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर (ens): शहर के मशहूर सुनियारा बाजार में दो पक्षों मे हंगामा होने का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार यह विवाद सोने को लेकर हुआ है।

    बाजार मे हंगामे की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल चौहान ने बताया कि उसने एक सुनियारे से सोना लेना था। वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसे कुछ लोगों द्वारा एक दुकान में कैद कर लिया गया। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

  • Haryana News: बर्थडे पार्टी में हुआ तलवार-डंडों से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: बर्थडे पार्टी में हुआ तलवार-डंडों से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सैक्टर-14 पुलिस की टीम ने 15 अगस्त की रात में ठेके केे बाहर हुए हिंसक विवाद मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपी युवकों ने तलवार रोड और डंडो से हमला किया और फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता सुमेश पुत्र रमेश पंचकूला के रैला के निवासी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।

    उसने बताया था कि 15 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इस अवसर पर वह अपने दोस्तों और चचेरे भाईयों के साथ अमरटैक्स चौक के पास में स्थित एक अहाते में पार्टी कर रहा था। रात करीबन 11 बजे ठेके के बाहर खड़े कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हुई। इस दौरान मामूली सी बहस बहुत जल्द ही हिंसात्मक हो गई।

    शिकायत के अनुसार, आरोपियों के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था उसने ही फोन करके अपने बाकी साथियों को बुलाया था। थोड़ी देर बाद ऑटो में कुछ युवक वहां पर पहुंचे और अचानक तलवार, रॉड और डंडों के साथ हमला बोल दिया। इस हमले में जन्मदिन मना रहे युवकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना सैक्टर-14 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूत्रों की वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है। इसके बाद दबिश देकर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल हुई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असलम पुत्र जलालुद्दीन गांव नेहरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी सैक्टर-15 पंचकूला, फैजान पुत्र जहीरुद्दीन निवासी गांव नेहरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेक्टर-12 ए पंचकूला और ललित पुत्र विष्णु कुमार निवासी जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सैक्टर-12 ए पंचकूला हुई है।

    डीसीपी ने बताया कि वारदात के समय पर तीनों आरोपी मौके पर मौजूद थे। हथियारों के साथ हमला करने में यह तीनों शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (3), 190, 115 ( 2), 118 (1), 351 (3) , 110 सहित गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में और भी युवक शामिल थे इसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें एक्टिव तौर पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता का कहना है कि पंचकूला पुलिस किसी भी तरह की गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन को सुरक्षित वातावरण देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।