Blog

  • Jalandhar News: अंडों से भरे टाटा 407 को ले जा रहे ड्राइवर को मधुमक्खी ने काटा, बेकाबू होकर पलटा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अंडों से भरे टाटा 407 को ले जा रहे ड्राइवर को मधुमक्खी ने काटा, बेकाबू होकर पलटा, देखें वीडियो

    ट्रक को बचाते हुए फॉर्च्यूनर कार भी हुई हादसाग्रस्त

    फिल्लौरः फिल्लौर भट्टियों के बीच 6 लेन मार्ग पर अंडों से भरा टाटा 407 अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी अनुसार टाटा 407 पीबी 08 2797 जो लुधियाना से जालंधर जा रहा था। ड्राइवर ने बताया कि अचानक उसकी बाजू पर मधुमक्खी ने काट लिया, जिससे उसका ट्रक बेकाबू होकर 6 लेन पर पलट गया। इसके कारण अंडे टूट गए और डेढ़ से दो लाख का करीब नुकसान हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को साइड करवाया और जाम को हटवाया। थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। कुछ समय के प्रयास के बाद ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया। घटना के समय एक फॉर्च्यूनर कार भी ट्रक को बचाने के प्रयास में पलट गई। फॉर्च्यूनर चालक ने बताया कि वह ट्रक के ठीक पीछे था और जब ट्रक अचानक पलटा, तो उसने अपनी गाड़ी बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका और उसकी कार डिवाइडर पर जा पलटी। जिससे उसका भी काफी नुक्सान हुआ है। सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से मौके पर क्रेन मंगवा कर गाड़ियों को किनारे किया गया और ट्रैफिक शुरू करवाया गया।
  • Punjab News: इस इलाके में दो गुटों में चली गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दो गुटों में चली गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग, देखें वीडियो

    अमृतसरः जन्माष्टमी के पावन दिन छेहरटा इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हुए, जबकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दो आरोपियों को काबू कर लिया। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए थे।

    इसी क्रम में एसएचओ विनोद कुमार पेट्रोलिंग के दौरान खंड वाला क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो समूहों में झगड़ा होने वाला है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो चुकी थी। गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी के हाथ पर गोली लगी। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डीसीपी के मुताबिक, आरोपी निखिल, जो गवाल मंडी क्षेत्र का निवासी है, ने विरोधी पक्ष पर फायरिंग की और पुलिस के आने पर भागने की कोशिश की। उसने पुलिस पर भी चार से पांच गोलियां चलाईं, लेकिन खुशकिस्मती से कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

    पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें निखिल की टांग में गोली लगी। उसे भी अस्पताल भर्ती कराया गया। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर ही दो दोषियों को गिरफ्तार कर लिया। दोषी निखिल के पास से 30 बोर का पिस्टल बरामद हुआ, जिससे उसने करीब 5 से 6 फायर किए थे। जांच के दौरान पता चला कि निखिल के खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज हैं, जिनमें से एक मामला लोहड़ी के दिन गोली चलाने से संबंधित है।

    डीसीपी ने बताया कि दो घायल व्यक्तियों सुखविंदर और अमृतपाल में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश की संभावना है, जिसके कारण गैंग वार जैसा माहौल बना। पुलिस ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बाढ़ की संभावना

    Punjab News: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बाढ़ की संभावना

    चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी करते अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी है। प्रदेश में 19 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विज्ञान के अनुसार आज व मंगलवार राज्य के तीन जिलों तक ही अलर्ट सीमित है। 18 अगस्त सोमवार, राज्य में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दिन राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

    वहीं, बीते दिन कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली। राज्य के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को भी मिली। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की सामान्य वृद्धि देखने को मिली है, हालांकि ये सामान्य के करीब बना हुआ है। लेकिन कुछ जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। अमृतसर का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 34.3 डिग्री, लुधियाना का तापमान 33.2 डिग्री, बठिंडा का 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    वहीं हिमाचल में बारिश के कारण इस समय होशियारपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और फाजिल्का के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से यहां सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, हरिके मे ब्यास व सतलुज का संगम है। जहां पानी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। पट्टी क्षेत्र के गांव राम सिंह वाला के पास सतलुज नदी का धुंसी बांध टूट गया। जिसे भरने के लिए प्रशासन कोशिशों में जुटा हुआ है।

  • आज का राशिफल 17 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 17 अगस्त, 2025

    Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री गोगा नवमी है।

    मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

    वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। आज सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आज आपको जीवनसाथी से काम में पूरा- पूरा सहयोग मिलेगा। आज व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज आपको व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे।

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रहेगा। आज ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको किसी बड़ी कम्पनी में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके करियर में तरक्की होगी।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।

    कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इस राशि के राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। आज बिजनेस मैन जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं , जिससे आपको बिजनेस बढ़ाने में काफ़ी मदद मिलेगी। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी उलझन ख़त्म होंगी।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा और शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज आपको फर्नीचर के बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा और आपको बड़े प्रोजेक्ट का आर्डर भी मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके करियर को आगे लेकर जायेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप दोस्तों के साथ थियेटर में मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए और जल्द से जल्द उसे पूरा करना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, जिससे आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

    कुम्भ राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बिजनेस की शुरुआत अपने दोस्त के साथ मिलकर कर सकते हैं। आज आप दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज आप नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।

    मीन राशि: आज आप का दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आज आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला, आज आपको बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आज आप मौसमी फलों का सेवन करें , जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • Jalandhar News: किश्तवाड़ में बादल फटने से 22 वर्षीय वंशिका और दिशा लापता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किश्तवाड़ में बादल फटने से 22 वर्षीय वंशिका और दिशा लापता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में 2 दिन पहले मचैल माता यात्रा मार्ग पर चिशौती में बादल फटने के कारण भारी तबाही हुई। जानकारी के अनुसार इस आपदा में 46 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बाढ़ में कई लोगों के बहे जाने की आशंका है। इस घटना में जालंधर से जम्मू नानी के घर घूमने गई की 22 साल की वंशिका और उसकी सहेली दिशा बादल फटने के बाद से लापता हो गई है। अभी तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। दरअसल, वंशिका माता-पिता और भाई के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गई थी। वहां वह मचैल चंडी माता मंदिर में माथा टेकने के लिए अपने परिवार के साथ गई थीं। लेकिन किश्तवाड़ में बादल फटने की वजह से बहुत सारे लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग लापता हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं।

    वंशिका के लापता होने से परिवार में बेहद परेशानी का माहौल है। बातचीत के दौरान वंशिका की चाची और दादी ने बताया कि वंशिका माता-पिता के साथ जम्मू कश्मीर गई हुई थी। दरअसल, वंशिका की मां के ननिहाल जम्मू में हैं। पहले भी वंशिका अपने परिवार के साथ जम्मू अक्सर आती-जाती रही है, लेकिन पहली बार वे मचैल माता मंदिर माथा टेकने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि माथा टेकने के दौरान सारा परिवार बहुत खुश था और परिवार की तरफ से फोटो-वीडियो भी भेजे गए। वंशिका की सहेली दिशा भी थी, जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है और परिवार का कहना है कि दिशा के माता-पिता उसे ढूंढने के लिए जम्मू रवाना हो चुके हैं। उनकी तरफ से भी बच्चों को ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    सुबह करीब 11 बजे जब परिवार मंदिर से माथा टेककर वापिस लौट रहा था। इस दौरान अचानक रास्ते में बादल फटने के बाद दोनों लड़कियां लापता हो गई। परिवार के सदस्य काफी ज्यादा परेशान हैं। वंशिका की चाची और दादी ने बताया कि उनके परिवार के बाकी सदस्य जम्मू पहुंच चुके हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने अपने नंबर भी सांझा किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को भी कुछ पता चलता है तो उनसे जरूर संपर्क किया जाए।

  • Punjab News: सौतेला पिता निकला 6 साल के बच्चे का हत्यारा, देखें वीडियो

    Punjab News: सौतेला पिता निकला 6 साल के बच्चे का हत्यारा, देखें वीडियो

    होशियारपुर: थाना गढ़शंकर की पुलिस ने 6 साल के बच्चे की हत्या के मामले में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र विजय प्रताप निवासी फलूही थाना धनघटा के रूप में हुई है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि फरियांत उम्र 6 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह सेखों द्वारा जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी राहुल पुत्र विजय प्रताप निवासी ढंडारी कलां, लुधियाना ने ही बच्चे का क़त्ल किया था।

    राहुल की दूसरी पत्नी के पहले दो बच्चे है। जिनमे लड़का फरियांत और लड़की शानाक्षी हैं। बीते दिनों उसकी पत्नी लड़की को लेकर दवाई लेने गई थीं, पीछे से राहुल ने फरियांत को कमरे के अंदर छुपकर चोटें मारकर उसकी हत्या कर दी । थाना गढ़शंकर की पुलिस ने मुकदमा नंबर 126 अधीन 103 बी एन एस के तहत दोषी राहुल पुत्र विजय प्रताप निवासी फलूही थाना धनघटा को पकड़ कर माननीय अदालत में पेश कर दिया है।

  • भारी वर्षा के बाद साफ-सफाई पर नगर निगम का फोकस, नालियों की दोबारा डीसिल्टिंग शुरू

    भारी वर्षा के बाद साफ-सफाई पर नगर निगम का फोकस, नालियों की दोबारा डीसिल्टिंग शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: भारी वर्षा के उपरान्त ऊना नगर निगम क्षेत्र में नालियों से गाद हटाने का कार्य दोबारा तेज़ी से शुरू किया गया है। वर्षा के कारण पुनः जमा हुई सिल्ट को हटाने के लिए निगम ने विशेष सफाई अभियान छेड़ा है। नगर निगम का लक्ष्य है कि बरसात के बाद नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो और शहर की समस्त व्यवस्थाएँ शीघ्र सुचारु रूप से बहाल की जा सकें।

    नगर निगम के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि बरसात से पूर्व ही नालियों की डीसिल्टिंग की जा चुकी थी, लेकिन भारी वर्षा के कारण उनमें दोबारा गाद भर गई। इस स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मशीनरी तथा जनशक्ति लगाई गई है और प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सफाई कार्य किया जा रहा है।

    इसी क्रम में शनिवार को वार्ड 1, लोअर अरन्याला और टक्का रोड़ क्षेत्र में तीन जेसीबी मशीनों तथा श्रमिकों की सहायता से नालियों की पुनः डीसिल्टिंग की गई। यह कार्य नगर निगम के एस.डी.ओ. अंकुश राणा, जूनियर इंजीनियर शिवानी ठाकुर तथा सैनिटरी सुपरवाइज़र विजय कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जॉइंट कमिश्नर मनोज कुमार ने स्वयं मौके पर पहुँचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

  • Haryana में Punjab के पूर्व DGP Saini के Security गार्ड की Car हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Haryana में Punjab के पूर्व DGP Saini के Security गार्ड की Car हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    तेज रफ़्तार कार चालक उत्पात मचा मौके से फरार

    पंचकूला: पंजाब के मुबारकपुर रोड पर एक कार चालक द्वारा कई गाड़ियों को टक्कर मारकर डेरा बस्सी की ओर से पंचकूला में जाकर भी उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त कार चालक 8 से 10 कारों को टक्कर मारने के बाद गाड़ी पंचकूला के सेक्टर 6 में ले घुसा। इस दौरान चालक ने वहां पर मौजूद पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के सिक्योरिटी में तैनात सिक्योरिटी की प्राइवेट गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस की दो गाड़ियों ने कार का पीछा कर गाड़ी को राउंडअप कर लिया। जबकि गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से कुछ अपतिजनक सामान बरामद हुआ है और गाड़ी के नंबर से भी छेड़छाड़ की गई है।

    मौके पर पहुंचे पंचकूला सेक्टर 7 के एसएचओ राहुल और जांच अधिकारी अमन दीप सिंह गिल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक गाड़ी के चालक ने उत्पात मचाया हुआ है। जब वह घटना स्थल पर पहुंचे, तो गाड़ी का आगे का टायर फटा हुआ था और ड्राइवर फरार था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: दुकानदार ने रंगे हाथों चोर को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार ने रंगे हाथों चोर को किया काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित करियाने की दुकान से व्यक्ति ने चोरी की। इस घटना का जब दुकान के मालिक संजीव गर्ग को पता चला तो उसने तुरंत युवक को काबू कर लिया। दुकानदार ने बताया कि युवक सामान लेने के बहाने दुकान के अंदर प्रवेश करता है। इस दौरान वह करियाने का सामान चोरी कर फरार हो गया। जब उसे इस पर शक हुआ तो उसने उस पर नजर रखना शुरू कर दी। जिसके बाद दुकानदार ने आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने कहा कि व्यक्ति ने न्यूज चैनल का नाम लेते हुए कहा कि वहां मैडम ने तिलचोली मांगी है। दुकानदार ने उसने मना करते हुए कहा कि वह तिलचौली नहीं बनाते है। जिसके बाद वह कभी दुकान के कर्मियों को बातो में उलझाकर सामान चोरी कर चुका है। दुकान मालिक ने कहा कि उनके पास काफी दिनों से चोरी करने की वीडियो भी मौजूद है। उक्त व्यक्ति पिछले डेढ महीने से दुकान पर आता था और घटना में वारदात को अंजाम देने के दौरान एक व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा हो जाता है।

    आज भी उक्त चोर दुकान में सामान लेने के दौरान दुकान के कर्मियों को बातों में उलझाकर सामान चोरी कर रहा था, जिसे दुकान मालिक ने रंगे हाथों काबू करके घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दी। दुकान मालिक ने बताया कि चोर ने वारादात को कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस चोर को काबू करके थाने ले गई और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बजरंग दल ने 17 किलोमीटर लंबे हाईवे के खड्डे भरने के लिए चलाई मुहिम

    बजरंग दल ने 17 किलोमीटर लंबे हाईवे के खड्डे भरने के लिए चलाई मुहिम

    बिना सरकारी सहायता व जन सहयोग से मिटटी से भरे चालकों को दर्द देने वाले प्वाईंट
    बोले-हम केंद्र सरकार व एन.एच.ए.आई से निराश हो चुके इसलिए उठाया बीड़ा
    बद्दी/सचिन बैंसल: जब सरकारों से भरोसा उठने लग जाए और कहीं भी सुनवाई न हो और समस्याएं भी गंभीर हो तो अवाम को आगे आना पड़ता है। ऐसा ही है एक संयोग बददी नालागढ़ देखने को मिला जहां नेशनल हाइवे इतना बदहाल हो गया कि उस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था। सरकारों का दरवाजा खटखटाया गया और नेताओं के समक्ष गुहार लगाई गई और हर जगह दस्तक दी गई जहां से काम होने की आस थी लेकिन नहीं हुआ।
    श्रीराम सेना ने जन सहयोग से मिलकर सैंकडों लोगों ने धरना भी दिया
     लेकिन बददी-नालागढ फोरलेन की हालत सुधरने की बजाय बदहाल ही होती गई और बरसात में यहां पर गाडियां चलाना मानो आफत हो गई। उसके बाद बजरंग दल क नेतृत्व में बददी बरोटीवाला, मानपुरा, खेडा, लोदीमाजरा, राजपुरा व झाडमाजरी के युवाओं ने बिना किसी संगठन के बिना किसी राजनीतिक मकसद से सोशल मीडिया पर आहवान किया कि चलो बददी-नालागढ़ मार्ग के दर्द को कम करते हैं और वाहन चालकों को राहत दिलाते हैं।
    14 अगस्त को नालागढ़ से शुरु हुई यह मुहिम 15 अगस्त को मानपुरा पहुंची वहीं 16 अगस्त को बददी के निकट संडोली गांव पहुंची। सोशल मीडिया पर डाले गए आहवान पर युवाओं का एक दूसरे से कडी जुडती गई और बन गया समाज सेवा वालों का दलगत राजनीति से उपर उठकर काफिला। जिसके पास जेसीबी/टिप्पर व ट्रैक्टर थे उन्होने वाहन उपलब्ध करवाए और जो श्रम दान कर सकते थे उन्होने हा में कस्सी उठाकर गढड़ों को भरा और आने जाने वालों का राह आसान किया। सरकारों व विभाग के लिए सबक- यह पहली बार देखने को मिला जब हिमाचल प्रदेश में सरकारों व नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया की लापरवाही से उत्पन्न हुए विकट समस्या को हल करने के लिए युवा वर्ग को सडक़ों पर उतरना पड़ा। नेता लोग 15 अगस्त को आजादी दिवस पर आजादी दिलाने की अपनी गाथाएं पढ़ते रह तो वहीं युवा राष्ट्र धर्म निभाकर खराब हुए बददी-नालागढ़ सडक़ मार्ग को दुरुस्त करते रहे। विधायक के गांव के आगे एनएच पर युवाओं ने आज मिटटी डाली संडोली में। सरकार को जगाना है-लक्की राजपूत हिंदू बजरंग दल के सदस्यों लक्की राजपूत, हिंदू, रोहित ठाकुर, आशीष धीमान, प्रदीप ठाकुर, लक्की हिंदू सल्लेवाल ने बताया कि इस मुहिम के तहत हमारा काम केंद्र व प्रदेश सरकार को जगाना था। यह सिर्फ हमारी मुहिम नहंी बल्कि पूरे बीबीएन के लोगों के सहयोग से यह संभव हुआ। उन्होने बताया कि इस मुहिम में राजेश जिंदल, बिधीचदं राणा, निर्मल चंदेल, शिवम चंदेल, हरप्रीत कोहली, प्रेम बंसल, मक्खन चौधरी, यशवंत चोपडा, हरप्रीत सैणी, राजन सैणी, मान सिंह नेगी, गुरमीत सैणी, दीपू नेगी, बिंदर सैणी, कल्लू, गुरमेल सैणी, विजय, गुरदीप हैप्पी, रवि, अमन नेगी, सुरेंद्र सैणी, सुखी,अंगद, निंदर, मग्गर, दीप धीमान, केहर सिंह, हरबंस, हरदीप ठाकुर, अरुण, लव राणा, मुकुल बस्सी, मोहित ठाकुर, अजय अग्रवाल, निशांत ठाकुर शांतू आदि का परोक्ष और अपरोक्ष रुप से सहयोग मिला। उन्होने कहा कि यह गैर राजनीतिक मुहिम थी जिसका उदेश्य सिर्फ सरकारों व नेताओं को जगाना था।