Blog

  • श्री राम लीला कमेटी ऊना ने डीसी को निमंत्रण दिया, 26 अगस्त को शहर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा

    श्री राम लीला कमेटी ऊना ने डीसी को निमंत्रण दिया, 26 अगस्त को शहर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा

    ऊना/सुशील पंडित: श्री राम लीला कमेटी ऊना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जी की विशाल शोभा यात्रा व ध्वजारोहण का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। यह शोभा यात्रा आगामी 26 अगस्त को शहर में निकाली जाएगी। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शोभा यात्रा का शुभारंभ ऊना के जिलाधीश जतिन लाल द्वारा किया जाएगा। इसके लिए कमेटी सदस्यों ने डीसी को निमंत्रण दे दिया है।

    शोभा यात्रा श्री सतानत धर्म सराएं, पुल वाला बाजार ऊना से आरंभ होकर मेन बाजार, रोटरी चौक, बस स्टैंड, तथा रेड लाइट चौंक से होते हुए श्री राम लीला मैदान ऊना में पहुंचेगी, जहां पर धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्ति-भाव से ओतप्रोत कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। श्री राम लीला कमेटी ऊना के चेयरमैन प्रिंस राजपूत ने बताया कि इस वर्ष की शोभा यात्रा को विशेष बनाने के लिए विभिन्न शहरों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

    जालंधर, कपूरथला, दिल्ली, करनाल और लुधियाना से नामी कलाकार पधारेंगे, जो अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से माहौल को और अधिक आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना देंगे।  इस अवसर कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, संरक्षक राजिंद्र वशिष्ठ, उपाध्यक्ष चंद्र ठाकुर, महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, मुख्य सलाहकार अनिल वशिष्ट, अश्वनी जैतिक, हरिओम गुप्ता, संरक्षक राज कुमार वशिष्ठ, रघु पुरी, नवीन पुरी, कार्तिक शर्मा, गोपाल शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

  • जन्माष्टमी उत्सव पर लापरवाही को लेकर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 8 सस्पेंड

    जन्माष्टमी उत्सव पर लापरवाही को लेकर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 8 सस्पेंड

    नई दिल्लीः दिल्ली में जन्माष्टमी के अरेंजमेंट में लापरवाही को लेकर पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं कई पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर SBK सिंह आज आउटर नॉर्थ जिले स्थित इस्कान टेम्पल का जायजा लेने पहुंच गए थे।

    जहां कई पुलिसकर्मी अपनी पोस्ट से नदारद मिले, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि अभी आठ लोगों को सस्पेंड किया गया है, लेकिन और भी कई लोग नदारद मिले थे, उनका कारण वेरिफाई करके कार्रवाई की जाएगी। सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी शामिल है। हालांकि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

  • जन्माष्टमी के दही हांडी उत्सव पर बड़ा हादसा, ‘गोविंदा’ की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

    जन्माष्टमी के दही हांडी उत्सव पर बड़ा हादसा, ‘गोविंदा’ की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

    मुंबईः मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मानखुर्द इलाके के महाराष्ट्र नगर में रस्सी बांधते समय 32 वर्षीय गोविंदा जगमोहन शिवकिरण चौधरी जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दही हांडी में शामिल हुए गोविंदाओं में 30 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 15 डिस्चार्ज हो हुए और 15 का इलाज चल रहा है। इसके अलावा गोविंदा की मौत हुई है। इस घटना पर लोगों ने दुख जताया है।

    Click Here To Watch Video

    हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब कोई गोविंदा दही हांडी के दौरान हादसे का शिकार हुआ हो। हर साल कई गोविंदा गंभीर रुप से घायल हो जाते हैं। इसे देखते हुए बीएमसी ने इस बार खास कदम उठाया है। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी नगर निगम अस्पतालों को आदेश दिया है कि घायल गोविंदों का मुफ्त इलाज किया जाए। इसके अलावा हर तीन घंटे पर अस्पतालों को घायलों की रिपोर्ट इमरजेंसी कंट्रोल रूम में भेजनी होगी ताकि हालात पर नजर रखी जा सके। बड़े दही हांडी स्थलों पर टीमें भी तैनात की गई हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए नवाजे फायर व होमगार्ड्स जवान

    स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए नवाजे फायर व होमगार्ड्स जवान

    विधानसभा अध्यक्ष ने 19 जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    ऊना /सुशील पंडित:  स्वतंत्रता दिवस समारोह में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले फायर  व होमगार्ड्स जवानों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान अग्निशमन केन्द्र ऊना  के प्रभारी अशोक कुमार राणा  ,  उप अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार,  कनिष्ठ कार्यालय सहायक मीना देवी , लीडिंग फायरमैन जयपाल शर्मा ,अश्वनी कुमार,अशोक कुमार, फायरमैन मुकेश कुमार, चंद्रमोहन, दक्ष कुमार व चालक अमित कुमार, जगदेव सिंह को  विभाग में सराहनीय सेवाओं के चलते सम्मानित किया गया ।

    कार्यक्रम में ऊना होमगार्ड्स वाहिनी के  स्वयंसेवक कम्पनी कमांडर  टेक सिंह , प्लाटून कमांडर पूर्ण सिंह व रणजीत सिंह,  हवलदार  हरदियाल सिंह , प्यारा सिंह,जनक राज , गृह रक्षक टिक्का खान व गृह रक्षक चालक सुरजीत सिंह को सम्मानित किया गया । सम्मानित सभी अधिकारियों व जवानों ने ऊना में रेस्क्यू ,आग आदि कार्य में जान माल व अमूल्य संपत्ति की रक्षा करने में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है।

  • Punjab News: कॉलेज के पास फिल्मी स्टाइल में हुई गुंडागर्दी, गाड़ी रोककर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: कॉलेज के पास फिल्मी स्टाइल में हुई गुंडागर्दी, गाड़ी रोककर किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के सरकारी कॉलेज के पास फिल्मी स्टाइल में गाड़ी रोककर कुछ युवकों द्वारा युवक की बुरी तरह पिटाई की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैं कि युवकों ने पहले गाड़ी को सामने लगाकर उसके रास्ते को रोक लिया। जिसके बाद दूसरी गाड़ी ने पीछे आकर रास्ता बंद कर दिया। फिर कुछ युवकों ने गाड़ी पर लाठियों और डंडों से हमला किया।

    इस दौरान जान बचाकर भाग रहे युवक को काबू करके उस पर भी हमला किया गया। घटना में युवक वहीं ज़मीन पर गिर पड़ा। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए अजनाला के एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की शाम को युवकों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक समूह ने दूसरे समूह के युवकों को घेर कर मारपीट की, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस पर डंडों और तलवारों से हमला किया गया।

    घायल युवक को पुलिस ने अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस थाना के एसएचओ ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल लगभग 6 से 7 युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    दूसरी ओर पीड़ित युवक रोबिंद्र दीप सिंह ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था, जब गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही दो गाड़ियों में से एक गाड़ी ने आगे आकर उसका रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरी गाड़ी ने पीछे से आकर उसके ऊपर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है, जो झगड़ा था उसमें समझौत हो चुका है, लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी और उस पर हमला करते रहे। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और वे उसे छोड़कर भाग गए। अब पीड़ित व्यक्ति इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

  • Punjab News: आप पार्टी ने 14 स्टेट सैकेटरी और इचार्ज किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    Punjab News: आप पार्टी ने 14 स्टेट सैकेटरी और इचार्ज किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    Jalandhar से जरनैल, रोबिन सांपला, जसवीर और शबनम को मिली अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: पंजाब में सभी पार्टियों ने ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारिया शुरू कर दी है। हाल ही में जिला प्रधानों के चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत 29 ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। वहीं अब आप पार्टी ने 11 स्टेट सैकेटरी और 3 डिस्टिक इंचार्ज नियुक्त किए है। जिसमें जालंधर से जरनैल, रोबिन सांपला को स्टेट सैकेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं जसवीर और शबनम को डिस्टिक इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। देखें लिस्ट  
  • Punjab News: इलाके में भव्य तरीके से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, दुल्हन की तरह सजे मंदिर, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में भव्य तरीके से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, दुल्हन की तरह सजे मंदिर, देखें वीडियो

    मोगाः आज पूरी दुनिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण का जन्म देवकी और वासुदेव के घर हुआ, लेकिन उनका पालन पोषण वृंदावन में माता यशोदा और नद के घर पर हुआ था। सनातन धर्म में यह दिन सब से बड़ा दिन माना जाता है। यह त्यौहार भाद्र पद के आठवें अंधेरे के दिन में आता है और इस दिन की पूजा विशेष पूजा मानी जाती है और काफी संख्या में श्रद्धालु व्रत भी रखते है।

    वहीं मोगा में भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मोगा के प्राचीन गीता भवन मंदिर में खास तौर पर जन्माष्टमी मनाई जा रही है। यह गीता भवन मंदिर 1008 स्वामी वेदांता नंद जी की तापों भूमि है, जहां पर 1962 से लेकर आज तक हर रोज गीता का पाठ और श्री कृष्ण की लीलाओं की कथा होती है। गीता भवन में आज सुबह से ही श्रद्धालु यहां पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे है। वहीं स्वामी वेदांत प्रकाश और प्रधान ट्रस्टी सुनील गर्ग ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के आने की पूरी व्यवस्था है। पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

  • बारूद संयंत्र में भीषण विस्फोट से 11 की मौत, 130 घायल, देखें वीडियो

    बारूद संयंत्र में भीषण विस्फोट से 11 की मौत, 130 घायल, देखें वीडियो

    मॉस्को: रूस में सेना के एक बारूद संयंत्र में हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में रूस के चार सैनिक भी शामिल हैं। आपातकालीन मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह विस्फोट मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में रियाजान क्षेत्र में स्थित एक संयंत्र में हुआ। रूस के अखबार द मास्को टाइम्स और यूक्रेन के डिजिटल मीडिया ‘यूनाइडेट 24 मीडिया’ ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के हवाले खबर दी है कि यह इलास्टिक सिंथेटिक फाइबर संयंत्र है। इसके बारूद के ढेर में अचानक आग लग जाने से कई विस्फोट हुए। आपातकालीन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर संयंत्र के मलबे और इमारत को हुए भारी नुकसान की तस्वीरें अपलोड करते हुए घोषणा की, “दुर्भाग्य से 11 लोग मारे गए।” सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि इस विस्फोट में 130 अन्य लोग घायल हो गए।

    रूसी आपातकालीन अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि रियाजान शहर से 65 किलोमीटर (40 मील) दक्षिण-पूर्व और मॉस्को से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित लेस्नोय गांव में लगी आग की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। रियाजान क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने एक दिन के शोक की घोषणा की है। रियाजान के गवर्नर पावेल मालकोव ने टेलीग्राम पर कहा, “पूरे क्षेत्र में झंडे झुका दिए जाएंगे।” अक्टूबर 2021 के बाद से इस संयंत्र में यह दूसरा घातक विस्फोट है। 2021 में हए विस्फोटक में 17 लोग मारे गए थे।

    ‘यूनाइडेट 24 मीडिया’ के अनुसार, इस संयंत्र में हुए विस्फोट में कम से कम चार रूसी सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि कुछ रिपोर्टों में पांच सैनिकों के हताहत होने की बात कही गई है। टेलीग्राम चैनलों और क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं सहित कई रूसी स्रोतों के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। इस संयंत्र को सिंथेटिक फाइबर और गोला-बारूद के उत्पादन में विशेषज्ञता हासिल है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लंबी दूरी के एक ड्रोन हमले के बाद लगी आग ने संयंत्र को चपेट में ले लिया।

     

     

     

     

  • पूर्व Indian Army Captain को 10 फीट तक घसीटकर ले गया कार चालक, मौत, देखें CCTV

    पूर्व Indian Army Captain को 10 फीट तक घसीटकर ले गया कार चालक, मौत, देखें CCTV

    जयपुरः राजधानी जयपुर में हिट एंड रन की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें तेज रफ्तार कार चालक ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन नरसा राम जाजड़ा को बुरी तरह से कुचल दिया है। टक्कर के बाद कार ने उन्हें करीब 10 फीट तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

    हादसे के बाद कार चालक उन्हें सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। टक्कर लगने के कुछ देर तक आर्मी कैप्टन वहीं तड़पते रहे, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। दरअसल, सुबह हुई घटना के दौरान पूर्व कैप्टन चित्रकूट स्टेडियम जा रहे थे। लापरवाही से चलाई जा रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जाजड़ा को कुचलने और घसीटने के बाद कार मौके से फरार हो गई।

    हादसे में जाजड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है। कार एक महिला चला रही थी और उसका बच्चा पैसेंजर सीट पर बैठा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कार को जब्त करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।

  • Himachal News: बद्दी में पहली बार बद्दी उपमंडल स्तर पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    Himachal News: बद्दी में पहली बार बद्दी उपमंडल स्तर पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

     विधायक राम कुमार रहे मुख्यातिथि बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने योग डांस से जीता सबका दिल बद्दी/सचिन बैंसल:  स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव उप मंडलीय स्तर पर पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधिवत तिरंगा फहराकर व राष्ट्रीय गान के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पुलिस के जवानों, एनसीसी के कैडेट्स व एनएसएस के बच्चों द्वारा सलामी परेड भी निकाली गयी। इसके बाद रामकुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश भर में 79व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है ।उन्होंने कहा आजादी पाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया । उन्होंने कहा आजादी के लिए गरम दल के नेता ओर नरम दल के नेताओं ने भी अपनी बहुत भूमिका निभाई है। उन्होंने इस मौके पर महात्मा गांधी ,राजगुरु ,सुखदेव ,भगत सिंह और लाला लाजपत राय अन्य कई क्रांतिकारी वीरों को नमन किया ।उसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी बच्चों के लिए वह अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काफी योजनाएं लेकर आ रही है। जिसमें युवाओं को लोन व अनेक कई प्रकार की स्कीमों के बारे में उन्होंने मंच से जनता को बताया। इस मौके स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया।इसके बाद बीबीएन के विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। जिसमें बद्दी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के योग डांस ने सबका मनमोहन लिया। बच्चों ने डांस के साथ-साथ योग के ऐसे आसन किया की समस्त जनता तालियां बजाने पर मजबूर हो गई। इस मौके पर सभी स्कूलों से आये हुए विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।इस मौके पर एएसपी अशोक वर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष मदन चौधरी, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स,ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह, राम प्रकाश  रनोट, भाग सिंह, चरण दास, बीएमओ डॉ अनिल अरोड़ा, प्रदीप धीमान,जेई बलजीत सिंह, नगर निगम के एक्सन सुमित आज़ाद, एसएचओ शिव राम कृष्ण, प्रधानचार्य राम लाल, अजितेश सिंह,इसएमसी प्रधान रामु, कुलदीप कुंडल्स मौजूद रहे।

    अनदेखी होने पर कार्यक्रम छोड़ कर चले गए सुरजीत चौधरी…..

    स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बद्दी में उपमंडल स्तर पर पहली बार मनाया गया ।जहां पर कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया वहीं इस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ती हुई नजर आई। सबसे पहले तो इस कार्यक्रम में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के लिए कुर्सियां ही नहीं लगी। जब पत्रकारों ने इसका विरोध किया तो नायब तहसीलदार ने आकर कहा कि वे कुर्सियां लगाना भूल गए और जहां तहां से इकट्ठी करके कुर्सियां लगाकर पत्रकारों को बिठाया गया। इसके बाद तो हद ही हो गई जब मंच पर आसीन सभी लोगों को सम्मानित किया गया, लेकिन वर्तमान में नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष सुरजीत चौधरी सब का मुंह ताकते रहे, इस अनदेखी होने के बाद सुरजीत चौधरी कार्यक्रम छोड़कर चले गए । आखिर ऐसा क्या हुआ क्यों हुआ क्या राजनीति के चलते सुरजीत चौधरी को सम्मानित नहीं किया गया ।आखिर क्या वजह हो सकती है। उधर सुरजीत चौधरी से बात की गई उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गई है। विधायक के बाद नगर परिषद अध्यक्ष का सम्मान बनता था, लेकिन मंच पर मुझे दरकिनार करके रखा गया इसलिए मैं कार्यक्रम छोड़कर चलाया।