Blog

  • PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, बोले- 2035 तक बनाया जाएगा ‘Sudarshan Chakra’, देखें Live

    PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, बोले- 2035 तक बनाया जाएगा ‘Sudarshan Chakra’, देखें Live

    नई दिल्ली: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया है। इस दौरान उन्होंने अहम घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और भविष्य में तकनीक-आधारित चुनौतियों का सामना करने के लिए साल 2035 तक सुदर्शन चक्र नाम का एक राष्ट्रीय सुरक्षा कवच तैयार किया जाएगा। Read in English:
    PM Modi Announces ‘Sudarshan Chakra’ Defence Shield to Counter Enemy Threats
    पीएम मोदी ने इस मिशन के पीछे की प्रेरणा का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि यह भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरित होगा। पीएम ने यह साफ किया है कि इस मिशन से जुड़ी सारी रिसर्च, डेवलेपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होगी और इसे देश के युवाओं के हाथों से बनाई जाएगी। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा है कि कैसे श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य को ढक कर दिन में अंधेरा कर दिया था। इससे अर्जुन अपनी प्रतिज्ञा को पूरी कर पाए थे। ऐसे ही भारत का सुदर्शन चक्र मिशन भी दुश्मनों के हर हमले को एक्टिव करने और उनके कई गुना ज्यादा ताकत के साथ पलटवार करने के लिए सक्षम होगा।

    इसलिए जरुरी है सुदर्शन चक्र

    पीएम ने कहा कि इस मिशन के अंतर्गत एक शक्तिशाली हथियार प्रणाली विकसित की जाएगी। यह सिर्फ दुश्मनों के हमलों को नहीं रोकेगी बल्कि उन पर निर्णायक प्रहार भी करेगा। पीएम ने यह भी साफ किया है कि सुदर्शन चक्र मिशन के लिए जरुरी सभी शोध, विकास और विनिर्माण कार्य देश के युवाओं और वैज्ञानिकों के द्वारा ही किए जाएंगे। पीएम ने इस मिशन के लिए कुछ मूलभूत सिद्धांत भी तय करने की बात कही ताकि अगले 10 सालों में इसे पूरी प्रखरता के साथ आगे बढ़ाया जा पाए। यह ऐलान भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक जरुरी कदम होगा। पीएम ने कहा है कि – ‘अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। ये मिशन सुदर्शन चक्र एक पॉवरफुल वेपन सिस्टम, दुश्मन के हमले को न्यूट्रलाइज तो करेगा ही लेकिन कई गुना ज्यादा दुश्मन पर भी हिट बैक करेगा। हमने भारत के मिशन सुदर्शन चक्र के लिए कुछ मूलभूत बातें तय की है। आने वाले 10 सालों में हम उसको तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये पूरा आधुनिक सिस्टम इसके लिए पूरी रिसर्च, डेवलेपमेंट उसकी मैन्युफैक्चरिंग हमारे देश में हो और हमारे देश के नौजवानों से हो हमारे देश के नौजवानों द्वारा बनी हो’। पीएम ने आगे कहा कि – ‘सुदर्शन चक्र की ताकत थी कि वो बहुत ही सटीक जहां जाना था वहीं जाता था और फिर वापिस लौटकर कृष्ण के पास आ जाता था। हम इस सुदर्शन चक्र के द्वारा भी टारगेटेड, प्रिसाइज्ड एक्शन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ाएंगे इसलिए युद्ध के बदलते तौर तरीकों में राष्ट्र के सुरक्षा नागरिकों की सुरक्षा के लिए मैं बड़े प्रतिबद्धता के साथ इस कदम को आगे बढ़ाने का वचन देता हूं’।    
  • Punjab News: सुनार की दुकान पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: सुनार की दुकान पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के जीरा शहर में रंगदारी न देने पर बदमाशों ने एक ज्वैलर की दुकान में घुसकर उसे गोली मार दी। हालांकि, इस हमले में ज्वेलर बाल-बाल बच गया। यह घटना वीरवार शाम करीब 6 बजे पुरानी तलवंडी रोड पर हुई, जहां मैसर्स मंजू ज्वेलर्स नामक दुकान के मालिक रतन लाल पर तीन हमलावरों ने हमला किया। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से रतन लाल को गैंगस्टर फोन पर धमका कर रंगदारी मांग रहे थे, लेकिन उन्होंने इन धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया था। शाम एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे।

    उनमें से दो दुकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि तीसरा बाहर मोटरसाइकिल पर इंतजार करता रहा। दुकान में घुसते ही एक बदमाश ने रतन लाल के माथे पर पिस्तौल तान दी और उन्हें सब कुछ सौंपने के लिए कहा। जब रतन लाल ने मना कर दिया, तो बदमाश ने गोली चला दी। रतन लाल ने समय रहते अपना सिर एक तरफ हटा लिया तो गोली उनके मुंह पर लग गई, लेकिन वह सुरक्षित बच गए। गोली चलने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भुपिन्दर सिंह सिद्धू और क्षेत्रीय डीएसपी गुरदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। एसएसपी ने दावा किया है कि बदमाशों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कुदरत का अजीब करिश्मा, इस इलाके में जन्मी 2 सिर और 2 दिल वाली बच्ची

    कुदरत का अजीब करिश्मा, इस इलाके में जन्मी 2 सिर और 2 दिल वाली बच्ची

    इंदौरः जिले में कुदरत का अजीब करिश्मा देखने को मिला है। जहां, नवजात बच्ची ने जन्म लिया है, जिसके 2 सिर, दो दिल और दो पैर हैं। बच्ची के 4 हाथ हैं जबकि उसका सीना और पेट एक ही है। उसकी हालत स्थिर है लेकिन मेन ऑर्गन्स एक ही होने से इस केस में भी सर्जरी कर दोनों धड़ों को अलग-अलग करने की एक प्रतिशत भी संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों के ऑब्जर्वेशन में दिखा है कि अगर एक बच्ची रो रही है तो दूसरी बच्ची के ऑर्गन्स मूवमेंट करने लगते हैं और उसकी भी नींद खुल जाती है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅਨੋਖਾ ਜਨਮ: ਦੋ ਸਿਰ, ਦੋ ਦਿਲ ਅਤੇ ਚਾਰ ਹੱਥਾਂ ਵਾਲੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਖਿੱਚਿਆ ਸਭ ਦਾ ਧਿਆਨ

    बच्ची एमवाय अस्पताल में PICU (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) में ऑक्सीजन पर है। उसे खरगोन में मोथापुरा गांव की सोनाली पति आशाराम ने जन्म दिया है। डिलेवरी 13 अगस्त को महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल (MTH) में हुई थी। यहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। यह दंपती की पहली संतान है। उसकी सोनोग्राफी सहित कुछ जांचें होनी हैं। डॉक्टरों की एक टीम बच्ची की मॉनिटरिंग कर रही है।

    मेडिकल टर्मिनोलॉजी में इस विकृति के साथ जन्मे बच्चे को कंजोइंड ट्विन्स कहते हैं। ऐसे मामले बहुत ही कम होते हैं। बीती 22 जुलाई को इंदौर के MTH में ही दो सिर वाली एक और बच्ची जन्मी थी। उसे दो हफ्ते तक तक स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में रखा गया था। इसके बाद परिवार ने उसे घर ले जाने का फैसला किया। 6 अगस्त को देवास निवासी दंपती के घर पर बच्ची ने दम तोड़ दिया था। इस बच्ची के दो सिर थे, लेकिन शरीर का पूरा हिस्सा एक था।

  • Punjab में भव्य तरीके से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्रियों ने फहराए राष्ट्रीय ध्वज, देखें वीडियो

    Punjab में भव्य तरीके से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्रियों ने फहराए राष्ट्रीय ध्वज, देखें वीडियो

    लुधियाना/अमृतसर/मोहालीः आज पूरे देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लुधियाना पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खुद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी मौजूद रहे। समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ध्वजारोहण के बाद देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों को मिले और उन्हें सम्मानित किया। खेलों और समाज में अच्छी सेवाएं देने वाले समाज सेवकों को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगा-रंग प्रोग्राम प्रस्तुत किए। पुलिस की टुकडिय़ों और एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया।

    मंत्री अरोड़ा ने कहा-ये पहली बार हुआ है कि आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद प्रदेश में जब कोई सरकार बनी को उसके मुख्यमंत्री ने राज भवन से शपथ लेने की बजाए 16 मार्च 2022 को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। भगत सिंह के गांव की मिट्टी को माथे पर लगाकर हमारी सरकार ने काम शुरू किया है।

    पहली बार हुआ है कि सियासी नेताओं की तस्वीरें दफ्तरों से हटाकर किसी सरकार ने भगत सिंह और बाबा साहिब अंबेदकर की तस्वीरें लगवाई है। शहीद भगत सिंह का बुत चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बाहर लगा है ताकि जो लोग विदेश से उतरे तो उन्हें पता चले कि आप शहीदों की धरती पर आ गए है। पिछले 3 साल में खेलों में भी युवाओं को प्रोत्साहित खेड्डा वतन पंजाब दियां के तहत किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम बना रही है। सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    अमृतसर में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस भव्य तरीके से मनाया। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज सुबह अटारी-वाघा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक चिन्ह प्रकट किया। इस अवसर पर, डीआईजी बीएसएफ एसएस चंदेल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और जवानों को मिठाइयां भेंट कीं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने पूरे देशभक्ति के जोश के साथ इस समारोह में भाग लिया। डीआईजी चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस विशेष है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला अवसर है, जब पूरा देश इस पर्व को पूरे जोश और उत्साह के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बीएसएफ जवानों ने अपने अद्वितीय साहस और देशभक्ति से जो मिसाल कायम की है, वह सलाम के काबिल है। “देश ने भी उनके बलिदान और सेवा का सम्मान किया है। मैं अपनी ओर से प्रत्येक देशवासी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”

    डीआईजी चंदेल ने ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए कहा कि यह न केवल बीएसएफ की, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की संयुक्त जीत थी। हमारे जवानों के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों के लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया। पाकिस्तान के आक्रमण के बावजूद हमारे किसान अपने गांव व क्षेत्र से नहीं गए, जो उनके साहस व देश के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। समारोह के अंत में डीआईजी चंदेल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की पुनः बधाई दी और जवानों के जज्बे की सराहना की।

    वहीं अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम गांधी ग्राउंड में 15 अगस्त पर राष्ट्रीय उत्साह और देशभक्ति की गूंज से माहौल रंगीन बना गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लेते तिरंगा फहराया और पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा प्रस्तुत सलामी स्वीकार की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, भांगड़ा और देशभक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के फहराने से हुई, जिसके बाद पुलिस जवानों की शानदार परेड हुई।

    मोहाली में 79वां स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरिंदरपाल सिंह सरकारी कालज में हुआ, जहां पर पंजाब के कृषि और पशु पालन मंत्री गुरमीत खुंडिया ने तिरगा फहराया और परेड से सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस परेड की अगुवाई पंजाब पुलिस के डीएसपी जतिंदर सिंह चौहान ने की, जिसके पीछे पंजाब पुलिस, एनसीसी की टीमों और स्कूल की बैंड वाली टीम ने परेड में शिरकत की, जिन्हे कृषि मंत्री गुरमीत खुंडिया ने सलामी दी। इस दौरान पुलिस के साथ नागरिकों को उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

  • Jalandhar News: Marble & Grainte में चाय पी रहे युवक पर गिरी मार्बलों की स्लैब, देखें Live

    Jalandhar News: Marble & Grainte में चाय पी रहे युवक पर गिरी मार्बलों की स्लैब, देखें Live

    जालंधरः वडाला चौक नकोदर रोड के पास Marble & Grainte के शोरूम में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां चाय पी रहे एक युवक पर मार्बल की 20 के करीब स्लैब गिर गई। जिससे वह नीचे दब गया। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकल पाया। करीब आधा घंटा वह नीचे दबा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

    जब तक युवक को बाहर निकाला गया उसकी काफी पसलियां टूट चुकी थी। साथियों ने बताया कि हालत काफी नाजुक है। हम सभी सुबह चाय पी रहे थे कि अचानक मार्बल की स्लैबें गिर गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। उक्त युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। युवक की पहचान अशरफ के रूप में हुई है वह यूपी का रहने वाला है। मौके पर शोरूम के मालिक को सूचित कर दिया गया है। सभी ने मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए है।

  • जन्माष्टमी पर कैसे करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार? जानें कैसे लगाएं भोग

    जन्माष्टमी पर कैसे करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार? जानें कैसे लगाएं भोग

    धर्मः जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन वृंदावन में अद्भुत रौनक देखने को मिलती है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचकर इस उत्सव को देखते हैं। श्रीकृष्ण केवल भगवान ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन दर्शन का प्रतीक हैं। उनकी हर लीला में जीवन में बड़ी सीख हो सकती है। जन्माष्टमी पर भगवना का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है और विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग भी अर्पित किया जाता है।

    कृष्ण जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 16 अगस्त को रात 9 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल 16 अगस्त शनिवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का पूजन मुहूर्त 16 अगस्त को रात 12 बजकर 4 मिनट पर शुरू होकर 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। जिसकी अवधि कुल 43 मिनट की रहेगी।

    कैसे करें श्रीकृष्ण का श्रृंगार?
    श्रीकृष्ण का श्रृंगार प्रेम, श्रद्धा और पूरे भक्ति भाव से करना चाहिए। सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर स्वच्छ करें, फिर एक साफ कपड़े पर बैठाकर श्रृंगार शुरू करें।

    श्रृंगार में ताजगी और सुंदरता लाने के लिए फूलों का खूब प्रयोग करें. गेंदा, गुलाब, मोगरा या चमेली के फूल भगवान को अति प्रिय हैं। भगवान को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं, क्योंकि पीला रंग उनका सबसे पसंदीदा रंग माना जाता है।
    इसके बाद उनके माथे, गले और हाथों में चंदन का लेप लगाएं। यह न केवल भगवान के श्रृंगार को सुंदर बनाता है, बल्कि पूरे वातावरण में मधुरता और पवित्रता भी घोल देती है।

    इस बात का खास ध्यान रखें कि श्रृंगार में काले रंग का प्रयोग न करें, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो भगवान को वैजयंती के फूल अर्पित करें। वैजयंती के फूल की माला भगवान को अत्यंत प्रिय होती है। अंत में उनके सिर पर मोरपंख वाला मुकुट या पगड़ी सजाएं। गले में फूलों की माला पहनाएं और हाथ में बांसुरी रखें। इस तरह आपका श्रृंगार न केवल सुंदर दिखेगा, बल्कि उसमें भक्ति और प्रेम की झलक भी दिखाई देगी। श्रृंगार के बाद लड्डू गोपाल को झूले पर विराजमान करें और झूले को फूलों से सजाएं। साथ ही भजन-कीर्तन के साथ भगवान को धीरे-धीरे झुलाएं।

    प्रसाद में पंचामृत अवश्य शामिल करें और उसमें तुलसी दल डालना न भूलें, क्योंकि तुलसी भगवान को अत्यंत प्रिय है। साथ ही मेवा, माखन और मिश्री का भोग लगाएं। बाजार में मिलने वाले मिश्री के दाने की जगह अगर आप धागे वाली मिश्री को पीसकर इसका प्रसाद में प्रयोग करें तो ये ज्यादा उत्तम होगा। कई स्थानों पर धनिये की पंजीरी भी अर्पित की जाती है, जो प्रसाद का विशेष भाग होती है। इस दिन प्रसाद में पूर्ण सात्विक भोजन शामिल करें, जिसमें आप पूरी, हलवा, सब्जी, खीर और लड्डू जैसे व्यंजन शामिल कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे भक्त को मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

  • Punjab News: CM Bhagwant Mann ने नेहरु स्टेडियम में फहराया तिरंगा, देखें LIVE

    Punjab News: CM Bhagwant Mann ने नेहरु स्टेडियम में फहराया तिरंगा, देखें LIVE

    10 लाख के स्वास्थ्य बीमे को लेकर कही ये बात, बच्चों ने किए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

    फरीदकोटः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदकोट के नेहरु स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ चीफ सैक्रेटरी पंजाब कैप सिन्हा, डीजीपी पंजाब गोरव यादव, डीसी पूनमदीप कौर, एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन व अन्य बड़े अधिकारी मौजूद थे। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    Independence Day 2025: Punjab CM Bhagwant Mann Remembers Punjabi Legacy of Sacrifice and Valor
    अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि देश की आजादी के लिए पंजाब ने 80% कुर्बानियां दी हैं, शवों से लदे वाहनों के दृश्य आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। उन्होंने विभाजन के दौरान लाखों लोगों की शहादत को याद करते हुए, अपनी अंतिम सांस तक भाईचारे को मजबूत करने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 2 अक्टूबर से 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा लागू किया जाएगा, जिसके तहत मुफ्त इलाज केवल सिविल अस्पतालों में ही मिलेगा। 200 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे, जबकि 800 पहले से ही चल रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में पंजाब 29वें स्थान से 2025 में पहले स्थान पर आ गया है। सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जेईई और नीट में शानदार प्रदर्शन किया है। 20 हजार छात्रों के लिए स्कूल बस सेवा, 14 हजार लड़कियों को विशेष लाभ। फिनलैंड, सिंगापुर और IIM अहमदाबाद में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को भेजने की घोषणा। ITI की सीटें 35 हजार से बढ़कर 52 हजार हुईं, 115 स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर। सीएम मान ने कहा कि पहले राजनीतिक हस्तियां और कुछ पुलिस अधिकारी नशा बेचने में शामिल थे, लेकिन अब बड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नशे के पैसे से बनाई गई संपत्तियों पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। गांवों में रक्षा समितियां बनाकर नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया है। 55 हजार लोगों को बिना सिफ़ारिश के सरकारी नौकरी दी गई है। पंजाब के खिलाड़ी खेलों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं – हॉकी, महिला क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल टीमों की कप्तानी पंजाबी कर रहे हैं। अब 63% कृषि क्षेत्र नहरों से सिंचित हो रहा है, जबकि पहले यह आंकड़ा 21% था। किसानों को 8 घंटे निर्बाध बिजली दी जा रही है।
  • 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर मिल सकता है बड़ा तोहफा

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर मिल सकता है बड़ा तोहफा

    नई दिल्लीः भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर प्रणाली में बड़े बदलाव की घोषणा की। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते उन्होंने शासन, कराधान और सार्वजनिक सेवा वितरण में अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 2 घोषणाएं की हैं। ‘प्रधानमंत्री ने विकसित भारत रोजगार योजना’ लॉन्च की। साथ ही दिवाली तक टैक्स कम करने वाली GST रिफॉर्म्स स्कीम लाने की बात कही।

    Read in English:- PM Narendra Modi Unveils Rs 1 Lakh Crore Employment Scheme for First-Time Job Seekers

    मोदी ने कहा कि आज मैं आपके लिए खुशखबरी लेकर आया हूं। 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू कर रहे हैं। इससे साढ़े 3 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इस साल दिवाली में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। GST को आए 8 साल हो चुके हैं। हमने उसका रीव्यू किया। उसका रिफॉर्म कर टैक्सेशन को सरल किया है। हम नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम कर देंगे, रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएगी, लोगों को बहुत फायदा होगा।

    Read in English:-  

    GST to Get Major Overhaul, PM Narendra Modi Announces ‘Double Diwali Gift’ for Citizens

    एक महीने पहले खबर आई थी कि टूथपेस्ट, बर्तन, कपड़े, जूते जैसे आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाले आइटम्स की कीमतों में कमी आ सकती है, क्योंकि सरकार मिडिल-क्लास और लोअर-इनकम फैमिली को गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST में कटौती कर राहत देने की तैयारी कर रही है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 12% GST स्लैब को पूरी तरह से खत्म करने या वर्तमान में 12% टैक्स वाले आइटम्स को 5% स्लैब में ला सकती है। इस रीस्ट्रक्चरिंग यानी बदलाव में मिडिल-क्लास और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इस्तेमाल में आने वाले आइटम्स शामिल होंगे। अभी GST में 5%, 12%, 18% और 28% के चार स्लैब हैं।

  • Haryana News: चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा दंपति, देखें वीडियो

    Haryana News: चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा दंपति, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-20 और 21 के डिवाइडिंग रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती वरना कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले कार के बोनट से धुआं निकलता देखा गया, जिसके तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी।

    आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जल गई और उसमें एक जोरदार विस्फोट भी हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
    घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-20 के एसएचओ सोमवीर ढाका मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि दंपति को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। दोनों हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: Guru Gobind Singh Stadium में मंत्री तरनप्रीत सौंध ने फहराया तिरंगा, देखें LIVE

    Jalandhar News: Guru Gobind Singh Stadium में मंत्री तरनप्रीत सौंध ने फहराया तिरंगा, देखें LIVE

    जालंधरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सौंध ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अधिकारी, विद्यार्थी और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री सौंध ने अपने संबोधन में देश की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और पंजाब सरकार की लोक-हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला। स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।