Blog
-

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव शिवपुर में एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेड हाऊस में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंद निवासी खन्नीपुरा तहसील शाहवाद यूपी ने बताया कि बीती रात वह बलविंदर सिंह की दुकान नजदीक लिवगार्ड फैक्ट्री में सो रहा था। इसी दौरान अचानक जोर से किसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब दुकान का शटर उठाकर देखा, तो बीच सडक़ में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे दौलतपुर से मुबारिकपुर की तरफ जा रहे एक भारी बाहन ने टक्कर मारी थी। इस दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अज्ञात वाहन चालक की तेज रफ्तार के कारण पेश आया है इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
पंजाब: ट्रैक्टर ट्राली में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
मोगा: जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोगा रोड पर भूसे की गांठों से भरी ट्रॉली में आग लग गई। इस हादसे से ट्रैक्टर मालिक को भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 4 बजे मोगा रोड पर बराड़ ऑफिस के पास पराली की गठरियों से भरी एक ट्राली में ऊपर से बिजली की तारों से स्पार्किंग होने के कारण एक दम से आग की लपटें निकलने शुरू हो गई और चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों में चीख-पुकार मच गई तथा चारों तरफ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब आग नहीं बुझी। इस घटना बारे पुलिस प्रमुख जसवरिंदर सिंह को पता चला तो मोगा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर पुलिस पार्टी आग बुझाने के लिए पहुंची। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड़ की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी। गाड़ियों से पानी खत्म होने के बावजूद अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया।
-
पंजाब: थाना से 50 मीटर दूर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग
फाजिल्का: जलालाबाद के स्थानीय घंटाघर चौंक में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में आग लगी है। हादसे से मार्केट में अफरा तफरी मच गई। जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना बीती दिन की है। जिसे दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर काबू किया। नगर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर होने के कारण बैंक में आग लगने की घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना का पता चलने पर पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा व हलका विधायक एडवोकेट जगदीप कंबोज गोल्डी मौके पर पहुंचे।

बचाव कार्य में लगे पुलिस कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। घटनास्थल पर मौजूद बैंक की सहायक प्रबंधक मैडम रमनप्रीत कौर ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर बैंक में तीन दिन की सरकारी छुट्टियों होने के चलते बैंक बंद था। रमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें शाम को सूचना मिली कि बैंक की बंद पड़ी ब्रांच में आग की लपटें उठ रही है। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।
पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आगजनि का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। जिस के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि बैंक के कैशियर गुरसेवक सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब 20 लाख की नकदी मौजूद है। वहीं बैंक प्रबंधक ने दावा किया कि आगजनि की घटना में बैंक का स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित है व फिलहाल फर्नीचर ही आग की भेंट चढ़ा है।
-
पंजाबः झगड़े में पति-पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग
बठिंडाः हंस नगर में सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे पति-पत्नी की लड़ाई हो गई। इस दौरान दंपती ने एक दूसरे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गोयल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बुरी तरह झुलसे हुए दंपती को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।
इस घटना में संदीप कुमार 100 फीसदी झुलस चुका है, जबकि उसकी पत्नी गायत्री देवी 40 फीसदी झुलसी है। डाक्टरों ने दोनों का तुरंत उपचार शुरू किया। इसके बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
पंजाबः लोगों पर तेज रफ्तार कैंटर चढ़ने से एक की मौ’त, कई घायल
लुधियानाः खन्ना शहर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोगों घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल 5 से 6 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर की तस्वीर राहगीरों ने खींची। पुलिस ने इस फोटो की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, राजपुरा की 65 वर्षीय महिला राज कौर अपने पति के साथ बस में सवार होकर खन्ना पहुंची। उनके साथ 10 साल का बच्चा भी था। बस को खन्ना के पुराने बस अड्डे के पास नेशनल हाईवे पर रोका गया और यात्रियों को उतारा जा रहा था। बस के पीछे मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मारी। तभी नेशनल हाईवे के किनारे खड़े लोगों को चपेट में लिया। बुजुर्ग महिला राज कौर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके का फायदा उठाकर कैंटर चालक भाग निकला।
घायल युवक ने बताया कि पहले तो बस चालकों ने गलती की। बस को नेशनल हाईवे पर रोका गया था। जब यात्री बस से उतर रहे थे तो कैंटर चालक ने लापरवाही से लोगों को चपेट में ले लिया। इससे पहले कंटेनर ने उन्हें भी टक्कर मारी। बचाव रहा कि कैंटर का टायर उसके सिर के पास से गुजर गया। हादसे के बाद हंगामा मच गया और लोग जमा हो गए। इसका फायदा उठाकर कैंटर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई। सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि राज कौर की मौत हो गई है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-
पंजाबः श्मशान घाट के सामने गैंगस्टर ने युवक से की मारपीट, देखें वीडियो
लुधियानाः बाजवा नगर पुली के पास बने श्मशान घाट के सामने गैंगस्टर सचिन धीगान द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई। वहीं गैंगस्टर द्वारा युवक से साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सचिन एक युवक की बुरी तरह से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने सन्नी कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी न्यू थरीके कॉलोनी के बयान पर आरोपी सचिन धीगान निवासी किला मोहल्ला, लुधियाना और अन्य 4 अज्ञात के खिलाफ IPC 23, 341 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
सन्नी कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीते दिन अपने दोस्त अजय पाल की मां के संस्कार के लिए श्मशान घाट आया था। जब वह श्मशान घाट के अंदर जाने लगा तो गैंगस्टर सचिन ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। जिसके बाद आरोपी ने जमकर मारपीट की। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट के दौरान पीड़ित युवक का सिर भी फट गया था। जिससे उसका काफी खून बह गया। जिसके बाद पीड़ित ने सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाकर पुलिस को दी। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
-
इस गांव में हुए नरसंहार में 70 की मौ’त, महिलाएं और बच्चे शामिल
औगाडौगू (बुर्किना फासो): उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात हमलावरों ने करीब 70 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस नरसंहार की जांच की जा रही है। अभियोजक साइमन बी ग्नानौ ने बताया कि यह हमला बौलसा शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर जाओंगो गांव में हुआ। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस नरसंहार के पीछे किसका हाथ है।

यह पश्चिम अफ्रीकी देश अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े जिहादी चरमपंथियों से वर्षों से जूझ रहा है। इन संघर्षो में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। यूरोपीय संघ ने रविवार को कहा था कि गांव में हुए इस नरसंहार में मृतक संख्या 100 है,लेकिन ग्नानौ ने कहा कि जांचकर्ता पीड़ितों के परिजन से मिल रहे हैं और वे मृतक संख्या 70 होने संबंधी जानकारी जल्द ही अद्यतन करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कानून एजेंसी को अन्य लोगों को इस हमले को लेकर सतर्क करने में दो दिन और जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर पहुंचने में चार और दिन लगे, जहां उन्हें दर्जनों घर जले मिले। उन्होंने कहा कि एक समय जांचकर्ताओं के काफिले पर भी हमला हुआ, लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया।
-
जालंधरः युवक का आरोप, चालान के दौरान पुलिस कर्मी ने लगाई बाइक को नकली चाबी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मॉडल टाउन के साथ सटे गुरु अमरदास चौक में आज उसे समय हंगामा हुआ। जब चौक पर नाका लगा कर खड़े हुए पुलिस मुलाजिमों की ओर से लाबड़ा के एक युवक का बाइक इंपाउंड कर लिया। हालांकि युवक की ओर से पुलिस मुलाजिम पर आरोप लगाया कि नकली चाबी लगाकर उसका बाइक वहां से गायब कर दिया। युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला कर हंगामा कर रोष प्रदर्शन किया।
आरोप लगाते हुए चमन निवासी लांबड़ा ने कहा कि वह लाबड़ा से जालंधर बीडीपीओ ऑफिस जनता का काम करवाने आया था। इस दौरान गुरु अमरदास चौक मे तैनात मुलाजिमो की ओर से उन्हें रुकने का इशारा करने की जगह उसे हाथ पर हाथ मारते हुए जबरदस्ती बाइक रोका व बदतमीजी से बात करने लगे। जब उससे बाइक के कागज मांगे तो वह कागज दिखाने लगा था कि उसका जबरदस्ती चालान काट दिया व अपनी नकली चाबी लगाकर मोटरसाइकिल कहीं ले गए।
जबकि उसकी चाबी उसके पास है। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मी के द्वारा बाइक पर नकली चाबी लगाने की युवक ने वीडियो भी बनाई है। जिसमें उक्त पुलिस कर्मी पर युवक ने बाइक पर नकली चाबी लगाने के आरोप लगाए है। वीडियो के अनुसार युवक का कहना है कि असली चाबी उसके पास है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी दविंद्र सिंह ने कहा कि युवक के पास कोई कागजात नहीं थे। इसलिए बाइक इंपाउंड किया गया था। मामले की जांच दौरान जो गलत पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-
पंजाबः वार्ड नंबर 10 में दो गुटों में झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः वार्ड नंबर 10 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान झगड़े में जमकर ईंट और पत्थर बरसाए गए। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में गोलियां भी चली है। इस मामले की जानकारी देने वाले एक पक्ष के चमन लाल ने बताया कि वह अपनी वर्कशॉप में बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में विपक्षी की पिस्तौल से 4 गोलियां भी चलाई गई।
जो कि डेंटल की दुकान के शटर पर पर लगी है। उन्होंने कहा कि इस घटना में विपक्षियों द्वारा किये गये पत्थर से वह, उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। वहीं, जब दूसरे पक्ष के अमानतोज कौर से इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि रात में उनके पूरे परिवार पर हमला हुआ। जिसमें 40 से 50 लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 9:00 बजे से 9:30 बजे के बीच की है। दूसरे पक्ष ने उनके घर पर ईंटें फेंकी, जिससे उनके परिवार के सदस्य घायल हो गये। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने गोली नहीं चलाई है। वहीं, जब इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी सुमीर सिंह मान से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है।
-
बाइक पर पटाखा लगाकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो
त्रिची: तमिलनाडु के त्रिची से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां कुछ लड़के बाइक पर पटाखे जलाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। जैसे ही पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया। पुलिस हरकत में आई और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर मल्टीपल शॉट्स के पटाखे लगाता है। फिर बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर तेज रफ्तार से चलाता है। मौके पर मौजूद कुछ लड़के इस वीडियो शूट करते हुए हैप्पी दिवाली कहते सुनाई देते हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 9 नवंबर को इस वीडियो को शूट किया था। जांच के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम का पर ‘डेविल राइडर’ नाम से बना पेज तलाशा और वहां से बाइक सवार की पहचान कर अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक के पास खतरनाक स्टंट करने के लिए MT15 और उसके भाई गौतम की यामाहा R15 बाइक है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 278, 279, 286, 336, 308, 114 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और 188 के तहत मामला दर्ज किया है।