Blog

  • 1 करोड़ सैलरी पैकेज वाले कर्मचारी ने किया बॉस पर केस, जानिए पूरा मामला

    1 करोड़ सैलरी पैकेज वाले कर्मचारी ने किया बॉस पर केस, जानिए पूरा मामला

    नई दिल्ली: अगर आपको सालाना एक करोड़ रुपये का पैकेज मिले और आपको कोई काम भी न करना पड़े तो आप क्या करेंगे। इस सवाल पर आपका जो भी जवाब हो लेकिन आयरिश रेल विभाग में फाइनेंस मैनेजर डर्मोट एलिस्टेयर मिल्स को बिना काम के वेतन लेना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह काम करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मिल्स ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है।

    उनका आरोप है कि उन्हें ऑफिस में बहुत कम काम दिया जा रहा है कि क्योंकि रेलवे खातों से जुड़े कुछ मामलों पर सवाल खड़े किए थे। मिल्स के मुताबिक उन्होंने 2014 में रेलवे ऑपरेटर से जुड़े कुछ अकाउंट्स मामलों के बारे में सवाल उठाए थे जिसके बाद से उनके काम में कटौती कर दी गई है। वर्कप्लेस रिलेशन कमीशन के सामने उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें आयरिश रेल के खिलाफ बोलने के लिए सजा दी जा रही है और ऑफिस में कोई काम न होने की वजह से वर्किंग आवर्स में वह बोर होते रहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें हफ्ते में 2 दिन घर पर ही रहने के लिए कहा जाता है, काम से जुड़े ईमेल नहीं प्राप्त होते हैं और मीटिंग्स में भी नहीं बुलाया जाता है। इस मामले की अगली सुनवाई अब फरवरी में होगी।

  • चोरों ने घर पर बोला धावा, नकदी और गहने लेकर हुए फरार…

    चोरों ने घर पर बोला धावा, नकदी और गहने लेकर हुए फरार…

    ऊना/सुशील पंडित। ऊना में चोर लोगों के खून पसीने की कमाई पर हाथ साफ करते जा रहे हैं। कहीं एटीएम लूटा जा रहा है तो कहीं एक साथ कई घरों को एक रात में खाली कर दिया जाता है। अब हरोली के बिदड़वाल स्थित छेत्रां गांव के एक घर में चोरी की घटना रिपोर्ट हुई है। पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमारी पत्नी विनोद कुमार ने बताया है कि वीरवार एक दिसंबर को वह परिवार समेत रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। दो दिन बाद शनिवार को वापस लौटे तो देखा घर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर से नकदी और गहने भी गायब हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

    ऊना में चोरी अब रूटीन का अपराध बन गई है। पिछले कुछ सालों से ऊना लगातार चोरों के निशाने पर है। चोरी और लूट की घटनाएं अब रुटीन अपराध बनती जा रही हैं। 8 दिन पहले 26 नवंबर को कुटलैहड़ के चलोला गांव में एक साथ 4 घरों में चोरी हो गई थी। अज्ञात चोरों ने घरों से लाखों आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। उस घटना में भी चारों घरों के लोग बाहर गए हुए थे। चोरों ने कहीं ताले तोड़े तो कहीं ग्रिल काटकर उसमें दाखिल हो गए। अभी तक पुलिस को चोरों का सुराग नहीं पता लग पाया है। मगर जो राज्य कभी कभार ही चोरी की घटनाओं से रूबरू होता था वहां आए दिन ऐसे अपराध कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

  • स्टूडेंट के सवालों का निर्मला सीतारमण ने कुछ ऐसे दिया जवाब

    स्टूडेंट के सवालों का निर्मला सीतारमण ने कुछ ऐसे दिया जवाब

    नई दिल्ली : वित्तमंत्री ने आज सुबह बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रम शिरकत की फिर छात्रों से संवाद किया। इस बीच छात्रों ने वित्तमंत्री से कई सवाल किए। छात्रों ने पूछा, आखिर डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों गिर रहा है तो वित्तमंत्री ने बड़ा ही सटीक जवाब दिया। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। वित्तमंत्री ने आज सुबह बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रम शिरकत की फिर छात्रों से संवाद किया। इस बीच छात्रों ने वित्तमंत्री से कई सवाल किए।

    छात्रों ने पूछा, आखिर डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों गिर रहा है तो वित्तमंत्री ने बड़ा ही सटीक जवाब दिया। वित्तमंत्री ने कहा- रूपया गिर नहीं रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है। हम केवल डॉलर से रुपए की तुलना कर रहे हैं। विश्व की दूसरी मुद्राओं से तुलना करने पर आपको पता चलेगा कि रुपया गिर नहीं रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के सवाल पर कहा कि यह हमारे लिए चुनौती है। लेकिन आत्मनिर्भर भारत के सपने के माध्यम से इसको भी पूरा कर लेंगे।

  • ऊना में महामारी की तरह फैल रहे हैं सड़क हादसे, हर महीने जान माल की हो रही क्षति

    ऊना में महामारी की तरह फैल रहे हैं सड़क हादसे, हर महीने जान माल की हो रही क्षति

    अलग-अलग दुर्घटनाओं में कई लोग घायल, 4 मामले दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। किसी माहामारी की तरह आए दिन लोग इसका शिकार हो रहे हैं। रोजाना राहगीरों के घायल होने की खबरें समाज को सोचने को मजबूर कर रही हैं कि इन हादसों को कैसे रोका जाए। ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने से हो रहे हैं। कुछ में जानवर के सामने आने से भी जान माल की हानि हो रही है। शनिवार को ऊना पुलिस ने चार मामले दर्ज किए हैं। सभी में लापरवाही और मानवीय भूल हादसे का कारण बनी है।

    मारवाड़ी में महिला घायल

    मारवाड़ी की रहने वाली सोनिया पत्नि लेख राज भी हादसे का शिकार हो गई। सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शनिवार को वह खाना लेकर अपनी दुकान की ओर जा रही थी। सड़क पार करते वक्त मारवाड़ी बैरियर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में उसे कई चोटें आई हैं। पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर गगरेट थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी और उसे चलाने वाले की पहचान की जा रही है।

    रायपुर मैदान के विक्रम को पंजाब नंबर की कार ने मारी टक्कर

    दूसरा मामला बंगाणा के रायपुर मैदान का है। गांव के विक्रम सिंह पुत्र श्रवण सिंह ने बताया कि वह अपने साथी अनिल कुमार के साथ शनिवार रात्रि के समय अपनी स्कूटी पर ऊना जा रहे थे। तभी थानाकलां की ओर से पंजाब नंबर की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने कार चालक दीक्षित गुप्ता के खिलाफ धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    घालुवाल के पास टिप्पर ने मोटरसाइकल को टक्कर मारी

    तीसरा हादसा उस वक्त हुआ जब बढ़ेड़ा में किराए पर रहने वाला लुधियाना का सावन पुत्र खाना राम घालुवाल से झलेड़ा की ओर पैदल जा रहा था। शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत  में दर्ज करवाया कि शनिवार को वह सड़क किनारे चल रहा था तब एक तेज रफ्तार टिप्पर घालुवाल की ओर से आया और  साइड में चल रहे मोटर साईकल चालक को गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करते हुए टक्कर मर दी। इस टक्कर से मोटरसाइकिल चालक व उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। टिप्पर वाला टक्कर मारकर वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने थाना हरोली में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ  धारा 279,337 और 201 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    बुजुर्ग को स्कूटी चालक टक्कर मारकर फरार

    पनोह के रहने वाले एक बुजुर्ग को स्कूटी चालक टक्कर मार फरार हो गया। बुजुर्ग का नाम वरयाम बताया जा रहा है। शिकायत उसके भतीजे रसेम लाल पुत्र राम लोक ने दर्ज करवाई है। रसेम ने अपनी शिकायत में बताया है कि शनिवार शाम के वक्त वह अपनी दुकान पर बैठा था कि उसे लड़क किनारे एक बुजुर्ग लेटा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वह उसका चाचा वरयाम था। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बताया कि एक स्कूटी सवार उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गए हैं। हालांकि स्कूटी चालकों की जानकारी गांव वालों को पता चल गई है लेकिन अभी तक पुलिस ने उसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और मोटर व्हिकल एक्ट की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    हर साल सैंकड़ों मामले हो रहे दर्ज लेकिन हादसों में कमी नहीं

    ऊना में हर वर्ष सैकड़ों मामले दर्ज हो रहे हैं। मगर सड़क हादसों में कमी नहीं हो रही। जैसे जैसे हमारी सड़कें चौड़ी और बेहतर होती जा रही हैं, वैसे वैसे हादसों की गिनती में भी बढ़ौतरी दर्ज हुई है। एक स्टडी में साबित हो चुका है कि दुनिया भर में होने वाले कुल सड़क हादसों में से 95 प्रतिशत में मानवीय भूल ही एक्सीडेंट का कारण होती है। यानी मात्र 100 में से 5 हादसे मानव के कंट्रोल में नहीं होते। उस हिसाब से हम 95 प्रतिशत हादसों को अपनी सूझबूझ से रोक सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि हम वाहनों की रफ्तार को कंट्रोल में रखें। गाड़ी चलाते वक्त यह याद रखें कि वह किसी मशीन को चला रहे हैं जिसका मकसद आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाना है न कि तेज रफ्तार से आपके रोमांच की तृप्ति करनी है।

  • मतगणना के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतू ड्राई रन आयोजित

    मतगणना के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतू ड्राई रन आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित। सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के दृष्टिगत रविवार को विधानसभा क्षेत्र हरोली, ऊना व कुटलैहड़ के लिए गवर्मेंट डिग्री काॅलेज ऊना में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ड्राई रन का आयोजन किया गया।

     इस दौरान एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने पीडब्ल्यूडी विभाग के ईलैक्ट्रिक विंग को मतगणना के दिन निर्बाध विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश ताकि मतगणना में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय कुमार, प्रो. डाॅ केके पांडे व जेई परवेश उपस्थित रहे।

  • जालंधरः एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधरः एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना बिलगा की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र महेंद्र सिंह वासी मयूबाल, बिलगा के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि थाना बिलगा में 30 अक्टूबर 2022 को मुकदमा नंबर 126 दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी जोगिंदर सिंह उर्फ नीतू पुत्र हरजीत सिंह वासी फतेहगढ़, मयूबाल के कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस जांच में उसने बताया था कि वह यह हेरोइन की सप्लाई गुरदीप से लेकर आया था, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में गुरदीप का नामदर्ज कर लिया था। जिसे आज उनकी टीम के एएसआई अनवर मसीह द्वारा आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके इनके गिरोह में और कौन लोग शामिल है।

  • ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस शुरू करेगी एक और अभियान’, ये है पूरा प्लान

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस शुरू करेगी एक और अभियान’, ये है पूरा प्लान

    नई दिल्ली: कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और इसमें लगातार व्यस्त रहने के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी का शामिल होना व्यावहारिक नहीं होगा। वेणुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में शामिल नेताओं ने प्रमुख रूप से दो बातों पर चर्चा की है।

    कांग्रेस संचालन समिति की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये 3 दिवसीय सत्र होगा जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। संचालन समिति ने भारत जोड़ो यात्रा की समीक्षा की और भविष्य के लिए नए कार्यक्रमों पर चर्चा की। पार्टी ने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है। वेणुगोपाल ने कहा कि यह दो महीने लंबा अभियान होगा।

    इस बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ये भी कहा कि बैठक के दौरान इस बारे में लंबी चर्चा हुई कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद आगे क्या होगा? कांग्रेस पार्टी को आगे क्या करना चाहिए? इसके लिए ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ नामक एक विशेष कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसमें हिस्सा लेंगे. इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी को शुरू किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के रायपुर के अधिवेशन में युवाओं की बेरोजगारी की समस्या और आर्थिक स्थिति पर प्रस्ताव लाया जाएगा।

  • जालंधरः पीओ स्टाफ की पुलिस ने वांछित भगोड़े को घर से दबोचा 

    जालंधरः पीओ स्टाफ की पुलिस ने वांछित भगोड़े को घर से दबोचा 

    जालंधर (हर्ष कुमार)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू कुमार पुत्र रंजीत सिंह वासी कबीर बिहार के रूप में हुई है। 

    पीओ स्टाफ के प्रभारी सुजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 21 मार्च 2021 को थाना 3 में मुकदमा नंबर 56 आईपीसी धारा 188, 51 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी पिंटू को 16 नवंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की पुलिस टीम ने घर से दबोचा।

  • लाशों की भी होती है शादी! पढ़िए पूरी खबर

    लाशों की भी होती है शादी! पढ़िए पूरी खबर

    नई दिल्ली: दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले लोग अपनी अलग-अलग तरह की मान्यताओं की वजह से चर्चा में रहते हैंष हर जगह की मान्यताएं एक दूसरे से अलग होती है और अन्य देशों में रहने वाले लोगों को ये अजीबोगरीब लगती है। ऐसी ही एक मान्यता के बारे में आपको बताते हैं जिसे भूतिया विवाह कहते हैं। हर शादी की तरह इसमें भी एक अविवाहित पुरुष और महिला की ही शादी होती है बस फर्क इतना होता है कि दोनों की मौत के बाद इसे किया जाता है।

    ये शादी इसलिए अजीबोगरीब है क्योंकि ये किसी के मर जाने के बाद करवाई जाती है। इस शादी के तहत लोग दो अविवाहित मर चुके लोगों की शादी करते हैं। इसका कारण ये है कि वो चाहते हैं कि विवाह का सुख अगर उन्हें जिंदा रहते नहीं मिला तो मरने के बाद मिल जाए जिससे उनकी अगली जिंदगी, या मरने के बाद की लाइफ खुशहाल बीते। शादी में लड़के की कब्र में लड़की की हड्डियों को डाल दिया जाता है जिससे वो साथ-साथ रहें।

  • पंजाबः 3 किलो हेरोइन के साथ ड्रोन बरामद, पुलिस और बीएसएफ ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन

    पंजाबः 3 किलो हेरोइन के साथ ड्रोन बरामद, पुलिस और बीएसएफ ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन

    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तरनतारन के वल्टोहा एरिया मे एक ड्रोन को 3 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है । उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा सारे एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आरोपियों की किसी भी गतिविधि को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
     
    इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव क्लश में शुक्रवार अल सुबह बीएसएफ ने फायरिंग कर ड्रोन गिरा दिया था। सुबह बीएसएफ और पुलिस के विशेष दल ने तलाशी अभियान चलाया तो खेत से पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीपवर्ती गांव क्लश में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) टीम ने कई राउंड फायरिंग और रोशनी बम दागे। अल सुबह सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान एक खेत से पाकिस्तान का ड्रोन और पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की खेप को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।