Blog

  • प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    हैदराबादः एक गोदाम में आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में कालापत्थर थाने के अंतर्गत अंसारी रोड पर स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोदाम में प्लास्टिक का कचरा रखा गया था, आग की सूचना मिलते ही 7 फायर टेंडर की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • आज का राशिफल, 18 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 18 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर जनकल्याण की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने काम पर भी ध्यान लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप अपने कारोबार को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें  तेजी आएगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को  कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। पुराना लेनदेन समय रहते हुए चुकाना होगा अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को और अधिक मेहनत करनी होगी।

    मिथुन राशिफल। आज के दिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके तुरंत कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की सौम्यता को बनाए रखें। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज आप अपनी आय व व्यय का बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। आप कुछ औद्योगिक चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। मित्रों व सहकर्मियों का आप भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना भी बनी रहेगी। किसी से आप अपने मन की बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको आज  किसी शारिरीक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अत्यधिक परिश्रम के बाद ही अपने काम में सफलता मिलेगी, इसलिए  आप मेहनत से पीछे ना हटे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखर कर आएगी, जिससे अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे यदि उधार मांगे, तो आपको उसमें बहुत ही सावधानी दिखानी होगी, नहीं तो रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कोई गलत व्यवहार ना करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो उसे आप योग व प्राणायाम के द्वारा दूर करने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और परिवार में सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उन्हें जानने का मौका मिलेगा, लेकिन कामकाज में  स्थिति सामान्य रहेगी। फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान का कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे आज कोई मौका मिल सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर चिंता कर रहे थे, तो वह व्यर्थ होगी और मेलजोल की भावना भी आज आपके अंदर बनी रहेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आपकी कुछ श्रेष्ठजनों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी  कर सकते हैं। कोई आपको काम सौंपें तो उसे समय रहते पूरा करें। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कुछ सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  सभी एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। व्यक्तिगत मामलों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप आवश्यक कार्य को भी समय रहते निपटाने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आप किसी से उधार ना लें।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ काम को लेकर यदि असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो उसमें आप कोई बड़ा कदम न उठाये। यदि किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर चलेंगे, तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर  नाराज हो सकती हैं,आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। माताजी के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

    कुंभ राशिफल। आज के दिन आपको सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ना होगा। अपने खर्चों से किसी बड़े निवेश की ओर ध्यान लगाने से बचना होगा। आपके मित्रो से संबंधों में दरार चल रही थी, वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो आज वह दूर होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन कुछ नए काम को कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तेजी आएगी और आपको मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। घर व बाहर के लोगों का भरोसा भी आप आसानी से जीत पाएंगे। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर होगा। मित्रों से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आज चुकता होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारियों को भी हैरानी होगी। 

  • MLA शीतल अंगुराल का संदिग्ध ऑडियो वायरल!

    MLA शीतल अंगुराल का संदिग्ध ऑडियो वायरल!

    विधायक ने बताया नशा कारोबारियों की साजिश 

    जालंधर (वरुण ) वैस्ट हलके में घटित एक घटना का ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो AAP MLA का बताया जा रहा है जिसमे MLA द्वारा किसी को अभद्र शब्दाबली का प्रयोग करके धमकाने का दावा किया जा रहा है। जब इस ऑडियो के संबंध में जब MLA शीतल अंगूराल से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने नशे का धंधा करने वाले शख्स को वार्निंग देते हुए वैस्ट हलके में अपना धंधा बंद करने को कहा था और समझाया था, लेकिन विरोधियो द्वारा इस वार्निंग के साथ आपत्तिजनक शब्दावली को भी मेरी आवाज बता कर वायरल किया जा रहा है। 

    विधायक अंगुराल का कहना है की अपना वजूद खो चुके नशा तस्करों के समर्थक नेता ऐसी ओछी हरकतों पर उतर आए है और एडिट आडियो को उनके नाम से वायरल कर रहे है। उन्होंने कहा की चुनाव में भी ओछे नेता ने उनकी आडियो को एडिट कर वायरल कर दुष्प्रचार की कोशिश की थी मगर जनता ने उनके समर्थन में जवाब दिया था। उन्होंने कहा की नई, पुरानी और फेब्रीकेटिड आडियो को जोड़ कर दुष्प्रचार की कोशिश हो रही है। ऐसे लोगो के स्क्रीन शॉट भी उन्हें मिले है जो तथ्यों को जाने बिना उनके नाम से आडियो वायरल कर रहे है। उन्होंने कहा की हल्के में नशा विरोधी अभियान जारी रहेगा। विरोधियों की इस हरकत से उनका हौसला बड़ा है क्योंकि आडियो को एडिट कर नई पुरानी और फेब्रीकेटेड क्लिप बना वायरल की जा रही है।

    शीतल अंगुराल ने यह भी कहा कि पिछले एक सप्ताह से वो खुद चिट्टे के खिलाफ मोर्चे में जुटे है। भाजपा कैंडिडेट के प्रचार में जुटे रहे एक तस्कर को गिरफ्तार करवाया इसके साथ ही चिट्टे के तस्करो को छुड़वाने की सेटिंग में एक शराब तस्कर का भी पर्दाफाश किया जिसके पोस्टर कांग्रेस कैंडिडेट के प्रचार में लगे थे। उस समय वह शराब तस्कर था अब चिट्टे वालो को छुड़वाने का धंधा कर रहा था। इसी वजह से दोनो विरोधी एकजुट हो गए और उनके खिलाफ साजिश रचने लगे।

  • पठानकोट : सुजानपुर में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोट : सुजानपुर में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कहा सुजानपुर में नहीं है लोगों के हक में खड़े होने वाली कोई पार्टी

    पठानकोट/अनमोल:  सुजानपुर के विश्वकर्मा चौक में आज आम जनता द्वारा पंजाब सरकार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राममूर्ति शर्मा, विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने कहां की केंद्र सरकार तथा पंजाब सरकार की नीतियां दोनों ही लोक मारू नीतियां है। दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ती जा रही है।

    केंद्र सिलेंडर के रेट बढ़ा रहा है वही रोज के खाने वाली ब्रेड के रेट बढ़ रहे हैं, दूध के रेट बढ़ रहे हैं और पंजाब सरकार शराब की दुकानें खोलकर लोगों को नशे में धकेल रही है। उन्होंने कहा कि हैरानी जनक बात यह है कि कोई भी विपक्षी दल सुजानपुर में लोगों के हक में नहीं बोल रहा जो एक चर्चा का विषय है। इस मौके पर विजय कुमार, चेतन, नंदलाल, दिनेश महाजन, प्रेमचंद श्यामलाल, रवि कुमार, शशी भगत आदि उपस्थित थे।

  • पंजाबः 13 एडिशनल सैशन जजों की हुई नियुक्तियां, पढ़ें लिस्ट

    पंजाबः 13 एडिशनल सैशन जजों की हुई नियुक्तियां, पढ़ें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से 13 ज्यूडिशयल आफिसर्ज की सैशन जजों के रूप में नियुक्तियां की गई है। पंजाब सरकार ने विभिन्न जिलों में 13 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए एडिशनल सैशन जजों के रूप में नियुक्त किया है, जिन अधिकारियों की नियुक्ति हुई है, उनमें रविंद्रजीत सिंह बाजवा को फाजिल्का सिविल जज, हरसिमरनजीत सिंह को लुधियाना सिविल जज, जपिंद्र सिंह को अमृतसर सिविल जज, प्रशांत वर्मा को फरीदकोट सिविल जज व अन्यों की विभिन्न जिलों में तैनाती की गई है। 

  • पंजाबः खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना हुआ बैन, पुलिस कमिशनर ने जारी किए आदेश

    पंजाबः खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना हुआ बैन, पुलिस कमिशनर ने जारी किए आदेश

    लुधियानाः शहर में जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने अधीनस्त क्षेत्र में कई पाबंदी आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों, रेहड़ी, ढाबों और सामान्य दुकानों के बाहर खुले सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि कानून व्यवस्था भंग न हो। वहीं पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना के इलाके में खुलेआम रेत को वाहनों में ले जाने पर रोक लगा दी है। रेत को वाहनों में ले जाते समय उसे तिरपाल से ढककर रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि रेत ढोने वाले वाहन रेत को ढकना जरूरी नहीं समझते, जिससे रेत सड़कों पर उड़ जाती है और वाहनों से पानी रिसता रहता है, जिससे आम राहगीरों को सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और भयानक दुर्घटनाएँ होती हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

    कार्यालय में पुलिस कमिश्नर के ध्यान में आया है कि कमिश्नरेट लुधियाना के इलाके में असामाजिक तत्व पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस एजेंसियों, मैरिज पैलेस, मॉल और मुद्रा विनिमय कार्यालयों से कीमती सामान, नकदी और सोना आदि चोरी हो जाते हैं और कभी-कभी यहां काम करने वाले कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसलिए असामाजिक तत्वों और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनहित में विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 15 दिनों के भीतर कैमरे स्थापित किए जाने चाहिए। 

  • नालागढ़ में दो दिवसीय वेंडर डिवेल्पमेंट कार्यक्रम आयोजित

    नालागढ़ में दो दिवसीय वेंडर डिवेल्पमेंट कार्यक्रम आयोजित

    बददी/सचिन बैंसल: सूक्ष्म, लघु एवम् मध्यम मंत्रालय भारत सरकार के राज्य कार्यालय, सोलन चंबाघाट के द्वारा दो दिवसीय वेंडर डेवलमेंट कार्यक्रम का आयोजन राज्य के उद्यमियों के लिए नालागढ़ के कारा होटल में किया गया। दो दिनों के कार्यक्रम में शामिल 251 प्रतिभागियों  ने एम एस एम ई मंत्रालय की योजनाओं, तकनीकी केंद्र बददी, सीपेट बददी, जेम, एन. एस. आई.सी. बीएसएनएल, जिला उद्योग केंद्र हिमाचल सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, सेवाओं और खरीद प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

    नालागढ़ की महिला उद्यमियों ने हाथ से बने हुए उत्पादों को प्रदर्शित किया और अपने उत्पादों के संभावित बिक्री हेतु बाजार के विषय में जानकारी प्राप्त की। जी. वेलादुरई, संयुक्त निदेशक सूक्ष्म, लघु एवम् मध्यम उद्यम हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नालागढ़ उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

  • पंजाबः फिर विवादों में आई गोइंदवाल जेल, दो गुटों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    पंजाबः फिर विवादों में आई गोइंदवाल जेल, दो गुटों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    श्री गोइंदवाल साहिबः जेल के अंदर गैंगस्टरों की हत्या के मामले में सुर्खियों में रहने वाली गोइंदवाल जेल एक बार फिर से विवादों में आ गई है। इस बार नशा बांटने को लेकर जेल में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस झड़प में एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जेल में बंद कैदियों के दो गुटों में नशीला पदार्थ बांटने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान दोनों में मारपीट हुई, जिसमें एक कैदी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।

    बताया जा रहा है कि उनके सिर और कान पर गंभीर चोट आई है। इस मारपीट के बारे में जेल प्रशासन ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस घटना को अफवाह बताते हुए किसी भी शरणार्थी के घायल होने की बात से इनकार किया है। उधर, जेल में हो रही अप्रिय घटनाओं से स्थानीय पुलिस बेखबर नजर आ रही है। जबकि जेल सूत्र ने जेल में हुई घटना पर मुहर लगाते हुए कहा है कि जेल में दो गुटों में मारपीट हुई है, जिसमें एक कैदी घायल हुआ है।

  • कर्लस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा रक्तदान शिविर व जागरूकता रैली का आयोजन

    कर्लस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा रक्तदान शिविर व जागरूकता रैली का आयोजन

    शिविर में 25 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    रक्तदान से बड़ा नहीं कोई महादान, रक्त बचाता है बेशकीमती जिंदगियां : देवव्रत यादव

    बद्दी/सचिन बैंसल:  कर्लस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उद्योग परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के इंचार्ज डाक्टर धीरज चिन्मय की अगुवाई में टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में 25 से अधिक स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के उपरांत एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर कलर्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के महेश भियानी, ईएसआई से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव, मल्होत्रा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी डाक्टर मुकेश मल्होत्रा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, युवा समाजसेवी परमबीर चौहान, नंदपुर पंचायत की प्रधान भोली देवी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    जागरूकता शिविर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ईएसआई से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि प्रत्येक इंसान को जीवन में रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से जहां हमारे शरीर में नये रक्त का संचार होता है वहीं दान किया गया रक्त अनमोल जिंदगियों को बचाता है। यादव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि यह रक्त उन लोगों के काम आता है जो हादसों में या गंभीर बीमारियों के चलते जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे होते हैं। कलर्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी की प्लांट हैड प्रेम लता व एचआर हैड अमित कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में 25 से अधिक स्वंयसेवकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के उपरांत एक जागरूकता रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों व शिविरों का आयोजन करती है।

    इस मौके पर महेश भियानी, राधा गोविंद, प्रेम लता, अमित कुमार, डाक्टर मुकेश मल्होत्रा, धीरज चिन्मय, डाक्टर हरबंस सिंह, अभिषेक, जेपी, अंकिता, अमीषा, देवव्रत यादव, हेमराज राणा, परमबीर चौहान, अनुपम शर्मा, निर्मल सिंह, प्रधान भोली देवी, सूरज भान, दीपक कुमार, गोविंद प्रसाद, बाबू लाल यादव, रीमा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    इन्होंने किया रक्तदान

    शिविर में दीपक कुमार, सत्यम नामदेव, मलकीयत कंवर, सूरज भान, प्रोमिला, अमित कुमार, अमित विष्ट, मान सिंह, अंकुश, विष्णू, सुरेंद्र पाल, अनवर, अंजू, सुशील कुमार, निर्मल सिंह, रणजीत सिंह, राहुल, मनीष राणा, सुशील कुमार, सचिन कुमार, चिराग, सीमा देवी, शशी कुमार शर्मा, रणजीत सिंह ने रक्तदान किया।

  • सरकार के पहला बजट ऐतिहासिक,हर वर्ग का बजट में रखा ध्यान: देवेन्द्र भुट्टो 

    सरकार के पहला बजट ऐतिहासिक,हर वर्ग का बजट में रखा ध्यान: देवेन्द्र भुट्टो 

    पहली बार सुक्खू सरकार के बजट पर बोलने के लिए विपक्ष के पास कुछ नहीं

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य की सुक्खू सरकार का पहला बजट राज्य के हर वर्ग को ध्यान में रखकर ओर गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को राहत देने वाला व सरकारी कर्मचारियों को राहत देने वाला बजट है। यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र से विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने जारी बयान में कहे। भुट्टो ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश का चहुंमुखी विकास है। और सुक्खू सरकार का यह पहला बजट हिमाचल के विकास में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल निर्माण की दोनों छोर से सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने 899 करोड़ की धनराशि का बजट में प्रावधान किया है। उसके लिए कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू का आभार प्रकट किया।

    भुटटो ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतना बेहतर और कारगर बजट पेश किया है। कि विपक्ष को बोलने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाली,महिलाओं के लिए 1500 रुपये प्रति माह, पंचायत प्रतिनिधियों की सैलरी में बढ़ौतरी छोटे दुकानदारों को 1 प्रतिशत पर कर्ज देना बजट में मजदूरों की दिहाड़ी में 25 रुपए का इजाफा 350 से बढ़ाकर 375 किया। विधायक क्षेत्र विकास निधि 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.10 करोड़ की विधायक ऐच्छिक निधि 12 लाख से बढ़ाकर 13 लाख किया गया। भुट्टो ने कहा कि पैरा वर्कर्ज का मानदेय बढ़ा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं के 500 रुपए बढ़े 95 सौ रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। मिनी आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को 6600 रुपए देगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सहायिकाओं 52 सौ रुपए महीना आशा वर्कर्ज के पांच सौ रुपए बढ़ाए साथ ही सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपए बढ़ा। स्कूलों के जलवाहकों को 4400 प्रतिमाह, पंप आपरेटर 6000 हजार महीना देगी सरकार। दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 375 रुपए होगी। आउटसोर्स कर्मचारियों को 11,250 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे, एसएमसी अध्यापकों की सैलरी 500 रुपए बढ़ी। प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के रिकार्ड का कम्प्यूटीरकरण किया जाएगा। विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए 15 फीसदी आरक्षण लैंड सीलिंग एक्ट में बेटियों की भी हिस्सेदारी। भुट्टो ने कहा कि पहले बजट में सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी सरकार नशे से अर्जित संपत्ति जब्त होगी, सरकार कड़े कदम उठाएगी।  दूध आधारित अर्थव्यवस्था के लिए हिम गंगा योजना, दुग्ध उत्पादकों को दूध के उचित दाम मिलेंगे, 500 करोड़ बजट खिलाडिय़ों के लिए 120 से बढ़ाकर 200 रुपए डाइट मनी होगी विधवा पेंशन सुविधा में आय सीमा खत्म, दिव्यांगों को राहत भत्ता 40 हजार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विधवा एंव एकल नारी आवास योजना, घर बनाने के लिए डेढ़ लाख मिलेंगे। 20 हजार मेधावी बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी, 25 हजार रुपए देगी सरकार। भाखड़ा घाट में पर्यटक और उत्कृष्ट केंद्र बनेगा, 2023 तक काम पूरा किया जाएगा। 

    भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार से राज्य के कर्मचारियों ओर जनता को जो उम्मीद थी। उससे बढ़कर सुक्खू सरकार ने बजट पेश किया है। जो जनता के लिए कल्याणकारी साबित होगा। ओर राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।