Blog

  • पंजाबः फाइनेंस दफ्तर में गोलियां चलने की CCTV आई सामने 

    बटालाः पंजाब में गोलियां चलने का मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर रात बटाला के बंद पड़े फाइनेंस दफ्तर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को सुबह कार्यालय खोलने पर हुई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पर दिखाई देता है। जोकि कि वहां पर गोलियां चलाकर फरार हो जाता है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पंजाब फाइनेंस कंपनी के मालिक हनी अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज जब हमारे कर्मचारियों ने सुबह ऑफिस खोला तो  अंदर लगे हुए टफन शीशे, 5 गोलियां चलाई हुई थी। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने मौका देखा और गोलियों के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी गुरप्रीत गिल ने कहा कि पीड़ित फाइनेंस मालिक के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं आरोपी की तालाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधर के व्यक्ति पर मामला दर्ज, की थी महिला की अश्लील वीडियो वायरल 

    लुधियानाः खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां उसके प्रेमी ने सोशल मीडिया 2 बच्चों की मां की अश्लील वीडियो और फोटोज उसके पर वायरल कर दी। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जगदीप सिंह निवासी खुरला (जालंधर) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला को आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था। जब महिला ने आरोपी को पैसे नहीं दिए तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल कर दिए।

    पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कुछ समय पहले जगदीप की मुलाकात उसकी सहेली ने खन्ना में रहती महिला से कराई थी। दोनों अच्छे दोस्त बने। एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बन गए। कभी जालंधर महिला प्रेमी से मिलने जाती थी तो कभी प्रेमी मिलने खन्ना आता था। इसी बीच महिला को नशीली चीज देकर बेहोश करके अश्लील फोटो खींच ली गईं और वीडियो बनाई गई।

    महिला का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो व फोटो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद फिर पैसे की मांग करता रहा। उसने पैसे देने से इनकार किया तो वीडियो उसके पति को भेज दी गई। इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। सिटी थाना एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि आरोपी जगदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • विदेश में पंजाबी युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : 7 महीने पहले कनाडा वर्क परमिट पर गए बाबा बकाला साहिब तहसील के गांव बुताला के 27 वर्षीय गुरजंट सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने का दुखद मामला सामने आया है। गुरजंट सिंह की मौत की खबर परिवार और गांव में पता चलने के बाद हर तरफ मातम का माहौल है और इलाके के लोग और रिश्तेदार गुरजंट सिंह के घर पहुंच कर परिवार वालों से दुख बांट रहे हैं। मृतक युवक गुरजंट सिंह के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह बहुत अच्छे स्वभाव का था। वह करीब 5 से 6 साल पहले कामकाज के सिलसिले में सिंगापुर गया था। जिसके बाद गुरजंट सिंह 7 महीने पहले सिंगापुर से वर्क परमिट पर कनाडा चला गया। उन्होंने बताया कि बीती 17 जनवरी को गुरजंट सिंह अपने 2 दोस्तों के साथ किसी काम से जा रहा था कि इसी दौरान सड़क हादसे में गुरजंट सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने भारत और पंजाब सरकार से मांग की है कि गुरजंट सिंह के शव को पंजाब लाने का प्रयास किया जाए ताकि वे अपने बेटे की अंतिम रस्में और संस्कार कर सकें।

    सामाजिक कार्यकर्ता बल बुताले वाला, चचेरे भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के शव को भारत लाने के लिए आर्थिक मदद जुटाई जा रही है। जिसके लिए कनाडा में मृतक गुरजंट सिंह का चचेरा भाई निर्मल सिंह शव को भारत भेजने के लिए सोशल मीडिया पर मदद को लेकर फंड इकट्ठा कर रहा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अपील करते हुए कहा कि गुरजंट सिंह के शव को जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है।लेकिन इस बीच परिवार की मांग के मुताबिक गुरजंट सिंह के शव को दिल्ली की बजाए श्री गुरु रामदास साहिब जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाने की इजाजत दी जाए। उन्होंने अपील की है कि इस बीच कागजी कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरती जाए ताकि परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार समय पर कर सके।

  • पंजाबः स्कूलों में फिर बढ़ सकती है छुट्टियां, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब में कोहरा और बर्फीली हवा से लोग ठिठुर रहे है। वहीं मौसम विभाग ने 25 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है। वहीं आज स्कूल खुल गए है।इस कड़ाके की ठंड में आज छोटे बच्चे स्कूल गए हुए है। ऐसे में स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। वैसे तो पंजाब में 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस है और 27 को प्रशासन की ओर से छुट्टी घोषित की जाती है। वहीं कहा जा रहा हैकि कड़ाके की ठंड को लेकर विभाग की ओर से छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए छुट्टियों को 28 जनवरी तक किया जा सकता है। 

    दरअसल, शीत लहर ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। कोल्ड डे और कोहरे के बीच शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी हुई एडवाइजरी से साफ हो रहा है कि अगला सप्ताह ठिठुरन भरा रहने वाला है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने से अति घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और शीत लहर से एहतियात बरतने को कहा गया है।विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इसके चलते विशेष सावधानी अपनाने व हाईवे पर संभलकर चलने का परामर्श जारी किया गया है। सुबह व रात को कोहरे का असर अधिक रहेगा।

  • पंजाबः टीचर दंपति के संदिग्ध परिस्थितियों में शव हुए बरामद, मिला सुसाइड नोट, देखें वीडियो

    ढाई साल पहले हुई थी शादी

    अमृतसरः छेहरटा के करतार नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह घर में टीचर दंपती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान मनीश अरोड़ा और आरती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी ढाई साल पहले हुई थी और वे करतार नगर में रहते थे। महिला के शव पर चोटों के भी निशान हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि रविवार की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पश्चिमी कमलजीत सिंह और थाना छेहरटा के प्रभारी निशान सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मृतक युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार सास उर्मिला बाला और साली अनु बाला को ठहराया। इतना ही नहीं मृतक ने अलमारी पर भी लिखा कि उसकी मौत की जिम्मेवार अनु बाला है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरोपी मां-बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    दोनों की दूसरी शादी हुई थी। मृतक महिला सरकारी स्कूल कसेल में टीचर थी। मृतक के भाई सौरभ निवासी खंडवाला ने बताया कि उसके भाई और भाभी की करीब दो साल पहले ही शादी हुई है। उनके भाई की भी दूसरी शादी थी और भाभी ने भी दूसरी शादी की थी। उनके भाई के पहली शादी से एक 12 साल की बेटी है, जोकि अपनी दादी के पास रहती है। उक्त दोनों ही करतार नगर में पिछले एक साल से रह रहे है। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक की बहन अनु बाला ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसकी बहन आरती उसके घर होकर आई थी।

    शाम को ही वह वापिस आई थी। उसने उसे बताया था कि उसका पति उसके साथ फिर झगड़ा कर रहा है। उसने उसे समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया। रात को करीब सात आठ बजे उसने उसे फोन भी किया, लेकिन उसकी बहन ने फोन ही नहीं उठाया। रात को 12 बजे तक वह उसे फोन करती रही, लेकिन उसने फोन ही नहीं उठाया। सोमवार को जब वह घर पर पहुंची तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा भी नहीं खोला। उसने आस-पास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के आने के बाद पड़ोस के लोग ऊपर छत से अंदर गए और देखा तो अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे। उसकी बहन के शरीर पर चोटो के निशान मिले है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

  • जालंधरः DC ऑफिस के बाहर CM MAAN के पोस्टर लगने से अधिकारियों में मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर में मुख्यमंत्री भाल यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। दरअसल, जालंधर के डीसी ऑफिस के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री भाल यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। भाल एक पंजाबी शब्द है, जिसका मतलब ढूंढना होता है। इसके मुताबिक, डीसी ऑफिस के बाहर मुख्यमंत्री ढूंढो यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं।

    पोस्टर अत्यधिक A4 साइज के पेपर पर निकल कर प्रिंट किए गए हैं, जिन्हें सेलो टेप के साथ चिपकाया गया है। 2 दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद जिला प्रशासनिक कार्यालय खुला है और फिलहाल किसी ने भी इन पोस्टरों का नोटिस नहीं लिया है। पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा और तत्काल कर्मचारियों को पोस्टर हटाने के लिए भेजा गया।

  • देश भर में रामलला की धूम, देखें अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का Live प्रसारण

    लखनऊः अयोध्या में राम मंदिर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को कार्यक्रम में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज प्रभु श्रीराम अपने भक्तों पर कृपा बरसाने अयोध्या नगरी आ रहे हैं। इस उत्सव पर रामनगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पीएम मोदी राम मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के पहुंचने के बाद ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा-अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। देश के कोने-कोने श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए आम लोग ही नहीं फिल्मी हस्तियां भी उत्साहित हैं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों का अयोध्या में पहुंचना शुरू हो गया है।

    इस पावन मौके का साक्षा बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे अभी अयोध्या में हैं। पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जनता को भी संबोधित करेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है। हालांकि, इस मौके पर कई अस्पताल और आपात सेवाएं सुचारू रूप से ही चलेंगी।

  • बड़ी खबरः अर्धनग्न हालत में मेरा गांव मेरा देश रिसॉर्ट से युवक-युवती का श+व बरामद 

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत स्थित एक रिसॉर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह युवक-युवती के शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान हिमांशु (26) निवासी अशोक विहार (दिल्ली) और युवती की पहचान अब्दुलेवा (32) निवासी उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवती कि विदेशी है, उसकी डेड बॉडी अर्ध नग्न हालत में मिली है, जबकि युवक पूरी तरह से नग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने उनके शवों को कब्जे में ले लिया है। अभी दोनों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

    हिमांशु माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो दिन पहले ही बहन की सगाई हुई थी। बुधवार को बहन की शादी होनी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार सोनीपत में कामी रोड पर बने रिसॉर्ट मेरा गांव मेरा देश में बीती रात को साढ़े 9 बजे के करीब युवक-युवती ने रूम बुक किया था। इसके बाद सुबह 4 बजे दोनों रूम नंबर-14 में मृत हालत में पाए गए। रिसॉर्ट में इससे हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पूरी तरह से नग्न हालत में कमरे में जमीन पर पड़ा मिला, जबकि युवती का अर्ध नग्न शव बैड पर पड़ा था। दोनों के शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल कयास यही है कि दोनों की माैत रूम हीटर की वजह से दम घुटने से हुई है। पुलिस की जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों की मौत के कारणों का खुलासा होगा। थाना सदर प्रभारी कर्मजीत सिंह ने कहा कि हमें सुबह 4:35 बजे इसकी सूचना मिली थी। रूम में शराब की बोतलें समेत अन्य संदिग्ध चीजें मिली हैं। FSL टीम बुलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • चंद्रमा पर सो गया जापान का लैंडर, टूटा संपर्क

    नई दिल्ली : जापान ने अपने चंद्रमा मिशन के तहत लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतार दिया है। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि यह चंद्रमा पर ही सो गया है। बताया जा रहा है कि इसकी बैटरी खत्म हो गई है। इस कारण लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूट गया है। अब इसके जागने की कितनी उम्मीद है, यह कहना मुश्किल है। स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून सौर ऊर्जा में खराबी के कारण बंद हो गया। इस कारण जापान का उम्मीदों से भरा मून मिशन अब खतरे में पड़ गया है। सोलर पैनल में खराबी के कारण इसकी बैटरी पूरी तरह से चार्ज नहीं हो पा रही है। हालांकि लैंडर के बंद होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बैटरी डिस्चार्ज हो चुकी होगी। वैसे लैंडर के जरिए जापान का चंद्रमा मिशन कामयाब रहा।

    जापान पहली बार लैंडर चंद्रमा की सतह पर पहुंचने में सफल रहा। माना जा रहा है कि लैंडर का सोलर पैनल गलत दिशा में है। इस कारण इस पर रोशनी नहीं पड़ रही। अगले महीने सूर्य की दिशा बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख हितोशी कुनिनका ने स्थिति को समझाते हुए कहा था कि चंद्रमा पर सौर कोण बदलने में 30 दिन लगते हैं। ऐसे में जब सौर कोण बदलेगा तो प्रकाश दूसरी तरफ से आएगा। इससे प्रकाश सौर सेल से टकरा सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है कि सूर्य की स्थिति में बदलाव चंद्रमा लैंडर को फिर से जीवन दे सकता है।

  • पंजाबः फाइनेंस दफ्तर में चली गोलियां

    कुछ दिन पहले मांगी गई थी 50 लाख फिरौती

    बटालाः पंजाब में गोलियां चलने का मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।  वहीं देर रात बटाला के बंद पड़े फाइनेंस दफ्तर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को सुबह कार्यालय खोलने पर हुई। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब फाइनेंस कंपनी के मालिक हनी अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

    जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज जब हमारे कर्मचारियों ने सुबह ऑफिस खोला तो  अंदर लगे हुए टफन शीशे, 5 गोलियां चलाई हुई थी। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने मौका देखा और गोलियों के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।