Blog

  • पंजाबः चक्की पुल के खंभों में दरारें आने से हिमाचल का संपर्क कटा

    पंजाबः चक्की पुल के खंभों में दरारें आने से हिमाचल का संपर्क कटा

    पटियाला, संगरूर व मानसा की बिगड़ी स्थिति

    पठानकोटः घग्गर के उफान से पंजाब के तीन जिलों की स्थिति बिगड़ गई है। पटियाला, संगरूर व मानसा जिले के हालात चिंताजनक बने हैं। तटबंध में दरारें आने से मानसा के दो गांव पानी में डूब गए हैं, इससे 500 एकड़ फसल तबाह हो गई। वहीं चक्की पुल के खंभों में दरारें आने से पठानकोट से हिमाचल का सड़क संपर्क कट गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बाढ़ को देखते हुए किसानों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जबकि पंजाबी विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

    पठानकोट में हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाले चक्की पुल के पिलर पी-1 और पी-2 की 6 मीटर तक रिपेयर भी टूट गई है, इससे किसी भी समय पुल गिर सकता है। पुल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उधर, पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अभी भी कई कॉलेजों में पानी भरा है।

    इसे देखते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने परीक्षाएं फिर स्थगित कर दी हैं। इसका नया शेड्यूल भी जारी किया गया है। वहीं, बाढ़ के कारण बिगड़े हालात के मद्देनजर भगवंत मान सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेतीबाड़ी विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। ये कंट्रोल रूम किसानों को धान की पनीरी उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है। पंजाब के किसी भी जिले से किसान हेल्पलाइन नंबर 7710665725 पर सुबह 8:00 बजे से रात के 9:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

  • राइस मिलरों के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

    राइस मिलरों के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

    बिलासपुर: आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के पावर और लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के यहां छापा मारा गया है। आयकर विभाग की टीम ने उद्योगपतियों के रायपुर और बिलासपुर के घर और ऑफिस में सुबह दबिश दी है। इनकम टैक्‍स की 20 से अधिक टीमें उद्योगपतियों के घर और ऑफिस में कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग का यह छापा टैक्‍स चोरी को लेकर की जा रही है।

    खबरों के अनुसार बिलासपुर में राइस मिलर के ठिकानों पर IT टीम ने दबिश दी। राइस मिलर बलबीर सलूजा के घर और फैक्ट्री में IT की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक मोपका और सीपत जांजी में सलूजा का राइस मिल है। वहीं ​बीते दिनों बिलासपुर में सत्या पावर के यहां ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। कंपनी के मालिक रामअवतार अग्रवाल और पवन अग्रवाल के बिलासपुर स्थित घर और ऑफिस समेत भरारी में प्लांट में आइटी की टीम ने छापा मारा गया। बताया जाता है कि उपरोक्त बिलासपुर के कारोबारियों का कोयला और स्टील का व्यापार है।

    इधर, बिलासपुर के IT टीम ने रायपुर में भी उद्योगपतियों के यहां छापेमारी का कार्य जारी है। राजधानी में देर शाम से IT की दबिश जारी बताई जा रही है। मार्कफैड के MD मनोज सोनी के ठिकानों पर IT टीम ने दबिश दी। मनोज सोनी के रायपुर स्थित घर में कार्रवाई चल रही है। वहीं बीते दिनों रायपुर के वंदना ग्लोबल के साथ बिलासपुर में ही सुशील झाझड़िया रेलवे ठेकेदार के सभी ठिकानों पर भी दबिश हुई है। बता दें कि महासमुंद, बिलासपुर के राइस मिलरों, धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश जारी है।

  • दिल दहलाने वाली घटनाः परिवार के 6 महीने की मासूम सहित 4 को जलाया

    दिल दहलाने वाली घटनाः परिवार के 6 महीने की मासूम सहित 4 को जलाया

    ओसियांः जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों को जला दिया गया। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। मामला शहर के ओसियां तहसील के चौराई गांव का है। सूचना मिलने पर ओसियां पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है।

    इस सामूहिक हत्याकांड की क्या वजह रही, बदमाश कौन थे, कहां के थे, कितने थे, किस हथियार से मर्डर किया गया, ये सब अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे के आसपास की है। परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई।

    ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुंआ उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे। यहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे। एएसआई अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और धापू की 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं। बच्ची का शव तो पूरी तरह जल गया। बाकी के शव तकरीबन 30 प्रतिशत जले थे। पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता है। फिलहाल इनसे किसी की रंजिश सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः मानसा, बठिंडा सहित इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेगें बादल, अलर्ट जारी

    पंजाबः मानसा, बठिंडा सहित इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेगें बादल, अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। बीते दिन भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई थी। वहीं, आज भी बारिश की संभावनाएं बरकरार है। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के कुछ जिले जैसे-मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब में बारिश के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

    मौसम विभाग ने 19 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे नदियों और नहरों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है, जिस कारण फिर से बारिश का दौर जारी हो गया है। बीते दिन भी लुधियाना समेत कई जिलों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

    पंजाब में मानसून की भारी बारिश के कारण 1432 गांव प्रभावित हुए हैं। लाखों एकड़ फसले बर्बाद हो गई है। हालांकि, सरकार ने मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 19 जिलों के 1,432 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मनसा, बठिंडा और पठानकोट जिले शामिल हैं।

  • घग्गर नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत

    घग्गर नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत

    पंचकूलाः घग्गर नदी में एक युवक का पैर फिसलने से घग्गर नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई है । मृतक युवक का नाम योगेश कुमार है और उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। मृतक युवक पंचकूला के जुलम गढ़ गांव के मकान नंबर 566 में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के भाई विपिन ने बताया कि मेरे मृतक भाई के तीन बच्चे हैं।

    जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। मौके पर पंचकूला के एसीपी हेड क्वार्टर सुरेंद्र कुमार चंडीमंदिर के एसएचओ ललित कुमार और चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी सूरजमल मौके पर पहुंचे। चंडीमंदिर एच एच ओ पुलिस स्टेशन ललित कुमार ने बताया कि डेड बॉडी को सेक्टर 6 के अस्पताल में भेज दिया है। कल पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी परिवार को सौंप दी जाएगी।

  • हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो 

    हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो 

    सहारनपुर: रामपुर मनिहारान क्षेत्र के देहरादून अंबाला हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार सवार पूरी तरह जल गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार मृतकों की शिनाख्त ज्वालापुर हरिद्वार की हुई है।
    उमेश कुमार सुनीता गोयल पति-पत्नी अमरीश सिंघल  गीता सिंघल पति-पत्नी बसंत विहार ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है।

    सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर चुनेटी पुल के निकट हाईवे पर एक आल्टो कार जा रही थी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। कार अचानक सड़क पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार की खिड़कियां लॉक हो गई और कार में आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव बुरी तरह जल चुके थे।

    घटना के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाकर चुनटी चौकी पर ले गए। शवों को बाहर निकाला शव पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। फॉरेंसिक जांच टीम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। कार में सवार सभी व्यक्तियों की जलने के कारण उनकी शिनाख्त बहुत प्रयास के बाद हो पाई। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारण पता करने में लगी हुई हैं।

  • आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023 

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
    मिथुन: पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
    कर्क: यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
    कन्या: रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।
    तुला: ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।
    वृश्चिक: लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
    मकर: पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
    कुंभ: पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
    मीन: बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।
  • जालंधर: धरना लगाने से पहले पढ़ें ये खबर, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर: धरना लगाने से पहले पढ़ें ये खबर, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर,ENS: ज़िला मैजिस्ट्रेट- कम- डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने ज़िले में  शांतमयी धरनों के लिए अलग- अलग स्थान निर्धारित किए है जिसके लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए पुलिस कमिशनर और सबंधित एस. डी. एम से पहले मंज़ूरी लेनी होगी। 

    ज़िला मैजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों अनुसार इन धरनों दौरान कोई भी हथियार जिनमें चाकू, लाठियाँ आदि ले कर जाने की आज्ञा नहीं होगी। धरना करने वालो की तरफ से यह लिखित तौर पर दिया जाएगा कि रोष मार्च/ धरने को शांतमयी रखा जायेगा। जारी हुक्मों अनुसार पुलिस कमिशनर और एस. डी. एम. जलंधर के अधिकार क्षेत्र में पुड्डा ग्राउंड सामने तहसील कंपलैक्स, देश भक्त यादगार हाल, बरलटन पार्क और दुशहरा ग्राउंड, जालंधर छावनी शांतमयी धरनों के लिए निर्धारित किए गए है। इसी तरह करतारपुर में इम्परूवमैंट ट्रस्ट ग्राउंड, भोगपुर में दाना मंडी भोगपुर, नकोदर में कपूरथला रोड के पश्चिम तरफ़,फिल्लौर में दाना मंडी, शैफाबाद और शाहकोट में नगर पंचायत कंपलैक्स को शांतमयी धरने/ प्रदर्शन के लिए जगह के तौर पर निर्धारित किया गया है। ज़िक्रयोग्य है कि यदि किसे धरने/ प्रदर्शन दौरान मानवीय जान या संपत्ति का नुक्सान होता है तो इसके लिए धरना/ प्रदर्शन करने वाले प्रबंधक ज़िम्मेदार होंगे।

  • पंजाब : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, CA को किया गिरफ्तार 

    पंजाब : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, CA को किया गिरफ्तार 

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की विशेष जांच टीम ने आज पर्लज़ ऐगरोटैक कार्पोरेशन लिम. (पी.ए.सी.एल.) घोटाले के सम्बन्ध में जाली दस्तावेज़ तस्दीक करने के दोष में चार्टर्ड अकाऊंटैंट जसविन्दर डांग निवासी लुधियाना को गिरफ़्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी आई.पी.सी. की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 384, 120-बी अधीन की गई है। उन्होंने बताया कि पी.ए.सी.एल. की एक्स्ट्रा औरडनरी जनरल मीटिंग (ई.ओ.जी.एम.) जयपुर (राजस्थान) में इसके रजिस्टर्ड दफ़्तर में हुई दिखाई गई थी, जबकि यह दफ़्तर 7-8 सालों से बंद पड़ा था और फर्जी दस्तावेज़ों का प्रयोग करके पी.ए.सी.एल. के तीन नए डायरैक्टरों की नियुक्ति भी की गई थी। चार्टर्ड अकाऊंटैंट जसविन्दर सिंह डांग ने सह मुलजिमों के साथ साजिश रचकर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तस्दीक किए और तीन नए डायरैक्टरों हिरदेपाल सिंह ढिल्लों, सन्दीप सिंह माहल और धरमिन्दर सिंह संधू की नियुक्ति सम्बन्धी दस्तावेज़ कॉर्पोरेट मामलों बारे मंत्रालय की वैबसाईट पर अपलोड किए। हालांकि सच्चाई यह है कि उसको पता था कि यह मीटिंग वास्तव में हुई ही नहीं थी। प्रवक्ता ने बताया कि वह इस बात से भी भली-भाँति अवगत था कि लगभग 5 करोड़ गरीब और भोले-भाले निवेशकों ने पी.ए.सी.एल. में लगभग 50,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ज़िक्रयोग्य है कि पी.ए.सी.एल. लिम. की जायदादों को बेचने और बिक्री से होने वाली कमाई पी.ए.सी.एल. लिम. में निवेश करने वाले निवेशकों को वापस करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हुक्मों पर सेबी की तरफ से जस्टिस (सेवामुक्त) आर. एम. लोढा की अध्यक्षता अधीन एक कमेटी गठित की गई है।

  • सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो 

    सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो 

    सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी में रंजिशन 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बच्चा गुरुद्वारा साहिब में सेवा करते हुए एकदम लापता हो गया था। जिसका शव गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के करीब एक किलोमीटर दूर बेईं से उस समय मिला, जब पुलिस गुम हुए आढ़ती का शव तलाश रही थी। सीसीटीवी में बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दे रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय करणबीर सिंह निवासी गांव सरुपवाल हाल निवासी ज्वाला सिंह नगर के तौर पर हुई है।

    मृतक के रिश्तेदार गुरशरण सिंह ने बताया कि उसके फूफा अंग्रेज सिंह व बुआ चरणजीत कौर अपने 10 वर्षीय बेटे करणबीर सिंह के साथ सोमवार को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के लंगर हाल में सेवा करने के लिए आए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे उसकी बुआ ने करणबीर सिंह को घर जाने के लिए कहा तो वह कहने लगा कि वह अभी घर नहीं जाएगा और वह बाजार से खाने की चीज लेने जा रहा है। उसके बाद करणबीर चीज लेने चला गया और उसकी मां गुरुद्वारा साहिब में सेवा करती रही। जिस समय करणबीर चीज लेने गया उस समय साढ़े 12 बजे थे, लेकिन उसके बाद से करणबीर सिंह लापता हो गया। न तो वह घर पहुंचा और न ही गुरुद्वारा साहिब आया। फिर तो पूरा परिवार उसे ढूंढने में जुट गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

    सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी में बच्चा बाहर जाता दिखाई दिया, लेकिन रात होने की वजह से बाजार के सीसीटीवी चैक नहीं कर पाए। मंगलवार सुबह जब दुकानों के सीसीटीवी चेक किए तो दोपहर करीब 12:40 के पास बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दिया। महिला की तलाश शुरू की तो उसकी शिनाख्त राजवीर कौर निवासी ज्वाला सिंह नगर के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे काबू करके पूछताछ की तो उसने कबूला की कि वह ही करणबीर सिंह को जामुन खिलाने के बहाने बेईं की तरफ ले गई और उसके बेईं में धकेल दिया। उसने बताया कि उसके करणबीर सिंह के चाचा से अवैध संबंध हैं। जबकि करणबीर के पिता अंग्रेज सिंह व माता चरणजीत कौर रोकते थे। वह चाहती थी कि यह परिवार शहर से वापस गांव चला जाए। इसी रंजिश में करणबीर सिंह के चाचा व उसने बच्चे का कत्ल कर दिया। डीएसपी के अनुसार दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी में दोनों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।