Blog

  • जालंधरः इस इलाके में ASI की मौत

    जालंधरः इस इलाके में ASI की मौत

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के बारादरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में गेट गिरने से एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भूपिंदर सिंह पुत्र फुम्मन सिंह निवासी राजिंदर नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बीमार चल रहा था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आज जब वह अपने कमरे से बाहर निकला तो घर के आंगन में पड़े लोहे के गेट के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू किया जाए 

    हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू किया जाए 

    बददी/सचिन बैंसल: किसान योद्धा सरदार रुडक़ा सिंह कल्याण समिति ने आज वार्षिक समारोह धूम धाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राम कुमार चौधरी विधायक एवं संसदीय सचिव रहे। इस समारोह  भारतीय क्षत्रिय घृत वाहती चांहग ईकाई हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने कहा कि वड़ी खुशी की वात है कि हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय और ब्राह्मण समुदाय की जनसंख्या सार्वजनिक हो चुकी है जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय की आबादी 32 फीसदी है तथा ब्राह्मण समुदाय की आबादी 18 फीसदी है । बड़े दुख की बात है कि हिमाचल प्रदेश में घृत वाहती चांहग समुदाय की जनसंख्या आज तक सार्वजनिक नहीं हो सकी। जनसंख्या सार्वजनिक नहीं होने के कारण उपरोक्त वर्ग राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक रुप से पिछड़ चुका है।
    सरकारी कालेजों एवं युनिवर्सिटीयों (अकेडमिक) में ओबीसी वर्ग की भागीदारी 0 फीसदी है जबकि हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में सामान्य वर्ग को  10 फीसदी तथा दलित वर्ग को 15 फीसदी भागीदारी मिल रही है । इस समस्या का हल यही है कि हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू हो जाए। कुछ साल पहले भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए विधानसभा से इसलिए वाकआऊट कर दिया था कि पी. टी. ए और एस. एम. सी शिक्षक भर्ती में रोस्टर नहीं लागु हुआ है। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. बीरभद्र सिंह ने विपक्ष को उतर देते हुए कहा था कि आप ने भी 10 वीं पास विद्या उपासक रखे थे जिनको मैंने नियमित किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार बैकलॉग से रोस्टर पूरा करेगी। लेकिन यह बैकलॉग आज तक पूरा नहीं हो सका है। आबादी के हिसाब से ओबीसी वर्ग के दो कैबिनेट मंत्री बनने चाहिए थे । वर्तमान सरकार मे ओबीसी वर्ग के दो विधायक हैं लेकिन कैबिनेट मंत्री एक ही है।
     चौधरी रामकुमार ने समिति से कहा है कि अपना प्रस्ताव लेकर शिमला आएं और मुख्यमंत्री के सामने हम प्रस्ताव रखेंगे और जो मांगे जायज होगी वह पूरी करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। समारोह में समिति के महासचिव कैप्टन अमरीक सिंह,   श्रीकंठ चौधरी, रणजीत सिंह राणा, रजनी वाला, मास्टर गुरमेश, गणेश दत्त भरवाल, प्रमोद कुमार, बी. डी. चौधरी, सतिंदर पाल, साहिब सिंह, दुलंभ सिंह, जसपाल चौधरी, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरूण चौधरी उपस्थित रहे।
    कैपशन-सीपीएस रामकुमार चौधरी को सम्मानित करते आयोजक। बददी-1
  • शादी में जा रहे जीजा साले की बाइक  गिरी नाले में

    शादी में जा रहे जीजा साले की बाइक गिरी नाले में

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से बाथड़ी एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे तीन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले विनोद कुमार और बिट्टू कुमार अपने जीजा के साथ एक ही मोटलसाइकिल पर ऊना संतोषगढ़ रोड़ से होते हुए बाथड़ी जा रहे थे। अभी मोटलसाइकिल जनकौर के पास पहुंचा था कि चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क किनारे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी गई जिससे तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक ऊना पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
  • बुलेट से पटाखे मारने वाले युवक को किया काबू

    बुलेट से पटाखे मारने वाले युवक को किया काबू

    ऊना/सुशील पंडित: बालीवाल गांव में पिछले कुछ समय से बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे मारने वाले एक युवक को गांव वालों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली का एक युवक बालीवाल गांव में आकर बुलेट मोटरसाइकिल के मोडिफाई किए गए सिलेंसर से ऊंची ऊंची आवाज पटाखे मारता था। गांव वालों ने उक्त युवक को पहले भी चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन वह पटाखे मारने से नहीं हटा। शुक्रवार 19 मई को उसने जब फिर से पटाखे मारे तो गांववालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिल रही है कि उक्त व्यक्ति पर मोटर व्हिकल एक्ट की धारा 207 के तहत चालान करके बुलेट को जब्त कर लिया है। पंजाब में बुलेट के सिलेंसर से छेड़छाड़ कर गोली की तरह आवाज निकालने का चलन अब हिमाचल में भी फैलने लगा है।
    सिलेंसर हटाने के बाद जैसे ही बुलेट की रेस बढ़ाई जाती तब अचानक बढ़ी आवाज गोली की ध्वनि में परिवर्तित हो जाती है। इससे आस पास के इलाके में दहशत जैसी स्थिति उत्पन हो जाती है। लोग इधर उधर देखने लग जाते हैं कि आखिर इतनी ऊंची आवाज कहां से आई। इस आवाज से कमजोर दिल के लोगों की सेहत बिगड़ने का डर बना रहता है साथ ही पास में चल रहे दोपहिया और अन्य वाहनों के चालकों का कंट्रोल भी डगमगा जाता है। बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने की यह कुप्रथा को रोकने के लिए पुलिस ने 10000 रुपए से अधिक चालान की व्यवस्था भी कर रखी है। भारी भरकम जुर्माने के बावजूद भी बुलेट के पटाखों की आवाज हमें आए दिन सुनाई देती रहती है।
  • प्रदूषण के विरुद्ध पांच गावों ने शुरू किया धरना

    प्रदूषण के विरुद्ध पांच गावों ने शुरू किया धरना

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के 5 सीमावर्ती गांवों के लोग कंपनियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। ऊना विधान सभा क्षेत्र के गांव सनोली, मजारा, बिनेवाल,पूना और मलूकपुर के निवासियों ने रविवार सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गांव वालों का कहना है पास की फैक्ट्रियों का गंदा पानी हमारे भूजल को प्रदूषित कर चुका है। जबकि इन उद्योगों से रिसने वाली गैस से पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में आ चुका है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गैस रिसाव और भूजल के ख़राब होने की शिकायतें सरकार के हर विभाग तक पहुंचाई जा चुकी हैं। प्रत्येक नेता हमारी समस्याओं को जानने के बाद भी खामोश है। 
    उन्होंने आरोप लगाया कि न अधिकारी हमारी सुनते हैं और न ही वह नेता सुनते हैं जिन्हें हमने विधानसभा और लोकसभा भेजा है। हमारी परेशानी को सुनने का भी हमारे नेताओं के पास समय नहीं है। प्रदूषण के चलते पांच से अधिक गांवों के लोग बीमार हो रहे हैं। जबतक इसे कंट्रोल नहीं किया जाता तबतक हमारा धरना जारी रहेगा। मौके पर हिमाचल किसान सभा ऊना के प्रधान रणजीत सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह मजारा, रविंदर सिंह, मास्टर प्रीतम सिंह, जोरावर सिंह, अवतार सिंह, कमलजीत, सतविंदर सिंह, जरनैल सिंह, श्याम लाल, हरकरणजोत, प्रेम सिंह, जसवीर, जरनैल सिंह, अमरीक सिंह, मनजिंदर सिंह व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
  • ऊना: 133 लोगों के हुए चालान

    ऊना: 133 लोगों के हुए चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने यातायात के नियमों को तोड़ने, सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को 133 के चालान किए।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 119 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 7 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 3500 रुपए प्राप्त हुए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में कुल 1300 रूपये वसूल किए गए। वहीं अवैध खनन अधिनियम के तहत रेत ले जा रहे एक वाहन पर 6500 जुर्माना ठोका गया है।
  • जालंधरः विकासपुरी सहित इन इलाकों में 3 दिन से पानी की भारी किल्लत, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधरः विकासपुरी सहित इन इलाकों में 3 दिन से पानी की भारी किल्लत, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गर्मी का सितम शुरू होते ही महानगर के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत आनी शुरू हो गई है। लगभग 3 माह से बिना किसी वार्ड पार्षदों के चल रहे इलाकानिवासी अपनी समस्याएं हल करने के लिए परेशानी का सामना कर रहे है। दरअसल, वार्ड नंबर 60 के अंतर्गत आते विकासपुरी, अंबिका कॉलोनी, संतोखपुरा के लोगों को 3 दिन से पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। जिस कारण इलाका निवासी आसपास के धार्मिक स्थलों से पानी भर कर अपना जीवन गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि लगभग 3 दिन से पानी की किल्लत आ रही है। इस मामले को लेकर इलाकानिवासी पूर्व पार्षद अवतार सिंह को भी बता चुके है।

    लेकिन कहीं पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। हर नेता रोजाना कोई ना कोई बात कहकर वहां से चला जाता है। इलाका निवासियों का कहना है कि जब किसी नेता को पानी की किल्लत को लेकर कहा जाता है तो उनसे सुनने को यह मिलता है कि पानी लीकेज है, या मोटर खराब है, तो कभी पानी की पाइप टूट गई है। लेकिन इस समस्या को हल करने की बात कोई नेता नहीं कर रहा। भीष्ण गर्मी में पिछले 3 दिन से लोगों को बिना पानी से बुरा हो गया है। इस दौरान निगम के आला अधिकारियों से इलाका निवासियों ने मांग कि है कि उनके इलाके की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाए।

    बता दें कि सिर्फ वार्ड नंबर 60 में ही नहीं बल्कि शहर के अन्य कई हिस्सों में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में हर को निगम प्रशासन से समस्या हल की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी इस मामले को लेकर एडिशनल कमिश्नर शिखा भगत ने कहा कि सीवरेज की पाइपों डालने के चलते कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई बंद की गई थी। जो कि जल्द चालू कर दी जाएगी। आने वाले दिनों में जनता को दिक्कत ना हो इसके चलते जिस इलाके में कोई कार्य होगा, वहां पर पानी का टैंकर भेज दिए जाएंगे।

  • बड़ूही में मारपीट, 6 के विरुद्ध मामला दर्ज

    बड़ूही में मारपीट, 6 के विरुद्ध मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बड़ूही में रविवार को हुए झगड़े के बाद 6 लोगों के खिलाफ बंगाणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ूही के रहने वाले हर्ष चौहान पुत्र परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह अपने चचेरे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल पर बड़ूही बाजार से घर जा रहे थे तभी निशांत चौधरी, सौरव, हर्ष चैधरी, अविनाश सपुत्र, जतिन व जोनी ने उनका रास्ता रोक कर लड़ाई झगड़ा व मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि झगड़े में उन्हें चोटें भी आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शूरू कर दी है।
  • भदसाली और ऊना में दड़ा सट्टा पर्ची समेत दो काबू

    भदसाली और ऊना में दड़ा सट्टा पर्ची समेत दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने दड़ा सट्टा के खिलाफ अभियान जारी रखा है। रविवार को पुलिस ने भदसाली और ऊना में दो लोगों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पहला मामला भदसाली का है जहां रात के समय हरोली पुलिस ने गश्त के दौरान दड़ा सट्टा पर्ची, 2250 रुपए और नशीले पदार्थों के साथ गांव के ही जीवन किशोर नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। दूसरा मामला ऊना शहर के हमीरपुर रोड़ नजदीक पुराने बस स्टैंड का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर की टीम ने दड़ा सटटा पर्चियों, 9460 रुपए और मादक पदार्थ के साथ संदीप कुमार उर्फ सैंडी निवासी वार्ड न. 03 गलुआ मोहल्ला ऊना को काबू किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः अस्पताल में व्यक्तियों ने की तोड़फोड़, देखें CCTV

    पंजाबः अस्पताल में व्यक्तियों ने की तोड़फोड़, देखें CCTV

    तरनतारनः गांव चबाल में स्थित बाबा दीप सिंह अस्पताल में आज दोपहर व्यक्तियों ने आकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी देते हुए तरसेम सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे कुछ व्यक्ति डकैती के रूप में अस्पताल में आए।

    इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तेजधार हथियारों से तोड़फोड़ की। डॉक्टर ने बताया कि हमलावारों द्वारा 7 से 8 लाख रुपए का नुक्सान कर गए। वहीं अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से हमलावार आए थे। इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। डॉक्टर ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौजूद कर्मियों से भी मारपीट की गई है। स्थानीय स्टाफ के अनुसार अस्पताल के ही एक व्यक्ति की ओर से अपने साथियों को बुलाकर वहां पर गुंडागर्दी की गई।