Blog

  • Punjab News: 2 पक्षों की झड़प में 27 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल

    Punjab News: 2 पक्षों की झड़प में 27 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल

    बरनालाः दशहरा देखने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गरचा रोड, बरनाला के रूप में हुई है। मृतक हीरा सिंह के पिता भोला सिंह, पत्नी रीटा, माता हरबंस कौर, चाचा हरजीत सिंह और निर्मल सिंह परिवार के सदस्यों ने बताया कि कल दशहरे के अवसर पर हीरा सिंह नगर दर्शन करने गया था। किन्तु दशहरे के दौरान दो गुटों के बीच आपसी झड़प चल रही थी।

    इसमें उनका पुत्र हीरा सिंह बेवजह हत्या का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि दशहरे के दौरान हीरा सिंह का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। लेकिन कुछ हत्यारों ने उनके पुत्र की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने मांग की कि मृतक हीरा सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखता था और वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का गुजारा करता था। मृतक पीछे नौ माह की बेटी, पत्नी, माता व पिता को रोते-बिलखते छोड़ गया।

    मृतक के परिवारिक सदस्यों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी, यानि फांसी की सजा दी जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल उठाए हैं। परिवार के सदस्यों ने अकेले कमाने वाले हीरा सिंह की मौत के बाद परिवार के लिए पंजाब सरकार से आर्थिक मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है, ताकि बाकी परिवार का गुजारा हो सके।

    दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में परिवार के बयानों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सतबीर सिंह बैंस बताया कि झगड़े के दौरान युवक की मौत का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि दशहरे के बाद देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी। मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने आरोपियों के कब्ज़े से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, सुख अमृत सिंह और डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली के नेतृत्व में एएसआई अशोक कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर तैनात थी।

    इस दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि तारनतारन जिले के रहने वाले सरवन सिंह और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा बस अड्डा पिंड नथुवाला जदीद, मेन हाइवे मोगा-लुधियाना पर बैठे हैं और वह हेरोइन की सप्लाई करने वाले हैं। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया।

    उनकी तलाशी लेने पर काले रंग की किट बैग से 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में NDPS एक्ट के तहत केस नंबर 110, दिनांक 02.10.2025 दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जा सके।

  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत संतोषगढ़ स्कूल में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत संतोषगढ़ स्कूल में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी रचनात्मकता और प्रतिबद्धता को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में 110 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और स्वच्छता से जुड़े प्रभावशाली नारे प्रस्तुत किए।

    उ.क्षे.पा. ऊना के स्टेशन प्रभारी अमनदीप भारद्वाज ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामुदायिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने घर, विद्यालय और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल की यह पहल न केवल छात्रों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने में सफल होगी, बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी जागरूकता बढ़ाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब समाज के सभी वर्ग मिलकर इसमें सक्रिय भागीदारी करेंगे।

    इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, सभी छात्राओं को निरंतर स्वच्छता अभियान से जुड़े रहने और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के राष्ट्रीय संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य कविता कुमारी सहित  शिक्षकगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • Operation Sindoor को लेकर एयरफोर्स चीफ का अहम खुलासा, पाकिस्तान की खोली पोल

    Operation Sindoor को लेकर एयरफोर्स चीफ का अहम खुलासा, पाकिस्तान की खोली पोल

    नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहुत अच्छा सबक सिखाया है। इतना सब होने के बाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ झूठ बोलने से पीछे नहीं हटते परंतु अब वायुसेना के प्रमुख एपी सिंह ने पाकिस्तान की पोल खोल डाली है। उन्होंने एक अहम खुलासा किया है। एपी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 4-5 फाइटर जेट मार गिराए थे। पाकिस्तान को इस ऑपरेशन के दौरान काफी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि – पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ी। ऑपरेशन सिंदूर को इतिहास में याद रखा जाएगा। हमने 3-4 दिन में ही जंग पूरी कर ली। दुनिया को भारत से सीख लेनी चाहिए कि युद्ध को कैसे खत्म कर सकते हैं। हमने पाकिस्तानी सीमा के अंदर 200 किलोमीटर तक मार की। हमारी जमीन से मार करने वाले मिसाइल बहुत अचूक और अभेद्ग थी। इस दौरान पाकिस्तान की आम जनता को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

    पाक की मिसाइल प्रणाली को पहुंचा नुकसान

    एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि – हमारी सेना ने पाकिस्तान के 4-5 फाइटर जेट मार गिराए। इसमें jf-16 शामिल था। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, हमने पाक की मिसाइल प्रणाली को भी नुकसान पहुंचाया। इसके 4 रडार सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और बड़ी संख्या में एयरफील्ड को नुकसान पहुंचा है। उसके हैंगर्स में खड़े C-130 को भी तबाह कर दिया गया है। एपी सिंह ने कहा कि – ‘हमें ऑपरेशन सिंदूर से एयर पावर का पता चला कि हम कितनी दूर तक मार सकते हैं। इसका अंदाजा लगा कि एयर पावर की रिलेवेंश बनी रहनी चाहिए। मैं देश वासियों से यह वादा करता हूं कि जब भी भारतीय वायुसेना को हमारी जरुरत पड़े़गी। हम अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाएंगे। अगर वो सोचते हैं कि हमारे 15 फाइटर जेट गिराए हैं तो सोचने दो। अगली बार वो हम से लड़ने आएंगे तो ये सोचकर आएंगे कि 15 फाइटर जेट कम लड़ेंगे। उनकी सोच मनोहर कहानियों के जैसे है’। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से इसका बदला लिया था। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और इस दौरान सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। जब पाकिस्तान ने दखल दी तो उसको भी करारा जवाब दिया गया।
  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर CM Mann ने किया ऐलान, इस उम्मीदवार को दी टिकट

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर CM Mann ने किया ऐलान, इस उम्मीदवार को दी टिकट

    तरनतारनः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे स्तर के कार्यक्रम के दौरान पूर्व CPS हरमीत सिंह संधू को विधानसभा हलका तरनतारन का प्रतिनिधि घोषित किया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पार्टियां अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों को मैदान में उतारती हैं, लेकिन हमने हलके के लोगों की पसंद को मैदान में उतारा है। तरनतारन से 3 बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू को अगस्त महीने में हलका इंचार्ज बनाया गया था। मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि वह तरनतारन के लोगों को नई सड़कों के साथ नया विधायक दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह उम्मीदवार का ख्याल रखें और सम्मान भी करें। संधू की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाए।

    जब भी मुझे बुलाओगे, मैं चुनाव प्रचार के लिए आ जाऊँगा। याद रहे कि शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा और भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को पहले ही प्रतिनिधि घोषित किया हुआ है। मुख्यमंत्री मान ने हरमीत सिंह संधू की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अब मजबूत हो जाओ। डेरा बाबा नानक, गिदड़बाहा, चबेवाल, जालंधर और लुधियाना जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनावी लड़ाई में हरमीत सिंह संधू की जीत सुनिश्चित करके आम आदमी पार्टी नया रिकॉर्ड बनाएगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भर की लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम शुरू कराते हुए बताया कि पंजाब में 19,492 किलोमीटर सड़कों पर 3,425 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों की देखभाल का काम संबंधित ठेकेदार पाँच वर्षों तक करेगा। तरनतारन के कस्बा झब्बाल में सूबे स्तर के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये विकास कार्य उनके द्वारा दिए गए टैक्स के पैसों से हो रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं है। आम आदमी पार्टी की नीति और नीयत के कारण ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आ रही है।

  • Punjab News: बेटी को पहले बांधा, फिर नदी में फेंककर उतारा मौत के घाट, पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटी को पहले बांधा, फिर नदी में फेंककर उतारा मौत के घाट, पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता द्वारा भयावह कदम उठाते हुए अपनी ही बेटी को जिंदा नदी में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के रहने वाले सुरजीत सिंह को शक था कि उसकी बेटी प्रीत कौर के किसी लड़के के साथ अवैध संबंध हैं। जिससे पहले भी घर में कई बार झगड़े होते रहे थे। कुछ दिन पहले सुरजीत सिंह ने अपने परिवार को साथ लेकर बेटी को नदी किनारे ले जाकर उसके हाथ बांधे और इसका वीडियो भी बनाया।

    फिर उसने अपनी बेटी को जिंदा नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। अभी तक उसका शव नहीं मिला। शव को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम लगाई जा रही है। परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने बेटी के अवैध संबंधों के शक के चलते यह कदम उठाया है, मामले की आगे जांच की जा रही है।

    उधर, आरोपी पिता सुरजीत सिंह ने बेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी प्यार में इतनी डूब चुकी थी कि उसने अपने ही परिवार को 2 बार ज़हर देकर मारने की कोशिश की थी। लड़की को कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी इसलिए उसे यह भयंकर कदम उठाना पड़ा।

    दूसरी ओर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आखिर मामले की सच्चाई क्या है, पता चल सके। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

  • एनडीआरएफ टीम जिला में 6 से 18 अक्तूबर तक चलाएगी सामुदायिक अभ्यास

    आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण पर करेगी जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 6 से 18 अक्तूबर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम 6 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में आपदा संभावित संवेदनशील क्षेंत्रों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके आवश्यक जानकारी एकत्रित करेगी।

    उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 8 अक्तूबर को गगरेट उपमंडल के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भद्रकाली में सुबह 9.30 बजे छात्रों व स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी। 9 अक्तूबर को बंगाणा उपमंडल के तहत घरवासड़ा, परोइयां कलां और रायपुर में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में संवेदनशील प्रोफाइल की जानकारी एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही 10 अक्तूबर को भरमौती मंदिर और हंडोला पुल पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और संवदेनशील प्रोफाईल की जानकारी एकत्रित करेगी।

    उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम 11 अक्तूबर को उपमंडल अम्ब के तहत प्रातः 10 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में संवेदनशील प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। 13 अक्तूबर को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब में सुबह 9 बजे छात्रों व स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही, 14 अक्तूबर को सुबह 9 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड और 15 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंडोगा में छात्रों व स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

    इसके अलावा 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे उपमंडल ऊना में एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली और 17 को हिम गौरव आईटीआई में छात्रों व स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं, 18 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडेन बोटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां और आईओसीएल पेखूबेला के प्रबंधन अधिकारियों के साथ संवेदनशील प्रोफाईल को लेकर बैठक करेंगे।

  • विधायक विवेक शर्मा बने, वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में ऊना के प्रभारी

    विधायक विवेक शर्मा बने, वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में ऊना के प्रभारी

    वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पहुंचेगा हर घर तक, जनता को करेंगे जागरूक: विवेक शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी “वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को जिला ऊना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी को संभालते ही विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में बैठक आयोजित की, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई और जिला स्तर पर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का खाका खींचा गया। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन जनता की आवाज़ है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना और जनता को वर्तमान सरकार की वास्तविकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक जनांदोलन है, जो अब ऊना जिले की हर गली-मोहल्ले, गांव और वार्ड तक पहुंचेगा।

    विवेक शर्मा ने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की भावनाओं और अधिकारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर घर-घर दस्तक दें और लोगों को इस आंदोलन से जोड़ें। एक रणनीति के तहत तय किया गया कि आने वाले दिनों में जिला ऊना के सभी विधानसभा क्षेत्रों—गगरेट, हरोली, ऊना, कुटलैहड़ और संतोषगढ़—में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाएंगे। घर-घर जाकर पर्चे बांटे जाएंगे, नुक्कड़ सभाएं होंगी और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान को गति दी जाएगी।

    इस मौके पर विभिन्न संगठनों के सभी पदाधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे। क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता की हक की लड़ाई है। वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान अब जिला ऊना में तेज़ी से आगे बढ़ेगा और कांग्रेस कार्यकर्ता इसे घर-घर तक पहुंचाकर इसे एक जनांदोलन का रूप देंगे।

  • वंगाणा: बल्ह खड्ड में डूबने से तीन युवतियों की मौत 

    वंगाणा: बल्ह खड्ड में डूबने से तीन युवतियों की मौत 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव बल्ह खड्ड में तीन युवतियों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव बल्ह खड्ड में कोमल,साक्षी पुत्री अजय कुमार,खुशी पुत्री मंजीत सिंह निवासी बल्ह तहसील बंगाणा बल्ह खड़ड़ में डूब गई जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी हॉस्पिटल थाना कलां में ले जाया गया और जिन्हे डॉ मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Jalandhar पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर ने केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर ने केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    सेटेलाइट से केंद्र पराली जलाने के केस करती है, लेकिन बाढ़ से डूबे गांव नहीं दिखे

    जालंधर, ENS: पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने पराली व नशे को लेकर केंद्र पर निशाने साधे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पूर्व मंत्री बलकार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सेहत मंत्री ने कहाकि एक से दो प्रतिशत डॉक्टर खराब हो सकते है और वह पुलिस में भी देखने को मिलेंगे। हालांकि राजनीति में ज्यादा मात्रा में दिखाई देंगे। वहीं नशे को लेकर सेहत मंत्री ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम लगातार चलाई जा रही है, जो परिवार के लैवल पर, गांव वासियों और आम जनता के लैवल पर लड़ाई लड़कर इस नशे को खत्म किया जा सकता है। महाराष्ट्र, गुजरात और पाक बॉर्डर से नशे की खेप पंजाब आ रही है। ऐसे में उसे उठाने वाले भी पंजाब के कुछ लोग है। उन्होंने माना कि केंद्र में कुछ पैसों के लिए नशे की गोलियां नशेड़ियों को अतिरिक्त थमा दी जाती है। 18 हजार बच्चों ने पंजाब में नशे को छोड़ दिया है और वह काम सीखने में लगे हुए है। ऐसे में सोसायटी से क्राइम अगर खत्म होता है तो यह पंजाब के लिए अच्छी खबर है। सेहत मंत्री ने कहाकि पंजाब में गांवों में नशे छोड़ने वाले लोगों के परिवार से मुलाकात करों तो नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के असर के बारे में पता चलेंगा कि कितने युवा अब तक नशा छोड़ चुके है। उन्होंने कहाकि नशा छोड़ने वालों को केंद्र की ओर से एक सप्ताह की गोलियां दी जाती है। ऐसे में अब केंद्रों में जहां दवाई मैनुफैक्चिंग होगी, उसको लेकर जांच की जाएंगी। जिसमें गोली में साल्ट को लेकर सारा पता लगाया जाएंगा। पंजाब में बाढ़ को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में किसानों के खेतों में पराली को आग लगने के बारे में सैलेलाइट के जरिए पता चल जाता है। लेकिन केंद्र को बाढ़ में किसानों की जमीने, फसले और उनके घर गिरते हुए दिखाई नहीं दिए। इस दौरान किसानों के भारी मात्रा में पशु पानी के बहाव में पाक की ओर बह गए, लेकिन सैलेलाइट के जरिए केंद्र को वह दिखाई नहीं दिए। सेहत मंत्री ने केंद्र को चश्मा उतारने की अपील की है। केरल, कश्मीर, बगांल में बाढ़ आने पर सबसे आगे पंजाबी लोग आए। उन्होंने कहा कि बिहार में 40 से अधिक पुल क्षतिग्रस्त हो चुके है, लेकिन उसको लेकर केंद्र द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। सेहत मंत्री ने कहाकि पंजाब में आई बाढ़ में किश्तियों से लेकर अन्य प्रंबंध पंजाब सरकार की ओर से किए गए। लेकिन केंद्र की ओर से कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 7 हजार 500 करोड़ महिलाओं के खाते में केंद्र की ओर बिहार में दिया गया। पंजाब में आई बाढ़ से महिलाओं का काफी नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र ने पंजाब की महिलाओं के खाते में एक रुपया नहीं डाला। 42 हजार करोड़ गंगा मईया की सफाई के लिए दिए गए,लेकिन गंगा मईया साफ क्यों नहीं हुई।11 हजार 500 करोड़ कोसी नदी की रोकथाम के लिए केंद्र की ओर से दिए गए। सेहत मंत्री ने कहा कि केंद्र बताए पंजाब में पानी की रोकथाम के लिए कितने रुपए दिए गए वह बताया जाए। लेकिन पंजाब से भेदभाव किया जा रहा है। पंजाब में बाढ़ ग्रस्त राज्य को क्यों नहीं पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि गंगा मईया की सफाई के लिए केंद्र द्वारा 42 हजार करोड़ दिए गए, लेकिन गंगा मईया साफ क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब से भेदभाव किया जा रहा है। पंजाब में बाढ़ ग्रस्त राज्य को क्यों नहीं पैकेज दिया। बाढ़ में डूबे 2300 गांवों को मलहम लगाने का काम केंद्र नहीं कर रही बल्कि उनके साथ अन्याय कर रही है। केंद्र से अपील करते हुए कहाकि अगर पंजाब के लिए कुछ बेहतर कर सकते है तो वह कर दें। बॉर्डर में रावी से मिट्टी उठाने को लेकर भी सेहत मंत्री ने केंद्र पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान का हालचाल जानने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहाकि पंजाब, हिमाचल, कश्मीर, उतराखंड, कर्नाटक, केरल सहित अन्य राज्यों में बाढ़ आई है। ऐसे में पीएम मोदी को इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से मीटिंग करके उन्हें मुआवजा देना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र पाक बॉर्डर से आने वाले नशे को क्यों रोक नहीं लगा रही। इस दौरान सिविल अस्पताल में मरीज बैठ के नीचे लेटा हुआ दिखाई दिया। वहीं अस्पताल के बेड काफी गंदे दिखाई दिए। इस मामले को लेकर सेहत मंत्री ने वीडियो मांगते हुए तुरंत एक्शन लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहाकि अब तक 400 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है। बाढ़ के कारण कुछ डॉक्टर गांवों में तैनात किए गए थे, जल्द वह अस्पताल में पहुंच जाएंगे। वहीं सेक्सुअल मामले में लगे आरोपों को सेहत मंत्री ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जहां उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, उस जगह पर वह पिछले डेढ साल से नहीं गए। उन्होंने कहा कि टिकट ना मिलने को लेकर यह कहानी बनाई गई है। सेहत मंत्री ने कहाकि उनका जीवन खुली किताब की तरह है। ऐसे में कोई भी पटियाला में आकर उनके बारे में पता कर सकता है। सेहत मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ साल से वह महिला से नहीं मिले। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।