बीजेपी पर साधा निशाना केजरीवाल ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा में एक ADGP की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कई लोगों पर आरोप लगे, लेकिन सरकार और पार्टी उनके बचाव में खड़ी हो गई। AAP और बीजेपी में फर्क बताया केजरीवाल ने कहा कि यही आम आदमी पार्टी और बीजेपी में फर्क है। AAP न्याय के मामले में अपने ही नेताओं पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती, जबकि बीजेपी अपने लोगों को बचाने की कोशिश करती है, भले ही न्याय से समझौता करना पड़े।हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया।
वहीं कुछ समय पहले हरियाणा में एक ADGP ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों… — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2026
Blog
-

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का आया बयान
Punjab News : वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने जानकारी दी कि लालजीत भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम काफी समय से इस मामले में जांच कर रही थी और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। क्या है पूरा मामला वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिनमें पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम भी सामने आया। जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल का आया बयान AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मंत्री को न सिर्फ पद से हटाया गया, बल्कि उसे गिरफ्तार भी किया गया। -

Jalandhar News : Soya Treat Shop पर पनीर को लेकर हुआ हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर (ENS): महानगर के Johal Market में स्थित Soya Treat शॉप पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ग्राहक ने सोया पनीर के अंदर बाल मिलने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद दुकान पर काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा। जानकारी के अनुसार, वनी नाम के ग्राहक ने बताया कि वह दुकान से सोया पनीर खरीदकर घर ले गया था। जब उसने घर जाकर पैकिंग खोली तो उसमें बाल मिला, जिसे देखकर वह हैरान रह गया। इसके बाद वह तुरंत शिकायत करने के लिए वापस दुकान पर पहुंचा।
ग्राहक का आरोप है कि जब उसने इस बारे में दुकान के कर्मचारियों से बात की, तो उन्होंने समस्या का समाधान करने के बजाय उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दुकान पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं, पीड़ित ग्राहक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ इस तरह की घटना न हो।
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
-

राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल
शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से आए पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रैस इनफॉरमेशन ब्यूरो के तत्वाधान में आयोजित की गई 10 दिवसीय इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल शिमला, कुल्लू और मनाली सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। पत्रकारों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं पर विस्तृत चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं और बोलियों का देश है। यहां विविधता में एकता के दर्शन होते है और यह हमारे देश की वास्तविक सुन्दरता है।
लद्दाख में उनके कार्यकाल के दौरान भी ऐसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया था। उन्होंने कहा कि एक समय औपनिवेशिक शासकों ने देश को बांटने का प्रयास किया था वहीं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ जैसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहे हैं।प्रदेश की प्राथमिकताओं को रेखाकिंत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हिमाचल में अटल टनल जैसी महत्वकांक्षी परियोजनाएं हैं। इसी प्रकार जम्मू और कश्मीर में भी सड़क, सुरंग, वायु और रेल संपर्क में व्यापक सुधार के माध्यम से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे ने दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है और इस दिशा में निरंतर कार्य जारी रहना चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्र की छवि और विकास को सुदृढ़ करता है।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने, नशा मुक्ति तथा प्राकृतिक खेती जैसी पहलों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पर्यटन को खेल गतिविधियों, विशेषकर शीतकालीन खेलों से जोड़ने और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए कौशल विकास के अवसर प्रदान करने की भी आवश्यकता व्यक्त की।
औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उद्योगों को सशक्त बनाए रखना आवश्यक है। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ संवाद करना पसंद है और राज्य के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश में प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के सहायक निदेशक संजीव शर्मा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन का भी दौरा किया और ऐतिहासिक धरोहर भवन के संरक्षण की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित थे।
-

50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पति-पत्नी समेत 3 शातिर गिरफ्तार, देखें वीडियो
पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग कार, हिडन कैमरा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड किए बरामद
पंचकूलाः पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में 20 मार्च को दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सना आमरीन, उसके पति दिलप्रीत सिंह तथा उनके एक साथी मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पंजाब के फतेहगढ़ जिला के रहने वाले हैं। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर हिडन कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी।
मिली जानकारी के अनुसार कैथल वासी शिकायतकर्ता ने 20 मार्च को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सना आमरीन, जो उसकी पुरानी जान-पहचान की थी, ने उसे बहाने से संपर्क कर पंचकूला बुलाया। बाद में आरोपी के कहने पर सभी मोरनी स्थित एक होटल में गए, जहां सना आमरीन ने सहमति से संबंध बनाने के दौरान छिपे कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते हुए 50 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपियों को उसी दिन सरहिंद व जीरकपुर क्षेत्र से काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हिडन कैमरा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा एक कार भी बरामद की गई है। साथ ही उस होटल की भी पहचान करवाई गई, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने 21 मार्च को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जिसमें आरोपी मनमोहन सिंह को 21 मार्च को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया व आरोपी पति-पत्नी को दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था, जिसके दौरान अहम सबूत जुटाए गए। आरोपी सना आमरीन और दिलप्रीत सिंह को भी आज न्यायिक विरासत भेज दिया गया है
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि यह मामला केवल ब्लैकमेलिंग का नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से लोगों की निजी जिंदगी का दुरुपयोग कर आर्थिक शोषण करने की गंभीर आपराधिक साजिश है। पंचकूला पुलिस ने तत्परता और प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को बेनकाब किया है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस प्रकार के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया या व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से मिलने वाले किसी भी संदिग्ध प्रस्ताव से सतर्क रहें और बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर पीड़ित को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। -

शहीद दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
शिमला: शहीद दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर लोक भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अमर शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति समर्पण को नमन करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का जीवन और बलिदान युवाओं को साहस, प्रतिबद्धता और निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इनकी देशभक्ति का जज्बा और राष्ट्रीय एकता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और स्वतंत्र भारत की नींव रखी। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।शहीद भगत सिंह की विरासत से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने उनके दो भतीजों के साथ सामाजिक क्षेत्र में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता फिरोजपुर में कार्यरत थे उस समय वह हर वर्ष 23 मार्च को शहीदों की याद में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के लिए हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाते थे।राज्यपाल ने इस बात पर बल दिया कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में पूरी निष्ठा से योगदान देगा। राष्ट्र को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प ही इन महान शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवोओं का आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन और त्याग की भावना के साथ राष्ट्र सेवा में स्वयं को समर्पित करें।
इसके उपरान्त, राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को गरिमा और परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों से नियमित रूप से संवाद करेंगे ताकि उनकी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समझा जा सके और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, अधिकारी और लोकभवन के कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। -

खरीफ कृषि मेला-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों और महिलाओं को किया सम्मानित
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित खरीफ कृषि मेला-2026 का शुभारंभ करते हुए किसानों, वैज्ञानिकों और नवाचार को एक मंच पर लाने की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि हिसार की मिट्टी मेहनत, पशुधन समृद्धि और वीर सैनिकों की कुर्बानियों की गवाही देती है। राखीगढ़ी हमारी प्राचीन सभ्यता का गौरव है, जबकि अग्रोहा की धरती महाराजा अग्रसेन के सामाजिक समरसता और व्यापारिक वैभव की कहानी कहती है। कृषि मेले में पहुंचने पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने शहीदी दिवस के अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा विभाग, कपास अनुभाग, तिलहन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किसानों को जानकारी देने के लिए प्रकाशित की गई पुस्तकों का भी विमोचन किया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री बीआर कांबोज ने कृषि मेले में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में समृद्ध किसानी का प्रतीक हल भी भेंट किया और कहा कि आज नवरात्रि के पावन अवसर पर मां स्कंदमाता की आराधना और शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस का संयोग हमें त्याग, तपस्या और समर्पण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ कृषि मेले का आयोजन किया गया है, जो “सतत कृषि-समृद्धि की राह” विषय पर आधारित है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह मेला किसानों की मेहनत और वैज्ञानिकों की दूरदृष्टि का प्रतीक है। विश्वविद्यालय ने उन्नत बीज, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य और जलवायु-स्मार्ट कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भिवानी जिले के गोकुलपुरा में 64 एकड़ में 11.67 करोड़ रुपये की लागत से बने पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया गया है। फसल विविधीकरण और मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को वैकल्पिक फसलें अपनाने पर 8 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जा रही है। अब तक 2.20 लाख एकड़ क्षेत्र में इस योजना के तहत 157 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
वर्तमान में प्रदेश में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है और ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से 12 लाख किसानों को 1.64 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। फसल खरीद का भुगतान अब 48 घंटे के भीतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के तहत 20 लाख किसानों को 7,562 करोड़ रुपये और फसल बीमा के तहत 16,160 करोड़ रुपये के क्लेम की राशि भी दी गई है। बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 35 हजार से अधिक किसानों को 157 करोड़ रुपये की राशि भावांतर भरपाई के रूप में दी गई है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने खेती में कीटनाशकों व अत्यधिक खाद के प्रयोग तथा अंधाधुंध पानी के दोहन पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि हमने समय रहते वैकल्पिक उपाय नहीं किए तो हमारी जमीने बंजर हो जाएंगी। नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्यमंत्री तथा अन्य मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक विनोद भयाणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, लुवास के कुलपति डॉ विनोद कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नेता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
-

श्रद्धांजलि स्थल जीर्णोद्धार उपरांत जनता को समर्पित
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज शिमला में अनाडेल स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में जीर्णोद्धार कार्यों के उपरांत श्रद्धांजलि स्थल जनता को समर्पित किया।इस अवसर पर उन्होंने 52 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। यह विशाल तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक है। आर्मी हेरिटेज म्यूजियम, शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां वर्षभर भारी संख्या में पर्यटक पधारते हैं।
इस समारोह में आरट्रैक के अधिकारियों, जवानोें, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।स्मारक और राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना भारतीय सेना की शहीदों के प्रति सम्मान की भावना, वीरता, बलिदान तथा देशभक्ति की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
-

Jalandhar News: Chander Aggarwal द्वारा दायर Criminal Defamation Case का मामला
- Punjab Kesari Group के Chief Editor Vijay Chopra आखिरकार कोर्ट में हुए पेश
- Avinash Chopra और Amit Chopra अभी भी जमानत से दूर, नहीं हो रहे पेश !
Chander Aggarwal द्वारा दायर इस केस में हिंद समाचार लिमिटेड (HIND SAMACHAR LTD) और पंजाब केसरी ग्रुप (PUNJAB KESARI GROUP) सहित कुल 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में सुनवाई चल रही है। कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को पेश होने तथा जमानत लेने के लिए वारंट जारी किए गए थे। इससे पहले 20 मार्च को डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा और आरुष चोपड़ा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर जमानत ले चुके थे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को निर्धारित की थी, लेकिन उससे पहले ही विजय चोपड़ा ने वकील के माध्यम से जमानत के दस्तावेज पेश कर दिए, जिन्हें अदालत ने मंजूर कर लिया।
जानिए क्या है मामला
साल 2023 में Chander Aggarwal का नाम बदनाम करने और उनके रियल एस्टेट कारोबार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब केसरी द्वारा कई भ्रामक खबरें प्रकाशित की गई थीं, जिनसे निवेशकों को डराने का प्रयास किया गया। इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए चंद्र अग्रवाल ने Punjab Kesari Group के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया, जिसमें Chief Editor Vijay Chopra, Editor R.S. Jolly, Director Avinash Chopra, Amit Chopra, Abhijay Chopra, Aarush Chopra, Richa Sharma, Manisha Arora & Sanjay Kumar Gupta को आरोपी बनाया गया है। चंद्र अग्रवाल जालंधर के 66 फुट रोड पर रियल एस्टेट के बड़े प्रोजेक्ट चला रहे हैं, जो मध्यम वर्गीय लोगों के लिए पसंदीदा और सराहनीय प्रोजेक्टों में गिने जाते हैं।
इस मामले में Punjab Kesari Group के डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा और अमित चोपड़ा का कोर्ट के समक्ष पेश होना अभी बाकी है। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी। इस मामले में Punjab Kesari Group के Director Avinash Chopra और Amit Chopra का कोर्ट के समक्ष पेश होना बाकी है।
-

Cold Storage की बिल्डिंग ढही, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत, देखें वीडियो
4 लोगों की मौत, मलबे में करीब 20 मजदूर दबे होने की आशंका
Cold storage building collapses News: प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, गंगापार इलाके के गद्दोपुर के पास चंदापुर में एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। इसके बाद मिली जानकारी के अनुसार मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। वहीं, अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। इनमें पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रशासन 7 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।
आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल
कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढहने के बाद स्टोरेज से अमोनिया गैस भी तेजी से रिस रही है, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। अमोनिया की तेज गंध और नमी के कारण रेस्क्यू टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विधायक अंसार अहमद का है कोल्ड स्टोरेज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अंसार अहमद का है। हादसे के समय कोल्ड स्टोरेज में करीब 110 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक एक कूलिंग चैंबर में विस्फोट हुआ और कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। हादसे के बाद मजदूर और कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे अन्य लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे, लेकिन मलबे में करीब 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
