Blog

  • धर्म परिवर्तन मामले में Supreme Court का आया ऐतिहासिक फैसला

    धर्म परिवर्तन मामले में Supreme Court का आया ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग ही अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ईसाई या किसी अन्य धर्म को अपना लेता है, तो उसे अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जाएगा और उसे SC/ST एक्ट के तहत संरक्षण भी नहीं मिलेगा। जस्टिस पी.के. मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश के अनुसार जो व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को मानता है, वह अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं आएगा। इसलिए धर्म परिवर्तन करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा स्वतः समाप्त हो जाता है।

    बेंच ने कहा कि इस मामले में, याचिकाकर्ता का यह दावा नहीं है कि उसने ईसाई धर्म छोड़कर वापिस अपने मूल धर्म को अपना लिया है, या उसे मडिगा समुदाय ने फिर से स्वीकार कर लिया है। यह साबित होता है कि अपीलकर्ता लगातार ईसाई धर्म को मानता रहा और एक दशक से अधिक समय से पादरी के रूप में काम कर रहा है। जो गांव के घरों में नियमित रविवार की प्रार्थनाएं आयोजित करता है। यह भी स्वीकार किया गया है कि कथित घटना के समय, वह घर पर प्रार्थना सभा कर रहा था। ये सभी तथ्य कोई संदेह नहीं छोड़ते कि घटना की तारीख को वह एक ईसाई ही था।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मई 2025 के फैसले को सही ठहराया। यह मामला पादरी चिंताडा आनंद द्वारा दायर अपील से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और भेदभाव किया गया। आनंद की शिकायत पर पुलिस ने SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की थी। इसके बाद आरोपी अक्कला रामिरेड्डी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर FIR रद्द करने की मांग की थी। हाईकोर्ट के जस्टिस एन. हरिनाथ ने FIR रद्द करते हुए कहा था कि आनंद ने ईसाई धर्म अपना लिया है, इसलिए वे अनुसूचित जाति का दावा नहीं कर सकते और SC/ST एक्ट का लाभ नहीं ले सकते।

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अपीलकर्ता करीब दस साल तक ईसाई धर्म का प्रचार करता रहा और रविवार की प्रार्थना भी कराता था। अदालत ने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुले तौर पर दूसरे धर्म को मानता है और उसका पालन करता है, तो वह अनुसूचित जाति का लाभ नहीं ले सकता। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास SC प्रमाणपत्र हो, लेकिन उसने ईसाई धर्म अपना लिया है, तो केवल प्रमाणपत्र होने से उसे अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिलेगा। अदालत ने कहा कि ईसाई धर्म में जाति व्यवस्था मान्य नहीं है, इसलिए धर्म परिवर्तन के बाद SC दर्जा समाप्त माना जाएगा।

     

     

     

  • पंपों पर Petrol-Diesel भरवाने को लेकर लगी वाहनों की लाइनें, अब नए आदेश लागू, देखें वीडियो

    पंपों पर Petrol-Diesel भरवाने को लेकर लगी वाहनों की लाइनें, अब नए आदेश लागू, देखें वीडियो

    बीकानेरः राजस्थान में बीकानेर समेत कुछ इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद लोग बड़ी मात्रा में ईंधन जमा करने लगे हैं। पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। लोगों में अफवाह फैल गई कि पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है और हड़ताल शुरू हो गई है। इसके चलते पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, अफरा-तफरी मच गई और लोग जल्दबाजी में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने लगे। दरअसल, देर शाम कुछ पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए थे, जिससे अफवाहों को हवा मिली।

    सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के जरिए यह खबर फैलते ही लोग बिना पुष्टि किए पंपों की ओर दौड़ पड़े। कई जगह हालात ऐसे बन गए जैसे ईंधन की भारी किल्लत हो गई हो। बीकानेर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सचिव अनिल शर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और न ही किसी तरह की हड़ताल चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ पंप एडवांस भुगतान न होने के कारण अस्थायी रूप से बंद हुए थे, जिससे उनका स्टॉक खत्म हो गया था।

    वहीं अलवर में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने पेट्रोल पंप डीलर्स से कहा है कि वे बल्क यानी थोक में पेट्रोल-डीजल किसी को न दें और लूज यानी कैन या ड्रम में भी किसी को न दिया जाए। जिले के करीब 84 पेट्रोल पंप पर यह आदेश लागू हो गए है। बीपीसीएल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष रिजवान खान का कहना है कि कंपनी की ओर से बल्क में पेट्रोल-डीजल न देने के आदेश हैं। साथ ही लूज में भी पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। यह एक तरह से स्टॉक करने का तरीका है। अलवर जिले सहित प्रदेशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। अलवर में रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर सोमवार को भी लाइनें लगी रहीं। 34 हजार ग्राहकों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग की है और स्टॉक में करीब 17 हजार सिलेंडर है। रसद विभाग का कहना है कि गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है।

  • Dhurandhar 2 देखने आई युवती से छेड़छाड़, युवक की जमकर हुई धुलाई, देखें वीडियो

    Dhurandhar 2 देखने आई युवती से छेड़छाड़, युवक की जमकर हुई धुलाई, देखें वीडियो

    कानपुरः जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुदेव पैलेस परिसर में बने थिएटर में देर भारी हंगामा हो गया। जहां देर रात फिल्म ‘धुरंधर 2’ के दौरान लड़की से छेड़छाड़ के युवक पर आरोप लगे। जिसके बाद युवती के साथ कथित अभद्रता से नाराज परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर थिएटर के बाहर जमकर पीट दिया। बताया जा राह है कि सिनेमा हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। जैसी ही इस घटना की जानकारी युवती के पिता को लगी उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दे दी।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवती अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंची थी। फिल्म का प्रदर्शन चल रहा था और हॉल में सामान्य माहौल बना हुआ था। इसी दौरान आरोप है कि पीछे की सीट पर बैठे एक युवक ने युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर दी, जिससे वह घबरा गई। युवती ने बिना देर किए पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

    बेटी की बात सुनते ही पिता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तुरंत उस युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान जैसे ही शो खत्म हुआ और आरोपी युवक टॉकीज से बाहर निकला, पहले से ही गुस्से में लाल युवती के पिता ने सरेआम आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ ने भी आरोपी पर हाथ साफ किए। हालांकि हॉल के अंदर की घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन बाहर हुई इस पिटाई का नजारा देख लोग दंग रह गए।

    हंगामे की सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

  • Punjab News: नई वॉर्डबंदी को लेकर हाई कोर्ट का आया अहम फैसला

    Punjab News: नई वॉर्डबंदी को लेकर हाई कोर्ट का आया अहम फैसला

    चंडीगढ़ः मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि नगर निगम मोहाली की आने वाली चुनावें नई वॉर्डबंदी के आधार पर ही करवाई जाएंगी। अदालत ने सुनवाई के दौरान सरकार द्वारा की गई नई वॉर्डबंदी प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

    इसके फैसले के साथ ही पुरानी वॉर्डबंदी के तहत चुनाव कराने की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। अदालत के आदेशों के बाद अब राज्य चुनाव आयोग नई सूची अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। राजनीतिक पक्षों से इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि नई वॉर्डबंदी के साथ कई क्षेत्रों की राजनीतिक गणित में बड़े बदलाव संभव हैं। अब सारी पार्टियां इसी के अनुसार अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं।

  • Punjab News: CBI जांच पर CM Mann ने विपक्ष पर कसा तंज, गृह मंत्री अमित शाह, राजा वडिंग सहित कई नेताओं के लिए नाम, देखें वीडियो

    Punjab News: CBI जांच पर CM Mann ने विपक्ष पर कसा तंज, गृह मंत्री अमित शाह, राजा वडिंग सहित कई नेताओं के लिए नाम, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में मृतक के पोस्टमॉर्टम को लेकर शव मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है। पोस्टमार्टमक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं सीएम मान ने केस को लेकर सीबीआई जांच पर विपक्ष पर तंज कसा है। उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस जांच में काबिल है।

    सीएम मान ने कहा कि इन नेताओं के नाम लेकर कई लोगों ने सुसाइड किया, उस समय सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाई गई। सीएम मान ने कहाकि आप सरकार ने केस को लेकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता उनका परिवार है और वह मंत्री और संत्री की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस केस में सभी विपक्ष के नेता इकट्ठे हो गए है और सभी भगवंत मान के खिलाफ एक साथ खड़े हो गए है। बीजेपी द्वारा आज सीबीआई की मांग को लेकर कहा कि हरियाणा में एडीजीपी के सुसाइड मामले में कब करवाई गई।

  • Punjab News: अब FIR Download करने पर लगेगी फीस

    Punjab News: अब FIR Download करने पर लगेगी फीस

    अजनालाः पंजाब में सरकारी ऑनलाइन सेवाओं को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब किसी भी मुकदमे से संबंधित एफआईआर की कॉपी ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए लोगों को 80 रुपये फीस देनी पड़ेगी, जबकि पहले यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल से एफआईआर की कॉपी प्राप्त करने के लिए यह नई फीस लागू की गई है।

    इस फैसले के साथ आम लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि डिजिटल युग में जहां सेवाओं को आसान बनाया जा रहा है, वहीं ऐसी फीसें लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालती हैं। खासकर गांवों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह फैसला मुश्किलें पैदा कर सकता है।

  • Punjab News: LPG Gas की कमी को लेकर लोग परेशान, लगी लंबी लाइनें, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG Gas की कमी को लेकर लोग परेशान, लगी लंबी लाइनें, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अमेरिका-इज़रायल-ईरान में जंग जारी है। आज जंग के 24 दिन पूरे हो गए हैं। एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं। वहीं इस जंग का असर भारत पर देखने को मिल रहा है। इस जंग के बीच जहां एक तरफ तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को घरेलू सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

    तस्वीरें आज मोहल्ला फतेहगढ़ से आईं, जहां इंडियन गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। इस संबंध में जब लोगों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दिनों से सिलेंडर बुक करा चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रशासन जो दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, वह केवल दावे तक ही सीमित है।

    जमीनी स्तर पर देखा जाए तो तस्वीर इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि घरेलू कामकाज और खाना-पीना के लिए सिलेंडर सबसे ज्यादा जरूरी है, वहीं उन्हें नहीं मिल रहा। एक व्यक्ति ने बताया कि कल 60 सिलेंडर आए थे और उसकी बारी 60 के बाद थी। ऐसे में कल भी उसे सिलेंडर नहीं मिला। आज फिर कंपनी की ओर से 80 सिलेंडर भेजे गए और आज भी उसे सिलेंडर नहीं मिला। जिससे उसके घर का रोटी-पानी बनाना बेहद मुश्किल हो गया है।

  • Punjab 44 साल बाद करेंगा Asian Hockey Championship की मेजबानी, Jalandhar और Mohali में होंगे मैच, देखें Live

    Punjab 44 साल बाद करेंगा Asian Hockey Championship की मेजबानी, Jalandhar और Mohali में होंगे मैच, देखें Live

    40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, 33 राज्यों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    जालंधर, ENS: पंजाब एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की 44 साल बाद मेजबानी करेगा। यह राज्य में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी का प्रतीक है और 1982 के बाद भारत में इस पैमाने का पहला टूर्नामेंट है। एशियन हॉकी चैंपियनशिप जालंधर और मोहाली में आयोजित की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि इस आयोजन के लिए स्टेडियम और सुविधाओं को इंटरनेशनल लेवल पर अपग्रेड किया जा रहा है। इससे पंजाब में हॉकी को नया बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। यह टूर्नामेंट राज्य के खेल इतिहास में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब को हर साल 4 नेशनल टूर्नामेंट करवाने का भी ऑफर मिला है। सीएम मान ने कहा कि पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। मैच की शुरुआत मोहाली में होगी, जबकि अन्य मैच जालंधर स्टेडियम में खेले जाएगे। इस टूर्नामेंट से युवाओं का हौंसला बढ़ेंगा। सीएम मान ने कहा कि खेलों में पंजाब का अहम योगदान रहा है। पंजाब की धरती ने कई मशहूर खिलाड़ी दिए है। सीएम मान ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने होला मोहल्ला की शुरुआत की थी। सीएम मान ने कहाकि हॉकी के साथ-साथपंजाब में बैडमिंटन को बड़ा बढ़ावा मिला है। राज्य 40 साल बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप पंजाब को सौंपी है। चैंपियनशिप 9 से 12 दिसंबर 2026 तक रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम,जालंधर में आयोजित होगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पंजाब में पिछली बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 1987 में जालंधर में ही आयोजित हुई थी। पीबीए लगातार बीएआई के संपर्क में था और स्टेडियम की बेहतर सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद ही मेजबानी का अधिकार दिया गया। उन्होंने कहा कि विजेताओं को कुल ₹10 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी के साथ खेडा वतन पंजाब दियां की शुरुआत भी सितंबर से की जाएगी। पंजाब में बाढ़ के कारण खेडा वतन पंजाब दियां को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब दोबारा से शुरुआत की जा रही है।
  • PM Modi, गृह मंत्री, विधानसभा, स्पीकर, CM समेत कई बड़े नेताओं को मिली धमकी

    PM Modi, गृह मंत्री, विधानसभा, स्पीकर, CM समेत कई बड़े नेताओं को मिली धमकी

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को भी धमकी मिली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी धमकी मिली है।

    यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। दिल्ली विधानसभा में स्निफर डॉग और बम स्क्वायड और अन्य तमाम एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची हुई है। दिल्ली विधानसभा का जो बजट सत्र की कार्रवाई 11:00 से शुरू होनी थी, वह अब आधा घंटा देरी से शुरू होगी। यहां पर पूरे परिसर की जांच की जा रही है। बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर अध्यक्ष कार्यालय की जांच में जुटी हुई है।

    दिल्ली विधानसभा कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने भी बम से उड़ने की धमकी भरी मिली मेल की पुष्टि की है। दरअसल, सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल आया और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल आया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी विधानसभा स्पीकर के रूम में जांच करने के लिए पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को भी धमकी से भरा ईमेल आया था।

  • Punjab News: राणा बलाचौरिया कत्ल मामले में 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, शूटरों खिलाफ वारंट जारी

    Punjab News: राणा बलाचौरिया कत्ल मामले में 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, शूटरों खिलाफ वारंट जारी

    मोहालीः पुलिस ने दिसंबर में हुए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में चार्जशीट दायर की है। पुलिस ने 8 शूटरों के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत चार्जशीट दायर की है और गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप और अरविंदरजीत उर्फ मनी के खिलाफ गिरफ्तारी वाऱंट जारी किए हैं। इस मामले में पचास से अधिक गवाहों के नाम लिये गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों के विरुद्ध बाद में चार्जशीट दायर की जाएगी।

    पुलिस ने मोहाली अदालत में 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। 8 आरोपियों में जुगराज सिंह, अरशदीप, मनदीप सिंह मोना, गगनदीप सिंह, आकाशदीप, तरनदीप, दविंदर उर्फ टिक्का, एक टैक्सी ड्राइवर और शूटर करन पाठक शामिल हैं। चार्जशीट में करीब 55 गवाहों के नाम लिये गये हैं। पुलिस ने शूटर आदित्य कपूर, गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप और अरविंदरजीत उर्फ मनी के खिलाफ गिरफ्तारी वाऱंट जारी किए हैं।

    बताया गया कि 15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में एक कबड्डी कप हो रहा था। दो युवकों ने सेल्फी लेने का बहाना बनाकर पहले राणा बलाचौरिया के मुंह पर शॉल फेंकी और फिर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ फोर्टिस अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। अदालत ने घटना के समय किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल उठाए। सरकार की ओर से बताया गया कि कबड्डी मैच के दौरान लगभग 900 से 1,000 लोग मौजूद थे और हत्या शाम 5:55 बजे हुई। हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे और सुरक्षा के लिए कितने पुलिसकर्मी तैनात थे।

    सरकार ने बताया कि मौके पर 10 हथियारबंद पुलिसकर्मी मौजूद थे। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि दो शूटर हजारों लोगों की मौजूदगी में खुलेआम गोलियां चलाकर फरार हो गए। इससे पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।