Blog

  • Punjab News: विवादों में घिरे SHO Lakhveer Singh, किया Suspended

    Punjab News: विवादों में घिरे SHO Lakhveer Singh, किया Suspended

    बरनालाः जिले के गांव राजगढ़ में नौजवान ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। व्यक्ति की पहचान मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने पंचायत के सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी पर महिलाओं से साथ मारपीट करने और उनके साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद आज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए एसएचओ लखवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बरनाला के राजगढ़ गांव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया था।

    यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि सक्रिय गांव पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह ने धनौला पुलिस स्टेशन के प्रभारी एसएचओ लखवीर सिंह को घटना स्थल पर बुलाया। एसएचओ लखबीर सिंह पर दूसरे पक्ष के परिवार के सदस्यों और महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने एसएचओ लखबीर सिंह को उनके अनुचित व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया है। पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, बरनाला पुलिस अधिकारियों ने धनौला पुलिस स्टेशन के एसएचओ लखवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।

  • Punjab News: शादी से लौट रहे 2 भाईयों की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: शादी से लौट रहे 2 भाईयों की सड़क हादसे में मौत

    पटियालाः फतेहाबाद के जाखल के साथ लगते पंजाब क्षेत्र के गांव बंगा बसेरा में अल सुबह जाखल क्षेत्र के दो युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सुबह 24 मार्च करीबन 5 बजे की बताई जा रही हैं। युवकों की पहचान हिमांशु जिंदल व विशाल जिंदल के रूप में हुई है। बता दें कि जाखल में इनकी आढ़त की दुकान है। मिली जानकारी अनुसार दोनों भाई अपने चाचा दर्शन के बेटे की शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे।

    देखते ही देखते खुशिया मातम में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई गाड़ी में वापिस जाखल शहर की तरफ आ रहे थे। दरअसल, दोनों शादी में पातड़ा के पास दिड़बा में गए थे। आसपास से मिली जानकारी अनुसार दोनों शवों को पातड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: नगर निगम में 1258.80 करोड़ का हुआ बजट पास, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम में 1258.80 करोड़ का हुआ बजट पास, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु नानक भवन में आयोजित नगर निगम की जनरल हाउस में भारी हंगामा हुआ। जहां हंगामे के दौरान मेयर ने 1258.80 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को पास कर दिया। वहीं विपक्षी पार्षदों ने विरोध जताने के लिए बच्चों के खेलने वाले ‘झुंझुनें’ (खिलौने) बजाए गए। दोपहर को बैठक की शुरुआत होने के बाद निगम सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने बजट का एजेंडा सदन के सामने रखा विपक्षी पार्टियों (कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा) के पार्षदों ने तुरंत इस पर विस्तृत चर्चा की मांग उठा दी।

    हालांकि मेयर ने विपक्ष की मांगों को अनसुना कर दिया। मेयर ने सदन में मौजूद आम आदमी पार्टी के बहुमत का हवाला देते हुए सीधे बजट पास करने की घोषणा कर दी। वहीं मेयर ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ हंगामा करना है। उनके पास कोई रचनात्मक सुझाव नहीं था वे केवल कार्यवाही में बाधा डालना चाहते थे इसलिए जनहित में बजट पास करना जरूरी था।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्रिमंडल विभाग में बड़ा फेरबदल, वित्त मंत्री सहित डॉ. रवजोत को मिली अहम जिम्मेदारी

    Punjab News: कैबिनेट मंत्रिमंडल विभाग में बड़ा फेरबदल, वित्त मंत्री सहित डॉ. रवजोत को मिली अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद, पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को परिवहन विभाग और डॉ. रवजोत को जेल विभाग सौंपा गया है। इससे पहले ये दोनों विभाग लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे। बता दें कि डीएम रंधावा सुसाइड केस के बाद मुख्यंत्री भगवंत मान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया था, जिसके बाद यह दोनों विभाग खाली हो गए थे। वहीं अब सरकार द्वारा खाली हुए दोनों विभागों को भर दिया गया है।

  • Punjab News: पत्नी और बेटे ने किया व्यक्ति का कत्ल, हुआ खुलासा

    Punjab News: पत्नी और बेटे ने किया व्यक्ति का कत्ल, हुआ खुलासा

    लुधियानाः गांव जंडी में घरेलू विवाद और जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर एक सप्ताह पहले देर रात सो रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बेटे ने कबूल किया कि पिता हरजिंदर सिंह को मौत के घाट उतारने की साजिश में उसकी मां भी शामिल थी। गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान तरनजीत कौर उर्फ तनी निवासी गांव जंडी, सिधवां बेट के रूप में हुई है।

    पुलिस आरोपी महिला को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल, देर रात हरजिंदर सिंह का शव कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला था। थाना सिधवां बेट के प्रभारी हमराज सिंह ने बताया कि 17 मार्च की आधी रात को हरजिंदर सिंह की हत्या उसके बेटे जसकरन सिंह उर्फ जस्सू ने अपने दो दोस्तों गुरप्रीत सिंह उर्फ काका और धरमिंदर सिंह उर्फ गिआनी निवासी गांव लीला मेघ सिंह के साथ मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश में मृतक की पत्नी तरनजीत कौर भी शामिल थी।

    हत्या के बाद आरोपियों ने शक से बचने के लिए बुधवार को अनजान बनकर घर में रोने-बिलखने का ड्रामा भी किया। लेकिन जब पुलिस ने जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पहले अपने दोनों साथियों के नाम बताए। बाद में पुलिस रिमांड के दौरान गहराई से पूछताछ और आरोपियों से अलग-अलग बयान लेने पर खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश में उसकी मां भी शामिल थी।

    इसके बाद पुलिस ने तरनजीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता जगराज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दो भाई और दो बहनें हैं। उसका भाई हरजिंदर सिंह उर्फ शक्ति अलग रहता था। उसकी पहली पत्नी सरबजीत कौर की 2003 में मौत हो गई थी, जिससे उसका एक बेटा हरकमल सिंह है, जो करीब तीन साल से कनाडा में रह रहा है।

    पहली पत्नी की मौत के एक साल बाद हरजिंदर सिंह ने मोगा के कोकरी कलां की रहने वाली तरनजीत कौर से दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी से उनका एक बेटा जसकरन सिंह हुआ। बताया गया है कि हरजिंदर सिंह और तरनजीत कौर के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। हरजिंदर सिंह कई बार अपने भाई को बता चुका था कि उसे डर है कि जसकरन सिंह उसे किसी दिन नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी में बड़ा हिस्सा पाने की लालच में जसकरन सिंह ने अपने दोस्तों और मां के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची और अपने ही पिता की हत्या कर दी।

  • Jalandhar News: लौहरी राम पर लगे महिला को पीटने के आरोप, CP Office पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लौहरी राम पर लगे महिला को पीटने के आरोप, CP Office पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दौलतपुरी इलाके में लाहौरी राम सहित उसके परिवार पर हमला करने के आरोप लगे है। इस मामले को लेकर परिवार पुलिस कमिशनर दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगाने के लिए पहुंचा है। परिवार का आरोप है कि थाने में घटना संबंधी शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसको लेकर आज परिवार पुलिस कमिशनर दफ्तर पहुंचा है। महिला ने आरोप लगाए है कि लौहारी राम द्वारा काफी समय से रंजिश रखी जा रही है। वहीं अब उसके पति को लाहौरी राम ने पहले कंधा मारा और उसके बाद वह पति के साथ विवाद करने लग गया।

    पीड़िता ने कहा कि 12 तारीख को भी उनके साथ विवाद किया था। लाहौरी राम फाइनेंस का काम करता है। 3 साल पहले उन्होंने लाहौरी राम से 10 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे और वह पैसे भी लौटा दिए है। महिला का आरोप है कि लाहौरी राम उसे गलत नजरों के देखता है और गलत शब्दों का इस्तेमाल करता है। इस मारपीट में वह पति को बचाने के लिए गई तो लाहौरी राम के दामाद शेरू ने उस पर हमला कर दिया और कपड़े फाड़ दिए।

    पीड़िता ने कहा कि लाहौरी राम के भाई लच्छू ने हमला किया है। आरोप है कि वह इलाके में पहले भी 10 महिलाओं पर हमला कर चुका है। इस घटना में भाई, माता सहित परिवार पर हमला किया गया। पीड़िता के अनुसार 200 से 250 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। घटना को 15 दिन हो गए है, लेकिन थाना सूर्य एक्लेंव में कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिसके बाद वह इंसाफ की गुहार लगाने के लिए परिवार पुलिस कमिशनर दफ्तर पहुंचा है। वहीं पीड़ित ने कहा कि पत्नी उसे छुड़वाने के लिए आई थी। आरोप है कि शेरू ने पत्नी को ढूंढकर उसे थप्पड़ जड़ दिया। वहीं पुलिस दफ्तर में अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का आश्वसान दिया गया है।

  • Online खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, Zomato के बाद Swiggy ने बढ़ाई फीस

    Online खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, Zomato के बाद Swiggy ने बढ़ाई फीस

    नई दिल्लीः फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म पर खाना ऑर्डर करना महंगा हो गया है। दरअसल, कुछ समय पहले अन्य फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया था। जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 19.2 प्रतिशत या 2.40 रुपये प्रति ऑर्डर का इजाफा किया था। वहीं अब स्विगी ने अपनी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। ऐप पर दिख रही बिलिंग डिटेल्स के मुताबिक, यह फ़ीस 14.99 रुपये से बढ़कर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर हो गई है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर लगभग 2.59 रुपये ज़्यादा देने होंगे। कंपनी ने कहा कि यह बढ़ोतरी उसे “प्लेटफ़ॉर्म को चलाने और उसका रखरखाव करने” में मदद करने के लिए की गई है।

    प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में एलपीजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे रेस्तरां की लागत में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले जोमैटो ने आखिरी बार सितंबर 2025 में प्लेटफॉर्म शुल्क में बदलाव किया था। इससे पहले, फरवरी 2025 में, जोमैटो ने त्योहारी सीजन के दौरान प्लेटफॉर्म शुल्क को 6 रुपये प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया था। फीस में बढ़ोतरी का मुख्य कारण फ़ूड डिलीवरी बिज़नेस में बढ़ती लागत है। हाल के महीनों में ईंधन, एलपीजी और कच्चे तेल जैसे खर्च बढ़ गए हैं।

    इन बढ़ी हुई लागतों का असर रेस्टोरेंट और डिलीवरी पार्टनर्स पर पड़ता है, जिससे स्विगी और ज़ोमैटो जैसे प्लेटफ़ॉर्म के लिए ऑपरेशन चलाना ज़्यादा महंगा हो जाता है। इसी वजह से, कंपनियाँ अपने मुनाफ़े को बनाए रखने और सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अपनी कीमतों में बदलाव कर रही हैं। ज़ोमैटो ने सबसे पहले अगस्त 2023 में हर ऑर्डर पर 2 रुपये की प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस शुरू की थी। तब से, इसने कई शहरों में यह फ़ीस कई बार बढ़ाई है। स्विगी और ज़ोमैटो दोनों की हालिया बढ़ोतरी से एक बढ़ता हुआ चलन दिखता है, जिसमें फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म लागत के दबाव से निपटने के लिए धीरे-धीरे चार्ज बढ़ा रहे हैं।

  • Punjab News: बाइक सवारों ने व्यापारी के घर पर की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: बाइक सवारों ने व्यापारी के घर पर की फायरिंग, देखें CCTV

    होशियारपुरः पंजाब में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हालांकि कुछ केस को पुलिस ट्रेस भी कर चुकी है। दरअसल, कारोबारियों के दफ्तरों और घरों पर हमलवार फायरिंग करके फरार हो रहे है और कारोबारियों में घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ताजा मामला गढ़दीवाला के जैन कॉलोनी से सामने आया है। जहां देर रात व्यापारी के घर के मुख्य गेट पर हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा व्यापारी के घर पर 3 गोलियां चलाईं गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के नुसार चंद्र किशोर उर्फ ​​घुग्गा की गढ़दीवाला के गांधी चौक में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान हैं। इस घटना को लेकर व्यापारी ने गढ़दीवाला थाने की पुलिस को सूचित कर दिया है।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं रंगदारी का मामला ताे नहीं है। गढ़दीवाला के थाना प्रभारी एस.आई. सतपाल ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने घर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक सामने नहीं आया है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Jalandhar News: Fortis Hospital में नौकरी को लेकर किन्नर का हंगामा, लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Fortis Hospital में नौकरी को लेकर किन्नर का हंगामा, लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फोर्टिस अस्पताल में नौकरी को लेकर किन्नर द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान किन्नर ने अस्पताल प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए है। फुटबॉल चौक बस्ती 9 की रहने वाली गरजोया नामक किन्नर का कहना है कि उसने अस्पताल में नौकरी के लिए अप्लाई किया था और इसी सिलसिले में आज अस्पताल आई थी। इसी अस्पताल में 2 महीने पहले नौकरी के लिए अप्लाई किया था, उस दौरान अस्पताल का नाम श्रीमन था और स्टाफ कोई ओर था। आरोप है कि उस दौरान दीपक नामक व्यक्ति ने नंबर लेकर नौकरी देने का आश्वासन दिया था।

    जिसके बाद वह गलत मैसेज करके नौकरी देने का आश्वासन देने लग गया। गरजोया ने कहाकि उसने नौकरी करने से मना कर दिया। लेकिन अब फोर्टिस अस्पताल द्वारा उन्हें नौकरी के लिए बुलाया गया। इस दौरान सारे दस्तावेज उसके द्वारा अस्पताल प्रबंधक को दिए गए। हाउस कीपिंग इंचार्ज ने आज बुलाया था। इस दौरान हाउस कीपिंग के साथ उसकी वाशरुम क्लीनिंग की नौकरी को लेकर बात हुई थी, लेकिन अब उसे कहा गंदगी साफ करने के लिए कहा गया। गरजोया ने कहा कि वह नौकरी करने के लिए मान भी गए। लेकिन अब उन्हें नौकरी की जगह ना होने के लिए मना करते हुए बाहर कर दिया। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ के अनुसार किन्नर यहां पर काम नहीं कर सकते।

    गरजोया ने कहा कि 2019 के एक्ट के अनुसार किन्नर नौकरी कर सकते है। गरजोया ने कहा कि उसने 12वीं की हुई है और आज स्टाफ की जरूरत को लेकर अस्पताल में बुलाया गया था। आरोप है कि किन्नर होने के कारण उसे नौकरी देने से मना कर दिया गया। इस मामले को लेकर किन्नर द्वारा हंगामा किया जा रहा है। गरजोया ने कहा कि अगर किन्नर भीख मांगते है तो उनका विरोध किया जाता है, लेकिन अगर वह नौकरी के लिए अप्लाई करते है, तो किन्नरों को नौकरी नहीं दी जाती। गरजोया ने कहा कि नौकरी ना दिए जाने को लेकर वह पुलिस को शिकायत करेंगी, क्योंकि उसके साथ दूसरी बार घटना हो चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर स्टाफ से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। गरजोया ने कहा कि अस्पताल प्रंबधक के उच्च अधिकारियों तक स्टाफ द्वारा सच नहीं बताया जाता।

  • बोट हादसे में ‘Gypsy king’ लापता, 6 Drone से Search Operation जारी

    बोट हादसे में ‘Gypsy king’ लापता, 6 Drone से Search Operation जारी

    चंडीगढ़ः भारत के मशहूर रैली ड्राइवर और ‘जिप्सी किंग’ के नाम से जाने जाने वाले हरि सिंह मालदीव में बोट हादसे में लापता हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को समुद्र में एक स्पीडबोट के पलटने के बाद वह अचानक गायब हो गए, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 72 घंटे बीतने के बावजूद हरि सिंह का पता नहीं चल पाया है। 59 वर्षीय हरी सिंह चंडीगढ़ के निवासी हैं और भारतीय मोटरस्पोर्ट्स जगत में एक बड़ा नाम माने जाते हैं।

    ‘जिप्सी किंग’ के रूप में वो देशभर में फेमल है और उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रैली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। हादसे के बाद से हरी सिंह के परिवार और उनके प्रशंसकों में गहरी चिंता है। मालदीव कोस्टल गार्ड और स्थानीय पुलिस की अगुआई में चल रहे इस ऑपरेशन में अब हाई-टेक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। तलाश के लिए 6 ड्रोन तैनात किए गए हैं, जो आधी रात तक लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    भारतीय नौसेना की टीमों के भी इसमें शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि खोज अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हरी सिंह और अन्य लापता व्यक्ति का पता नहीं चल जाता। इस हादसे में देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम सिंघानिया भी घायल हो गए थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर तुरंत इलाज के लिए मुंबई भेज दिया गया था। हालांकि, हरी सिंह और एक अन्य व्यक्ति अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

    वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल परिवारों को असमंजस में डाला है, बल्कि रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चर्चा छेड़ दी है। हरी सिंह के करीबी मित्र एसपीएस गर्चा ने रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्हाेंने कहा कि उद्योगपति गौतम सिंघानिया को सिंघानिया को हादसे की जगह और पूरी घटना की जानकारी थी। उन्हें मालदीव में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करनी चाहिए थी, ताकि वे हर संभव तरीके से मदद सुनिश्चित कर सकें।